logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बाड़ी में निकली भव्य तिरंगा रैली बाड़ी। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सोमवार को बाड़ी शहर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर श्री नीधि बीटी के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारी अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में हायर सेकंडरी स्कूल किला बाड़ी से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।रैली में सैकड़ों स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे उत्साह एवं जोश के साथ भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति के नारों से शहर को गुंजायमान कर दिया। रैली के दौरान नायब तहसीलदार उत्तम चंद्र बंसल ने भी पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए देशभक्ति की भावना प्रकट की। उन्होंने तिरंगा हाथ में लेकर रैली में शामिल बच्चों एवं आमजन का उत्साहवर्धन किया तथा राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा रैली हायर सेकंडरी स्कूल किला बाड़ी से प्रारंभ होकर किला गेट, कोट पाड़ा, महाराज बाग, भारद्वाज मार्केट एवं पुराना बाजार होते हुए पुनः हायर सेकंडरी स्कूल पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अमित कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार उत्तम चंद्र बंसल, अधिशाषी अधिकारी दीपक गोयल, बाड़ी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामप्रसाद राघव, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप चाहर, हायर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसीपल हरिओम सिकरवार, नगर पालिका बाड़ी के वरिष्ठ प्रारूपकार सुधीर कुमार त्यागी, तपेश बिधूड़ी, यादवेन्द्र सिंह तोमर, सफाई प्रभारी अंकित कुमार, सीडीपीओ कार्यालय से पूजा मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं सैकड़ों स्कूली बच्चे मौजूद रहे। रैली के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति नारों ने पूरे शहर में राष्ट्रप्रेम का माहौल बना दिया। रैली के माध्यम से आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश दिया गया।

2 hrs ago
user_पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
पत्रकार उपेंद्र दीक्षित
धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
2 hrs ago
47b7c71c-3afd-4f71-af16-9d60bc717f92

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बाड़ी में निकली भव्य तिरंगा रैली बाड़ी। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत सोमवार को बाड़ी शहर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जिला कलेक्टर श्री नीधि बीटी के निर्देशानुसार उपखंड अधिकारी अमित कुमार वर्मा के नेतृत्व में हायर सेकंडरी स्कूल किला बाड़ी से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।रैली में सैकड़ों स्कूली बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे

770a54cd-850f-4cb5-9b1e-8254fd14e6be

उत्साह एवं जोश के साथ भाग लिया। बच्चों ने देशभक्ति के नारों से शहर को गुंजायमान कर दिया। रैली के दौरान नायब तहसीलदार उत्तम चंद्र बंसल ने भी पूरे उत्साह के साथ सहभागिता करते हुए देशभक्ति की भावना प्रकट की। उन्होंने तिरंगा हाथ में लेकर रैली में शामिल बच्चों एवं आमजन का उत्साहवर्धन किया तथा राष्ट्रप्रेम, एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा रैली हायर सेकंडरी स्कूल किला बाड़ी

8ce5d254-d336-438e-8678-686e7fa0df2a

से प्रारंभ होकर किला गेट, कोट पाड़ा, महाराज बाग, भारद्वाज मार्केट एवं पुराना बाजार होते हुए पुनः हायर सेकंडरी स्कूल पहुंची, जहां रैली का समापन हुआ। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी अमित कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार उत्तम चंद्र बंसल, अधिशाषी अधिकारी दीपक गोयल, बाड़ी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामप्रसाद राघव, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी दिलीप चाहर, हायर सेकंडरी स्कूल के प्रिंसीपल हरिओम सिकरवार, नगर पालिका बाड़ी के वरिष्ठ प्रारूपकार सुधीर कुमार

त्यागी, तपेश बिधूड़ी, यादवेन्द्र सिंह तोमर, सफाई प्रभारी अंकित कुमार, सीडीपीओ कार्यालय से पूजा मीणा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं सैकड़ों स्कूली बच्चे मौजूद रहे। रैली के दौरान हाथों में लहराते तिरंगे और गूंजते देशभक्ति नारों ने पूरे शहर में राष्ट्रप्रेम का माहौल बना दिया। रैली के माध्यम से आमजन को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने तथा अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने का संदेश दिया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन, जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग धौलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर और जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग उठाते हुए विरोध प्रदर्शन करते नारेबाजी किया। प्रदर्शन से पहले सभी कार्यकर्ता शहर की भार्गव वाटिका में एकत्रित हुए। जहां भार्गव वाटिका,गुलाब बाग होते हुए कलेक्ट्रट पर रैली के रूप में पहुंचे , रैली के दौरान, कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए नारे लगाए। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर, उन्होंने मुख्य द्वार के समीप प्रदर्शन किया और सरकार से छात्रसंघ चुनाव पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। प्रदर्शन के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एडीएम हरिराम मीणा को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल कराने की मांग की गई, ताकि विद्यार्थियों को अपने प्रतिनिधि चुनने का लोकतांत्रिक अधिकार मिल सके।साथ ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।इस दौरान प्रदर्शन में प्रांत सहसंयोजक समरथ गुर्जर ,जिला संयोजक रघुराज परमार ,नगरमंत्री करुणा शर्मा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निशा कुशवाह, विष्णु भारद्वाज, विकाश अग्रवाल कनिष्क शर्मा,आर्यन लखेरा,लवकुश गुर्जर विशाल,सचिन गुर्जर,पंकज गुर्जर,राहुल कौशल,नंदिनी, रौशनी कुशवाह, हर्षिता, शिवानी, वंशिका, मोहिनी, पवित्रा, सोनिया शर्मा, निधि, स्वाति, दीपिका शर्मा अनुष्का, दिव्या, निशा ,मनोज,मानव,राहुल,हरिओम,आदि,गोलू,विवेक,ध्रुवसिंह गौतम,गौरव गुर्जर,भोलू मीणा, हेमंत,धर्मबीर,प्रदीप एवं कई कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
    4
    छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर एबीवीपी का विरोध प्रदर्शन,
जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग 
धौलपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं और विद्यार्थियों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट पर छात्रसंघ चुनाव बहाल करने की मांग को लेकर और जल्द से जल्द छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग उठाते हुए विरोध प्रदर्शन करते नारेबाजी किया।  प्रदर्शन से पहले सभी  कार्यकर्ता शहर की भार्गव वाटिका में एकत्रित हुए। जहां भार्गव वाटिका,गुलाब बाग होते हुए कलेक्ट्रट पर रैली के रूप में पहुंचे , रैली के दौरान, कार्यकर्ताओं ने छात्रसंघ चुनाव बहाल करने और विद्यार्थियों के लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए नारे लगाए। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर, उन्होंने मुख्य द्वार के समीप प्रदर्शन किया और सरकार से छात्रसंघ चुनाव पर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की।  प्रदर्शन के बाद एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने एडीएम हरिराम मीणा को मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव शीघ्र बहाल कराने की मांग की गई, ताकि विद्यार्थियों को अपने प्रतिनिधि चुनने का लोकतांत्रिक अधिकार मिल सके।साथ ही एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को आगे भी जारी रखा जाएगा।इस दौरान प्रदर्शन में  प्रांत सहसंयोजक समरथ गुर्जर ,जिला संयोजक रघुराज परमार ,नगरमंत्री करुणा शर्मा प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निशा कुशवाह,
विष्णु भारद्वाज, विकाश अग्रवाल
कनिष्क शर्मा,आर्यन लखेरा,लवकुश गुर्जर विशाल,सचिन गुर्जर,पंकज गुर्जर,राहुल कौशल,नंदिनी, रौशनी कुशवाह, हर्षिता, शिवानी, वंशिका,
मोहिनी, पवित्रा, सोनिया शर्मा, निधि, स्वाति, दीपिका शर्मा अनुष्का, दिव्या,
निशा ,मनोज,मानव,राहुल,हरिओम,आदि,गोलू,विवेक,ध्रुवसिंह गौतम,गौरव गुर्जर,भोलू मीणा, हेमंत,धर्मबीर,प्रदीप एवं कई कार्यकर्ताओं मौजूद रहे।
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली धौलपुर। राज्य सरकार एवं राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम के तहत सोमवार को न्यू एरा पब्लिक स्कूल, रीको एरिया में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतर्कता, राजस्थान जयपुर मिताली गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। महिला कांस्टेबल मुन्नी देवी ने टीम के साथ आत्मरक्षा का डेमो प्रस्तुत करते हुए विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ सामना करने के तरीके बताए। महिला सुरक्षा योजनाओं और हेल्पलाइन की दी जानकारी हेड कांस्टेबल सीता शर्मा ने कालिका यूनिट के साथ महिला सुरक्षा से जुड़ी पुलिस योजनाओं, महिला बीट व्यवस्था, सहायता तंत्र एवं महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी। वहीं हेड कांस्टेबल श्रीकांत ने राजकॉप ऐप एवं महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में बताया और जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया। हेड कांस्टेबल असलम खान ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने छात्राओं को अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर सावधान रहने तथा ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। कानूनों और अधिकारों से कराया अवगत आरपीएस (प्रो.) सुखराम विनोई एवं थाना निहालगंज के थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक देवेन्द्र शर्मा ने महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। इस दौरान विशाखा गाइडलाइन, पॉक्सो एक्ट, SHE-BOX, POCSO e-Box, महिला बीट अधिकारी योजना, वरिष्ठजनों के लिए Senior's Not Alone योजना तथा नवीन न्याय संहिता सहित महिला एवं बालिका अपराधों से संबंधित प्रावधानों पर जानकारी दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मिताली गर्ग ने महिला सुरक्षा संकल्प पर विशेष उद्बोधन देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार के अपराध अथवा उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने अतिथियों, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यालय प्रबंधन एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया। महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महिला पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। रैली गुलाब बाग, लाल बाजार, सराय रोड, जगन तिराहा, हरदेव नगर एवं घंटाघर होते हुए वापस पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान महिला एवं बालिका सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षित वातावरण का संदेश दिया गया। इस दौरान सहायक उप निरीक्षक राम राज सिंह, सहायक उप निरीक्षक शिव सिंह, सूचना सहायक टिंकू आर्या, हवलदार मेजर जसराम सहित पुलिसकर्मी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    4
    महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम में छात्राओं को सिखाए आत्मरक्षा के गुर
महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली
धौलपुर। राज्य सरकार एवं राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार जिले में चलाए जा रहे महिला सुरक्षा संकल्प कार्यक्रम के तहत सोमवार को न्यू एरा पब्लिक स्कूल, रीको एरिया में महिला सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतर्कता, राजस्थान जयपुर मिताली गर्ग ने दीप प्रज्वलित कर किया।
कार्यक्रम में महिला पुलिसकर्मियों ने छात्राओं को आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। महिला कांस्टेबल मुन्नी देवी ने टीम के साथ आत्मरक्षा का डेमो प्रस्तुत करते हुए विपरीत परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ सामना करने के तरीके बताए।
महिला सुरक्षा योजनाओं और हेल्पलाइन की दी जानकारी
हेड कांस्टेबल सीता शर्मा ने कालिका यूनिट के साथ महिला सुरक्षा से जुड़ी पुलिस योजनाओं, महिला बीट व्यवस्था, सहायता तंत्र एवं महिलाओं के अधिकारों की जानकारी दी। वहीं हेड कांस्टेबल श्रीकांत ने राजकॉप ऐप एवं महिला हेल्पलाइन 1090 के बारे में बताया और जरूरत पड़ने पर पुलिस सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।
हेड कांस्टेबल असलम खान ने साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए। उन्होंने छात्राओं को अनजान लोगों से सोशल मीडिया पर सावधान रहने तथा ओटीपी और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई।
कानूनों और अधिकारों से कराया अवगत
आरपीएस (प्रो.) सुखराम विनोई एवं थाना निहालगंज के थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक देवेन्द्र शर्मा ने महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। इस दौरान विशाखा गाइडलाइन, पॉक्सो एक्ट, SHE-BOX, POCSO e-Box, महिला बीट अधिकारी योजना, वरिष्ठजनों के लिए Senior's Not Alone योजना तथा नवीन न्याय संहिता सहित महिला एवं बालिका अपराधों से संबंधित प्रावधानों पर जानकारी दी गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मिताली गर्ग ने महिला सुरक्षा संकल्प पर विशेष उद्बोधन देते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और किसी भी प्रकार के अपराध अथवा उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचना देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा के लिए पुलिस के साथ समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता जरूरी है।
कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने अतिथियों, पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों, विद्यालय प्रबंधन एवं छात्र-छात्राओं का आभार व्यक्त किया।
महिला पुलिसकर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली
कार्यक्रम के बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महिला पुलिसकर्मियों ने महिला सुरक्षा जागरूकता रैली निकाली। रैली गुलाब बाग, लाल बाजार, सराय रोड, जगन तिराहा, हरदेव नगर एवं घंटाघर होते हुए वापस पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान महिला एवं बालिका सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षित वातावरण का संदेश दिया गया।
