logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राष्ट्रीय लोक अदालत सह राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन का आयोजन इस वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत सह राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण वर्चुअल उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशासनिक न्यायाधीश जमशेदपुर न्यायपालिका माननीय जस्टिस श्री सुजीत नारायण प्रसाद एवं झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थित में 14 मार्च 2026 शनिवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम से की। इस दौरान पाकुड़ व्यवहार न्यायालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे वर्चुअल उद्घाटन ऑनलाइन के माध्यम से जुड़कर शामिल हुए। वर्चुअल उद्घाटन में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र,डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी,अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का त्वरित और आपकी सहमति से निस्तारण को लेकर कुल आठ बैंचो का गठन किया गया जिसमें पारिवारिक (तलाक, भरण-पोषण), बैंक ऋण, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, सुलहनीय आपराधिक मामले समेत राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर सुलझाए जाने वाले योग्य मामलों का कुल 16 हजार 2 सौ 79 वादों का निष्पादन किया गया जिसमें 8 करोड़ 64 लाख 10हज़ार 4 सौ 82 रूपये का समझौता कराया गया। मौके पर भारी संख्या में विभागीय अधिकारी वादी प्रतिवादी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहें।

3 hrs ago
user_Swaraj Singh
Swaraj Singh
Pakaur, Pakur•
3 hrs ago

राष्ट्रीय लोक अदालत सह राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण कार्यक्रम का वर्चुअल उद्घाटन का आयोजन इस वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत सह राज्य स्तरीय विधिक सेवा सह सशक्तिकरण वर्चुअल उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एवं झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशासनिक न्यायाधीश जमशेदपुर न्यायपालिका माननीय जस्टिस श्री सुजीत नारायण प्रसाद एवं झारखंड उच्च न्यायालय के माननीय न्यायाधीशों और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थित में 14 मार्च 2026 शनिवार को सिदगोड़ा टाउन हॉल जमशेदपुर, पूर्वी सिंहभूम से की। इस दौरान पाकुड़ व्यवहार न्यायालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार पाकुड़ दिवाकर पांडे वर्चुअल उद्घाटन ऑनलाइन के माध्यम से जुड़कर शामिल हुए। वर्चुअल उद्घाटन में प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय रजनीकांत पाठक, अपर सत्र न्यायधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संजीत कुमार चंद्र,डालसा सचिव रूपा बंदना किरो, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी विशाल मांझी,अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सदिश उज्जवल बेक, वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए।राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का त्वरित और आपकी सहमति से निस्तारण को लेकर कुल आठ बैंचो का गठन किया गया जिसमें पारिवारिक (तलाक, भरण-पोषण), बैंक ऋण, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, सुलहनीय आपराधिक मामले समेत राष्ट्रीय लोक अदालत में सुलह समझौते के आधार पर सुलझाए जाने वाले योग्य मामलों का कुल 16 हजार 2 सौ 79 वादों का निष्पादन किया गया जिसमें 8 करोड़ 64 लाख 10हज़ार 4 सौ 82 रूपये का समझौता कराया गया। मौके पर भारी संख्या में विभागीय अधिकारी वादी प्रतिवादी, पैरा लीगल वॉलिंटियर्स उपस्थित रहें।

More news from झारखंड and nearby areas
  • पाकुड़ / झारखंड : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी के पाकुड़ प्रवास के दौरान केकेएम महाविद्यालय में छात्र शक्ति की बड़ी जीत हुई। यूजी सेमेस्टर-5 (2022-26) के अंग्रेजी विषय की इंटर्नशिप परीक्षा के लिए प्राध्यापकों की अनुपस्थिति और कॉलेज प्रशासन की शिथिलता के विरोध में परिषद ने उग्र आंदोलन करते हुए महाविद्यालय में तालाबंदी कर दी। घंटों चले विरोध प्रदर्शन के बाद महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने छात्रों की समस्याओं पर संज्ञान लिया और उचित कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया, जिसके उपरांत आंदोलन समाप्त किया गया।
