logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ईमानदारी और संस्कार से समाज को मिलती है नई दिशा: सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, जिलेदार मदन मोहन सिंह रघुवंशी को सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई दिबियापुर(औरैया) शनिवार को दिबियापुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में नलकूप खंड औरैया के जिलेदार मदन मोहन सिंह रघुवंशी के सेवानिवृत्ति समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, सहकर्मियों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लेकर उनके लंबे और ईमानदार सेवाकाल की सराहना की तथा भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अकबरपुर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में पाश्चात्य संस्कृति का बढ़ता प्रभाव सनातन मूल्यों के लिए चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की सबसे बड़ी आवश्यकता युवाओं को संस्कारवान बनाना है। सांसद ने सेवानिवृत्त जिलेदार मदन मोहन सिंह रघुवंशी की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनका सेवाकाल युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति और सेवानिवृत्ति प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन अपने कार्यों से लोगों के दिलों में जगह बनाना सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने मदन मोहन सिंह रघुवंशी के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए कहा कि अब उन्हें सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने कहा कि समारोह में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान लोगों की निस्वार्थ भाव से सहायता की और सभी के बीच सम्मान अर्जित किया। समारोह में आयोजक अनुपम रघुवंशी, राहुल रघुवंशी, शालिनी रघुवंशी एवं रंजना रघुवंशी ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। इसके अलावा सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त जिलेदार का माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रविन्द्र सिंह कुशवाह, वेदप्रकाश मिश्रा, मिजाजी लाल शाक्य, सर्वेश चौबे, शिव कुमार सिंह चौहान, विजय सिंह सेंगर, राघवेंद्र सिंह गौर, घनश्याम सिंह, अनिल शुक्ला,शिवम शाक्य , हरभूषण सिंह चौहान, श्याम सिंह कुशवाहा, मनोज दुबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भावुक हुए सेवानिवृत्त जिलेदार मदन मोहन सिंह रघुवंशी ने सभी अतिथियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने पूरे सेवाकाल में जो स्नेह और सम्मान मिला, वह जीवनभर याद रहेगा।

1 hr ago
user_विकास गुप्ता, पत्रकार
विकास गुप्ता, पत्रकार
किसान बिधूना, औरैया, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
18e86adc-ea17-4439-97f1-006c9d408e3a

ईमानदारी और संस्कार से समाज को मिलती है नई दिशा: सांसद देवेन्द्र सिंह भोले, जिलेदार मदन मोहन सिंह रघुवंशी को सेवानिवृत्त होने पर दी भावभीनी विदाई दिबियापुर(औरैया) शनिवार को दिबियापुर रेलवे स्टेशन के समीप स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में नलकूप खंड औरैया के जिलेदार मदन मोहन सिंह रघुवंशी के सेवानिवृत्ति समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों, सहकर्मियों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोगों ने भाग लेकर उनके लंबे और ईमानदार सेवाकाल की सराहना की तथा भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अकबरपुर सांसद देवेन्द्र सिंह भोले ने अपने संबोधन में कहा कि समाज में पाश्चात्य संस्कृति का बढ़ता प्रभाव सनातन मूल्यों के लिए चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की सबसे बड़ी आवश्यकता युवाओं को संस्कारवान बनाना है। सांसद ने सेवानिवृत्त जिलेदार मदन मोहन सिंह रघुवंशी की ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि उनका सेवाकाल युवाओं के लिए प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि नियुक्ति और सेवानिवृत्ति प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन अपने कार्यों से लोगों के दिलों में जगह बनाना सबसे बड़ी उपलब्धि होती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने मदन मोहन सिंह

69b805b9-f15e-4dbe-af88-a6453fdc783d

