logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*लालगंज थाने में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के गीत पर विवाद, सोशल मीडिया पर उठे सवाल* *लालगंज थाने में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के गीत पर विवाद, सोशल मीडिया पर उठे सवाल* मिर्जापुर। लालगंज थाने में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गाए गए एक गीत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोग थाने में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के मंच से जाति आधारित गीत गाए जाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। बताया गया कि जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान गायकों को प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान माहौल बनने पर गायकों ने "हां हम तिवारी हैं जी, सौ-सौ पर भारी हैं जी..." गीत प्रस्तुत किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

1 hr ago
user_Rohit Sharma
Rohit Sharma
Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

*लालगंज थाने में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के गीत पर विवाद, सोशल मीडिया पर उठे सवाल* *लालगंज थाने में कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के गीत पर विवाद, सोशल मीडिया पर उठे सवाल* मिर्जापुर। लालगंज थाने में कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में गाए गए एक गीत को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद लोग थाने में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के मंच से जाति आधारित गीत गाए जाने को लेकर सवाल उठा रहे हैं। बताया गया कि जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान गायकों को प्रस्तुति के लिए बुलाया गया था। कार्यक्रम के दौरान माहौल बनने पर गायकों ने "हां हम तिवारी हैं जी, सौ-सौ पर भारी हैं जी..." गीत प्रस्तुत किया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • जमीन तक लटकी हुई दिखाई दे रही है, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को इसकी शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया। कॉलोनीवासियों के मुताबिक, सड़क और आम रास्ते के आसपास इस तरह बिजली की लाइन का नीचे लटकना राहगीरों, बच्चों और स्थानीय निवासियों के लिए खतरा बना हुआ है। बारिश अथवा किसी अन्य तकनीकी खराबी की स्थिति में खतरा और बढ़ सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि विद्युत विभाग आखिर किस बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है? मामला केवल लापरवाही का नहीं, बल्कि जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। यदि विभाग के अधिकारियों को शिकायत मिल चुकी है तो मौके का निरीक्षण कर लाइन को सुरक्षित ऊंचाई पर व्यवस्थित कराने की जिम्मेदारी किसकी है? विद्युत विभाग के अधिकारियों से सीधे सवाल 🔴 शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं की गई? 🔴 जमीन तक लटकी ABC केबल को अब तक सुरक्षित क्यों नहीं कराया गया? 🔴 क्या संबंधित अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया? 🔴 यदि निरीक्षण किया गया तो समस्या दूर क्यों नहीं हुई? 🔴 आम नागरिकों की सुरक्षा के प्रति इतनी बड़ी अनदेखी क्यों? 🔴 क्या विभाग किसी हादसे के बाद कार्रवाई करने का इंतजार कर रहा है? 🔴 अगर दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किस अधिकारी की होगी? कॉलोनीवासियों की मांग है कि विद्युत विभाग के उच्चाधिकारी तत्काल मौके का निरीक्षण कर लटकी हुई ABC केबल और LT लाइन को सुरक्षित कराएं। अब देखना यह है कि विद्युत विभाग शिकायत को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करता है या फिर किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही अधिकारियों की नींद खुलेगी।
    4
    जमीन तक लटकी हुई दिखाई दे रही है, जिससे किसी भी समय गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने कई बार विद्युत विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को इसकी शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया गया।
कॉलोनीवासियों के मुताबिक, सड़क और आम रास्ते के आसपास इस तरह बिजली की लाइन का नीचे लटकना राहगीरों, बच्चों और स्थानीय निवासियों के लिए खतरा बना हुआ है। बारिश अथवा किसी अन्य तकनीकी खराबी की स्थिति में खतरा और बढ़ सकता है। ऐसे में सवाल उठता है कि विद्युत विभाग आखिर किस बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है?
