logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

114 वर्ष पुरानी परंपरा: परेड ग्राउंड से उठा जुलूस-ए-मोहम्मदी, पुलिस कमिश्नर ने दिखाई हरी झंडी 114 वर्ष पुरानी परंपरा: परेड ग्राउंड से उठा जुलूस-ए-मोहम्मदी, पुलिस कमिश्नर ने दिखाई हरी झंडी कानपुर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में कानपुर में 114 वर्षों से निकाला जा रहा ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी बुधवार को परेड ग्राउंड से रवाना हुआ। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जमीयत उलमा कानपुर की ओर से निकाला जाने वाला यह जुलूस आजादी के बाद से लगातार आयोजित किया जा रहा है। जुलूस परेड ग्राउंड से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रात करीब 10 बजे फूलबाग पहुंचकर समाप्त होगा। जुलूस में हर वर्ष बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं। आयोजकों के अनुसार करीब दो लाख लोग जुलूस में हिस्सा लेते हैं। शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग और विभिन्न अंजुमनें जुलूस में शामिल हुईं। जुलूस-ए-मोहम्मदी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में निकाला जाता है। इसके माध्यम से उनके बताए अमन, भाईचारे, प्रेम और इंसानियत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है। कानपुर का यह ऐतिहासिक जुलूस एशिया के बड़े जुलूस-ए-मोहम्मदी में गिना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस की मॉनिटरिंग डीसीपी स्तर के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। जुलूस के मार्ग पर भारी पुलिस बल के साथ पीएसी की भी तैनाती की गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।

2 hrs ago
user_पत्रकारआनंदशर्मा आर्यन टीवी
पत्रकारआनंदशर्मा आर्यन टीवी
कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

114 वर्ष पुरानी परंपरा: परेड ग्राउंड से उठा जुलूस-ए-मोहम्मदी, पुलिस कमिश्नर ने दिखाई हरी झंडी 114 वर्ष पुरानी परंपरा: परेड ग्राउंड से उठा जुलूस-ए-मोहम्मदी, पुलिस कमिश्नर ने दिखाई हरी झंडी कानपुर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में कानपुर में 114 वर्षों से निकाला जा रहा ऐतिहासिक जुलूस-ए-मोहम्मदी बुधवार को परेड ग्राउंड से रवाना हुआ। पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने

जुलूस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जमीयत उलमा कानपुर की ओर से निकाला जाने वाला यह जुलूस आजादी के बाद से लगातार आयोजित किया जा रहा है। जुलूस परेड ग्राउंड से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए रात करीब 10 बजे फूलबाग पहुंचकर समाप्त होगा। जुलूस में हर वर्ष बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल होते हैं। आयोजकों के

अनुसार करीब दो लाख लोग जुलूस में हिस्सा लेते हैं। शहर के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग और विभिन्न अंजुमनें जुलूस में शामिल हुईं। जुलूस-ए-मोहम्मदी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की पैदाइश की खुशी में निकाला जाता है। इसके माध्यम से उनके बताए अमन, भाईचारे, प्रेम और इंसानियत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया

जाता है। कानपुर का यह ऐतिहासिक जुलूस एशिया के बड़े जुलूस-ए-मोहम्मदी में गिना जाता है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। जुलूस की मॉनिटरिंग डीसीपी स्तर के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। जुलूस के मार्ग पर भारी पुलिस बल के साथ पीएसी की भी तैनाती की गई है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सकुशल संपन्न हो सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बिहार में प्रदर्शन पर दिखा 6 वर्षीय बच्चा, जो देखने में तो बहुत छोटा है, लेकिन मांग ऐसी जो स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बाद अब तक किसी ने नहीं मांगी। छात्रों पर बंदूक चलाने का आदेश किसने दिया, जवाब दो या बिहार के CM सम्राट चौधरी इस्तीफा दो - 6वर्षीय Gen-Alpha ने कहा। प्रदर्शन से इस बच्चे को बिहार पुलिस ने बड़े प्यार के साथ उठा ले गई।🤗
    1
    बिहार में प्रदर्शन पर दिखा 6 वर्षीय बच्चा, जो देखने में तो बहुत छोटा है, लेकिन मांग ऐसी जो स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट के बाद अब तक किसी ने नहीं मांगी।

छात्रों पर बंदूक चलाने का आदेश किसने दिया, जवाब दो या बिहार के CM सम्राट चौधरी इस्तीफा दो - 6वर्षीय Gen-Alpha ने कहा।