रघुवंशी के स्वस्थ एवं सुखद जीवन की कामना करते हुए कहा कि अब उन्हें सामाजिक और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष राघव मिश्रा ने कहा कि समारोह में उमड़ी भीड़ इस बात का प्रमाण है कि उन्होंने अपने सेवाकाल के दौरान लोगों की निस्वार्थ भाव से सहायता की और सभी के बीच सम्मान अर्जित किया। समारोह में आयोजक अनुपम रघुवंशी, राहुल रघुवंशी, शालिनी रघुवंशी एवं रंजना रघुवंशी ने मुख्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत और सम्मान किया। इसके अलावा सिंचाई विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी सेवानिवृत्त जिलेदार का माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर रविन्द्र सिंह कुशवाह, वेदप्रकाश मिश्रा, मिजाजी लाल शाक्य, सर्वेश चौबे, शिव कुमार सिंह चौहान, विजय सिंह सेंगर, राघवेंद्र सिंह गौर, घनश्याम सिंह, अनिल शुक्ला,शिवम शाक्य , हरभूषण सिंह चौहान, श्याम सिंह कुशवाहा, मनोज दुबे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में भावुक हुए सेवानिवृत्त जिलेदार मदन मोहन सिंह रघुवंशी ने सभी अतिथियों, सहकर्मियों और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें अपने पूरे सेवाकाल में जो स्नेह और सम्मान मिला, वह जीवनभर याद रहेगा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • शौचालय खुलने के बावजूद लगा रहता है ताला, ग्रामीणों में नाराजगी इटावा महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बम्होरा हिमायूंपुर के मजरा टिलीटिला में सार्वजनिक शौचालय होने के बावजूद ग्रामीणों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय का निर्माण और उद्घाटन होने के बाद भी अधिकांश समय उसके मुख्य गेट पर ताला लगा रहता है, जिससे लोगों को मजबूरी में खुले में शौच जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि शौचालय को नियमित रूप से खुलवाया जाए तथा उसकी साफ-सफाई और रखरखाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकार की इस योजना का लाभ आम जनता तक पहुंच सके। यदि ग्रामीणों की शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।
    2
    शौचालय खुलने के बावजूद लगा रहता है ताला, ग्रामीणों में नाराजगी
इटावा
महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बम्होरा हिमायूंपुर के मजरा टिलीटिला में सार्वजनिक शौचालय होने के बावजूद ग्रामीणों को उसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि शौचालय का निर्माण और उद्घाटन होने के बाद भी अधिकांश समय उसके मुख्य गेट पर ताला लगा रहता है, जिससे लोगों को मजबूरी में खुले में शौच जाना पड़ता है।
ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि शौचालय को नियमित रूप से खुलवाया जाए तथा उसकी साफ-सफाई और रखरखाव की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि सरकार की इस योजना का लाभ आम जनता तक पहुंच सके।
यदि ग्रामीणों की शिकायत सही पाई जाती है, तो संबंधित विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई की अपेक्षा की जा रही है।
    user_Deepish gautam
    Deepish gautam
    Local News Reporter भरथना, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • *अजीतमल: चकरोड पर दबंगों का कब्जा* *हबिलिया में जलभराव: चकमार्ग 136 पर अवैध कब्जे का आरोप* *अजीतमल: चकरोड पर दबंगों का कब्जा* *हबिलिया में जलभराव: चकमार्ग 136 पर अवैध कब्जे का आरोप* औरैया जनपद के अजीतमल तहसील के मौजा रहमापुर के ग्राम हबिलिया में चकरोड पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही बृजेन्द्र सिंह पुत्र सिंह राम, उमाशंकर, रामसिंह और पंकज पुत्र साधूराम ने दबंगई से चकमार्ग संख्या 136 पर दीवार खड़ी कर दी है। आरोपियों पर आरोप है कि रास्ता जाम करने से गांव का पानी निकल नहीं पा रहा है। बरसात में जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। जब ग्रामीणों ने पानी निकासी के लिए नाली बनाने की बात की तो उन्हें धमकी भी दी गई। पीड़ितों ने DM से मांग की है कि चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराया जाए, जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाए और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।"
    4
    *अजीतमल: चकरोड पर दबंगों का कब्जा*


*हबिलिया में जलभराव: चकमार्ग 136 पर अवैध कब्जे का आरोप* 


*अजीतमल: चकरोड पर दबंगों का कब्जा*
*हबिलिया में जलभराव: चकमार्ग 136 पर अवैध कब्जे का आरोप* 
औरैया जनपद के अजीतमल तहसील के मौजा रहमापुर के ग्राम हबिलिया में चकरोड पर अवैध कब्जे को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से शिकायत की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के ही बृजेन्द्र सिंह पुत्र सिंह राम, उमाशंकर, रामसिंह और पंकज पुत्र साधूराम ने दबंगई से चकमार्ग संख्या 136 पर दीवार खड़ी कर दी है।
आरोपियों पर आरोप है कि रास्ता जाम करने से गांव का पानी निकल नहीं पा रहा है। बरसात में जलभराव से ग्रामीण परेशान हैं। जब ग्रामीणों ने पानी निकासी के लिए नाली बनाने की बात की तो उन्हें धमकी भी दी गई।
