नदियों में बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी की तबाही को लेकर जिलाधिकारी ने दी जानकारी मऊ में नदियों के बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी में आए उफान से उत्पन्न स्थिति को लेकर जिलाधिकारी ने मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है तथा जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है।
नदियों में बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी की तबाही को लेकर जिलाधिकारी ने दी जानकारी मऊ में नदियों के बढ़ते जलस्तर और नारायणी नदी में आए उफान से उत्पन्न स्थिति को लेकर जिलाधिकारी ने मीडिया को महत्वपूर्ण जानकारी दी। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन की ओर से जलस्तर पर लगातार नजर रखी जा रही है और प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि नदी के जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है तथा जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा रही है। जिलाधिकारी ने लोगों से अपील की कि नदी और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं तथा प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा है।
- तमसा नदी( गाय घाट) पर स्थित मऊ महादेव मंदिर पर शरारती तत्वों द्वारा अनावश्यक रुप से वीडियों बनाने के मामले में की जा रही कार्यवाही के संबंध मे पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर की बाइट1
- बलिया: दुर्गा मंदिर पर धार्मिक ध्वज लगाते समय दर्दनाक हादसा, 11 KV तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत, 2 गंभीर रसड़ा (बलिया): बलिया जिले के रसड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेहरी गांव में दुर्गा मंदिर पर धार्मिक ध्वज लगाने के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के ऊपर से गुजर रही 11 केवी (हाईटेंशन) विद्युत लाइन की चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डेहरी गांव स्थित दुर्गा मंदिर पर धार्मिक ध्वज स्थापित करने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान ध्वज का पाइप/बांस ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार से स्पर्श हो गया। करंट की चपेट में आते ही चीख-पुकार मच गई। इस हादसे में मजदूर हीरामन राजभर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास में मौजूद दो अन्य युवक भी झुलस गए, जिन्हें तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। परिजनों ने बिजली विभाग पर लगाया आरोप, मुआवजे की मांग घटना की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के इतने करीब से गुजर रही हाईटेंशन लाइन को लेकर पहले भी ध्यान आकर्षित कराया गया था, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। परिजनों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार के लिए उचित आर्थिक मुआवजे और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।1
- आदित्य पहुँचा पटना हाईकोर्ट वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जाएँगे जेल आदित्य पहुँचा पटना हाईकोर्ट वरीय पुलिस अधिकारी जाएँगे जेल FIR कॉपी लेकर घूम रहा है1
- इंस्टाग्राम पर ढाई महीने की दोस्ती पहुंची थाने, पंचायत के बाद मंदिर में शादी थाने में समझौते के तहत तीन वर्ष के भीतर बारात ले जाकर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह करने का वादा अहरौला। सोशल मीडिया( इंस्टाग्राम) के माध्यम से हुई दोस्ती फिर मुलाकात का मामला थाने तक पहुंच गया, लड़की इंस्टाग्राम प्रेमी से शादी करना चाहती थी लेकिन लड़का शादी से मना कर दिया जिस पर मामला थाने तक पहुंच गया मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच घंटों चली पंचायत के बाद समझौता हुआ। दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी अहरौला ब्लॉक के बगल स्थित बाबा पालदास मंदिर में करा दी गई। जानकारी के अनुसार अहरौला थाना क्षेत्र के कोठवा जलालपुर गांव निवासी गरिमा(23) पुत्री हरिकेश की करीब ढाई महीने पहले थाना क्षेत्र के अरूषा गांव निवासी सूरज(25) पुत्र त्रिवेणी से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम हो गया। इसकी जानकारी जब युवती के परिजनों को हुई तो उन्होंने अहरौला थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले की जानकारी होने पर थाने पर दोनों पक्षों को बुलाकर पंचायत कराई। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों शादी को राजी हुए बाबा पालदास मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।युवती गरिमा और उसके पिता ने बताया कि थाने में हुए समझौते के अनुसार शादी के बाद युवती तब तक अपने पति के घर पर रहेगी, जब तक दोनों की कोर्ट मैरिज नहीं हो जाती। कोर्ट मैरिज के बाद वह अपने मायके आ जाएगी। साथ ही लड़का पक्ष द्वारा तीन वर्ष के भीतर बारात लेकर समाज के सामने विधिवत शादी करने का वादा किया गया है।वहीं लड़के के पिता त्रिवेणी ने भी बताया कि कोर्ट मैरिज के बाद तीन वर्ष के भीतर सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह कराने पर सहमति बनी है। फिलहाल मंदिर में शादी के बाद युवती अपने पति के साथ अरूषा स्थित ससुराल चली गई है। थानाध्यक्ष मंतोष कुमार सिंह ने बताया मामले में लड़की पक्ष की शिकायत मिली थी जिस पर दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया और दोनों पक्षों के काउंसलिंग कराई गई फिर दोनों पक्ष आपस में शादी के लिए राजी हो गए और शादी एक मंदिर पर संपन्न हो गई है।1
