छह दिन से लापता 18 वर्षीय महिला का पत्थर बंधा शव तालाब में मिला, हत्या की आशंका छह दिन से लापता 18 वर्षीय महिला का पत्थर बंधा शव तालाब में मिला, हत्या की आशंका कुसमानिया/खातेगांव। हरणगांव थाना क्षेत्र के ग्राम खिवनी में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब छह दिन से लापता 18 वर्षीय सुनीताबाई पत्नी जबरसिंह बारेला का शव गांव के पास स्थित वन विभाग के छोटे तालाब में मिला। शव से करीब 20-20 किलो वजनी दो पत्थर बंधे मिले हैं। घटना के बाद मृतका के मायके पक्ष ने हत्या की आशंका जताते हुए मामले की निष्पक्ष और गंभीर जांच की मांग की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम चंदपुरा निवासी श्यामसिंह बारेला की बेटी सुनीताबाई करीब छह दिनों से लापता थी। पिता के मुताबिक, घटना से पहले उसके पति जबरसिंह का फोन आया था। फोन पर उसने बताया था कि सुनीता यहां से भागकर जा रही है। इसके बाद परिवार ने सुनीता की तलाश शुरू कर दी थी। करीब छह दिन तक तलाश के बाद सोमवार को गांव के पास स्थित तालाब में उसका शव दिखाई दिया। पत्थर बंधे होने से बढ़ा संदेह तालाब से निकाले गए शव से दो भारी पत्थर बंधे मिले। मायके पक्ष का आरोप है कि शव जिस स्थिति में मिला और पत्थर बंधे होने की बात सामने आई है, उससे उन्हें हत्या कर शव को तालाब में फेंके जाने का संदेह है। स्वजन ने यह भी दावा किया कि महिला के बाल जले हुए नजर आ रहे थे। हालांकि, इन सभी बिंदुओं की वास्तविकता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पांच माह पहले किया था प्रेम विवाह बताया जा रहा है कि सुनीताबाई और जबरसिंह बारेला ने करीब पांच माह पहले प्रेम विवाह किया था। विवाह के कुछ समय बाद ही महिला के लापता होने और अब उसका शव मिलने से पूरे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। घटना के बाद मृतका के परिवार में मातम पसरा हुआ है। तालाब में पानी कम होने पर दिखे हाथ-पैर हरणगांव थाना प्रभारी अभिषेक सेंगर ने बताया कि महिला छह दिनों से लापता थी। गांव के पास वन विभाग के छोटे तालाब में पानी कम होने के बाद उसके हाथ-पैर दिखाई दिए, जिसके बाद शव बरामद किया गया। शव से पत्थर बंधे हुए मिले हैं। प्रथमदृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खातेगांव भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया। अब पीएम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर ही यह स्पष्ट होगा कि सुनीताबाई की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसकी मौत के पीछे क्या कारण रहे। मायके पक्ष ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

- तेज बारिश से शहर के विभिन्न हिस्सों में देखिए हालात क्या हैं1
- अच्छे दिमाग को अच्छी जगह लगाना चाहिए यहां तो गलत है1
- इंदौर में जीडीसी कॉलेज में छात्र ने किया कलेक्टर का घेराव परीक्षा में पेपर की धान ली बड़ी हो रही जीडीसी कॉलेज में किया प्रदर्शन छात्राओं ने कलेक्टर का घेराव1
- गरीब जनता को लगी महंगाई की मार प्याज के दाम बढ़ने से शक्कर के दाम बढ़ने से गरीबों का गला घोट जा रहा बीजेपी राज में1
- “कप्तान के पास जाओ या जज के पास, दिनदहाड़े मारूंगा” — सिपाही की धमकी का वीडियो वायरल उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक सिपाही द्वारा कार चालक को धमकाने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में सिपाही युवक से कहता सुनाई दे रहा है—“दिनदहाड़े मारूंगा… कायदे से मारूंगा, कप्तान के पास चले जाना, चाहे जज साहब के पास चले जाना।” वीडियो सामने आने के बाद पुलिसकर्मी के व्यवहार पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, विवाद की वजह और वायरल वीडियो की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। संबंधित पुलिस अधिकारियों की प्रतिक्रिया और कार्रवाई का इंतजार है।1
- इंदौर: ₹5000 के कर्ज पर मकान हड़पने की कोशिश, पुलिस-माफिया साठगांठ का आरोप। इंदौर जनसुनवाई: ₹5000 के कर्ज पर बना लिया फर्जी दस्तावेज, मकान पर कब्जे का प्रयास; महिला ने पुलिस और भू-माफिया की साठगांठ के लगाए आरोप इंदौर। कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को सूदखोरी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राऊ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता ने भू-माफिया और सूदखोरों के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि महज 5,000 रुपये का ब्याज पर कर्ज लेने के एवज में आरोपियों ने जालसाजी कर उसके मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए और अब उस पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। चेहकती कलम न्यूज 📰✍️ इंदौर: ₹5000 के कर्ज पर मकान हड़पने की कोशिश, पुलिस-माफिया साठगांठ का आरोप। इंदौर जनसुनवाई: ₹5000 के कर्ज पर बना लिया फर्जी दस्तावेज, मकान पर कब्जे का प्रयास; महिला ने पुलिस और भू-माफिया की साठगांठ के लगाए आरोप इंदौर। कलेक्टर जनसुनवाई में मंगलवार को सूदखोरी और फर्जीवाड़े का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। राऊ थाना क्षेत्र की रहने वाली एक पीड़िता ने भू-माफिया और सूदखोरों के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि महज 5,000 रुपये का ब्याज पर कर्ज लेने के एवज में आरोपियों ने जालसाजी कर उसके मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लिए और अब उस पर जबरन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। चेहकती कलम न्यूज 📰✍️1
- लाडली बहन और किसान निधि के लिए माननीय मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा घबराने की कोई आवश्यकता नहीं मध्य प्रदेश में लाडली बहनाओं के लिए एवं किसानों के लिए बहुत पैसा है यह योजनाएं अभी 15 साल और चलेगी देखिए रिपोर्ट इंडिया न्यूज़1
- ऐसी कैसी लापरवाही बच्चों के साथ बड़ा हादसा होते होते बचा1