पीड़ितों ने DM से मांग की है कि चकमार्ग को कब्जा मुक्त कराया जाए, जल निकासी के लिए नाली का निर्माण कराया जाए और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।"
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सावन पर देवकली मंदिर की सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी ने दी शुभकामनाएं औरैया। सावन मास के शुभारंभ पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। देवकली मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर व आसपास सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। सदर कोतवाली में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जबकि मंदिर के सामने भी निगरानी यूनिट बनाई गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस और डायल-112 को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
    1
    सावन पर देवकली मंदिर की सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी ने दी शुभकामनाएं
औरैया। सावन मास के शुभारंभ पर पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। देवकली मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर परिसर व आसपास सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। सदर कोतवाली में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जबकि मंदिर के सामने भी निगरानी यूनिट बनाई गई है। आपात स्थिति से निपटने के लिए एम्बुलेंस और डायल-112 को अलर्ट मोड पर रखा गया है।
    user_दीपांशु सावरन
    दीपांशु सावरन
    Media Consultant औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *संपूर्ण समाधान दिवस में आई 181 शिकायतें 20 का हुआ मौके पर निस्तारण* *औरैया 01अगस्त।* जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सदर तहसील औरैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लें,स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्षता के साथ दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए समाधान सुनिश्चित करें। . उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शिकायतों का प्रभावी निराकरण करें। समाधान दिवस में ग्राम फतेहपुर करमपुर निवासी रामदास, अरविन्द्र कुमार, भूपेन्द्र कुमार,विनय कुमार एवं नन्द किशोर ने पेयजल आपूर्ति अनियमित होने तथा जल निगम के तैनात कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम भग्गा का पुरवा, मौजा दौहीं निवासी गुलाब सिंह ने चकबंदी के दौरान छोड़ी गयी खाद के गड्ढों एवं आबादी की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार सदर को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 181 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर ब्रह्मानन्द, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी सी.पी. सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
    1
    *संपूर्ण समाधान दिवस में आई 181 शिकायतें 20 का हुआ मौके पर निस्तारण*
*औरैया 01अगस्त।* जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सदर तहसील औरैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लें,स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्षता के साथ दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए समाधान सुनिश्चित करें।                                           . उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शिकायतों का प्रभावी निराकरण करें। समाधान दिवस में ग्राम फतेहपुर करमपुर निवासी रामदास, अरविन्द्र कुमार, भूपेन्द्र कुमार,विनय कुमार एवं नन्द किशोर ने पेयजल आपूर्ति अनियमित होने तथा जल निगम के तैनात कर्मचारी के विरुद्ध शिकायत दर्ज करायी। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशाषी अभियंता जल निगम को तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम भग्गा का पुरवा, मौजा दौहीं निवासी गुलाब सिंह ने चकबंदी के दौरान छोड़ी गयी खाद के गड्ढों एवं आबादी की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार सदर को प्रकरण की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सम्पूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 181 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 20 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर ब्रह्मानन्द, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुरेन्द्र सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी सी.पी. सिंह, क्षेत्राधिकारी सदर, तहसीलदार सदर प्रकाश चौधरी, नायब तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • : बुलंदशहर में कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप स्कूल से घर लौट रही थी, पैर फिसला और वह नाले में बह गई। तीन दिन बाद भी SDRF, NDRF, पीएसी फ्लड टीम छात्रा का पता लगाने में कंटेब नहीं हुई हैं। यूपी: बुलंदशहर में कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप स्कूल से घर लौट रही थी, पैर फिसला और वह नाले में बह गई। तीन दिन बाद भी SDRF, NDRF, पीएसी फ्लड टीम छात्रा का पता लगाने में कंटेब नहीं हुई हैं। इसलिए प्रशासन ने काली नदी में चारु की तलाश में ऐसे प्रोफेशनल्स को उतारा है जो अंधेरे में सुई ढूढने की काबिलियत रखते हैं।
