logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 साल का इंतजार खत्म या फिर नया झांसा? गड्ढों में दबी कुशायता सड़क बनी ‘खतरे का रास्ता’, हर दिन हादसों का डर दिलखुश मोटीस सावर(अजमेर)@पंडेर से सावर को जोड़ने वाला कुशायता ग्राम पंचायत का मुख्य सड़क मार्ग पिछले पांच वर्षों से अपनी बदहाली की दर्दनाक कहानी खुद बयां कर रहा है। करीब 300 मीटर का यह रास्ता अब सड़क कम और गड्ढों का जाल ज्यादा नजर आता है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि हर गुजरने वाला व्यक्ति जान हथेली पर रखकर सफर करने को मजबूर है। बारिश आते ही यह मार्ग कीचड़ से लबालब भर जाता है और पूरी तरह दलदल में तब्दील हो जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार तो पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है, जबकि वाहन चालकों को गड्ढों में फंसने और फिसलने का लगातार खतरा बना रहता है। यह सड़क भीलवाड़ा जिले के पंडेर से सावर और केकड़ी को जोड़ने वाली अहम कड़ी है, जहां से रोजाना हजारों लोग आवाजाही करते हैं। दूध बीएमसी के घुमाव से लेकर कुशायता गांव के अंतिम छोर तक सीसी रोड पूरी तरह उखड़ चुकी है और बड़े-बड़े गड्ढों ने इस रास्ते को मौत के जाल में बदल दिया है। हर दिन खतरे का सफर, फिर भी मजबूरी का रास्ता वाहन चालकों को गड्ढों से बचते हुए रेंग-रेंग कर गुजरना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद आए दिन दोपहिया और चारपहिया वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कई लोग चोटिल हो चुके हैं, वहीं वाहन मालिकों पर मरम्मत का अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी बढ़ गया है। शिकायतों का अंबार, कार्रवाई शून्य ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की दुर्दशा को लेकर कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया गया, लेकिन हर बार आश्वासन के अलावा कुछ हाथ नहीं लगा। पांच साल से समस्या जस की तस बनी हुई है। अब फिर मिला आश्वासन, क्या इस बार होगा काम? इस मामले में सावर पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता (AEN) अजित चौधरी ने बताया कि सड़क की स्थिति को लेकर उच्च अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। पूर्व में जारी टेंडर के अनुसार आगामी सात दिनों में निर्माण कार्य शुरू करने की स्वीकृति मिल गई है। जल्द ही सड़क की खुदाई कर नई सड़क का निर्माण कराया जाएगा। जनता का सवाल—काम कब शुरू होगा और कब मिलेगा आराम पांच साल से टूटी उम्मीदों के बीच एक बार फिर नया वादा सामने आया है। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या इस बार कुशायता की जनता को राहत मिलेगी या फिर यह आश्वासन भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

23 hrs ago
user_दिलखुश मोटीस
दिलखुश मोटीस
Local News Reporter सावर, अजमेर, राजस्थान•
23 hrs ago
a7e49b8c-ff4c-4a7b-b3d5-e140988472dd

More news from राजस्थान and nearby areas
  • *विधायक शत्रुघ्न गौतम ने विधानसभा के प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक* *आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिए विस्तृत निर्देश* *केकड़ी 30 मार्च (पवन राठी )* *केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने आज नगर पालिका सभागार में केकड़ी विधानसभा के सभी सातो मंडल के भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की आवश्यक बैठक आयोजित की जिसमें आने वाले आगामी समय विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से दिशा निर्देशित किया गया। शत्रुघ्न गौतम ने बताया कि आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन पर्व पर विधानसभा के हर बूथ पर हनुमान जयंती मनाई जाएगी जिसमें उस बूथ के हनुमान मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन व प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया जाएगा। आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है जिसको लेकर भी विधायक ने विधानसभा के हर बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाने का दिशा निर्देश दिया। हर बूथ पर सभी बूथ के कार्येकर्ता पार्टी का झंडा लगाकर पार्टी स्थापना दिवस मनाएंगे और पार्टी के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी व केंद्र राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आगामी 14 अप्रैल को संविधान निर्माता भीमराव रामाराम अंबेडकर की जयंती भी बड़े धूमधाम से पार्टी स्तर पर मनाई जाएगी जिसकी तैयारीयो को लेकर आवश्यक मीटिंग बहुत जल्द की जाएगी। आगामी 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा जिसमें पार्टी से जुड़े लोगों के साथ-साथ आमजन की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।