Shuru
Apke Nagar Ki App…
today live shringar darshan shri sanvariya Seth Jay Ho Shri sanvariya Seth comment karke jaikara laga do प्यारे-प्यारे bhakton
Hello Chittorgarh News
today live shringar darshan shri sanvariya Seth Jay Ho Shri sanvariya Seth comment karke jaikara laga do प्यारे-प्यारे bhakton
More news from राजस्थान and nearby areas
- 17 पुलिस थानों के 47 प्रकरणों में जब्त 42 क्विंटल से अधिक।ल करीब 7 करोड़ का अवैध मादक पदार्थ किया नष्ट। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ। जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के साथ-साथ जब्त मादक पदार्थों के विधिसम्मत निस्तारण की कार्यवाही भी लगातार जारी है। इसी क्रम में पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर एक दिवसीय मादक पदार्थ निस्तारण अभियान के तहत जिले के 17 पुलिस थानों में दर्ज 47 प्रकरणों में जब्त अवैध डोडाचूरा, गांजा, एमडीएमए एवं स्मैक का न्यायालय से भौतिक सत्यापन एवं आवश्यक निर्णय के उपरांत जिला औषधि व्ययन समिति द्वारा गुरुवार को विधिवत नष्टीकरण किया गया। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह की उपस्थिति में शंभूपुरा थाना क्षेत्र के सावा स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट की कीलन में उक्त मादक पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत जलाकर नष्ट किया गया। एनसीबी की मानक कीमत के अनुसार नष्ट किए गए मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय अनुमानित कीमत करीब 7 करोड़ रुपये आंकी गई है।1
- चित्तौड़गढ़ में सभापति पद अनारक्षित, बेगूं में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, नंदिनी को पुलिस जांच में राहत और शिवधाम में उमड़ा आस्था का सैलाब चुनावी आरक्षण से लेकर कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन तक चित्तौड़गढ़ की बड़ी खबरें — नंदिनी के खिलाफ आरोप निराधार, बबराना सड़क निर्माण पर सवाल, बीमा कंपनी को उपभोक्ता आयोग का झटका और गंगा घाटी शिवधाम में हजारों शिवभक्तों ने लगाए भोलेनाथ के जयकारे1
- नीमच जिले के ग्राम पंचायत छायन में हरियाली अमावस्या पर छायन में पौधारोपण नीमच जिले के ग्राम पंचायत छायन में हरियाली अमावस्या के पावन अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य के लिए बेहद जरूरी है। ग्रामीणों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में सभी ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता फैलाने और पौधों की सुरक्षा की सामूहिक जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया।1
- *पुर में संकल्प सप्ताह के तीसरे दिन गौ माता को हरा चारा खिलाकर संतों एवं गोभक्तों का किया सम्मान* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल *पुर में संकल्प सप्ताह के तीसरे दिन गौ माता को हरा चारा खिलाकर संतों एवं गोभक्तों का किया सम्मान* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल सेवादल कांग्रेस भीलवाड़ा के कार्यकर्ता योगेश सोनी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव, राजस्थान सरकार के पूर्व राज्य मंत्री एवं मेवाड़ के लोकप्रिय नेता धीरज गुर्जर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित संकल्प सप्ताह के तहत आज तीसरे दिन गुरुवार, 13 अगस्त को पुर में संतो एवं गौ भक्तों का सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान *पंचमुखी हनुमान जी के संत जमना दास जी, मुरारी जी हाथी भाता के संत दास जी, बीड़ा की माताजी, बरेली के बालाजी के संत परमेश्वर दास जी सहित संतों एवं समर्पित गोभक्तों का शॉल एवं माला पहनाकर सम्मान किया गया। संतों से आशीर्वाद लेकर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के संकल्प के लिए सहयोग एवं समर्थन मांगा गया। इसके साथ ही गौ माता को हरा चारा खिलाकर गौ सेवा का संदेश दिया गया।* गौ सेवा के क्षेत्र में समर्पण, निस्वार्थ सेवा और निरंतर सहयोग के लिए समर्पित गोभक्तों का सम्मान किया गया। गोभक्तों ने कहा कि गौ माता की सेवा समाज की एकता, संवेदना और मानवता का प्रतीक है। जो लोग अपना समय, श्रम और सहयोग गौ सेवा में लगाते हैं, उनका सम्मान वास्तव में सेवा भावना का सम्मान है। सम्मानित गोभक्तों में सोनू सेन (भीलवाड़ा), दीपक भारद्वाज, शुभम लोयमा, छोटू गाडरी, पियूष विश्नोई , शंकर गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, विष्णु बिश्नोई एवं अंकित विश्नोई, सावर गाडरी शामिल रहे। *सम्मान से अभिभूत गोभक्तों ने धीरज गुर्जर, योगेश सोनी, भंवर जाट, राजेश कर्णावट, पुलकित टेलर, श्याम पाराशर एवं ईश्वर सेन द्वारा गोभक्तों का सम्मान किए जाने पर हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।