logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अनिरुद्ध मिश्रा बने सपा के तहसील मीडिया प्रभारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई सौफरी में हुई समाजवादी पार्टी की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर खुटार,शाहजहांपुर। खुटार क्षेत्र के गाँव सौफरी में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान गाँव रौतापुर कलां निवासी अनिरुद्ध मिश्रा को समाजवादी पार्टी का पुवायां तहसील मीडिया प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामली के सपा एमएलसी किरणपाल कश्यप मौजूद रहे। वहीं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खां और पुवायां तहसील अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र वर्मा समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पद की जिम्मेदारी मिलने पर अनिरुद्ध मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने के साथ कार्यकर्ताओं की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने की बात कही। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनिरुद्ध मिश्रा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

1 day ago
user_Mukesh Tiwari
Mukesh Tiwari
Local News Reporter Powayan, Shahjahanpur•
1 day ago
9931612e-f489-43fb-8eeb-7b7a53e3a09a

अनिरुद्ध मिश्रा बने सपा के तहसील मीडिया प्रभारी, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई सौफरी में हुई समाजवादी पार्टी की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर खुटार,शाहजहांपुर। खुटार क्षेत्र के गाँव सौफरी में मंगलवार को समाजवादी पार्टी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान गाँव रौतापुर कलां निवासी अनिरुद्ध मिश्रा को समाजवादी पार्टी का पुवायां तहसील मीडिया प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामली के सपा एमएलसी किरणपाल कश्यप मौजूद रहे। वहीं समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष तनवीर खां और पुवायां तहसील अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र वर्मा समेत पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पद की जिम्मेदारी मिलने पर अनिरुद्ध मिश्रा ने पार्टी नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वह संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने के साथ कार्यकर्ताओं की आवाज को मजबूती से उठाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने पार्टी संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी से जोड़ने की बात कही। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अनिरुद्ध मिश्रा को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्वाइन फ्लू की दस्तक, लोगों से अपील। नैनीताल जिले में अब तक 127 स्वाइन फ्लू के सैंपल्स में 18 सैंपल पॉजीटिव आए हैं जिन सभी का उपचार जिले के विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी रश्मि पंत ने बताया कि सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। ऑक्सीजन बेड भी रिजर्व में रखे गए हैं, और लोगों से भी अपील की गई है कि यदि किसी भी व्यक्ति को 7 दिन से अधिक खांसी,बुखार जुकाम या बीमारी के अन्य लक्षण होते हैं तो वह नजदीकी चिकित्सा इकाई में जरूर अपना चेकअप करा लें। फिलहाल नैनीताल जिले के अलावा अन्य जिलों के भी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव लोग यहां उपचार कर रहे हैं।
    1
    स्वाइन फ्लू की दस्तक, लोगों से अपील। नैनीताल जिले में अब तक 127
स्वाइन फ्लू के सैंपल्स में 18 सैंपल पॉजीटिव आए हैं जिन सभी का उपचार जिले के विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है।  मुख्य चिकित्सा अधिकारी रश्मि पंत ने बताया कि सभी अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। ऑक्सीजन बेड भी रिजर्व में रखे गए हैं, और लोगों से भी अपील की गई है कि यदि किसी भी व्यक्ति को 7 दिन से अधिक खांसी,बुखार जुकाम या बीमारी के अन्य लक्षण होते हैं तो वह नजदीकी चिकित्सा इकाई में जरूर अपना चेकअप करा लें। फिलहाल नैनीताल जिले के अलावा अन्य जिलों के भी स्वाइन फ्लू पॉजिटिव लोग यहां उपचार कर रहे हैं।