इस दौरान सहायक उप निरीक्षक राम राज सिंह, सहायक उप निरीक्षक शिव सिंह, सूचना सहायक टिंकू आर्या, हवलदार मेजर जसराम सहित पुलिसकर्मी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • *प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ हुंकार: कोलूआ गांव की दुर्दशा पर गर्जा 'श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत', जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने दी आर-पार के आंदोलन की चेतावनी * ​आजादी के 79 साल बाद भी बाड़ी उपखंड का कोलूआ गांव घोर प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। पूरा गांव जलभराव और दलदल में तब्दील हो चुका है, जहां पनप रहे जहरीले कीड़ों के बीच ग्रामीण खौफनाक जिंदगी जीने को मजबूर हैं। पक्की सड़कें न होने से रोज स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ​जनहित के मुद्दों पर सदैव तत्पर रहने वाला श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत संगठन, जो पूर्व में भी लगातार अनेक गांवों में पहुंचकर जनसमस्याओं के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करता आया है, इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह से लामबंद हो गया है। ​मामले का संज्ञान लेते ही श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने तत्काल बाड़ी उपखंड के गांव कोलूआ पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने दोटूक कहा कि यदि प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेकर पक्की सड़क व जल निकासी की व्यवस्था शुरू नहीं कराई, तो श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए चरणबद्ध तरीके से जन-आंदोलन व धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने स्पष्ट किया कि श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ग्रामीणों को न्याय दिलाने तक शांत नहीं बैठेगा।
    4
    *प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ हुंकार: कोलूआ गांव की दुर्दशा पर गर्जा 'श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत', जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने दी आर-पार के आंदोलन की चेतावनी
*
​आजादी के 79 साल बाद भी बाड़ी उपखंड का कोलूआ गांव घोर प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार है। पूरा गांव जलभराव और दलदल में तब्दील हो चुका है, जहां पनप रहे जहरीले कीड़ों के बीच ग्रामीण खौफनाक जिंदगी जीने को मजबूर हैं। पक्की सड़कें न होने से रोज स्कूली बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग गिरकर चोटिल हो रहे हैं। ​जनहित के मुद्दों पर सदैव तत्पर रहने वाला श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत संगठन, जो पूर्व में भी लगातार अनेक गांवों में पहुंचकर जनसमस्याओं के खिलाफ निर्णायक संघर्ष करता आया है, इस गंभीर मुद्दे पर पूरी तरह से लामबंद हो गया है। ​मामले का संज्ञान लेते ही श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने तत्काल बाड़ी उपखंड के गांव कोलूआ पहुंचकर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के बाद श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत के जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने दोटूक कहा कि यदि प्रशासन ने तुरंत संज्ञान लेकर पक्की सड़क व जल निकासी की व्यवस्था शुरू नहीं कराई, तो श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए चरणबद्ध तरीके से जन-आंदोलन व धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगा। जिला अध्यक्ष सुखवेन्द्र सिंह परमार ने स्पष्ट किया कि श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय युवा एकता भारत ग्रामीणों को न्याय दिलाने तक शांत नहीं बैठेगा।
    user_TNANEWS24 Rajkumar Sain
    TNANEWS24 Rajkumar Sain
    Carpenter सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • नगर पालिका में खराब सड़कों व जलभराव, की समस्याओं के निवारण हेतु "आप" ने सौंपा ज्ञापन अंबाह। अंबाह नगर पालिका में सीएमओ को ज्ञापन खराब सड़कों व जलभराव से निजात दिलाने के लिए सोमवार को आम आदमी पार्टी के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया और शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। अरविंद शर्मा जिला सचिव आम आदमी पार्टी के द्वारा और जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा कुशवाहा मौजूद रहे रामवकश सिंह तोमर जिला सहसचिव ,हरभजन कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, संदीप तोमर प्रदेश सचिव, जितेंद्र सकवार प्रदेश सह सचिव, प्रयागराज शर्मा जिला सचिव ,अजय सारवान जिला उपाध्यक्ष, गिरिराज कुशवाहा किसान विंग जिला अध्यक्ष, जगदीश ओझा व अन्य कार्यकर्ता रघुवीर खटीक वरिष्ठ पदाधिकारी रणवीर उपाध्याय जी प्रदेश सचिव, वीरेद्र नागोरिया जिला अध्यक्ष एसी विंग ,सोनू नागोरिया कार्यकर्ता और वार्ड के लोगों में मनोज शर्मा जी भोलेद्र सिंह जी सूरज सिंह तोमर विनीत शर्मा जीतू तोमर जी शुभम तोमर श्यामू तोमर और शिवम् सिंह तोमर और कई लोग शामिल हुए। साथ ही शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है नगर पालिका में खराब सड़कों व जलभराव, की समस्याओं