logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद (एमएलसी) के प्रत्याशी, युवा शिक्षाविद, पर्यावरणविद एवं समता रक्षक डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ का रविवार को औरैया आगमन पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्नातक मतदाताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शहर में जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और समर्थकों ने उनके पक्ष में जोरदार नारे लगाए। इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों, स्नातक मतदाताओं, समाजसेवियों, युवाओं तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने डॉ. कुलश्रेष्ठ को आगामी विधान परिषद चुनाव में पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाते हुए उन्हें शिक्षित समाज की मजबूत आवाज बताया। अपने संबोधन में डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने सभी समर्थकों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि स्नातक समाज की समस्याओं को मजबूती से विधान परिषद तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने, युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा सामाजिक समता और न्याय के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि स्नातक वर्ग समाज का जागरूक और जिम्मेदार वर्ग है, जिसकी भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। उन्होंने सभी स्नातक मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और सकारात्मक सोच के साथ क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष सक्सेना ने की तथा संचालन दिलीप गुप्ता ने किया। इस दौरान समर्थकों ने डॉ. कुलश्रेष्ठ के विचारों और कार्यशैली की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वे स्नातक वर्ग की आवाज को प्रभावी ढंग से सदन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर के के तिवारी, शिवम पाल, राहुल पाण्डेय, डॉ केदार पाल, महेंद्र पाल, योगेश पाल, अवनीश दीक्षित, अंकित सिंह, अन्नत श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, विकास सक्सेना, सौरभ श्रीवास्तव सहित जनपद के अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, अधिवक्ता, युवा, समाजसेवी, व्यापारी एवं सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

आगरा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद (एमएलसी) के प्रत्याशी, युवा शिक्षाविद, पर्यावरणविद एवं समता रक्षक डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ का रविवार को औरैया आगमन पर कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्नातक मतदाताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। शहर में जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया गया और समर्थकों ने उनके पक्ष में जोरदार नारे लगाए। इस स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षकों, स्नातक मतदाताओं, समाजसेवियों, युवाओं तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने डॉ. कुलश्रेष्ठ को आगामी विधान परिषद चुनाव में पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाते हुए उन्हें शिक्षित समाज की मजबूत आवाज बताया। अपने संबोधन में डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ ने सभी समर्थकों एवं नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य केवल चुनाव लड़ना नहीं, बल्कि स्नातक समाज की समस्याओं को मजबूती से विधान परिषद तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाने, युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने, पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने तथा सामाजिक समता और न्याय के लिए निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि स्नातक वर्ग समाज का जागरूक और जिम्मेदार वर्ग है, जिसकी भागीदारी लोकतंत्र को मजबूत बनाती है। उन्होंने सभी स्नातक मतदाताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और सकारात्मक सोच के साथ क्षेत्र के विकास में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम की अध्यक्षता संतोष सक्सेना ने की तथा संचालन दिलीप गुप्ता ने किया। इस दौरान समर्थकों ने डॉ. कुलश्रेष्ठ के विचारों और कार्यशैली की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि वे स्नातक वर्ग की आवाज को प्रभावी ढंग से सदन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर के के तिवारी, शिवम पाल, राहुल पाण्डेय, डॉ केदार पाल, महेंद्र पाल, योगेश पाल, अवनीश दीक्षित, अंकित सिंह, अन्नत श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, विकास सक्सेना, सौरभ श्रीवास्तव सहित जनपद के अनेक गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, अधिवक्ता, युवा, समाजसेवी, व्यापारी एवं सैकड़ों समर्थक उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • औरैया के माधव मंगल गेस्ट हाउस में 'छोटे लोहिया' स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बलिया से सांसद सनातन पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि सांसद सनातन पांडे ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ब्राह्मण समाज, युवाओं के मुद्दों, राज्य की कानून-व्यवस्था और राम मंदिर चंदे से जुड़े विषयों को लेकर अपनी बात रखी और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए। इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला, समाजसेवी लालजी शुक्ला, जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, विधायक रेखा वर्मा तथा विधायक प्रदीप यादव सहित समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    1
    औरैया के माधव मंगल गेस्ट हाउस में 'छोटे लोहिया' स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बलिया से सांसद सनातन पांडे ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