- सीएमओ श्रीमती ज्योति सुनेरे ने बताया कि मार्च माह से अब तक अतिक्रमणकारियों को तीन से चार बार नोटिस दिए जा चुके चिचोली नवीन बस स्टैंड के संचालन के लिए नगर परिषद ने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान सोमवार तक अतिक्रमण हटाने की अंतिम मोहलत, नहीं हटाने पर होगी सख्त कार्रवाई चिचोली। नवीन बस स्टैंड को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर परिषद चिचोली द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। कार्रवाई नगर परिषद सीएमओ श्रीमती ज्योति सुनेरे एवं तहसीलदार श्याम सिंग उईके की उपस्थिति में की गई। प्रशासन द्वारा कार्रवाई से पहले संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए थे। बुधवार को भी दुकानदारों को समझाइश देकर स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की गई थी। इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर नगर परिषद की टीम ने जेसीबी की मदद से बस स्टैंड के समीप किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू किया। त्योहार के चलते सोमवार तक मोहलत कार्रवाई के दौरान व्यापारियों ने आगामी त्योहारों का हवाला देते हुए कुछ समय देने की मांग की। व्यापारियों की मांग को देखते हुए सीएमओ श्रीमती ज्योति सुनेरे ने मानवीय आधार पर स्वयं अतिक्रमण हटाने के लिए सोमवार तक की मोहलत दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोमवार तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो नगर परिषद का अमला दोबारा सख्त कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया पूरी करेगा। मार्च से जारी किए जा रहे थे नोटिस सीएमओ श्रीमती ज्योति सुनेरे ने बताया कि मार्च माह से अब तक अतिक्रमणकारियों को तीन से चार बार नोटिस दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कार्रवाई निष्पक्ष रूप से की जा रही है, ताकि नवीन बस स्टैंड का संचालन जल्द शुरू हो सके और आम जनता को आवागमन में सुविधा मिले। कार्रवाई के दौरान नगर परिषद का अमला, राजस्व विभाग की टीम एवं पुलिस बल मौजूद रहा। रिपोर्ट: राजेंद्र प्रसाद यादव, संवाददाता चिचोली जन जन की आवाज़ न्यूज़ 243
- मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज, 308 करोड़ की 80 परियोजनाओं का होगा लोकार्पण-शिलान्यास देवरिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जनसभा स्थल पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री दो विधानसभा क्षेत्रों में विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही दोनों विधानसभा क्षेत्रों से जुटने वाले लोगों को संबोधित भी करेंगे। जिलाधिकारी देवरिया के निर्देशन में जनसभा स्थल पर मंच, पंडाल, बैठने, पेयजल, बिजली, साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियों और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी, डीआईजी समेत पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की टीम लगातार मौके का निरीक्षण कर रही है। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में करीब 80 विकास परियोजनाओं, जिनकी कुल लागत लगभग 308 करोड़ रुपये है, का लोकार्पण एवं शिलान्यास प्रस्तावित है। इसे स्थानीय जनता के लिए बड़ी विकास सौगात माना जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जा रहा है। रेंज स्तर से अतिरिक्त फोर्स की मांग की गई है, जिसे विभिन्न स्थानों पर ड्यूटी के लिए तैनात किया जाएगा। डीआईजी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। अधिकारियों का कहना है कि कार्यक्रम से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी और मुख्यमंत्री का कार्यक्रम सुरक्षित एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया जाएगा1
- रक्षाबंधन पर्व पर पुलिस अधीक्षक ने सभी देशवासियों जनपदवासियों को दी बधाई रक्षाबंधन के दृष्टिगत जनपद में लगायी अधिकारी/कर्मचारीगणों के ड्यूटी व रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर सभी जनपद वासियों को पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर ने दी बधाई1
- डेहरी-प्रधानपुर मार्ग पर प्राइम लोकेशन में आवासीय प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध रसड़ा बलिया:- डेहरी-प्रधानपुर मार्ग स्थित हनुमान मंदिर के ठीक सामने बेहतरीन आवासीय प्लॉट बिक्री के लिए उपलब्ध है। मकान बनाने और भविष्य के निवेश, दोनों ही दृष्टिकोण से यह प्राइम लोकेशन काफी उपयुक्त है। इस प्लॉट की कीमत ₹3.25 लाख प्रति डिसमिल रखी गई है। इच्छुक खरीदार अधिक जानकारी, साइट विजिट या खरीदारी के लिए संपर्क नंबर 8318097662, 8922868132 अथवा 7278547899 पर कॉल कर सकते हैं।1
- मझौली राज में 29 अगस्त को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का होगा आगमन, 80 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास मझौली राज में 29 अगस्त को मुख्यमंत्री का होगा आगमन 80 परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा चाक चौबंद की गई, व्यवस्था कार्यक्रम स्थल का उपायुक्त ने किया निरीक्षण1