* गोभक्तों ने कहा कि गौ सेवा में जुटे सेवाभावी लोगों का सम्मान उनके उत्साह और सेवा भावना को और मजबूत करता है। इस स्नेह, सम्मान एवं प्रोत्साहन के लिए सभी गोभक्तों ने सम्मानकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ गौ माता की सेवा करते रहने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में गोभक्तों ने कहा कि गौ सेवा केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि दिन-रात निरंतर चलने वाला सेवा संकल्प है। निराश्रित, बीमार एवं घायल गोवंश की देखभाल, उपचार, चारा-पानी उपलब्ध करवाना तथा जरूरतमंद गौवंश को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना जैसे कार्य लगातार किए जा रहे हैं। सुबह से शाम तक और आवश्यकता पड़ने पर रात में भी गोभक्त पूरी निष्ठा से गौ माता की सेवा में जुटे रहते हैं। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गौ सेवा के इस पुनीत कार्य से जुड़ना चाहिए और निराश्रित एवं बीमार गोवंश के संरक्षण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। गौ सेवा, जीव सेवा और मानवता की सेवा का संदेश जन-जन तक पहुंचाना ही इस संकल्प सप्ताह का प्रमुख उद्देश्य है। कार्यक्रम में पूर्व पुर कांग्रेस अध्यक्ष रोशन लाल महात्मा, शबनम डायर अल्पसंख्यक कांग्रेस प्रदेश महासचिव, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता रमजान मोहम्मद सोरगर, युवा नेता पुलकित टेलर, मेवाड़ कमेटी जिला अध्यक्ष मिट्ठू लाल माली, जिला कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष भंवर जाट, गौ रक्षा दल जिला अध्यक्ष दीपक भारद्वाज, सेवादल जिला संगठन मंत्री श्यामलाल पाराशर, सेवादल प्रभारी शांतिलाल धौलपुरिया, पूर्व पार्षद प्रत्याशी सोहनलाल रेगर, जिला सचिव सत्तू मारू, पंडित गोविंद व्यास, पश्चिम ब्लॉक अध्यक्ष ओबीसी नंद वैष्णव, वार्ड अध्यक्ष मुकेश गुर्जर, शुभम लोयमा, राजेश कर्णावट, रतन लाल तेली, ओम प्रकाश सोनी, संपत टेलर, बनवारी वैष्णव, कालू सेन, अभय सोनी, भावी पार्षद गाडरी, पप्पू बिश्नोई, आयुष सेन सहित अनेक गणमान्यजन, गोभक्त एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संदेश “गौ माता की सेवा केवल धर्म नहीं, हमारी सामाजिक जिम्मेदारी भी है। आइए, निराश्रित, बीमार एवं घायल गोवंश की सेवा के लिए आगे आएं और इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग दें। गौ सेवा से बड़ा कोई सेवा संकल्प नहीं।”4
- 🇮🇳🔥 रामपुरा में तिरंगे के सम्मान में उमड़ा युवाओं का सैलाब, देशभक्ति के रंग में रंगा पूरा शहर! 🇮🇳1
- बनास नदी में अचानक बड़ा पानी और तेज़ बहाव बनास नदी में लगातार बढ़ रहा जलस्तर बनास नदी में अचानक बड़ा पानी और तेज़ बहाव बनास नदी में लगातार बढ़ रहा जलस्तर1
- मेघपुरा के खेत में पहुंचा मगरमच्छ का बच्चा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू दो दिन की अच्छी बारिश से बस्सी डैम में बढ़ी पानी की आवक, नहर के रास्ते मेघपुरा के खेत में पहुंचा मगरमच्छ का बच्चा, वन विभाग ने किया सफल रेस्क्यू1
- जमीन विवाद से परेशान युवक ने SP कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल डाल किया आत्मदाह का प्रयास,मचा हड़कंप, पुलिसकर्मियों ने बचाया कनेछन कलां में जमीन के लेन-देन को लेकर लंबे समय से परेशान एक युवक ने गुरुवार शाम करीब 4 बजे जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद युवक लक्ष्मी नारायण खटीक ने पुलिस अधीक्षक सागर राणा को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्रवाई की मांग की। लक्ष्मी नारायण खटीक ने आरोप लगाया कि जमीन के पट्टे और प्लॉट देने के नाम पर सांवरमल शर्मा, दयाराम कुमावत, जगदीश कुमावत और सांवरमल मेघवंशी ने उसके साथ धोखाधड़ी कर करीब 2 से सवा 2 करोड़ रुपये ले लिए। आरोप है कि रकम लेने के बावजूद न तो जमीन के पट्टे बनाए गए और न ही राशि वापस लौटाई गई। पैसे मांगने पर जातिसूचक गालियां देने और धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों की ओर से उसके और परिवार को लेकर कथित आपत्तिजनक बातें भी कही जाती हैं, जिसकी रिकॉर्डिंग उसके मोबाइल में मौजूद है। उसका कहना है कि विवाद करीब 5 से 6 साल पुराना है और लगातार आश्वासन मिलने के बावजूद आज तक न रकम वापस मिली और न ही जमीन उसके नाम की गई। खटीक ने यह भी आरोप लगाया कि उसे झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकियां दी जाती हैं। उसने बताया कि वर्ष 2023 में भी मानसिक तनाव के चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया था। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ। गुरुवार को उसने एसपी कार्यालय के बाहर दोबारा आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश की। मामले में पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों के खिलाफ जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई और अपनी रकम वापस दिलाने की मांग की है।1