अपने संबोधन के दौरान मुख्य अतिथि सांसद सनातन पांडे ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने ब्राह्मण समाज, युवाओं के मुद्दों, राज्य की कानून-व्यवस्था और राम मंदिर चंदे से जुड़े विषयों को लेकर अपनी बात रखी और सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला, समाजसेवी लालजी शुक्ला, जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, विधायक रेखा वर्मा तथा विधायक प्रदीप यादव सहित समाजवादी पार्टी के हजारों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
    user_संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    संपादक -कार्तिकेय सोनी भारत सं
    Media company औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    28 min ago
  • उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अटसू क्षेत्र के ग्राम सैदपुर में उस समय लोग हतप्रभ रह गए, जब पारिवारिक विवाद के बाद करीब डेढ़ साल से लापता कमल सिंह अचानक अपने घर जिंदा वापस लौट आया। कमल सिंह के घर लौटने का समय बेहद चौंकाने वाला था, क्योंकि उस वक्त घर पर परिवार द्वारा उसी का अंतिम संस्कार किए जाने के बाद तीसरे दिन का शुद्धि कार्यक्रम चल रहा था। अपने ही घर में खुद की मृत्यु पर हो रहे शुद्धि संस्कार को देखकर कमल सिंह खुद भी अचंभे में पड़ गया, जबकि उसे सामने खड़ा देखकर वहां मौजूद परिजनों और ग्रामीणों के होश उड़ गए। दरअसल, कमल सिंह पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर चला गया था और हरियाणा के पानीपत में मजदूरी कर रहा था। वहां एक हादसे में पैर टूट जाने के कारण वह परिजनों से संपर्क नहीं कर पाया था। इसी बीच 18 जुलाई शनिवार को भीखेपुर गांव के पास हाईवे किनारे ढहाए गए एक अवैध जर्जर होटल के मलबे में बकरी चरा रहे लोगों को बदबू आने पर एक अज्ञात शव मिला था। शव पर मेहरून शर्ट, नीला लोअर, गले में तौलिया और कलाई पर ब्रेसलेट था, जबकि उसका मुंह आधा कुचला हुआ था। सैदपुर निवासी दशरथ सिंह ने 25 जून से भाई कमल का मोबाइल बंद रहने के आधार पर उस शव की पहचान कमल सिंह के रूप में की थी। पुलिस से शव मिलने के बाद दशरथ ने कमल मानकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। अंतिम संस्कार के बाद गांव में कमल की पत्नी की ओर भी लोग तरह-तरह से उंगलियां उठा रहे थे। हालांकि, दशरथ की तरफ से पुलिस में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। शनिवार शाम शुद्धि कार्य के दौरान ही कमल के जीवित लौटने की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत गांव पहुंची और उसे पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। इस दौरान कमल के ससुराल पक्ष से भी काफी लोग कोतवाली पहुंच गए। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि अगर कमल जिंदा है, तो फिर जिस अज्ञात शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया गया था, वह किसका था। क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि कमल सिंह के जीवित मिलने पर मामले की दोबारा गहन जांच शुरू कर दी गई है और शव की वास्तविक पहचान कराने के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में अटसू क्षेत्र के ग्राम सैदपुर में उस समय लोग हतप्रभ रह गए, जब पारिवारिक विवाद के बाद करीब डेढ़ साल से लापता कमल सिंह अचानक अपने घर जिंदा वापस लौट आया। कमल सिंह के घर लौटने का समय बेहद चौंकाने वाला था, क्योंकि उस वक्त घर पर परिवार द्वारा उसी का अंतिम संस्कार किए जाने के बाद तीसरे दिन का शुद्धि कार्यक्रम चल रहा था। अपने ही घर में खुद की मृत्यु पर हो रहे शुद्धि संस्कार को देखकर कमल सिंह खुद भी अचंभे में पड़ गया, जबकि उसे सामने खड़ा देखकर वहां मौजूद परिजनों और ग्रामीणों के होश उड़ गए।