प्रदर्शन से इस बच्चे को बिहार पुलिस ने बड़े प्यार के साथ उठा ले गई।🤗
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • English worksheet class - UKG bachho se liye asan work
    1
    English worksheet class - UKG bachho se liye asan work
    user_Kirti sahu
    Kirti sahu
    Stationery Shop कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कानपुर में ओला शोरूम में लगी आग: कई स्कूटियां जलकर राख, 2 घंटे उठती रही लपटें; शॉर्ट सर्किट की आशंका कानपुर में ओला शोरूम में लगी आग: कई स्कूटियां जलकर राख, 2 घंटे उठती रही लपटें; शॉर्ट सर्किट की आशंका कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के एमआईजी इलाके में मंगलवार देर रात करीब दो बजे ओला स्कूटी के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। शोरूम से आग की ऊंची लपटें और धुआं उठता देख राहगीरों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक शोरूम में खड़ी कई नई ओला स्कूटियां और अन्य सामान जलकर राख हो चुके थे। राहगीरों ने रात दो बजे देखी आग की लपटें प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देर रात शोरूम के अंदर से अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं और पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। शोरूम बंद होने के कारण अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम समय रहते मौके पर पहुंच गईं और आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया।दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश करने के बाद पहले आग को नियंत्रित किया। इसके बाद शोरूम के अलग-अलग हिस्सों में सर्च अभियान चलाया गया। आग से कई वाहन और शोरूम में रखा अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
    4
    कानपुर में ओला शोरूम में लगी आग: कई स्कूटियां जलकर राख, 2 घंटे उठती रही लपटें; शॉर्ट सर्किट की आशंका
कानपुर में ओला शोरूम में लगी आग: कई स्कूटियां जलकर राख, 2 घंटे उठती रही लपटें; शॉर्ट सर्किट की आशंका
कानपुर के पनकी थाना क्षेत्र के एमआईजी इलाके में मंगलवार देर रात करीब दो बजे ओला स्कूटी के शोरूम में अचानक भीषण आग लग गई। शोरूम से आग की ऊंची लपटें और धुआं उठता देख राहगीरों ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी।मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, तब तक शोरूम में खड़ी कई नई ओला स्कूटियां और अन्य सामान जलकर राख हो चुके थे।
राहगीरों ने रात दो बजे देखी आग की लपटें
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, देर रात शोरूम के अंदर से  अचानक धुआं निकलता दिखाई दिया। कुछ ही देर में आग की लपटें तेज हो गईं और पूरे शोरूम को अपनी चपेट में ले लिया। शोरूम बंद होने के कारण अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम समय रहते मौके पर पहुंच गईं और आग को आसपास की दुकानों तक फैलने से रोक लिया।दमकल कर्मियों ने शटर तोड़कर अंदर प्रवेश करने के बाद पहले आग को नियंत्रित किया। इसके बाद शोरूम के अलग-अलग हिस्सों में सर्च अभियान चलाया गया। आग से कई वाहन और शोरूम में रखा अन्य सामान क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
    user_पत्रकारआनंदशर्मा आर्यन टीवी
    पत्रकारआनंदशर्मा आर्यन टीवी
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कानपुर व्यूरो रिपोर्ट 125 करोड रुपए के टेंडर निरस्त दो ठेकेदारो को किया गिरफ्तार
    1
    कानपुर व्यूरो रिपोर्ट 125 करोड रुपए के टेंडर निरस्त दो ठेकेदारो को  किया गिरफ्तार
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Kanpur, Kanpur Nagar•
    5 hrs ago
  • बिठूर मांगे परिवर्तन, समाजवादी पार्टी के विधायक प्रत्याशी ब्रजेंद्र यादव लगातार परिवर्तन का नारा लेकर बिठूर विधानसभा सीट पर उतर चुके हैं बिठूर मांगे परिवर्तन, समाजवादी पार्टी के विधायक प्रत्याशी ब्रजेंद्र यादव लगातार परिवर्तन का नारा लेकर बिठूर विधानसभा सीट पर उतर चुके हैं 2027 में क्या परिवर्तन होना चाहिए़ सभी लोग कमेंट कर के जरूर बताएं, और बिठूर में 10 साल में क्या क्या विकास हुआ @बिठूर #ब्रजेंद्र_यादव_एडवोकेट #अभिजीत_सिंह #विधानसभा_बिठूर #BreakingUpdate #satyam_goswami_5135 #abhijeetsinghsanga #समाजवादी
    1
    बिठूर मांगे परिवर्तन, समाजवादी पार्टी के विधायक प्रत्याशी ब्रजेंद्र यादव लगातार परिवर्तन का नारा लेकर बिठूर विधानसभा सीट पर उतर चुके हैं 
बिठूर मांगे परिवर्तन, समाजवादी पार्टी के विधायक प्रत्याशी ब्रजेंद्र यादव लगातार परिवर्तन का नारा लेकर बिठूर विधानसभा सीट पर उतर चुके हैं 
2027 में क्या परिवर्तन होना चाहिए़ सभी लोग कमेंट कर के जरूर बताएं,
और बिठूर में 10 साल में क्या क्या विकास हुआ 
@बिठूर #ब्रजेंद्र_यादव_एडवोकेट #अभिजीत_सिंह #विधानसभा_बिठूर #BreakingUpdate #satyam_goswami_5135 #abhijeetsinghsanga #समाजवादी
    user_सत्यम गोस्वामी  (पत्रकार)
    सत्यम गोस्वामी (पत्रकार)
