logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरकारी स्कूल में बच्चों से खुदाई का वीडियो वायरल, प्रशासन सख्त—जांच के आदेश मोंठ (झांसी)। तहसील क्षेत्र के ग्राम सेमरी स्थित प्राथमिक विद्यालय का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में कुछ बच्चे हाथों में फावड़ा लेकर खुदाई करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आते ही क्षेत्र में हलचल मच गई और ग्रामीणों ने इसे बाल श्रम से जोड़ते हुए सोशल मीडिया पर साझा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला चर्चा का विषय बन गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल संज्ञान लिया। उपजिलाधिकारी मोंठ अवनीश तिवारी ने खंड शिक्षा अधिकारी चिरगांव से स्पष्टीकरण तलब करते हुए स्पष्ट किया कि बच्चों से किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य कराना कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जांच में लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया गया तो संबंधित जिम्मेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी प्रियंका चौधरी ने सफाई देते हुए बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा संचालित ‘ईको क्लब मिशन’ के अंतर्गत विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण और बागवानी संबंधी गतिविधियां कराई जा रही हैं। इसी योजना के तहत सेमरी विद्यालय में बच्चों को पौधारोपण और बागवानी का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा था। विभाग की ओर से इसके लिए बजट और आवश्यक उपकरण भी उपलब्ध कराए जाते हैं।विद्यालय प्रशासन का कहना है कि गतिविधि पूर्णतः शैक्षिक उद्देश्य से कराई जा रही थी, जिसे गलत संदर्भ में प्रस्तुत कर दिया गया। फिलहाल प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के निर्देश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, लेकिन वायरल वीडियो ने शिक्षा व्यवस्था और निगरानी तंत्र पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

1 hr ago
user_Arvindra shrivas Reporter
Arvindra shrivas Reporter
Farmer मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम गाता में युवा नेता ने किया रामलीला कार्यक्रम का उद्घाटन
    1
    ग्राम गाता में युवा नेता ने किया रामलीला कार्यक्रम का उद्घाटन
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े का गुप्तेश्वर महादेव मंदिर का भ्रमण। अधिकारियों को दिए विस्तृत दिशा निर्देश।
    1
    दतिया। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर जिला कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े का गुप्तेश्वर महादेव मंदिर का भ्रमण। अधिकारियों को दिए विस्तृत दिशा निर्देश।
    user_विकास वर्मा
    विकास वर्मा
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतति नगर पालिका सफाई कर्मचारी हड़ताल पर दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट
    1
    दतति नगर पालिका सफाई कर्मचारी हड़ताल पर 
दतिया से राजेंद्र पटवा की रिपोर्ट
    user_राजेंद्र  पटवा
    राजेंद्र पटवा
    पत्रकार Datia, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by Lakshya News tv
    1
    Post by Lakshya News tv
    user_Lakshya News tv
    Lakshya News tv
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Nikhil
    1
    Post by Nikhil
    user_Nikhil
    Nikhil
    Farmer सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ब्रेकिंग न्यूज डबरा से 10 फरवरी 2026 को नवग्रह मंदिर का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है इसी कार्यक्रम की कुछ झलकियां इस आयोजन की हर छोटी बड़ी खबरें देखते रहे पत्रकार राजकुमार के साथ।
    1
    ब्रेकिंग न्यूज 
डबरा से 
10 फरवरी 2026 को नवग्रह मंदिर का भव्य शुभारंभ होने जा रहा है इसी कार्यक्रम की कुछ झलकियां 
इस आयोजन की हर छोटी बड़ी खबरें देखते रहे पत्रकार राजकुमार के साथ।
    user_राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    राजकुमार कुशवाह पत्रकार
    पत्रकार इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • समथर (झांसी)। कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत समथर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मोठ के पर्यवेक्षण में थाना समथर की टीम ने 07 फरवरी 2026 को पंडोखर तिराहा से लगभग एक किलोमीटर दूर राम सहाय धीमर के बाग के गेट के पास दबिश देकर दो युवकों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त सुदेश अहिरवार पुत्र मुलायम सिंह अहिरवार निवासी ग्राम खिरिया, थाना दुरसड़ा, जिला दतिया (म.प्र.) के कब्जे से एक देशी पिस्टल 32 बोर और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं दूसरे अभियुक्त सत्यम प्रजापति पुत्र बृजेंद्र निवासी वार्ड नंबर 31, उन्नाव रोड दतिया (म.प्र.) के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। मौके से दो मोबाइल फोन तथा डिजायर कार संख्या MP 07CK 5730 को भी पुलिस ने सीज किया। बरामदगी के आधार पर थाना समथर में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट मोठ, जनपद झांसी के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत, उपनिरीक्षक गंभीर सिंह, उपनिरीक्षक रामशरण सिंह, उपनिरीक्षक रामचंद्र, कांस्टेबल कुलदीप यादव और कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और आमजन ने राहत की सांस ली है। पुलिस का कहना है कि अपराध व अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    4
    समथर (झांसी)। कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत समथर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी बीबीजीटीएस मूर्ति एवं पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मोठ के पर्यवेक्षण में थाना समथर की टीम ने 07 फरवरी 2026 को पंडोखर तिराहा से लगभग एक किलोमीटर दूर राम सहाय धीमर के बाग के गेट के पास दबिश देकर दो युवकों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त सुदेश अहिरवार पुत्र मुलायम सिंह अहिरवार निवासी ग्राम खिरिया, थाना दुरसड़ा, जिला दतिया (म.प्र.) के कब्जे से एक देशी पिस्टल 32 बोर और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं दूसरे अभियुक्त सत्यम प्रजापति पुत्र बृजेंद्र निवासी वार्ड नंबर 31, उन्नाव रोड दतिया (म.प्र.) के पास से एक देशी तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
मौके से दो मोबाइल फोन तथा डिजायर कार संख्या MP 07CK 5730 को भी पुलिस ने सीज किया। बरामदगी के आधार पर थाना समथर में धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक मजिस्ट्रेट मोठ, जनपद झांसी के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार राजपूत, उपनिरीक्षक गंभीर सिंह, उपनिरीक्षक रामशरण सिंह, उपनिरीक्षक रामचंद्र, कांस्टेबल कुलदीप यादव और कांस्टेबल नीरज कुमार शामिल रहे। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और आमजन ने राहत की सांस ली है। पुलिस का कहना है कि अपराध व अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
    user_Arvindra shrivas Reporter
    Arvindra shrivas Reporter
    Farmer मोठ, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के मामले में फरार ट्रक गुरसरांय पुलिस ने किया बरामद
    1
    सड़क हादसे में चार लोगों की मौत के मामले में फरार ट्रक गुरसरांय पुलिस ने किया बरामद
    user_Som mishra
    Som mishra
    पत्रकार गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • दतिया। तनख्वाह समय पर नहीं मिलती सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने थामे कचरा गाड़ियों के पहिए.....?
    1
    दतिया। तनख्वाह समय पर नहीं मिलती सफाई कर्मचारियों की हड़ताल ने थामे कचरा गाड़ियों के पहिए.....?
    user_विकास वर्मा
    विकास वर्मा
    पत्रकार दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.