दरअसल, कमल सिंह पारिवारिक विवाद के चलते घर छोड़कर चला गया था और हरियाणा के पानीपत में मजदूरी कर रहा था। वहां एक हादसे में पैर टूट जाने के कारण वह परिजनों से संपर्क नहीं कर पाया था। इसी बीच 18 जुलाई शनिवार को भीखेपुर गांव के पास हाईवे किनारे ढहाए गए एक अवैध जर्जर होटल के मलबे में बकरी चरा रहे लोगों को बदबू आने पर एक अज्ञात शव मिला था। शव पर मेहरून शर्ट, नीला लोअर, गले में तौलिया और कलाई पर ब्रेसलेट था, जबकि उसका मुंह आधा कुचला हुआ था। सैदपुर निवासी दशरथ सिंह ने 25 जून से भाई कमल का मोबाइल बंद रहने के आधार पर उस शव की पहचान कमल सिंह के रूप में की थी। पुलिस से शव मिलने के बाद दशरथ ने कमल मानकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था।

अंतिम संस्कार के बाद गांव में कमल की पत्नी की ओर भी लोग तरह-तरह से उंगलियां उठा रहे थे। हालांकि, दशरथ की तरफ से पुलिस में कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। शनिवार शाम शुद्धि कार्य के दौरान ही कमल के जीवित लौटने की खबर मिलते ही पुलिस तुरंत गांव पहुंची और उसे पूछताछ के लिए कोतवाली ले आई। इस दौरान कमल के ससुराल पक्ष से भी काफी लोग कोतवाली पहुंच गए। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो गया है कि अगर कमल जिंदा है, तो फिर जिस अज्ञात शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार किया गया था, वह किसका था। क्षेत्राधिकारी अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि कमल सिंह के जीवित मिलने पर मामले की दोबारा गहन जांच शुरू कर दी गई है और शव की वास्तविक पहचान कराने के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    42 min ago
  • औरैया में समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' द्वारा जीवनधारा पौधारोपण अभियान के तहत 26 जुलाई 2026 को रविवार सुबह 7 बजे यमुना तट मार्ग के समीप बृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान चितवन, कदम, सागौन, नींबू, अमरूद, पकड़िया और अशोक आदि प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधों के तीव्र विकास के लिए जैविक खाद का प्रयोग किया गया और उनकी देखभाल तथा सुरक्षा का जिम्मा समिति के सदस्यों को सौंपा गया। कार्यक्रम का सफल संयोजन तिलक इंटर कॉलेज, औरैया के प्रवक्ता डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा ने किया। पौधारोपण के उपरांत आयोजित पर्यावरण गोष्ठी में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि स्वच्छ जलवायु व निरोगी जीवन के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण जरूरी है। समिति विगत 10 वर्षों से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, स्कूल, कॉलेज व सार्वजनिक पार्कों को हरा-भरा बनाने के लिए प्रतिवर्ष 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य चला रही है। इस दौरान लोगों की पसंद के पौधे निःशुल्क बांटे भी जा रहे हैं और अब तक 1730 पौधों का रोपण व निःशुल्क वितरण हो चुका है। गोष्ठी में मौजूद लोगों ने अपने विचार रखकर पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण की शपथ ली। इस अवसर पर डॉ. शिवकुमार सोनी, सर्राफा व्यवसायी अनिल कुमार सोनी, सरोज कुमार दीक्षित, संजय अग्रवाल, विनोद कुमार पोरवाल और सतीश कुमार समेत अन्य पर्यावरण प्रहरी मौजूद रहे।
    3
    औरैया में समाजसेवी संगठन 'एक विचित्र पहल सेवा समिति' द्वारा जीवनधारा पौधारोपण अभियान के तहत 26 जुलाई 2026 को रविवार सुबह 7 बजे यमुना तट मार्ग के समीप बृहद पौधारोपण अभियान चलाया गया। संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान चितवन, कदम, सागौन, नींबू, अमरूद, पकड़िया और अशोक आदि प्रजातियों के पौधे लगाए गए। पौधों के तीव्र विकास के लिए जैविक खाद का प्रयोग किया गया और उनकी देखभाल तथा सुरक्षा का जिम्मा समिति के सदस्यों को सौंपा गया। कार्यक्रम का सफल संयोजन तिलक इंटर कॉलेज, औरैया के प्रवक्ता डॉ. उपेंद्रनाथ मिश्रा ने किया।