मामला केवल लापरवाही का नहीं, बल्कि जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है। यदि विभाग के अधिकारियों को शिकायत मिल चुकी है तो मौके का निरीक्षण कर लाइन को सुरक्षित ऊंचाई पर व्यवस्थित कराने की जिम्मेदारी किसकी है?
विद्युत विभाग के अधिकारियों से सीधे सवाल
🔴 शिकायतों के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं की गई?
🔴 जमीन तक लटकी ABC केबल को अब तक सुरक्षित क्यों नहीं कराया गया?
🔴 क्या संबंधित अधिकारी ने मौके का निरीक्षण किया?
🔴 यदि निरीक्षण किया गया तो समस्या दूर क्यों नहीं हुई?
🔴 आम नागरिकों की सुरक्षा के प्रति इतनी बड़ी अनदेखी क्यों?
🔴 क्या विभाग किसी हादसे के बाद कार्रवाई करने का इंतजार कर रहा है?
🔴 अगर दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किस अधिकारी की होगी?
कॉलोनीवासियों की मांग है कि विद्युत विभाग के उच्चाधिकारी तत्काल मौके का निरीक्षण कर लटकी हुई ABC केबल और LT लाइन को सुरक्षित कराएं।
अब देखना यह है कि विद्युत विभाग शिकायत को गंभीरता से लेकर कार्रवाई करता है या फिर किसी बड़ी दुर्घटना के बाद ही अधिकारियों की नींद खुलेगी।
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    16 hrs ago
  • राम राम राम भैया भगत जी यूपी 14 🙏 गाजियाबाद दरबार माता काली बाबा बुलाकी whatsapp 8527233646
    1
    राम राम 
राम भैया भगत जी यूपी 14 🙏 गाजियाबाद दरबार माता काली बाबा बुलाकी whatsapp 8527233646
    user_रामअवतार कश्यप गाजियाबाद
    रामअवतार कश्यप गाजियाबाद
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में प्लास्टिक के डब्बे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग गाजियाबाद में आज करीब 02.54 बजे फायर स्टेशन मोदीनगर पर MDT के माध्यम मे सूचना मिली कि शिव पॉली प्रोडक्ट नियर शमशान घाट गोविंदपुरी मोदीनगर प्लास्टिक के डब्बे बनाने वाली फैक्टरी मे आग लगी है। सूचना पर फायर स्टेशन मोदीनगर से 01 फायर टैंकर घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर जाकर देखा तो आग फैक्टरी के एक कोने पर जल रही थी फायर सर्विस यूनिट ने तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए फायर टैंकर से 02 होज पाइप लाइन बिछाकर आग को बुझाना शुरु किया साथ ही एक 01 फायर टैंकर वैशाली से घटनास्थल के लिए रवाना हुया फायर सर्विस यूनिट ने सूझ बुझ कठिन परिश्रम करके आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। सूचना मिलते ही मोके पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी। इस अग्निकांड मे कोई जनहानि नही हुई है।
    1
    गाजियाबाद के मोदीनगर थाना क्षेत्र में प्लास्टिक के डब्बे बनाने वाली फैक्ट्री में लगी भीषण आग
गाजियाबाद में आज करीब 02.54 बजे फायर स्टेशन मोदीनगर पर MDT के माध्यम मे सूचना मिली कि शिव पॉली प्रोडक्ट नियर शमशान घाट गोविंदपुरी मोदीनगर प्लास्टिक के डब्बे बनाने वाली फैक्टरी मे आग लगी है। सूचना पर फायर स्टेशन मोदीनगर से 01 फायर टैंकर घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। घटनास्थल पर जाकर देखा तो आग फैक्टरी के एक कोने पर जल रही थी फायर सर्विस यूनिट ने तत्काल त्वरित कार्यवाही करते हुए फायर टैंकर से 02 होज पाइप लाइन बिछाकर आग को बुझाना शुरु किया साथ ही एक 01 फायर टैंकर वैशाली से घटनास्थल के लिए रवाना हुया फायर सर्विस यूनिट ने सूझ बुझ कठिन परिश्रम करके आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया।
सूचना मिलते ही मोके पर स्थानीय पुलिस भी मौजूद थी। इस अग्निकांड मे कोई जनहानि नही हुई है।
    user_Pramod Singh
    Pramod Singh