    1
    : बुलंदशहर में कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप स्कूल से घर लौट रही थी, पैर फिसला और वह नाले में बह गई। तीन दिन बाद भी SDRF, NDRF, पीएसी फ्लड टीम छात्रा का पता लगाने में कंटेब नहीं हुई हैं।
यूपी: बुलंदशहर में कक्षा 4 की छात्रा चारु कश्यप स्कूल से घर लौट रही थी, पैर फिसला और वह नाले में बह गई। तीन दिन बाद भी SDRF, NDRF, पीएसी फ्लड टीम छात्रा का पता लगाने में कंटेब नहीं हुई हैं।
इसलिए प्रशासन ने काली नदी में चारु की तलाश में ऐसे प्रोफेशनल्स को उतारा है जो अंधेरे में सुई ढूढने की काबिलियत रखते हैं।
    user_शान मोहम्मद पत्रकार
    शान मोहम्मद पत्रकार
    Insurance Agent औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Delhi Laxmi Yojana ₹2500 💰 | 1 August Form Start | दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹2500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस Shorts में आवेदन की तारीख, पात्रता, दस्तावेज और पहली किस्त से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है। Delhi Laxmi Yojana ₹2500 Update | 1 August Online Form Start | Raksha Bandhan 1st Installment 🔥 जानिए कौन आवेदन कर सकता है, जरूरी दस्तावेज, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी। ✅ दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹2500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस Shorts में आवेदन की तारीख, पात्रता, दस्तावेज और पहली किस्त से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है। 📌 👍 Like | 📲 Share | 🔔 Subscribe Job News Tips 🔍 Keywords delhi laxmi yojana, delhi laxmi yojana 2026, delhi laxmi yojana apply online, delhi laxmi yojana form, delhi laxmi yojana registration, delhi women scheme, delhi 2500 scheme, ₹2500 scheme, delhi government scheme, women scheme, delhi news, rekha gupta, delhi cm, online apply, dbt payment, npci, aadhaar link bank, delhi resident, eligibility, documents required, income certificate, residence certificate, bank passbook, official portal, dly delhi gov in, government scheme 2026, sarkari yojana, yojana news, job news tips, delhi update, apply process, first installment, raksha bandhan update, viral shorts, youtube shorts, trending news, latest update, hindi news, government update, women empowerment, financial assistance.delhi latest news, rekha gupta, govt scheme, ₹2500 scheme, breaking news, sarkari yojana, delhi news, new scheme, live news, delhi budget session, cm rekha gupta, latest news, current affairs, delhi news today, budget session, hindi news, delhi budget, ब्रेकिंग न्यूज़, top news, 2500 योजना, Short, Government scheme, pm modi, political news, योगी आदित्यनाथ, आम आदमी पार्टी, आज की खबर, Government yojana, india today news, latest news in hindi, Shorts, rekha gupta news 🚀 Hashtags #DelhiLaxmiYojana #Delhi2500 #DelhiWomen #DelhiGovernment #RekhaGupta #DelhiNews #GovernmentScheme #MahilaYojana #WomenScheme #OnlineApply #DBT #SarkariYojana #YojanaNews #Shorts #Trending #ViralShorts #JobNewsTips
    1
    Delhi Laxmi Yojana ₹2500 💰 | 1 August Form Start  | दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹2500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस Shorts में आवेदन की तारीख, पात्रता, दस्तावेज और पहली किस्त से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है।

Delhi Laxmi Yojana ₹2500 Update | 1 August Online Form Start | Raksha Bandhan 1st Installment 🔥 जानिए कौन आवेदन कर सकता है, जरूरी दस्तावेज, पात्रता और आवेदन प्रक्रिया की पूरी जानकारी। ✅ 
दिल्ली सरकार की दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को ₹2500 प्रति माह की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इस Shorts में आवेदन की तारीख, पात्रता, दस्तावेज और पहली किस्त से जुड़ी जरूरी जानकारी दी गई है।
📌