के निवारण हेतु "आप" ने सौंपा ज्ञापन अंबाह। अंबाह नगर पालिका में सीएमओ को ज्ञापन खराब सड़कों व जलभराव से निजात दिलाने के लिए सोमवार को आम आदमी पार्टी के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया और शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। अरविंद शर्मा जिला सचिव आम आदमी पार्टी के द्वारा और जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा कुशवाहा मौजूद रहे रामवकश सिंह तोमर जिला सहसचिव ,हरभजन कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, संदीप तोमर प्रदेश सचिव, जितेंद्र सकवार प्रदेश सह सचिव, प्रयागराज शर्मा जिला सचिव ,अजय सारवान जिला उपाध्यक्ष, गिरिराज कुशवाहा किसान विंग जिला अध्यक्ष, जगदीश ओझा व अन्य कार्यकर्ता रघुवीर खटीक वरिष्ठ पदाधिकारी रणवीर उपाध्याय जी प्रदेश सचिव, वीरेद्र नागोरिया जिला अध्यक्ष एसी विंग ,सोनू नागोरिया कार्यकर्ता और वार्ड के लोगों में मनोज शर्मा जी भोलेद्र सिंह जी सूरज सिंह तोमर विनीत शर्मा जीतू तोमर जी शुभम तोमर श्यामू तोमर और शिवम् सिंह तोमर और कई लोग शामिल हुए। साथ ही शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है
    1
    नगर पालिका में खराब सड़कों व जलभराव, की समस्याओं के निवारण हेतु 
"आप" ने सौंपा ज्ञापन
अंबाह।

अंबाह नगर पालिका में सीएमओ को ज्ञापन   खराब सड़कों व जलभराव से निजात दिलाने के लिए सोमवार को आम आदमी पार्टी के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया और शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।


अरविंद शर्मा जिला  सचिव आम आदमी पार्टी के द्वारा और जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा कुशवाहा  मौजूद रहे  रामवकश सिंह तोमर जिला सहसचिव ,हरभजन कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, संदीप तोमर प्रदेश सचिव, जितेंद्र सकवार प्रदेश सह सचिव, प्रयागराज शर्मा जिला सचिव ,अजय सारवान जिला उपाध्यक्ष, गिरिराज कुशवाहा  किसान विंग जिला अध्यक्ष, जगदीश ओझा   व अन्य कार्यकर्ता रघुवीर खटीक  वरिष्ठ पदाधिकारी रणवीर उपाध्याय जी प्रदेश सचिव, वीरेद्र नागोरिया  जिला अध्यक्ष एसी विंग ,सोनू नागोरिया कार्यकर्ता 
और वार्ड के लोगों में 
मनोज शर्मा जी भोलेद्र सिंह जी सूरज सिंह तोमर  विनीत शर्मा जीतू तोमर जी शुभम तोमर श्यामू तोमर और शिवम् सिंह तोमर  और कई लोग शामिल हुए।
साथ ही शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है
नगर पालिका में खराब सड़कों व जलभराव, की समस्याओं के निवारण हेतु 
"आप" ने सौंपा ज्ञापन
अंबाह।
अंबाह नगर पालिका में सीएमओ को ज्ञापन   खराब सड़कों व जलभराव से निजात दिलाने के लिए सोमवार को आम आदमी पार्टी के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया और शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई।
अरविंद शर्मा जिला  सचिव आम आदमी पार्टी के द्वारा और जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा कुशवाहा  मौजूद रहे  रामवकश सिंह तोमर जिला सहसचिव ,हरभजन कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष, संदीप तोमर प्रदेश सचिव, जितेंद्र सकवार प्रदेश सह सचिव, प्रयागराज शर्मा जिला सचिव ,अजय सारवान जिला उपाध्यक्ष, गिरिराज कुशवाहा  किसान विंग जिला अध्यक्ष, जगदीश ओझा   व अन्य कार्यकर्ता रघुवीर खटीक  वरिष्ठ पदाधिकारी रणवीर उपाध्याय जी प्रदेश सचिव, वीरेद्र नागोरिया  जिला अध्यक्ष एसी विंग ,सोनू नागोरिया कार्यकर्ता 
और वार्ड के लोगों में 
मनोज शर्मा जी भोलेद्र सिंह जी सूरज सिंह तोमर  विनीत शर्मा जीतू तोमर जी शुभम तोमर श्यामू तोमर और शिवम् सिंह तोमर  और कई लोग शामिल हुए।
साथ ही शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी भी दी है
    user_भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    भीमसेन सिंह तोमर पत्रकार थरा
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय सदस्यता अभियान में 10 हजार हित चिंतक बनाने का लक्ष्य धौलपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) धौलपुर की जिला बैठक गंगाबाई बगीची में विहिप के संरक्षक संत हनुमान दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विहिप जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह परमार ने की। मुख्य वक्ता प्रांत सह संयोजक रामेश्वर गुर्जर ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की जानकारी दी। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यता एवं हित चिंतक अभियान के तहत जिले में 10 हजार हित चिंतक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके साथ ही बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा को लेकर आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए गए। बताया गया कि धौलपुर जिले से 32 यात्री बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा में शामिल होंगे, जबकि जयपुर प्रांत से कुल 850 यात्रियों के यात्रा में शामिल होने की जानकारी दी गई। विभाग संगठन मंत्री विष्णु गौतम ने आगामी विहिप स्थापना दिवस, संत रविदास जयंती के समरसता कार्यक्रम तथा दुर्गा अष्टमी के कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की। जिला मंत्री वैद्य गिरीश शर्मा ने बैठक का संचालन किया तथा जिला कार्यकारिणी की सहमति से नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन प्रखंडों में प्रखंड कार्यकारिणी पूर्ण नहीं होगी, वहां नगर कार्यकारिणी के दायित्व नहीं रहेंगे। जिला सह मंत्री मनोज सोनी ने प्रांत एवं विभाग अधिकारियों की सहमति से नवीन दायित्वों की घोषणा की। अतिथियों ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को भगवा पटका पहनाकर संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपीं। बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रिया त्यागी एवं संजय राघव, विशेष संपर्क प्रमुख राम शर्मा, जिला संयोजक नरेश कुमार, मातृशक्ति प्रमुख रजनी गोयल, सह संयोजिका रेनू रावत, दुर्गा वाहिनी से दिशा श्रीवास्तव, सत्संग प्रमुख आकांक्षा भार्गव, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख कैप्टन बनवारी, जिला समरसता प्रमुख दारा सिंह नेवी, सह संयोजक बाड़ी अतेंद्र परमार, प्रखंड धौलपुर मंत्री अशोक कुलश्रेष्ठ, प्रखंड सरमथुरा अध्यक्ष देवेंद्र गर्ग, मंत्री शिवम खेमरिया एवं संयोजक मयंक चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। इन कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी जिला सह संयोजक, बजरंग दल: शुभम श्रीवास्तव जिला मंदिर अर्चक-पुरोहित प्रमुख: महेश भटेले जिला सुरक्षा प्रमुख: भूरा पहलवान जिला मिलन प्रमुख: सीनू गुर्जर जिला महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख: धीरेंद्र कुशवाहा जिला सह गौरक्षा प्रमुख: भानु राजपूत बाड़ी प्रखंड अध्यक्ष, विहिप: ठाकुर प्रसाद बंसल सैंपऊ प्रखंड उपाध्यक्ष: रवि रावत धौलपुर प्रखंड संयोजक, बजरंग दल: विजेंद्र माहौर
    2
    विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
सदस्यता अभियान में 10 हजार हित चिंतक बनाने का लक्ष्य
धौलपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) धौलपुर की जिला बैठक गंगाबाई बगीची में विहिप के संरक्षक संत हनुमान दास जी महाराज के सानिध्य में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विहिप जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह परमार ने की। मुख्य वक्ता प्रांत सह संयोजक रामेश्वर गुर्जर ने संगठन के आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों की जानकारी दी।
बैठक में विश्व हिंदू परिषद के सदस्यता एवं हित चिंतक अभियान के तहत जिले में 10 हजार हित चिंतक बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके साथ ही बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा को लेकर आवश्यक जानकारी एवं दिशा-निर्देश दिए गए। बताया गया कि धौलपुर जिले से 32 यात्री बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा में शामिल होंगे, जबकि जयपुर प्रांत से कुल 850 यात्रियों के यात्रा में शामिल होने की जानकारी दी गई।
विभाग संगठन मंत्री विष्णु गौतम ने आगामी विहिप स्थापना दिवस, संत रविदास जयंती के समरसता कार्यक्रम तथा दुर्गा अष्टमी के कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं को जानकारी दी और आयोजन की तैयारियों पर चर्चा की।
जिला मंत्री वैद्य गिरीश शर्मा ने बैठक का संचालन किया तथा जिला कार्यकारिणी की सहमति से नवीन दायित्वों की घोषणा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि जिन प्रखंडों में प्रखंड कार्यकारिणी पूर्ण नहीं होगी, वहां नगर कार्यकारिणी के दायित्व नहीं रहेंगे। जिला सह मंत्री मनोज सोनी ने प्रांत एवं विभाग अधिकारियों की सहमति से नवीन दायित्वों की घोषणा की। अतिथियों ने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं को भगवा पटका पहनाकर संगठन में नई जिम्मेदारियां सौंपीं।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष प्रिया त्यागी एवं संजय राघव, विशेष संपर्क प्रमुख राम शर्मा, जिला संयोजक नरेश कुमार, मातृशक्ति प्रमुख रजनी गोयल, सह संयोजिका रेनू रावत, दुर्गा वाहिनी से दिशा श्रीवास्तव, सत्संग प्रमुख आकांक्षा भार्गव, धर्माचार्य संपर्क प्रमुख कैप्टन बनवारी, जिला समरसता प्रमुख दारा सिंह नेवी, सह संयोजक बाड़ी अतेंद्र परमार, प्रखंड धौलपुर मंत्री अशोक कुलश्रेष्ठ, प्रखंड सरमथुरा अध्यक्ष देवेंद्र गर्ग, मंत्री शिवम खेमरिया एवं संयोजक मयंक चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इन कार्यकर्ताओं को मिली नई जिम्मेदारी
जिला सह संयोजक, बजरंग दल: शुभम श्रीवास्तव
जिला मंदिर अर्चक-पुरोहित प्रमुख: महेश भटेले
जिला सुरक्षा प्रमुख: भूरा पहलवान
जिला मिलन प्रमुख: सीनू गुर्जर
जिला महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख: धीरेंद्र कुशवाहा
जिला सह गौरक्षा प्रमुख: भानु राजपूत
बाड़ी प्रखंड अध्यक्ष, विहिप: ठाकुर प्रसाद बंसल
सैंपऊ प्रखंड उपाध्यक्ष: रवि रावत