    Media company गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर तहसील में तहसील दिवस पर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के योद्धाओं ने जय जवान जय किसान जय संविधान के नारे लगाते हुए किया जोर दार प्रदर्शन। आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर तहसील में तहसील दिवस पर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के योद्धाओं ने जय जवान जय किसान जय संविधान के नारे लगाते हुए किया जोर दार प्रदर्शन। तथा अनेक प्रकार की समस्याओं की मांग कर चौधरी बिजेन्द्र सिंह जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील अधिकारी को सौंपा ग्यापन। जिसमें एम एस पी गारंटी कानून, गन्ने का भुगतान, गन्ने के रेट में बढ़ोतरी, अमेरिका ट्रेन डील रद्द, बिजली की समस्या, किसानों की बिजली मुफ़्त कर कर्ज़ा माफी, किसानों के लिए खाद, यूरिया की मांग, तथा किसान हित की बात कर आदि मांगे रखी। प्रदर्शन में उपस्थित निम्न सभी किसान भाई जिनमें जय कुमार मालिक परदेस प्रवक्ता, छोटे चौधरी राम कुमार, जिला मंत्री मुमताज खान मुरादनगर के समक्ष साथी किसान भाई हसीब खान जिला उपाध्यक्ष युवा, फराद ग़ाज़ी, चंगेज़ खान, साजिद सेफी, जिला अध्यक्ष युवा मंसूर त्यागी, विशाल चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष युवा, मोहित चौधरी ग्राम अध्यक्ष युवा, मुस्तफा भोजपुर जिला संगठन मंत्री, हामिद भोजपुर, जावेद कलछीना ब्लॉक अध्यक्ष युवा, आदि सैकड़ों सम्मानित किसान भाई व आदरणीय पदाधिकारी मौजूद रहे। देखे वीडियो। दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र से गाजियाबाद ब्यूरो चीफ हरीश कुमार की खास रिपोर्ट। धन्यवाद
    1
    आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर तहसील में तहसील दिवस पर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के योद्धाओं ने जय जवान जय किसान जय संविधान के नारे लगाते हुए किया जोर दार प्रदर्शन।
आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर तहसील में तहसील दिवस पर बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के योद्धाओं ने जय जवान जय किसान जय संविधान के नारे लगाते हुए किया जोर दार प्रदर्शन। तथा अनेक प्रकार की समस्याओं की मांग कर चौधरी बिजेन्द्र सिंह जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में तहसील अधिकारी को सौंपा ग्यापन।
जिसमें एम एस पी गारंटी कानून, गन्ने का भुगतान, गन्ने के रेट में बढ़ोतरी, अमेरिका ट्रेन डील रद्द, बिजली की समस्या,  किसानों की बिजली मुफ़्त कर कर्ज़ा माफी, किसानों के लिए खाद, यूरिया की मांग, तथा किसान हित की बात कर आदि मांगे रखी। 
प्रदर्शन में उपस्थित निम्न सभी किसान भाई जिनमें जय कुमार मालिक परदेस प्रवक्ता, छोटे चौधरी राम कुमार, जिला मंत्री मुमताज खान मुरादनगर के समक्ष साथी किसान भाई हसीब खान जिला उपाध्यक्ष युवा, फराद ग़ाज़ी, चंगेज़ खान, साजिद सेफी, जिला अध्यक्ष युवा मंसूर त्यागी, विशाल चौधरी ब्लॉक अध्यक्ष युवा, मोहित चौधरी ग्राम अध्यक्ष युवा, मुस्तफा भोजपुर जिला संगठन मंत्री, हामिद भोजपुर, जावेद कलछीना ब्लॉक अध्यक्ष युवा, आदि सैकड़ों सम्मानित किसान भाई व आदरणीय पदाधिकारी मौजूद रहे।
देखे वीडियो।
दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र से गाजियाबाद ब्यूरो चीफ हरीश कुमार की खास रिपोर्ट। धन्यवाद
    user_Patrkar Harish Kumar Media
    Patrkar Harish Kumar Media
    Court reporter गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • viral video:- शराब पीकर लड़की ने किया ड्रामा,गाड़ी पर बैठकर बोली टूटी फूटी इंग्लिश ! हरियाणा में एक लड़की शराब की बोतल लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा करती हुई नज़र आयी , लड़की खुलेआम कार पर बैठकर शराब पी रही थी लोगो ने समझाया तो उनसे जा भिड़ी और टूटी फूटी अंग्रेजी में भाषण देने लगी ,
    1
    viral video:- शराब पीकर लड़की ने किया ड्रामा,गाड़ी पर बैठकर बोली टूटी फूटी इंग्लिश ! 