* *बैठक में केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, बावन माता मण्डल अध्यक्ष राजवीर हावा, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भीचर, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, ब्राह्मणी माता मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, गणेश चौकी मंडल उपाध्यक्ष पाबूदान नायक, शहर मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत धनराज चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी महामंत्री केदार शर्मा कैलाश चौधरी, इंद्र नारायण गुर्जर धनराज कच्छावा भंवर चेतन सिंह कैलाश घारु सज्जन सिंह जोधा सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहेl*
    4
    *विधायक शत्रुघ्न गौतम ने विधानसभा के  प्रमुख भाजपा कार्यकर्ताओं की ली बैठक*
*आगामी कार्यक्रमों को लेकर दिए विस्तृत निर्देश*
*केकड़ी 30 मार्च (पवन राठी )*
*केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने आज नगर पालिका सभागार में केकड़ी विधानसभा के  सभी सातो मंडल के भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं की  आवश्यक बैठक आयोजित की जिसमें आने वाले आगामी समय विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तार से  दिशा निर्देशित किया गया। शत्रुघ्न गौतम ने बताया कि आगामी 2 अप्रैल को हनुमान जयंती के पावन पर्व पर विधानसभा के हर बूथ पर हनुमान जयंती मनाई जाएगी जिसमें उस बूथ के हनुमान मंदिर में हनुमान जी की पूजा अर्चना व हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन  व प्रसाद वितरण  का कार्यक्रम किया जाएगा। आगामी 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस है जिसको लेकर भी विधायक ने विधानसभा के हर बूथ पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाने का दिशा निर्देश दिया। हर बूथ पर  सभी बूथ के कार्येकर्ता पार्टी का झंडा लगाकर पार्टी स्थापना दिवस मनाएंगे और पार्टी के संस्थापक सदस्य श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी व केंद्र राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आगामी 14 अप्रैल को संविधान  निर्माता  भीमराव रामाराम अंबेडकर की जयंती भी बड़े धूमधाम से पार्टी स्तर पर मनाई जाएगी जिसकी तैयारीयो को लेकर आवश्यक मीटिंग बहुत जल्द की जाएगी। आगामी 21 जून को योग दिवस मनाया जाएगा जिसमें पार्टी से जुड़े लोगों के साथ-साथ  आमजन की भी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।*  *बैठक में केकड़ी शहर मंडल अध्यक्ष रितेश जैन, बावन माता मण्डल अध्यक्ष राजवीर हावा, वीर सावरकर मंडल अध्यक्ष राजवीर भीचर, सरवाड़ शहर मंडल अध्यक्ष प्यारेलाल खींची, ब्राह्मणी माता मण्डल अध्यक्ष सत्यनारायण गुर्जर, बजरंग मंडल अध्यक्ष रामेश्वर गोस्वामी, गणेश चौकी मंडल उपाध्यक्ष पाबूदान नायक, शहर मंडल उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत धनराज चौधरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी महामंत्री केदार शर्मा कैलाश चौधरी, इंद्र नारायण गुर्जर धनराज कच्छावा भंवर चेतन सिंह कैलाश घारु सज्जन सिंह जोधा सहित अनेक कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण उपस्थित रहेl*
    user_Pawan kumar Rathi
    Pawan kumar Rathi
    Voice of people केकड़ी, अजमेर, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • ग्राम मे फैली सनसनी निकटवर्ती ग्राम जगपुरा मे सोमवार की शाम मंदिर के पास कट्टे के अंदर प्लास्टिक की थैली मे लिपटे नवजात का शव मिलने के बाद जहां ग्राम मे सनसनी फेल गई वही सुचना मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l इस संदर्भ मे मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कुमाता द्वारा नवजात को प्लास्टिक की थैली मे पैक कर ग्राम जगपुरा स्थित बालाजी के मंदिर के पास पथवारी मार्ग पर फेक दिया गया वही ग्राम वासियों को खबर लगते ही वे मोके पर एकत्रित हो गए l उक्त घटनाक्रम के बारे मे पुलिस को सुचना मिलते ही सरवाड़ पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l
