मुआवजे की मांग को लेकर NH -33 सड़क जाम, पुलिस से वार्ता के बाद ग्रामीणों ने जाम को हटाया साहिबगंज। साहिबगंज में सोमवार की देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और प्रशासनिक सहायता देने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम होने के कारण NH -33 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर मुफस्सिल थाना के थाना प्रभारी अनीश पांडेय दल-बल के साथ पहुंचे, वहीं नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी अनीश पांडेय ने परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। काफी समझाने-बुझाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम को समाप्त कर दिया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात फिर से सामान्य हो गया।
मुआवजे की मांग को लेकर NH -33 सड़क जाम, पुलिस से वार्ता के बाद ग्रामीणों ने जाम को हटाया साहिबगंज। साहिबगंज में सोमवार की देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को
लेकर शव के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया। विरोध प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मृतकों के परिजनों को उचित मुआवजा और प्रशासनिक सहायता देने की मांग कर रहे थे। सड़क जाम होने के कारण NH -33 पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार
लग गई और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। जाम की सूचना मिलते ही मौके पर मुफस्सिल थाना के थाना प्रभारी अनीश पांडेय दल-बल के साथ पहुंचे, वहीं नगर थाना के पुलिस पदाधिकारी भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी अनीश पांडेय
ने परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर उन्हें समझाया और प्रशासन की ओर से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। काफी समझाने-बुझाने के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम को समाप्त कर दिया, जिसके बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात फिर से सामान्य हो गया।
- User5913Rajmahal, Sahebganj😡on 12 March
- 😭bahut Sare log Tej Raftar Ke Chakkar Mein 😭yah dekh sakte hain aap log Kya Ho Gaya video ko last Tak Bane rahiye Taki aapko Sara Kuchh pata chal sake 😭👇1
- yah video MLA tak pahunchane ki kam Kare Tirupati Kshetra MLA Murari Paswan ji aap kripya kutubpur Pahadiya tola ka chapakal main pani nahin Nikal Raha Hai isko jaldi se jaldi theek karaen kutubpur Pahadiya tola mein pani ka koi vyavastha nahin hai1
- सिक्किम से देवघर तक विश्व शांति की पदयात्रा: 15 दिनों से पैदल चल रहे शाहिल कार्की का समेली में भव्य स्वागत। कटिहार के डूमर चौक पर युवाओं ने किया स्वागत, राहगीरों से मिल रहा भरपूर सहयोग़ कटिहार जिला के राष्ट्रीय राजमार्ग 31 डूमर चौक पर विश्व शांति और मानव कल्याण का संदेश लेकर सिक्किम से पैदल यात्रा पर निकले युवक शाहिल कार्की इन दिनों बिहार के विभिन्न क्षेत्रों से गुजर रहे हैं। 7 अप्रैल को सिक्किम से अपनी यात्रा शुरू करने वाले शाहिल पिछले 15 दिनों से लगातार पैदल चल रहे हैं और उनका लक्ष्य झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचना है। शाहिल कार्की, जो नेपाली मूल के हैं, अपनी इस पदयात्रा के माध्यम से विश्व शांति का संदेश जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। वे प्रतिदिन कई किलोमीटर की दूरी तय करते हुए लोगों को आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव का संदेश दे रहे हैं। बिहार में प्रवेश करने के बाद उनकी यात्रा को लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। राह चलते लोग उन्हें पानी, भोजन और अन्य आवश्यक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इसी क्रम में कटिहार जिले के समेली प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित डूमर चौक पर स्थानीय युवाओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान युवाओं ने माला पहनाकर उनका सम्मान किया और उनकी यात्रा की सराहना की। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह की पहल समाज में सकारात्मक संदेश देती है और लोगों को एकजुट करने का काम करती है। शाहिल कार्की की यह पदयात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक एकता और विश्व शांति का भी प्रेरणादायक उदाहरण बनती जा रही है। शाहिल ने बताया कि उनका उद्देश्य किसी एक धर्म या समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि वे पूरी मानवता के लिए शांति और सद्भावना का संदेश लेकर चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि रास्ते में मिल रहे लोगों का प्यार और सहयोग ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।4
- Post by Abhishek ranjan C E O1
- JDU का साफ ऐलान: Nitish Kumar हैं सर्वमान्य नेता | No Leadership Change"1
- कहलगांव - गोवा जैसा फील लेने गए दोस्त..गंगा में, बर्थडे पार्टी बनी मौ’’त की पार्टी। #viral_khabar #kahalgoan #bhagalpur #police1
- Post by SR AMIT NEWS1
- कटिहार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में फंदे से लटकी हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला मनसाही थाना क्षेत्र के कुरेठा गांव का है। जानकारी के अनुसार, कुरेठा स्थित काली स्थान के समीप एक युवक का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया। बताया जा रहा है कि युवक घर में अकेला रहता था और उसके माता-पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, युवक की बहन की भी कुछ समय पहले इसी तरह संदिग्ध परिस्थिति में मौत हुई थी, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है। वहीं स्थानीय जनप्रतिनिधि ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि युवक का पैर जमीन से सटा हुआ था, जो कई सवाल खड़े करता है। घटना की सूचना मिलते ही मनसाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। यह आत्महत्या है या फिर हत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। लेकिन इस घटना के बाद पूरे गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।3