हरियाणा में एक लड़की शराब की बोतल लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा करती हुई नज़र आयी  , लड़की खुलेआम कार पर बैठकर शराब पी रही थी लोगो ने समझाया तो उनसे जा भिड़ी और टूटी फूटी अंग्रेजी में भाषण देने लगी ,
    user_आदर्श भारत TV
    आदर्श भारत TV
    TV News Anchor Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    18 hrs ago
  • big breaking Duniya direct news Uttar Pradesh Ghaziabad Modinagar तहसील दिवस पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन “जय जवान, जय किसान, जय संविधान” के नारों से गूंजा मोदीनगर तहसील परिसर गाजियाबाद। आप देख रहे हैं दुनिया डायरेक्ट न्यूज। आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को जनपद गाजियाबाद की मोदीनगर तहसील में तहसील दिवस के अवसर पर किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के विचारों और किसान हित की आवाज को आगे बढ़ाते हुए प्रदर्शनकारी किसानों ने “जय जवान, जय किसान, जय संविधान” के नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व चौधरी बिजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष ने किया। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसील अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। किसानों की प्रमुख मांगों में एमएसपी गारंटी कानून, गन्ने के बकाया भुगतान का निस्तारण, गन्ने के रेट में बढ़ोतरी, अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेन डील को रद्द करने की मांग, बिजली की समस्या का समाधान, किसानों को मुफ्त बिजली, कर्ज माफी तथा पर्याप्त खाद और यूरिया उपलब्ध कराने जैसी मांगें शामिल रहीं। किसान नेताओं ने कहा कि सरकार को किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करना चाहिए। प्रदर्शन में जय कुमार मलिक, प्रदेश प्रवक्ता; छोटे चौधरी राम कुमार; जिला मंत्री मुमताज खान, मुरादनगर; हसीब खान, जिला उपाध्यक्ष युवा; फराद गाजी; चंगेज खान; साजिद सेफी; जिला अध्यक्ष युवा मंसूर त्यागी; विशाल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष युवा; मोहित चौधरी, ग्राम अध्यक्ष युवा; मुस्तफा भोजपुर, जिला संगठन मंत्री; हामिद भोजपुर; जावेद कलछीना, ब्लॉक अध्यक्ष युवा सहित सैकड़ों किसान एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। किसानों के इस प्रदर्शन में किसान हित, गन्ने के भुगतान, एमएसपी और बिजली सहित कई अहम मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए। देखिए प्रदर्शन का पूरा वीडियो। दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र गाजियाबाद ब्यूरो चीफ — हरीश कुमार की खास रिपोर्ट
    1
    big breaking Duniya direct news Uttar Pradesh Ghaziabad Modinagar
तहसील दिवस पर किसानों का जोरदार प्रदर्शन
“जय जवान, जय किसान, जय संविधान” के नारों से गूंजा मोदीनगर तहसील परिसर
गाजियाबाद। आप देख रहे हैं दुनिया डायरेक्ट न्यूज। आज दिनांक 5 सितंबर 2026 को जनपद गाजियाबाद की मोदीनगर तहसील में तहसील दिवस के अवसर पर किसानों ने विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के विचारों और किसान हित की आवाज को आगे बढ़ाते हुए प्रदर्शनकारी किसानों ने “जय जवान, जय किसान, जय संविधान” के नारे लगाए। प्रदर्शन का नेतृत्व चौधरी बिजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष ने किया। किसानों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर तहसील अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