    Media house कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नगर निगम में अवैध वसूली, डराने-धमकाने एवं ठेकों में अनियमितता के संबंध में अब तक कुल छ: अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। ▪️नगर निगम में अवैध वसूली, डराने-धमकाने एवं ठेकों में अनियमितता के संबंध में अब तक कुल छ: अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद दो अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अभियुक्त गोविंद शर्मा फरार है, जिसकी लोकेशन राजस्थान में मिली है। शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। ▪️जांच में ठेकों को प्रभावित करने, ठेकेदारों पर दबाव बनाने एवं अवैध वसूली के तथ्य सामने आए हैं। नगर निगम की पुरानी ठेका प्रक्रिया समाप्त कर अब लंबित एवं आगामी कार्यों में ऑनलाइन ई-टेंडरिंग अपनाई जाएगी। लगभग ₹100 करोड़ के टेंडर निरस्त कर शीघ्र रिटेंडरिंग की कार्रवाई की जा रही है। ▪️प्रकरण में संबंधित फर्मों, बैंक खातों एवं वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है तथा लगभग सात फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। अधिकारियों की संभावित संलिप्तता की भी जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। माननीय मुख्यमंत्री जी की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप प्रकरण में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। बाइट-श्री रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर। UP Police
    1
    नगर निगम में अवैध वसूली, डराने-धमकाने एवं ठेकों में अनियमितता के संबंध में अब तक कुल छ: अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।
▪️नगर निगम में अवैध वसूली, डराने-धमकाने एवं ठेकों में अनियमितता के संबंध में अब तक कुल छ: अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। 
जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद 
दो अभियुक्त गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि अभियुक्त गोविंद शर्मा फरार है, जिसकी लोकेशन राजस्थान में मिली है। शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
▪️जांच में ठेकों को प्रभावित करने, ठेकेदारों पर दबाव बनाने एवं अवैध वसूली के तथ्य सामने आए हैं। नगर निगम की पुरानी ठेका प्रक्रिया समाप्त कर अब लंबित एवं आगामी कार्यों में ऑनलाइन ई-टेंडरिंग अपनाई जाएगी। लगभग ₹100 करोड़ के टेंडर निरस्त कर शीघ्र रिटेंडरिंग की कार्रवाई की जा रही है।
▪️प्रकरण में संबंधित फर्मों, बैंक खातों एवं वित्तीय लेन-देन की जांच की जा रही है तथा लगभग सात फर्मों को ब्लैकलिस्ट किया गया है। अधिकारियों की संभावित संलिप्तता की भी जांच होगी और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कठोर विधिक कार्रवाई की जाएगी। माननीय मुख्यमंत्री जी की जीरो टॉलरेंस नीति के अनुरूप प्रकरण में निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
बाइट-श्री रघुबीर लाल, पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर।
UP Police
    user_Anoop Nishad Kanpur
    Anoop Nishad Kanpur
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • गंगा बैराज के अटल घाट के पास XUV कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुसी। कानपुर ब्रेकिंग:_ गंगा बैराज के अटल घाट के पास XUV कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुसी। हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त। कार सवार लोगों को आईं चोटें। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। कोहना थाना क्षेत्र के अटल घाट का मामला।
    2
    गंगा बैराज के अटल घाट के पास XUV कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुसी।
कानपुर ब्रेकिंग:_
गंगा बैराज के अटल घाट के पास XUV कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में घुसी।
हादसे में वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त।
कार सवार लोगों को आईं चोटें।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा।
कोहना थाना क्षेत्र के अटल घाट का मामला।
    user_पत्रकारआनंदशर्मा आर्यन टीवी
    पत्रकारआनंदशर्मा आर्यन टीवी
    कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अटल घाट पर XUV-700 का कहर! डिवाइडर से टकराई कार, 5 घायल कानपुर अटल घाट पर तेज रफ्तार XUV-700 का कहर कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र स्थित अटल घाट एंट्री डिवाइडर पर तेज रफ्तार XUV-700 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पिछला पहिया हवा में उठ गया, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए हैलेट अस्पताल भेजा गया। फिलहाल हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    अटल घाट पर XUV-700 का कहर!
डिवाइडर से टकराई कार, 5 घायल
कानपुर अटल घाट पर तेज रफ्तार XUV-700 का कहर
कानपुर के कोहना थाना क्षेत्र स्थित अटल घाट एंट्री डिवाइडर पर तेज रफ्तार XUV-700 अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का पिछला पहिया हवा में उठ गया, जबकि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे में कार सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए हैलेट अस्पताल भेजा गया।
फिलहाल हादसे में किसी की मौत की सूचना नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.