👍 Like | 📲 Share | 🔔 Subscribe Job News Tips
🔍 Keywords
delhi laxmi yojana, delhi laxmi yojana 2026, delhi laxmi yojana apply online, delhi laxmi yojana form, delhi laxmi yojana registration, delhi women scheme, delhi 2500 scheme, ₹2500 scheme, delhi government scheme, women scheme, delhi news, rekha gupta, delhi cm, online apply, dbt payment, npci, aadhaar link bank, delhi resident, eligibility, documents required, income certificate, residence certificate, bank passbook, official portal, dly delhi gov in, government scheme 2026, sarkari yojana, yojana news, job news tips, delhi update, apply process, first installment, raksha bandhan update, viral shorts, youtube shorts, trending news, latest update, hindi news, government update, women empowerment, financial assistance.delhi latest news, rekha gupta, govt scheme, ₹2500 scheme, breaking news, sarkari yojana, delhi news, new scheme, live news, delhi budget session, cm rekha gupta, latest news, current affairs, delhi news today, budget session, hindi news, delhi budget, ब्रेकिंग न्यूज़, top news, 2500 योजना, Short, Government scheme, pm modi, political news, योगी आदित्यनाथ, आम आदमी पार्टी, आज की खबर, Government yojana, india today news, latest news in hindi, Shorts, rekha gupta news
🚀 
Hashtags
#DelhiLaxmiYojana #Delhi2500 #DelhiWomen #DelhiGovernment #RekhaGupta #DelhiNews #GovernmentScheme #MahilaYojana #WomenScheme #OnlineApply #DBT #SarkariYojana #YojanaNews #Shorts #Trending #ViralShorts #JobNewsTips
    user_Maneesh Kumar
    Maneesh Kumar
    Content Creator (YouTuber) औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सदर तहसील औरैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लें, स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्षता के साथ दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शिकायतों का प्रभावी निराकरण करें।
    1
    जिलाधिकारी बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने सदर तहसील औरैया में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त होने वाले शिकायती प्रार्थना पत्रों पर विभागीय अधिकारी स्वयं संज्ञान लें, स्थलीय निरीक्षण कर निष्पक्षता के साथ दोनों पक्षों को संतुष्ट करते हुए समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को अपनी समस्या के समाधान के लिए बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक अधिकारी अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करते हुए शिकायतों का प्रभावी निराकरण करें।
    user_Awanish Kumar
    Awanish Kumar
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ऑपरेशन के नाम पर ₹20–30 हजार की डील का वीडियो वायरल, जिसमें आशा का भी जिक्र आया सामने, औरैया - अस्पतालों में प्रसव करवाने के नाम से खेल जारी, वीडियो वायरल,ऑपरेशन के नाम पर ₹20–30 हजार की डील का वीडियो वायरल, जिसमें आशा का भी जिक्र आया सामने,बड़ा सवाल क्या आशाएं सरकारी अस्पताल की जगह प्राइवेट अस्पतालों पर मेहरबान?आखिर घटना घटने के बाद ही क्यों जागता है स्वास्थ्य विभाग?बीते दिनों ही मानक विहीन पाए जाने पर एक निजी अस्पताल हुआ था सीज,आखिर किसकी शह पर लोगो की जान से खिलवाड़ कर ऐसे अस्पतालों में धड़ल्ले से हो रहे ऑपरेशन?जनपद में कई ऐसे कई बिना मानकों के अस्पताल और पैथोलॉजी धड़ल्ले से हो रहे संचालित,वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई की मांग तेज, सदर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा हॉस्पिटल का बताया जा रहा वायरल वीडियो।
    1
    ऑपरेशन के नाम पर ₹20–30 हजार की डील का वीडियो वायरल, जिसमें आशा का भी जिक्र आया सामने,
औरैया - अस्पतालों में प्रसव करवाने के नाम से खेल जारी, वीडियो वायरल,ऑपरेशन के नाम पर ₹20–30 हजार की डील का वीडियो वायरल, जिसमें आशा का भी जिक्र आया सामने,बड़ा सवाल क्या आशाएं सरकारी अस्पताल की जगह प्राइवेट अस्पतालों पर मेहरबान?आखिर घटना घटने के बाद ही क्यों जागता है स्वास्थ्य विभाग?बीते दिनों ही मानक विहीन पाए जाने पर एक निजी अस्पताल हुआ था सीज,आखिर किसकी शह पर लोगो की जान से खिलवाड़ कर ऐसे अस्पतालों में धड़ल्ले से हो रहे ऑपरेशन?जनपद में कई ऐसे कई बिना मानकों के अस्पताल और पैथोलॉजी धड़ल्ले से हो रहे संचालित,वायरल वीडियो के बाद कार्रवाई की मांग तेज,
सदर कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा हॉस्पिटल का बताया जा रहा वायरल वीडियो।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.