किसानों की प्रमुख मांगों में एमएसपी गारंटी कानून, गन्ने के बकाया भुगतान का निस्तारण, गन्ने के रेट में बढ़ोतरी, अमेरिका के साथ प्रस्तावित ट्रेन डील को रद्द करने की मांग, बिजली की समस्या का समाधान, किसानों को मुफ्त बिजली, कर्ज माफी तथा पर्याप्त खाद और यूरिया उपलब्ध कराने जैसी मांगें शामिल रहीं।
किसान नेताओं ने कहा कि सरकार को किसान हितों से जुड़े मुद्दों पर गंभीरता से विचार करते हुए उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करना चाहिए।
प्रदर्शन में जय कुमार मलिक, प्रदेश प्रवक्ता; छोटे चौधरी राम कुमार; जिला मंत्री मुमताज खान, मुरादनगर; हसीब खान, जिला उपाध्यक्ष युवा; फराद गाजी; चंगेज खान; साजिद सेफी; जिला अध्यक्ष युवा मंसूर त्यागी; विशाल चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष युवा; मोहित चौधरी, ग्राम अध्यक्ष युवा; मुस्तफा भोजपुर, जिला संगठन मंत्री; हामिद भोजपुर; जावेद कलछीना, ब्लॉक अध्यक्ष युवा सहित सैकड़ों किसान एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
किसानों के इस प्रदर्शन में किसान हित, गन्ने के भुगतान, एमएसपी और बिजली सहित कई अहम मुद्दे प्रमुखता से उठाए गए।
देखिए प्रदर्शन का पूरा वीडियो।
दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र
गाजियाबाद ब्यूरो चीफ — हरीश कुमार की खास रिपोर्ट
    user_Duniya Direct news
    Duniya Direct news
    Voice of people गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • मोदीनगर के राजचोपला में ROB का काम कछुए की चाल चल रहा है, और खामियाजा भुगत रहे हैं मासूम स्कूली बच्चे! आज गुस्साए अभिभावकों ने SDM दफ्तर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। तस्वीरें देखिए, स्कूल के टाइम पर राजचोपला-हापुड़ रोड पर लंबा जाम। ऊपर से रेलवे फाटक बंद हो जाए तो हालात और बिगड़ जाते हैं। छोटे-छोटे बच्चे बसों-वैनों में भीषण गर्मी में फंसे रहते हैं। रोते-बिलखते बच्चे, परेशान मां-बाप और मजबूर ड्राइवर... ये रोज की कहानी बन गई है। अभिभावकों का आरोप है कि ROB का निर्माण सालों से लटका है। काम में कोई तेजी नहीं दिख रही। आज Parents Association के अध्यक्ष योगेंद्र बल्हारा, सचिव विकास नेहरा और एडवोकेट गौरव गौतम के नेतृत्व में सैकड़ों अभिभावक SDM मोदीनगर से मिले। एडवोकेट गौरव गौतम बोले - _"बच्चों की सुरक्षा से बड़ा कुछ नहीं। प्रशासन आंखें बंद करके बैठा है। ROB का काम युद्धस्तर पर पूरा हो।"_ अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द काम तेज नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा। *[OUTRO]* सवाल यही है - क्या प्रशासन बच्चों के दर्द को समझेगा? या ज्ञापन भी फाइलों में दब जाएगा? मोदीनगर से वीरेंद्र कुमार, नेशनल टुडे 24x7।
    3
    मोदीनगर के राजचोपला में ROB का काम कछुए की चाल चल रहा है, और खामियाजा भुगत रहे हैं मासूम स्कूली बच्चे! आज गुस्साए अभिभावकों ने SDM दफ्तर पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
तस्वीरें देखिए, स्कूल के टाइम पर राजचोपला-हापुड़ रोड पर लंबा जाम। ऊपर से रेलवे फाटक बंद हो जाए तो हालात और बिगड़ जाते हैं।