    user_BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    BHARAT STAR NEWS 24 ( Editor)
    TV News Anchor पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • **“यूक्रेन का रूस के अंदर 800 KM तक वार! सिज़रान तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, लगी आग”** 🚨 बिग ब्रेकिंग | रूस में 800 KM अंदर तेल रिफाइनरी पर हमला 🇺🇦💥🇷🇺 यूक्रेन ने रूस की सिज़रान (Syzran) तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने 15 सितंबर को हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि रिफाइनरी में सीधा हमला हुआ और आग लगी। AVT-6 क्रूड ऑयल डिस्टिलेशन यूनिट और टैंक फार्म प्रभावित होने की बात कही गई है। 📍 सिज़रान, रूस के समारा क्षेत्र में है और यूक्रेन की सीमा से 800 किमी से ज्यादा दूर है। �
    1
    **“यूक्रेन का रूस के अंदर 800 KM तक वार! सिज़रान तेल रिफाइनरी पर ड्रोन हमला, लगी आग”**
🚨 बिग ब्रेकिंग | 
रूस में 800 KM अंदर तेल रिफाइनरी पर हमला
🇺🇦💥🇷🇺 यूक्रेन ने रूस की सिज़रान (Syzran) तेल रिफाइनरी को निशाना बनाया। यूक्रेन के जनरल स्टाफ ने 15 सितंबर को हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि रिफाइनरी में सीधा हमला हुआ और आग लगी। AVT-6 क्रूड ऑयल डिस्टिलेशन यूनिट और टैंक फार्म प्रभावित होने की बात कही गई है। 
📍 सिज़रान, रूस के समारा क्षेत्र में है और यूक्रेन की सीमा से 800 किमी से ज्यादा दूर है। �
    user_देवेंन्द्र पटेल
    देवेंन्द्र पटेल
    Voice of people पोवायां, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | शाहजहांपुर स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, शिकायत और वीडियो साक्ष्य के बावजूद कार्रवाई का इंतजार! 🔴 थाना सिधौली क्षेत्र की कोरोंकुइयां ग्राम पंचायत से जुड़ा मामला सामने आया है। 🔴 शिकायतकर्ता का आरोप है कि क्षेत्र में बिना वैध डिग्री/पंजीकरण के क्लिनिक संचालित किए जाने और मरीजों के उपचार से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं। 🔴 मामले से संबंधित लिखित शिकायत और वीडियो साक्ष्य दिए जाने का भी दावा किया गया है। 🔴 आरोप है कि प्रचलित अखबारों के वितरण से जुड़े कुछ लोग भी मेडिकल क्लिनिक चलाकर मरीजों का उपचार कर रहे हैं। 🔴 यदि संबंधित व्यक्ति के पास वैध चिकित्सकीय डिग्री, पंजीकरण या आवश्यक लाइसेंस नहीं है, तो यह स्वास्थ्य विभाग की जांच का गंभीर विषय है। 🔴 सवाल यह है कि शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के बावजूद अब तक क्या कार्रवाई की गई? 🔴 क्या स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर जांच कर संबंधित क्लिनिक/मेडिकल स्टोर के दस्तावेजों का सत्यापन किया? 🔴 लगातार सामने आ रही ऐसी शिकायतों पर विभाग की जांच, कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। 📌 मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। संबंधित स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाना चाहिए।
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | शाहजहांपुर
स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, शिकायत और वीडियो साक्ष्य के बावजूद कार्रवाई का इंतजार!
🔴 थाना सिधौली क्षेत्र की कोरोंकुइयां ग्राम पंचायत से जुड़ा मामला सामने आया है।
🔴 शिकायतकर्ता का आरोप है कि क्षेत्र में बिना वैध डिग्री/पंजीकरण के क्लिनिक संचालित किए जाने और मरीजों के उपचार से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं।
🔴 मामले से संबंधित लिखित शिकायत और वीडियो साक्ष्य दिए जाने का भी दावा किया गया है।
🔴 आरोप है कि प्रचलित अखबारों के वितरण से जुड़े कुछ लोग भी मेडिकल क्लिनिक चलाकर मरीजों का उपचार कर रहे हैं।
🔴 यदि संबंधित व्यक्ति के पास वैध चिकित्सकीय डिग्री, पंजीकरण या आवश्यक लाइसेंस नहीं है, तो यह स्वास्थ्य विभाग की जांच का गंभीर विषय है।
🔴 सवाल यह है कि शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के बावजूद अब तक क्या कार्रवाई की गई?
🔴 क्या स्वास्थ्य विभाग ने मौके पर जांच कर संबंधित क्लिनिक/मेडिकल स्टोर के दस्तावेजों का सत्यापन किया?