धौलपुर प्रखंड संयोजक, बजरंग दल: विजेंद्र माहौर
    user_Afaq ahmed
    Afaq ahmed
    Court reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • विश्व हिंदू परिषद धौलपुर की जिला बैठक गंगाबाई बगीची में संपन्न धौलपुर ।विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक संत हनुमान दास जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुई, जिला बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह परमार ने की, मुख्य वक्ता प्रांत सह संयोजक रामेश्वर गुर्जर ने आगामी आने वाले विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रमों पर जोर दिया जिसमें विश्व हिंदू परिषद सदस्यता अभियान हित चिंतक बनाने का लक्ष्य 10000 दिया है,बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा की जानकारी एवं निर्देश दिए, जिसमें धौलपुर जिले से 32 और ,जयपुर प्रांत से कुल 850 यात्री यात्रा करेंगे। विभाग संगठन मंत्री विष्णु गौतम के द्वारा आगामी विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के कार्यक्रम,संत रविदास जयंती के समरसता कार्यक्रम,और दुर्गा अष्टमी के कार्यक्रम पर प्रकाश डाला, जिला मंत्री वैद्य गिरीश शर्मा के द्वारा मंच संचालन किया और नवीन दायित्वों की घोषणा की,जिला कार्यकारिणी की सहमति से,जिन प्रखंड में प्रखंड कार्यकारिणी पूर्ण नहीं होगी वहां पर नगर कार्यकारिणी के दायित्व नहीं रहेंगे, जिला सह मंत्री मनोज सोनी के द्वारा प्रांत एवं विभाग अधिकारीओ की सहमति से नवीन दायित्व की घोषणा की, अतिथियों के द्वारा नवीन कार्यकर्ताओ को भगवा पटका पहनाकर संगठन में जिम्मेदारी दी,उपस्थित कार्यकर्ता विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रिया त्यागी एवं संजय राघव, विशेष संपर्क प्रमुख राम शर्मा, जिला संयोजक नरेश कुमार,मातृशक्ति रजनी गोयल,सह संयोजिका रेनू रावत,दुर्गा वाहिनी से दिशा श्रीवास्तव,सत्संग प्रमुख आकांक्षा भार्गव,धर्माचार्य संपर्क प्रमुख कैप्टन बनवारी,जिला समरसता प्रमुख दारा सिंह नेवी,सहसायोंजक बाड़ी अतेंद्र परमार,प्रखंड धौलपुर मंत्री अशोक कुलश्रेष्ठ,प्रखंड सरमथुरा अध्यक्ष देवेंद्र गर्ग,मंत्री शिवम खेमरिया,संयोजक मयंक चौहान इन सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिन दायित्वों की घोषणा हुई वह निम्न है,जिला सहसंयोजक बजरंग दल शुभम श्रीवास्तव,जिला मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमुख महेश भटेले, ज़िला सुरक्षा प्रमुख भूरा पहलवान,जिला मिलन प्रमुख सीनू गुर्जर,जिला महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख धीरेंद्र कुशवाहा, जिला सह गौरक्षा प्रमुख भानु राजपूत,बाड़ी प्रखंड के अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ठाकुर प्रसाद बंसल रहेंगे,सैंपऊ प्रखंड उपाध्यक्ष रवि रावत रहेंगे, धौलपुर प्रखंड संयोजक बजरंग दल विजेंद्र माहौर रहेंगे,
    2
    विश्व हिंदू परिषद धौलपुर की जिला बैठक गंगाबाई बगीची में संपन्न
धौलपुर  ।विश्व हिंदू परिषद की जिला बैठक विश्व हिंदू परिषद के संरक्षक संत हनुमान दास जी महाराज के सानिध्य में संपन्न हुई, जिला बैठक की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष गंभीर सिंह परमार ने की, मुख्य वक्ता प्रांत सह संयोजक रामेश्वर गुर्जर ने आगामी आने वाले विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रमों पर जोर दिया जिसमें विश्व हिंदू परिषद सदस्यता अभियान हित चिंतक बनाने का लक्ष्य 10000 दिया है,बाबा बुड्ढा अमरनाथ यात्रा की जानकारी एवं निर्देश दिए, जिसमें धौलपुर जिले से 32  और ,जयपुर प्रांत से कुल  850 यात्री यात्रा करेंगे।  विभाग संगठन मंत्री विष्णु गौतम के द्वारा आगामी विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के कार्यक्रम,संत रविदास जयंती के समरसता कार्यक्रम,और दुर्गा अष्टमी के कार्यक्रम पर प्रकाश डाला, जिला मंत्री वैद्य गिरीश शर्मा के द्वारा मंच संचालन किया और नवीन दायित्वों की घोषणा की,जिला कार्यकारिणी की सहमति से,जिन प्रखंड में प्रखंड कार्यकारिणी पूर्ण नहीं होगी वहां पर नगर कार्यकारिणी के दायित्व नहीं रहेंगे, जिला सह मंत्री मनोज सोनी के द्वारा प्रांत एवं विभाग अधिकारीओ की सहमति से नवीन दायित्व की घोषणा की, अतिथियों के द्वारा नवीन  कार्यकर्ताओ को भगवा पटका पहनाकर संगठन में जिम्मेदारी दी,उपस्थित कार्यकर्ता विहिप जिला उपाध्यक्ष प्रिया त्यागी एवं संजय राघव, विशेष संपर्क प्रमुख राम शर्मा, जिला संयोजक नरेश कुमार,मातृशक्ति रजनी गोयल,सह संयोजिका रेनू रावत,दुर्गा वाहिनी से दिशा श्रीवास्तव,सत्संग प्रमुख आकांक्षा भार्गव,धर्माचार्य संपर्क प्रमुख कैप्टन बनवारी,जिला समरसता प्रमुख दारा सिंह नेवी,सहसायोंजक बाड़ी अतेंद्र परमार,प्रखंड धौलपुर मंत्री अशोक कुलश्रेष्ठ,प्रखंड सरमथुरा अध्यक्ष देवेंद्र गर्ग,मंत्री शिवम खेमरिया,संयोजक मयंक चौहान इन सभी कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिन दायित्वों की घोषणा हुई वह निम्न है,जिला सहसंयोजक बजरंग दल शुभम श्रीवास्तव,जिला मंदिर अर्चक पुरोहित प्रमुख महेश भटेले, ज़िला सुरक्षा प्रमुख भूरा पहलवान,जिला मिलन प्रमुख सीनू गुर्जर,जिला महाविद्यालय विद्यार्थी प्रमुख धीरेंद्र कुशवाहा, जिला सह गौरक्षा प्रमुख भानु राजपूत,बाड़ी प्रखंड के अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ठाकुर प्रसाद बंसल रहेंगे,सैंपऊ प्रखंड उपाध्यक्ष रवि रावत रहेंगे, धौलपुर प्रखंड संयोजक बजरंग दल विजेंद्र माहौर रहेंगे,