छोटे-छोटे बच्चे बसों-वैनों में भीषण गर्मी में फंसे रहते हैं। रोते-बिलखते बच्चे, परेशान मां-बाप और मजबूर ड्राइवर... ये रोज की कहानी बन गई है।
अभिभावकों का आरोप है कि ROB का निर्माण सालों से लटका है। काम में कोई तेजी नहीं दिख रही।
आज Parents Association के अध्यक्ष योगेंद्र बल्हारा, सचिव विकास नेहरा और एडवोकेट गौरव गौतम के नेतृत्व में सैकड़ों अभिभावक SDM मोदीनगर से मिले।
एडवोकेट गौरव गौतम बोले - _"बच्चों की सुरक्षा से बड़ा कुछ नहीं। प्रशासन आंखें बंद करके बैठा है। ROB का काम युद्धस्तर पर पूरा हो।"_
अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द काम तेज नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन होगा।
*[OUTRO]*
सवाल यही है - क्या प्रशासन बच्चों के दर्द को समझेगा? या ज्ञापन भी फाइलों में दब जाएगा?
मोदीनगर से वीरेंद्र कुमार, नेशनल टुडे 24x7।
    user_Virender Kumar
    Virender Kumar
    Social Media Manager Ghaziabad, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • समय-सीमा खत्म, कनावनी किसानों का ऐलान—मुआवजा नहीं, राजस्व रिकॉर्ड में नाम बहाल करो दिनांक: 5 सितम्बर 2026 मोहिउद्दीनपुर कनावनी, गाजियाबाद बारिश के बीच भी 23 दिनों से धरने पर डटे किसान, बोले—अब किसी कीमत पर जमीन नहीं देंगे मोहिउद्दीनपुर कनावनी के किसानों का धरना लगातार जारी है। शनिवार को बारिश के बावजूद किसान धरना स्थल पर डटे रहे। किसानों ने भूमि अधिग्रहण मामले में अब मुआवजे के बजाय राजस्व अभिलेखों में मूल भूमिस्वामियों के नाम बहाल करने को अपनी प्रमुख मांग बना लिया है। किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय की निर्धारित समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। उनका आरोप है कि निर्धारित अवधि में वैध अवार्ड पारित नहीं हुआ। ऐसे में किसानों ने राजस्व अभिलेखों में अपने नाम बहाल करने की मांग उठाई है। किसान कैलाश नागर ने बताया कि किसानों का आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और जब तक राजस्व रिकॉर्ड में मूल भूमिस्वामियों के नाम बहाल नहीं होते, धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान अब किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे। धरना स्थल पर मथन सिंह नागर, जगदीश शर्मा, श्रीचन्द नागर, वीर सिंह नागर, बाबू नागर, पप्पू बेसला, जयपाल नागर,विनोद नागर, देवेंद्र नागर अशोक कसाना लेखराम जाटव सहित कई किसान मौजूद रहे। #gdaghaziabad #dmghaziabad #kanawani #dharna
    1
    समय-सीमा खत्म, कनावनी किसानों का ऐलान—मुआवजा नहीं, राजस्व रिकॉर्ड में नाम बहाल करो

दिनांक: 5 सितम्बर 2026
मोहिउद्दीनपुर कनावनी, गाजियाबाद
बारिश के बीच भी 23 दिनों से धरने पर डटे किसान, बोले—अब किसी कीमत पर जमीन नहीं देंगे
मोहिउद्दीनपुर कनावनी के किसानों का धरना लगातार जारी है। शनिवार को बारिश के बावजूद किसान धरना स्थल पर डटे रहे। किसानों ने भूमि अधिग्रहण मामले में अब मुआवजे के बजाय राजस्व अभिलेखों में मूल भूमिस्वामियों के नाम बहाल करने को अपनी प्रमुख मांग बना लिया है।
किसानों का कहना है कि भूमि अधिग्रहण से संबंधित सर्वोच्च न्यायालय की निर्धारित समय-सीमा समाप्त हो चुकी है। उनका आरोप है कि निर्धारित अवधि में वैध अवार्ड पारित नहीं हुआ। ऐसे में किसानों ने राजस्व अभिलेखों में अपने नाम बहाल करने की मांग उठाई है।