🔴 लगातार सामने आ रही ऐसी शिकायतों पर विभाग की जांच, कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
📌 मामले की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। संबंधित स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का पक्ष सामने आने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाना चाहिए।
    user_ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    ब्यूरो चीफ एवीपी न्यूज चैनल
    Photographer शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • जगवीर मौत मामले में एफआईआर, मकान-दुकान और अस्पताल सील हैंडलाइन: एफआईआर और सीलिंग की मांग पर अड़ी रही भीड़, कार्रवाई के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार #जगवीरमौत #मदनापुर #शाहजहांपुर #एफआईआर #क्लीनिकसील #अस्पतालसील #स्वास्थ्यविभाग #पुलिसकार्रवाई #मदनापुरन्यूज #ShahjahanpurNews #UPNews #BreakingNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur जगवीर मौत मामले में एफआईआर, मकान-दुकान और अस्पताल सील हैंडलाइन: एफआईआर और सीलिंग की मांग पर अड़ी रही भीड़, कार्रवाई के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार #जगवीरमौत #मदनापुर #शाहजहांपुर #एफआईआर #क्लीनिकसील #अस्पतालसील #स्वास्थ्यविभाग #पुलिसकार्रवाई #मदनापुरन्यूज #ShahjahanpurNews #UPNews #BreakingNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur
    1
    जगवीर मौत मामले में एफआईआर, मकान-दुकान और अस्पताल सील

हैंडलाइन: एफआईआर और सीलिंग की मांग पर अड़ी रही भीड़, कार्रवाई के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार

#जगवीरमौत #मदनापुर #शाहजहांपुर #एफआईआर #क्लीनिकसील #अस्पतालसील #स्वास्थ्यविभाग #पुलिसकार्रवाई #मदनापुरन्यूज #ShahjahanpurNews #UPNews #BreakingNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur


जगवीर मौत मामले में एफआईआर, मकान-दुकान और अस्पताल सील
हैंडलाइन: एफआईआर और सीलिंग की मांग पर अड़ी रही भीड़, कार्रवाई के बाद परिजनों ने किया अंतिम संस्कार
#जगवीरमौत #मदनापुर #शाहजहांपुर #एफआईआर #क्लीनिकसील #अस्पतालसील #स्वास्थ्यविभाग #पुलिसकार्रवाई #मदनापुरन्यूज #ShahjahanpurNews #UPNews #BreakingNews #PK24NEWS #PK24NEWSShahjahanpur
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • ******कोतवाली पुलिस ने तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार****** शाहजहांपुर। कोतवाली पुलिस ने अभियान के तहत 24 वर्षीय गुलाम वारिस उर्फ राजा निवासी कांशीराम कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी 15 सितंबर की शाम बरेली-सीतापुर हाईवे पर चांदापुर कट से नए बन रहे रिंग रोड के पास की गई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुंशात रावत, कांस्टेबल रोहित कुमार और राहुल कुमार शामिल रहे।
    1
    ******कोतवाली पुलिस ने तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार******
शाहजहांपुर। कोतवाली पुलिस ने अभियान के तहत 24 वर्षीय गुलाम वारिस उर्फ राजा निवासी कांशीराम कॉलोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के पास से 12 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी 15 सितंबर की शाम बरेली-सीतापुर हाईवे पर चांदापुर कट से नए बन रहे रिंग रोड के पास की गई। आरोपी के खिलाफ कोतवाली में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुंशात रावत, कांस्टेबल रोहित कुमार और राहुल कुमार शामिल रहे।
    user_विवेक मिश्र
    विवेक मिश्र
    Voice of people शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गैंगस्टर एक्ट में वांछित 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे तुर्कीखेड़ा निवासी हरिओम को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टीम ने उसे उसके मकान से सुबह 11:20 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक हरिओम के खिलाफ शाहजहांपुर के विभिन्न थानों में चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वह गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई, जिसमें उपनिरीक्षक विनित कुमार, विजय कुमार समेत पुलिस टीम शामिल रही।
    1
    गैंगस्टर एक्ट में वांछित 24 वर्षीय युवक गिरफ्तार