    user_ANURAG BAGHEL
    ANURAG BAGHEL
    Local News Reporter धौलपुर, धौलपुर, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • सविनय निवेदन है कि बसेड़ी कस्बा एवं आसपास के 20-25 गांवों की जनता (लगभग 35 हजार आबादी का एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र बसेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। यहां PSC और जच्चा वार्ड के संचालित होने से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं मरीजों को समय पर उपचार मिल जाता है।
    4
    सविनय निवेदन है कि बसेड़ी कस्बा एवं आसपास के 20-25 गांवों की जनता (लगभग 35 हजार आबादी का एकमात्र स्वास्थ्य केंद्र बसेड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र है। यहां PSC और जच्चा वार्ड के संचालित होने से गर्भवती महिलाओं, नवजात शिशुओं एवं मरीजों को समय पर उपचार मिल जाता है।
    user_TNANEWS24 Rajkumar Sain
    TNANEWS24 Rajkumar Sain
    Carpenter सेपऊ, धौलपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • सावन के द्वितीय सोमवार को हरदेरिया गार्डन में हुआ भव्य महा शिवलिंग आयोजन अम्बाह। परम पूज्य महात्मा संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दादाजी एवं संत श्री श्री 108 माखन दास महाराज, डॉक्टर अनिल शास्त्री जी पूज्य बड़े भैया सरकार की असीम कृपा से सावन मास के द्वितीय सोमवार, 10 अगस्त 2026 को हरदेरिया गार्डन में भव्य महा शिवलिंग आयोजन श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं भावपूर्वक शिवलिंग का निर्माण कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की तथा अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए श्रद्धा भाव से मन्नत मांगी। सावन के द्वितीय सोमवार के अवसर पर हरदेरिया गार्डन का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और आस्था के साथ शिवलिंग बनाए और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। आयोजन स्थल पर हर ओर भगवान भोलेनाथ की भक्ति और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा। महा शिवलिंग आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिला, पुरुष एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना करते हुए शिव आराधना की। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति, आध्यात्मिकता और धार्मिक संस्कारों से जुड़ने का संदेश भी दिया गया। सावन मास में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया।
    1
    सावन के द्वितीय सोमवार को हरदेरिया गार्डन में हुआ भव्य महा शिवलिंग आयोजन
अम्बाह। परम पूज्य महात्मा संत पंडित देव प्रभाकर शास्त्री दादाजी एवं संत श्री श्री 108 माखन दास महाराज, डॉक्टर अनिल शास्त्री जी पूज्य बड़े भैया सरकार की असीम कृपा से सावन मास के द्वितीय सोमवार, 10 अगस्त 2026 को हरदेरिया गार्डन में भव्य महा शिवलिंग आयोजन श्रद्धा, आस्था और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ।
आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान एवं भावपूर्वक शिवलिंग का निर्माण कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर परिवार की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली की कामना की तथा अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए श्रद्धा भाव से मन्नत मांगी।
सावन के द्वितीय सोमवार के अवसर पर हरदेरिया गार्डन का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय नजर आया। सुबह से ही श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने बड़े उत्साह और आस्था के साथ शिवलिंग बनाए और भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। आयोजन स्थल पर हर ओर भगवान भोलेनाथ की भक्ति और जयकारों से वातावरण गूंजता रहा।
महा शिवलिंग आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। महिला, पुरुष एवं बच्चों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने धार्मिक आयोजन में सहभागिता कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने पूरे भक्तिभाव के साथ पूजा-अर्चना करते हुए शिव आराधना की।
आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की भक्ति, आध्यात्मिकता और धार्मिक संस्कारों से जुड़ने का संदेश भी दिया गया। सावन मास में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम ने क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण निर्मित कर दिया।
    user_Bunty shrivas
    Bunty shrivas
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.