किसान कैलाश नागर ने बताया कि किसानों का आंदोलन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और जब तक राजस्व रिकॉर्ड में मूल भूमिस्वामियों के नाम बहाल नहीं होते, धरना जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि किसान अब किसी भी कीमत पर अपनी जमीन नहीं देंगे।
धरना स्थल पर मथन सिंह नागर, जगदीश शर्मा, श्रीचन्द नागर, वीर सिंह नागर, बाबू नागर, पप्पू बेसला, जयपाल नागर,विनोद नागर, देवेंद्र नागर अशोक कसाना लेखराम जाटव सहित कई किसान मौजूद रहे।
#gdaghaziabad #dmghaziabad
#kanawani #dharna
    user_अशोक कसाना
    अशोक कसाना
    गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मोदीनगर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग। गाजियाबाद के मोदीनगर तहसील क्षेत्र के हनुमानपुरी मोहल्ले के निवासियों ने ग्राम बिसोखर खंजरपुर की सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे और दीवार निर्माण को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आम रास्ते और सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जेसीबी से मिट्टी खुदाई और भराव कराकर रास्ते को प्रभावित किया जा रहा है। आरोप है कि कक्षा आठ तक संचालित निजी स्कूल के सामने रास्ता बंद कर दिया गया, जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। साथ ही पास के शनि मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता भी बंद किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 15 अप्रैल 2026 को नगर पालिका परिषद मोदीनगर और 16 अप्रैल को उपजिलाधिकारी को शिकायत दी गई थी। 18 अप्रैल को जांच टीम गठित होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप है। जिलाधिकारी से अवैध कब्जा हटाकर सरकारी भूमि और रास्ते को कब्जामुक्त कराने की मांग की गई है।
    1
    मोदीनगर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग। 
गाजियाबाद के मोदीनगर तहसील क्षेत्र के हनुमानपुरी मोहल्ले के निवासियों ने ग्राम बिसोखर खंजरपुर की सरकारी जमीन पर कथित अवैध कब्जे और दीवार निर्माण को लेकर जिलाधिकारी से शिकायत की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आम रास्ते और सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किया जा रहा है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, जेसीबी से मिट्टी खुदाई और भराव कराकर रास्ते को प्रभावित किया जा रहा है। आरोप है कि कक्षा आठ तक संचालित निजी स्कूल के सामने रास्ता बंद कर दिया गया, जिससे बच्चों को स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। साथ ही पास के शनि मंदिर की ओर जाने वाला रास्ता भी बंद किए जाने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने बताया कि 15 अप्रैल 2026 को नगर पालिका परिषद मोदीनगर और 16 अप्रैल को उपजिलाधिकारी को शिकायत दी गई थी। 18 अप्रैल को जांच टीम गठित होने के बावजूद कार्रवाई नहीं होने का आरोप है। जिलाधिकारी से अवैध कब्जा हटाकर सरकारी भूमि और रास्ते को कब्जामुक्त कराने की मांग की गई है।
    user_पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    पत्रकार जितेन्द्र ठाकुर
    Media house गाज़ियाबाद, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.