    3
    पाकुड़ / झारखंड : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी के पाकुड़ प्रवास के दौरान केकेएम महाविद्यालय में छात्र शक्ति की बड़ी जीत हुई। यूजी सेमेस्टर-5 (2022-26) के अंग्रेजी विषय की इंटर्नशिप परीक्षा के लिए प्राध्यापकों की अनुपस्थिति और कॉलेज प्रशासन की शिथिलता के विरोध में परिषद ने उग्र आंदोलन करते हुए महाविद्यालय में तालाबंदी कर दी। घंटों चले विरोध प्रदर्शन के बाद महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने छात्रों की समस्याओं पर संज्ञान लिया और उचित कार्रवाई का लिखित आश्वासन दिया, जिसके उपरांत आंदोलन समाप्त किया गया।
    user_Press Pritam Singh Yadav
    Press Pritam Singh Yadav
    Graphic designer पाकुड़, पाकुड़, झारखंड•
    6 hrs ago
  • झारखंड में टीवीएस गाड़ी अगर आप खरीद रहे हैं तो इस रमजान और रामनवमी को लेकर शानदार ऑफर पूनम टीवीएस लेकर आया है गाड़ी खरीदने के बाद ₹3000 कैश डिस्काउंट साथ ही हेलमेट फ्री दिया जाएगा ?
    1
    झारखंड में टीवीएस गाड़ी अगर आप खरीद रहे हैं तो इस रमजान और रामनवमी को लेकर शानदार ऑफर पूनम टीवीएस लेकर आया है गाड़ी खरीदने के बाद ₹3000 कैश डिस्काउंट साथ ही हेलमेट फ्री दिया जाएगा ?
    user_User10408
    User10408
    पत्रकार Godda, Jharkhand•
    1 hr ago
  • साहिबगंज जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए राज्य से जिला मुख्यालय के पुलिस विभाग को नए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं इसके तहत साहिबगंज जिला को कुल 14 बोलेरो चार पहिया वाहन और 26 दो पहिया वाहन प्राप्त हुए हैं। इन वाहनों के मिलने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी बताया जा रहा है कि इन नए वाहनों को जिले के विभिन्न थानों में आवश्यकता के अनुसार भेजा जाएगा, ताकि पुलिस टीम शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तेजी से पहुंचकर कानून व्यवस्था बनाए रख सके। वहीं, नगर थाना को दो नए चार पहिया वाहन दिए गए,वही जीरवाबाड़ी थाना को एक जिससे शहर क्षेत्र में गश्ती और निगरानी को और मजबूत किया जा सकेगा पुलिस अधिकारियों का मानना है कि नए वाहन मिलने से आपात स्थिति, अपराध नियंत्रण और नियमित पेट्रोलिंग में काफी सुविधा होगी। इससे पुलिस की त्वरित कार्रवाई क्षमता भी बढ़ेगी और आम लोगों को सुरक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा।
    3
    साहिबगंज जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के लिए राज्य से जिला मुख्यालय के पुलिस विभाग को नए वाहन उपलब्ध कराए गए हैं  इसके तहत साहिबगंज जिला को कुल 14 बोलेरो चार पहिया वाहन और 26 दो पहिया वाहन प्राप्त हुए हैं। इन वाहनों के मिलने से पुलिस की गश्ती व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी 
बताया जा रहा है कि इन नए वाहनों को जिले के विभिन्न थानों में आवश्यकता के अनुसार भेजा जाएगा, ताकि पुलिस टीम शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक तेजी से पहुंचकर कानून व्यवस्था बनाए रख सके। वहीं, नगर थाना को दो नए चार पहिया वाहन दिए गए,वही जीरवाबाड़ी थाना को एक जिससे शहर क्षेत्र में गश्ती और निगरानी को और मजबूत किया जा सकेगा 
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि नए वाहन मिलने से आपात स्थिति, अपराध नियंत्रण और नियमित पेट्रोलिंग में काफी सुविधा होगी। इससे पुलिस की त्वरित कार्रवाई क्षमता भी बढ़ेगी और आम लोगों को सुरक्षा का बेहतर माहौल मिलेगा।
    user_Pritam pandey
    Pritam pandey
    Journalist साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•
    2 hrs ago