पौधारोपण के उपरांत आयोजित पर्यावरण गोष्ठी में समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि स्वच्छ जलवायु व निरोगी जीवन के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण जरूरी है। समिति विगत 10 वर्षों से शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा, स्कूल, कॉलेज व सार्वजनिक पार्कों को हरा-भरा बनाने के लिए प्रतिवर्ष 5100 पौधे लगाने का लक्ष्य चला रही है। इस दौरान लोगों की पसंद के पौधे निःशुल्क बांटे भी जा रहे हैं और अब तक 1730 पौधों का रोपण व निःशुल्क वितरण हो चुका है। गोष्ठी में मौजूद लोगों ने अपने विचार रखकर पर्यावरण संरक्षण और पौधरोपण की शपथ ली। इस अवसर पर डॉ. शिवकुमार सोनी, सर्राफा व्यवसायी अनिल कुमार सोनी, सरोज कुमार दीक्षित, संजय अग्रवाल, विनोद कुमार पोरवाल और सतीश कुमार समेत अन्य पर्यावरण प्रहरी मौजूद रहे।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम भीकेपुर के पास 18 जुलाई 2026 को मिले अज्ञात शव की गलत पहचान होने का मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण के संबंध में 26 जुलाई 2026 को क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा आधिकारिक बाइट जारी की गई है।
    1
    अजीतमल थाना क्षेत्र के ग्राम भीकेपुर के पास 18 जुलाई 2026 को मिले अज्ञात शव की गलत पहचान होने का मामला सामने आया है। इस पूरे प्रकरण के संबंध में 26 जुलाई 2026 को क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा आधिकारिक बाइट जारी की गई है।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • श्रावण मास और शिवरात्रि पर्व के दौरान देवकली मंदिर व अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए औरैया पुलिस ने नई यातायात एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले से गुजरने वाले भारी वाहनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। यह डायवर्जन श्रावण मास के प्रत्येक रविवार रात 8:00 बजे से सोमवार रात समाप्ति तक लागू रहेगा। इसके अतिरिक्त, मध्य में पड़ने वाले शिवरात्रि पर्व के लिए 10 अगस्त 2026 की रात 8:00 बजे से 11 अगस्त 2026 की रात समाप्ति तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी। जारी एडवाइजरी के अनुसार, औरैया शहर के किसी भी चौराहे या तिराहे से शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। देवकली चौराहे (खानपुर चौराहा) से मंदिर की ओर भारी वाहनों का जाना पूरी तरह बंद रहेगा; वहां केवल दर्शनार्थियों के वाहनों, ऑटो, ई-रिक्शा और पिकअप को ही जाने की अनुमति मिलेगी। इसी तरह मंगलाकाली चौराहे (जालौन चौराहा) से औरैया से जालौन जाने वाले भारी वाहनों को NH-19 व बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट किया जाएगा और वहां से केवल श्रद्धालुओं के वाहनों को ही मंदिर की तरफ जाने दिया जाएगा। जालौन, कन्नौज, इटावा, कानपुर देहात, कंचौसी, बेला और दिबियापुर की तरफ से आने-जाने वाले भारी वाहनों को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड, सौरिख कट, रसूलाबाद और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) के माध्यम से अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। NH-19 पर सामान्य यातायात संचालित रहेगा। यातायात सहायता एवं जानकारी के लिए जनपदीय यातायात नियंत्रण कक्ष के सीयूजी नंबर 9454402894 और 8081152840 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा राज्य यातायात नियंत्रण कक्ष के टोल-फ्री नंबर 18001801490, लैंडलाइन नंबर 0522-2390468, 0522-2724054 तथा व्हाट्सएप नंबर 7839854683 और 9454402555 जारी किए गए हैं।
    1
    श्रावण मास और शिवरात्रि पर्व के दौरान देवकली मंदिर व अन्य मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए औरैया पुलिस ने नई यातायात एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले से गुजरने वाले भारी वाहनों के मार्ग परिवर्तित किए गए हैं। यह डायवर्जन श्रावण मास के प्रत्येक रविवार रात 8:00 बजे से सोमवार रात समाप्ति तक लागू रहेगा। इसके अतिरिक्त, मध्य में पड़ने वाले शिवरात्रि पर्व के लिए 10 अगस्त 2026 की रात 8:00 बजे से 11 अगस्त 2026 की रात समाप्ति तक यह व्यवस्था प्रभावी रहेगी।

