Shuru
Apke Nagar Ki App…
बस चालक ने रोडवेज बस के अन्दर फाँसी लगा दी जान: पुलिस शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत रोडवेज बस स्टैण्ड, बिजनौर पर बस चालक द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना के संबंध में की जा रही पुलिस कार्यवाही के संंबंध में क्षेत्राधिकारी नगर जनपद बिजनौर की बाइट ।
Rajkumar Raj
बस चालक ने रोडवेज बस के अन्दर फाँसी लगा दी जान: पुलिस शव को हिरासत में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। थाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत रोडवेज बस स्टैण्ड, बिजनौर पर बस चालक द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की घटना के संबंध में की जा रही पुलिस कार्यवाही के संंबंध में क्षेत्राधिकारी नगर जनपद बिजनौर की बाइट ।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- *उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड/राजस्थान/कर्नाटक/मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़/बिहार/गुजरात/हरियाणा और दिल्ली* *की अब तक की खबरें देखिए हमारे तेज इंडिया लाइव न्यूज़ चैनल के इस मॉर्निंग बुलेटिन में,जुड़े रहे हमारे चैनल तेज इंडिया लाइव न्यूज़ के साथ* *अपने आसपास की ऐसी ही छोटी बड़ी खबरें पाने के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब करें, और अब आपका पसंदीदा चैनल आगया है:- sky tv channel no:-185, City den Plus channel no,:-779 or jio hot flex ch no-349 पर 24*7 लाइव और जल्द आ रहा है आके अपने टीवी पर फ्री डिश, जिओ टीवी,एमएक्स प्लेयर भी* *पूरे _देश में कहीं से भी अनुभवी युवक युवतियां हमारे चैनल से जुड़ने के लिए जल्द संपर्क_* *प्रधान संपादक/डायरेक्टर मोहित कुमार* *संपर्क सूत्र:-* *9557903552*1
- बिजनौर रोडवेज परिसर में खड़ी एक बस के भीतर बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब एक बस चालक का शव फंदे से लटका मिला, घटना की जानकारी मिलते ही परिसर में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को तत्काल सूचना दी गई। बस संख्या UP 81BT 6614 में हुई इस घटना ने पूरे रोडवेज स्टाफ को झकझोर कर रख दिया, मृतक की पहचान 33 वर्षीय धर्मेंद्र पुत्र रामचंद्र निवासी मोहल्ला मुश्तरक, थाना मीरापुर जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है, जो बीते 4 अप्रैल से बिजनौर रोडवेज पर बस चला रहा था और इससे पहले मीरापुर से मुजफ्फरनगर रूट पर प्राइवेट बस चालक के तौर पर कार्यरत था। बुधवार सुबह जब कंडक्टर सलमान ने नियमित रूप से ड्यूटी के लिए धर्मेंद्र को फोन किया और कोई जवाब नहीं मिला तो उसे आशंका हुई, जिसके बाद वह बस के पास पहुंचा और अंदर का मंजर देख उसके होश उड़ गए, धर्मेंद्र फंदे से लटका हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, प्रारंभिक जांच में पारिवारिक कलह विशेषकर पत्नी से विवाद की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए गहन जांच में जुटी हुई है। मृतक अपने पीछे चार छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गया है, जिनमें एक बेटी और तीन बेटे शामिल हैं, करीब 15 वर्ष पहले हुई शादी के बाद अब यह घटना परिवार के लिए गहरे सदमे के रूप में सामने आई है, वहीं रोडवेज परिसर में भी इस घटना ने कर्मचारियों के बीच चिंता और सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर ऐसी नौबत क्यों आई, जिसका जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।1
- बिजनौर में 20 हजार की रिश्वत लेते अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस की कार्रवाई। बिजनौर के विकास भवन में उस समय हड़कंप मच गया जब बरेली विजिलेंस टीम ने जिला पंचायत राज अधिकारी रिजवान अहमद को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि अधिकारी ने पंचायत सचिव से काम करने के बदले 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर जैसे ही 20 हजार रुपये की रकम ली गई, तुरंत मौके पर दबोच लिया। कार्रवाई के बाद पूरे विभाग में हलचल मच गई है और भ्रष्टाचार को लेकर कई बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। देखना होगा कि इस कार्रवाई के बाद सिस्टम में फैले भ्रष्टाचार पर कितनी लगाम लग पाएगी।1
- बिजनौर: 20 हजार की रिश्वत लेते डीपीआरओ रिजवान रंगे हाथ गिरफ्तार, बरेली टीम की बड़ी कार्रवाई1
- Post by Bijnor Super News1
- स्योहारा में सर्वाइकल कैंसर के खिलाफ जंग: किशोरियों के लिए 'HPV टीकाकरण' अभियान का आगाज1
- मुरादाबाद: घर में चोरी के बाद पुलिस पर लापरवाही का आरोप, पीड़ित परिवार ने उठाए सवाल1
- Post by Bijnor Super News1
- बिजनौर: तालिब खालिद मामले में नया मोड़, वन विभाग ने जब्त की लकड़ी1