शाहजहांपुर। रोजा थाना पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे तुर्कीखेड़ा निवासी हरिओम को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर टीम ने उसे उसके मकान से सुबह 11:20 बजे गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक हरिओम के खिलाफ शाहजहांपुर के विभिन्न थानों में चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। वह गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई थाना प्रभारी उमेश कुमार मिश्र के नेतृत्व में की गई, जिसमें उपनिरीक्षक विनित कुमार, विजय कुमार समेत पुलिस टीम शामिल रही।
    user_MAHARAJ SINGH
    MAHARAJ SINGH
    Court reporter शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के सांसद चंद्रशेखर पर पुलिस द्वारा अभद्रता करने पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया
    1
    आजाद समाज पार्टी भीम आर्मी के सांसद चंद्रशेखर पर पुलिस द्वारा अभद्रता करने पर भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन दिया
    user_Dharmendra kumar mishra
    Dharmendra kumar mishra
    शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गौशाला में कई दिनों से मृत पड़े मिले गोवंश, दुर्गंध से ग्रामीण परेशान हैंडलाइन: ग्रामीणों ने मीडिया को दी सूचना, मौके पर चार-पांच गोवंश मृत अवस्था में मिले; ग्राम विकास अधिकारी का फोन नहीं उठा, बीडीओ ने जांच कराने की बात कही जलालाबाद, शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र के गांव बरूवारी स्थित गौशाला में गोवंशों की स्थिति को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला परिसर में चार-पांच गोवंश कई दिनों से मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। मृत गोवंशों से उठ रही दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने मामले की सूचना मीडिया कर्मियों को दी। सूचना मिलने पर मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे और गौशाला का निरीक्षण किया। मौके पर चार-पांच गोवंश मृत अवस्था में पड़े दिखाई दिए। ग्रामीणों के मुताबिक मृत गोवंश कई दिनों से इसी हालत में पड़े हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है। मामले की जानकारी लेने के लिए ग्राम विकास अधिकारी रेनू यादव से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। वहीं, खंड विकास अधिकारी विकास किशोर शर्मा से मामले के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले की पहले जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि अब मामले की जानकारी मिली है और किसी अधिकारी को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी। गौशाला में गोवंशों की मौत के कारण, मृत गोवंशों के निस्तारण में देरी और वहां की व्यवस्थाओं को लेकर अब जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जांच के बाद ही स्थिति और जिम्मेदारी की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    गौशाला में कई दिनों से मृत पड़े मिले गोवंश, दुर्गंध से ग्रामीण परेशान
हैंडलाइन: ग्रामीणों ने मीडिया को दी सूचना, मौके पर चार-पांच गोवंश मृत अवस्था में मिले; ग्राम विकास अधिकारी का फोन नहीं उठा, बीडीओ ने जांच कराने की बात कही
जलालाबाद, शाहजहांपुर। जलालाबाद क्षेत्र के गांव बरूवारी स्थित गौशाला में गोवंशों की स्थिति को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि गौशाला परिसर में चार-पांच गोवंश कई दिनों से मृत अवस्था में पड़े हुए हैं। मृत गोवंशों से उठ रही दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों ने मामले की सूचना मीडिया कर्मियों को दी।
सूचना मिलने पर मीडिया कर्मी मौके पर पहुंचे और गौशाला का निरीक्षण किया। मौके पर चार-पांच गोवंश मृत अवस्था में पड़े दिखाई दिए। ग्रामीणों के मुताबिक मृत गोवंश कई दिनों से इसी हालत में पड़े हैं, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है।
मामले की जानकारी लेने के लिए ग्राम विकास अधिकारी रेनू यादव से फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
वहीं, खंड विकास अधिकारी विकास किशोर शर्मा से मामले के संबंध में जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले की पहले जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि अब मामले की जानकारी मिली है और किसी अधिकारी को मौके पर भेजकर जांच कराई जाएगी।
गौशाला में गोवंशों की मौत के कारण, मृत गोवंशों के निस्तारण में देरी और वहां की व्यवस्थाओं को लेकर अब जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। जांच के बाद ही स्थिति और जिम्मेदारी की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी।
    user_पंकज यादव
    पंकज यादव
    पत्रकार शाहजहाँपुर, शाहजहाँपुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.