जारी एडवाइजरी के अनुसार, औरैया शहर के किसी भी चौराहे या तिराहे से शहर के अंदर भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। देवकली चौराहे (खानपुर चौराहा) से मंदिर की ओर भारी वाहनों का जाना पूरी तरह बंद रहेगा; वहां केवल दर्शनार्थियों के वाहनों, ऑटो, ई-रिक्शा और पिकअप को ही जाने की अनुमति मिलेगी। इसी तरह मंगलाकाली चौराहे (जालौन चौराहा) से औरैया से जालौन जाने वाले भारी वाहनों को NH-19 व बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की ओर डायवर्ट किया जाएगा और वहां से केवल श्रद्धालुओं के वाहनों को ही मंदिर की तरफ जाने दिया जाएगा। जालौन, कन्नौज, इटावा, कानपुर देहात, कंचौसी, बेला और दिबियापुर की तरफ से आने-जाने वाले भारी वाहनों को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे, आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के सर्विस रोड, सौरिख कट, रसूलाबाद और राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) के माध्यम से अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा। NH-19 पर सामान्य यातायात संचालित रहेगा।

यातायात सहायता एवं जानकारी के लिए जनपदीय यातायात नियंत्रण कक्ष के सीयूजी नंबर 9454402894 और 8081152840 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा राज्य यातायात नियंत्रण कक्ष के टोल-फ्री नंबर 18001801490, लैंडलाइन नंबर 0522-2390468, 0522-2724054 तथा व्हाट्सएप नंबर 7839854683 और 9454402555 जारी किए गए हैं।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बीते दिन हाईवे किनारे स्थित एक खंडहर में एक युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस की ओर से शिनाख्त की कोशिशों के दौरान कुछ लोगों ने आकर शव की पहचान की और इसके बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। हालांकि, अंतिम संस्कार संपन्न होने के बाद वही युवक सकुशल अपने घर वापस लौट आया। युवक के जीवित घर लौटने पर उसकी पत्नी ने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी। गलत शिनाख्त के इस मामले में सीओ अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि मृत मिले युवक की पहचान कराने का प्रयास फिर से किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब बिसरा के आधार पर मृत युवक की सही शिनाख्त कराई जाएगी।
    1
    अजीतमल कोतवाली क्षेत्र में बीते दिन हाईवे किनारे स्थित एक खंडहर में एक युवक का शव बरामद हुआ था। पुलिस की ओर से शिनाख्त की कोशिशों के दौरान कुछ लोगों ने आकर शव की पहचान की और इसके बाद उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। हालांकि, अंतिम संस्कार संपन्न होने के बाद वही युवक सकुशल अपने घर वापस लौट आया। युवक के जीवित घर लौटने पर उसकी पत्नी ने तुरंत इस मामले की सूचना पुलिस को दी।

