पत्नी के मायके पक्ष पर मारपीट का आरोप: लोहे के कड़े से सिर पर वार कर किया घायल, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जनपद अमरोहा के थाना रजबपुर क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना रहरा के ग्राम चंदनपुर खादर निवासी विमल कुमार पुत्र राधे लाल ने थाना रजबपुर में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 26 जनवरी 2025 को रीना पुत्री रघुवीर सिंह निवासी ग्राम कूबी का रढा, थाना रजबपुर जनपद अमरोहा के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद से ही उसकी पत्नी घरवालों के साथ दुर्व्यवहार करने लगी और न तो घर का काम करती थी और न ही किसी की बात मानती थी। पीड़ित के अनुसार उसकी पत्नी अधिकतर समय मोबाइल फोन पर अपने मायके पक्ष से बातचीत करती रहती थी। विमल कुमार का कहना है कि पत्नी के कहने पर वह करीब छह महीने से अपने परिवार से अलग होकर कस्बा ढावारसी थाना आदमपुर में किराए के मकान में रह रहा था। उसने यह भी बताया कि उसकी पत्नी वर्तमान में तीन माह की गर्भवती है, लेकिन अलग रहने के बाद भी उसके व्यवहार में कोई बदलाव नहीं आया। पीड़ित के अनुसार 5 मार्च 2026 को उसकी पत्नी उसे अपने मायके ग्राम कूबी का रढा लेकर गई, जहां उसने पत्नी के परिजनों से उसके व्यवहार और फोन पर अधिक बात करने को लेकर शिकायत की। आरोप है कि इस पर रीनू,उसके भाई अतर सिंह पुत्र रघुवीर सिंह, बहन नीतू पुत्री रघुवीर व उसकी भाभी सोनिका पत्नी सतवीर समस्त निवासीगण ग्राम कूबी का रढा थाना रजबपुर जनपद अमरोहा ने गाली-गलौज और बदतमीजी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की। इसी दौरान अतर सिंह ने लोहे का कड़ा मारकर विमल कुमार के सिर में चोट पहुंचा दी। पीड़ित ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई और बाद में राहगीरों की मदद से प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराया। घटना के दौरान उसका मोबाइल और कुछ रुपये भी वहीं गिर गए। स्वास्थ्य ठीक होने के बाद पीड़ित ने थाना रजबपुर पहुंचकर तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रविवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी कोमल तोमर ने बताया कि प्रकरण में वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

- अमरोहा जनपद में योगी पुलिस और गो-तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक गो-तस्कर जाकिर घायल हो गया, जिसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में कॉम्बिंग कर रही है। मौके से अवैध हथियार और वाहन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गो-तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के अपराध में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।5
- Post by डा जगदेव सिंह प्रजापति1
- Post by Jpn7 News1
- Post by Ajay1
- , बिजोरा गांव की गायको की प्यासी विर्व लिए वीडियो1
- AmrohaMadhuri ke paise badhaie 🙂↕️1
- Post by India News1
- अमरोहा के नौगावां सादात थाना पुलिस ने बिजली के तार चोरी करने वाले एक बड़े गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस बड़ी कामयाबी से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों में हड़कंप मच गया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लगभग 170 किलो चोरी का बिजली का तार बरामद किया है, जिसकी बाजार में काफी अधिक कीमत है। इसके अलावा पुलिस को आरोपियों के पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी मिले हैं। गिरोह द्वारा चोरी में इस्तेमाल की जाने वाली महिंद्रा बोलेरो पिकअप को भी जब्त कर लिया गया है। यह गिरोह पिछले लंबे समय से क्षेत्र में तार काटकर सप्लाई ठप कर रहा था, जिससे स्थानीय किसान काफी परेशान थे। पुलिस फिलहाल आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है ताकि गिरोह के पूरे नेटवर्क का खुलासा हो सके। सभी अभियुक्तों को जेल भेजने की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।1