    1
    ग्राम मे फैली सनसनी 
निकटवर्ती ग्राम जगपुरा मे सोमवार की शाम मंदिर के पास कट्टे के अंदर प्लास्टिक की थैली मे लिपटे नवजात का शव मिलने के बाद जहां ग्राम मे सनसनी फेल गई वही सुचना मिलते ही पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l इस संदर्भ मे मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कुमाता द्वारा नवजात को प्लास्टिक की थैली मे पैक कर ग्राम जगपुरा स्थित बालाजी के मंदिर के पास पथवारी मार्ग पर फेक दिया गया वही ग्राम वासियों को खबर लगते ही वे मोके पर एकत्रित हो गए l उक्त घटनाक्रम के बारे मे पुलिस को सुचना मिलते ही सरवाड़ पुलिस ने मोके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे मे लिया l
    user_KHABRON KA SAFAR NEWS
    KHABRON KA SAFAR NEWS
    सरवर, अजमेर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • पोकरण हादसा, दो स्कॉर्पियो भिड़ीं, एक परिवार के पांच घायल,#rajasthan #jaiselmer #pokarannews
    1
    पोकरण हादसा, दो स्कॉर्पियो भिड़ीं, एक परिवार के पांच घायल,#rajasthan #jaiselmer #pokarannews
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    1 hr ago
  • टोंक कोतवाली थाना क्षेत्र में प्याऊ पर पानी पिलाने वाली एक वृद्ध महिला के गले से सोने का मांदलिया लूटने की कौशिश का मामला सामने आया है ,जिसमें महिला ने बहादुरी दिखाते हुए इस लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया, लेकिन हमलावर ने धारदार हथियार से वृद्ध महिला के उंगलियां पर हमला किया जिससे महिला को चोट आई, वृद्ध महिला की बहादुरी से वह लूट की कोशिश में नाकाम हो गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक संदिग्ध आरोपी को डिटेन किया है जिससे पूछताछ जारी है ।देखें पूरा वीडियो
    1
    टोंक कोतवाली थाना क्षेत्र में प्याऊ पर पानी पिलाने वाली एक वृद्ध महिला के गले से सोने का मांदलिया लूटने  की कौशिश का मामला सामने आया है ,जिसमें महिला ने बहादुरी दिखाते हुए इस लूट की कोशिश को नाकाम कर दिया, लेकिन हमलावर ने धारदार हथियार  से वृद्ध महिला के उंगलियां पर हमला किया जिससे महिला को चोट आई, वृद्ध महिला की बहादुरी से वह लूट की कोशिश में नाकाम हो गया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक संदिग्ध आरोपी को डिटेन किया है जिससे पूछताछ जारी है ।देखें पूरा वीडियो
    user_ब्रिजेश परिड़वाल
    ब्रिजेश परिड़वाल
    Local News Reporter टोंक, टोंक, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Dev karan Mali
    1
    Post by Dev karan Mali
    user_Dev karan Mali
    Dev karan Mali
    Local News Reporter भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • नसीराबाद छावनी परिषद बोर्ड बैठक अध्यक्ष और सीईओ ने ली शपथ, लिए बड़े फैसले स्ट्रीट लाइट, पानी और सफाई पर फोकस
    2
    नसीराबाद छावनी परिषद बोर्ड बैठक अध्यक्ष और सीईओ ने ली शपथ, लिए बड़े फैसले स्ट्रीट लाइट, पानी और सफाई पर फोकस
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • महिला प्रोफेसर बोलीं-PhD स्टूडेंट पीछा करता है:फ्लैट में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करता है, पूर्व पार्षद बेल बजाकर डराता है
    1
    महिला प्रोफेसर बोलीं-PhD स्टूडेंट पीछा करता है:फ्लैट में जबरदस्ती घुसने की कोशिश करता है, पूर्व पार्षद बेल बजाकर डराता है
    user_Anubhav Mittal Journalist
    Anubhav Mittal Journalist
    Court reporter लाडपुरा, कोटा, राजस्थान•
    9 min ago
  • अंता मंडी में बारिश से भीगा गेहूं, किसानों की परेशानी बढ़ी,#rajasthan #baran #antanews #latestupdate
    1
    अंता मंडी में बारिश से भीगा गेहूं, किसानों की परेशानी बढ़ी,#rajasthan #baran #antanews #latestupdate
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.