गलत शिनाख्त के इस मामले में सीओ अजीतमल मनोज गंगवार ने बताया कि मृत मिले युवक की पहचान कराने का प्रयास फिर से किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब बिसरा के आधार पर मृत युवक की सही शिनाख्त कराई जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ औरैया पहुँचे हैं। यहाँ आगमन के दौरान उन्होंने शिक्षा और युवाओं के हित में निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया है।
    1
    स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ औरैया पहुँचे हैं। यहाँ आगमन के दौरान उन्होंने शिक्षा और युवाओं के हित में निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के औरैया स्थित माधव मंगल गेस्ट हाउस में 'छोटे लोहिया' नाम से विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर विशाल श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद किया। आयोजन के मुख्य अतिथि बलिया से सपा सांसद सनातन पांडे रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन कवि अजय अंजाम ने किया। वैदिक मंत्रोच्चारण और शंखनाद के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सनातन पांडे का माल्यार्पण कर और फरसा भेंट कर स्वागत किया गया। मंच पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला, समाजसेवी लालजी शुक्ला, बिधूना विधायक रेखा वर्मा और दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव उपस्थित रहे। इनके अलावा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुशील पांडेय, कथावाचक सुशील शुक्ला उर्फ दद्दू, नंदू पंडित, राजमणि तिवारी उर्फ लल्ला, मुखिया पंडित जी, आचार्य केशवम् अवस्थी और अशोक द्विवेदी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अपने संबोधन में सांसद सनातन पांडे ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान शासन में ब्राह्मण समाज का लगातार अपमान और उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी हमेशा सर्व समाज और ब्राह्मणों के सम्मान की रक्षा करती रही है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज एकजुट होकर सपा को सत्ता में वापस लाएगा। सांसद ने युवाओं के मुद्दों और राम मंदिर से जुड़े चोरी के मामलों का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा। पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला एवं समाजसेवी लालजी शुक्ला के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान "जय समाजवाद" और "अखिलेश यादव जिंदाबाद" के नारों से सभागार गूंजता रहा। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।
    4
    उत्तर प्रदेश के औरैया स्थित माधव मंगल गेस्ट हाउस में 'छोटे लोहिया' नाम से विख्यात स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर विशाल श्रद्धांजलि एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाजवादी पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शंखनाद किया। आयोजन के मुख्य अतिथि बलिया से सपा सांसद सनातन पांडे रहे, जबकि कार्यक्रम का संचालन कवि अजय अंजाम ने किया।

वैदिक मंत्रोच्चारण और शंखनाद के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सनातन पांडे का माल्यार्पण कर और फरसा भेंट कर स्वागत किया गया। मंच पर सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम, पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला, समाजसेवी लालजी शुक्ला, बिधूना विधायक रेखा वर्मा और दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव उपस्थित रहे। इनके अलावा बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सुशील पांडेय, कथावाचक सुशील शुक्ला उर्फ दद्दू, नंदू पंडित, राजमणि तिवारी उर्फ लल्ला, मुखिया पंडित जी, आचार्य केशवम् अवस्थी और अशोक द्विवेदी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

अपने संबोधन में सांसद सनातन पांडे ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान शासन में ब्राह्मण समाज का लगातार अपमान और उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी हमेशा सर्व समाज और ब्राह्मणों के सम्मान की रक्षा करती रही है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण समाज एकजुट होकर सपा को सत्ता में वापस लाएगा। सांसद ने युवाओं के मुद्दों और राम मंदिर से जुड़े चोरी के मामलों का जिक्र करते हुए सरकार को घेरा।

पूर्व मंत्री रामजी शुक्ला एवं समाजसेवी लालजी शुक्ला के नेतृत्व में हुए इस आयोजन में हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान "जय समाजवाद" और "अखिलेश यादव जिंदाबाद" के नारों से सभागार गूंजता रहा। उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनाव में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन लाने का संकल्प लिया।
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.