सासनी में भक्त शिरोमणि प्रहलाद की भव्य नगर फेरी निकाली, जलती हुई होली की अग्नि के बीच प्रहलाद के स्वरूप का सुरक्षित निकलना भक्तों के लिए रहा आस्था का केंद्र सासनी के माँ चामण मोहल्ला में होली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें समूचा नगर भक्ति और उल्लास में डूबा रहा। इस दौरान भक्त शिरोमणि प्रहलाद की भव्य नगर फेरी निकाली गई और विधि-विधान से होलिका दहन संपन्न हुआ। नगर फेरी का शुभारंभ मुख्य अतिथि निर्देश चंद्र वाष्णेय और विशिष्ट अतिथि आरती कमल कुमार वासुदेव ने किया। मेले का उद्घाटन विनय गुप्ता ने किया, जबकि होली पूजन मनोज कुशवाहा द्वारा संपन्न हुआ। बैंड-बाजों की धुन और 'भक्त प्रहलाद की जय' के उद्घोष के साथ फेरी मोहल्ले के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जहाँ पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया गया। आचार्य खगेन्द्र शास्त्री द्वारा पूर्व निर्धारित गणना के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त में प्रातः साढ़े तीन बजे होलिका दहन किया गया। जलती हुई होली की अग्नि के बीच प्रहलाद के स्वरूप का सुरक्षित निकलना भक्तों के लिए आस्था का केंद्र रहा। श्रद्धालुओं ने अग्नि की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुकेश कुशवाहा, कुलदीप चौहान, सुनील शर्मा, कान्हा पंडित, राजेश शर्मा, उमेश चौहान, राकेश विकास शर्मा, गुरु कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
सासनी में भक्त शिरोमणि प्रहलाद की भव्य नगर फेरी निकाली, जलती हुई होली की अग्नि के बीच प्रहलाद के स्वरूप का सुरक्षित निकलना भक्तों के लिए रहा आस्था का केंद्र सासनी के माँ चामण मोहल्ला में होली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें समूचा नगर भक्ति और उल्लास में डूबा रहा। इस दौरान भक्त शिरोमणि प्रहलाद की भव्य नगर फेरी निकाली गई और विधि-विधान से होलिका दहन संपन्न
हुआ। नगर फेरी का शुभारंभ मुख्य अतिथि निर्देश चंद्र वाष्णेय और विशिष्ट अतिथि आरती कमल कुमार वासुदेव ने किया। मेले का उद्घाटन विनय गुप्ता ने किया, जबकि होली पूजन मनोज कुशवाहा द्वारा संपन्न हुआ। बैंड-बाजों की धुन और 'भक्त प्रहलाद की जय' के उद्घोष के साथ फेरी मोहल्ले के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जहाँ पुष्प वर्षा कर इसका स्वागत किया गया। आचार्य खगेन्द्र शास्त्री द्वारा पूर्व निर्धारित गणना के अनुसार, ब्रह्म
मुहूर्त में प्रातः साढ़े तीन बजे होलिका दहन किया गया। जलती हुई होली की अग्नि के बीच प्रहलाद के स्वरूप का सुरक्षित निकलना भक्तों के लिए आस्था का केंद्र रहा। श्रद्धालुओं ने अग्नि की परिक्रमा कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर मुकेश कुशवाहा, कुलदीप चौहान, सुनील शर्मा, कान्हा पंडित, राजेश शर्मा, उमेश चौहान, राकेश विकास शर्मा, गुरु कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
- सासनी कस्बे सहित ग्रामीण अंचलों में सोमवार रात पूरे विधि-विधान और उत्साह के साथ होलिका दहन संपन्न हुआ। जैसे ही होलिका की अग्नि प्रज्वलित हुई, श्रद्धालुओं ने परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की और जौ की बालें भूनीं। दहन के तुरंत बाद फिजां में रंगों की रंगत घुल गई। युवाओं और बच्चों की टोलियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। कस्बे के प्रमुख चौराहों और मोहल्लों में देर रात तक 'होली है' के जयघोष गूंजते रहे। लोगों ने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाया और शांतिपूर्ण तरीके से उत्सव मनाया। स्थानीय पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।2
- खूनी संघर्ष के दौरान कई लोग हुए घायल घायलों को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती हाथरस के सासनी कोतवाली क्षेत्र के बसगोई गांव में होली के अवसर पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया... इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ... घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई... संघर्ष में आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं... घायलों में गुड्डी देवी, हर प्रसाद, राजकुमार, सुखबीर सिंह, नीतू, हरी बाबू और महीलाल के नाम सामने आए हैं... सभी घायलों को इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है... मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी जांच-पड़ताल कर रही है.. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है... इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ मारपीट और पथराव कर रहे हैं..3
- सादाबाद-जलेसर मार्ग पर पीहुरा गांव के रजवाहे के पास आज शाम करीब 6:45 बजे एक कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से पुत्र मनीष (45) की आगरा ले जाते समय मौत हो गई। थाना बलदेव के गांव नवीपुर निवासी रमेश अपने पुत्र मनीष के साथ बाइक से गांव वापस जा रहे थे। तभी सादाबाद-जलेसर मार्ग पर यह दुर्घटना हुई। सामने से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे पिता-पुत्र सड़क पर गिरकर घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पास के खेत में क्रिकेट खेल रहे बच्चों ने घायलों को उठाया और पुलिस को सूचना दी सूचना मिलने पर पुलिस और बच्चों ने मिलकर दोनों घायलों को सादाबाद के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से गंभीर हालत में मनीष को आगरा रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। सीओ अमित पाठक ने बताया कि इस हादसे के संबंध में अभी तक कोतवाली में कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। शिकायत मिलने पर दुर्घटना की रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।3
- जनपद हाथरस के थाना सिकंदराराऊ क्षेत्र में एटा-अलीगढ़ हाईवे पर उमरावपुर गांव के पास मंगलवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार तीन लोगों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि नाती गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार खेड़िया खुर्द निवासी 75 वर्षीय किताब श्री, उनके बेटे राज बहादुर और नाती संजय जलेसर में एक रिश्तेदारी में हुई गमी में शामिल होकर बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे अमरपुर गांव के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि किताब श्री और राज बहादुर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि संजय गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर आगे एक दुकान में जा घुसी, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही थाना सिकंदराराऊ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल संजय को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में सीएचसी पहुंच गए। अस्पताल परिसर में चीख-पुकार और मातम का माहौल रहा। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाथरस भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by हाथरस शलमान शाह पत्रकार1
- अलीगढ़ ब्रेकिंग न्यूज अलीगढ़ पुलिस ने मात्र तीन दिन में किया हत्या का पर्दाफाश करके आरोपियों गिरफ्तार। रिपोर्टर अविनाश कुमार1
- Post by Irshad Saifi1
- सासनी कोतवाली क्षेत्र के बसगोई गांव में होली के अवसर पर पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया... इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, लाठी-डंडे चले और पथराव भी हुआ... घटना से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई... संघर्ष में आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं, जिनमें बुजुर्ग और महिलाएं भी शामिल हैं... घायलों में गुड्डी देवी, हर प्रसाद, राजकुमार, सुखबीर सिंह, नीतू, हरी बाबू और महीलाल के नाम सामने आए हैं... सभी घायलों को इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है... मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी जांच-पड़ताल कर रही है.. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है... इसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ मारपीट और पथराव कर रहे हैं..4