  • दुमका के जामा प्रखंड मुख्यालय परिसर में हजारों रुपए के लागत से बनी पानी टंकी वर्षों से बेकार खड़ी है। बताते चले की प्रखण्ड मुख्यालय मे आने वाले सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए वर्षों पहले प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में पाइपलाइन के द्वारा पेयजल की व्यवस्था की गई थी। लोगों के अनुसार पानी सप्लाई के लिए जामा के सुगनीबाद में एक डीप बोरिंग भी किया गया है और उसी बोरिंग प्रखंड मुख्यालय परिसर में पानी सप्लाई की व्यवस्था की गई थी लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते पानी सप्लाई बरसों से बाधित है जिसके चलते प्रखंड मुख्यालय में आने वाले लोगों को महंगे रेट में पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझानी पड़ती है। बताते चलें कि अगर इस पेयजल व्यवस्था को पुनः चालू कर दिया जाए तो निश्चित ही आने वाले लोगों के साथ-साथ यहां के स्थानीय लोगों को भी शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो सकेगी
    1
    दुमका के जामा प्रखंड मुख्यालय परिसर में हजारों रुपए के लागत से बनी पानी टंकी वर्षों से बेकार खड़ी है। 
बताते चले की प्रखण्ड मुख्यालय मे आने वाले सुदूर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को स्वच्छ पेयजल मुहैया कराने के लिए वर्षों पहले प्रखण्ड मुख्यालय परिसर में पाइपलाइन के द्वारा पेयजल की व्यवस्था की गई थी।
लोगों के अनुसार पानी सप्लाई के लिए जामा के सुगनीबाद में एक डीप बोरिंग भी किया गया है और उसी बोरिंग प्रखंड मुख्यालय परिसर में पानी सप्लाई की व्यवस्था की गई थी लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के चलते पानी सप्लाई बरसों से बाधित है जिसके चलते प्रखंड मुख्यालय में आने वाले लोगों को महंगे रेट में पानी खरीद कर अपनी प्यास बुझानी पड़ती है। 
बताते चलें कि अगर इस पेयजल व्यवस्था को पुनः चालू कर दिया जाए तो निश्चित ही आने वाले लोगों के साथ-साथ यहां के स्थानीय लोगों को भी शुद्ध पेयजल की व्यवस्था हो सकेगी
    user_अजय कुमार तिवारी (भारती)
    अजय कुमार तिवारी (भारती)
    दुमका, दुमका, झारखंड•
    6 hrs ago
  • 🚨 साहिबगंज: कोटालपोखर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा, 12 चक्का ट्रक पलटा – कई लोग घायल, बाल-बाल बची जान 🚨 साहिबगंज (झारखंड): कोटालपोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा बाडासोनाकर मोड़ के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक 12 चक्का मालवाहक गाड़ी वाहिद नाश्ता दुकान के पास अचानक पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक के पलटते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे में कुछ लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत इलाज के लिए भेजा गया। गनीमत यह रही कि एक बड़ा हादसा टल गया और कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए प्रशासन से यहां सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है। ⚠️ फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
    1
    🚨 साहिबगंज: कोटालपोखर थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा, 12 चक्का ट्रक पलटा – कई लोग घायल, बाल-बाल बची जान 🚨
साहिबगंज (झारखंड): कोटालपोखर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ा बाडासोनाकर मोड़ के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक 12 चक्का मालवाहक गाड़ी वाहिद नाश्ता दुकान के पास अचानक पलट गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक के पलटते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हादसे में कुछ लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत इलाज के लिए भेजा गया।
गनीमत यह रही कि एक बड़ा हादसा टल गया और कई लोगों की जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मोड़ पर अक्सर तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इसलिए प्रशासन से यहां सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।
⚠️ फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
    user_MEDIA33
    MEDIA33
    साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Post by Pappu Kumar
    1
    Post by Pappu Kumar
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    मेहरमा, गोड्डा, झारखंड•
    13 hrs ago
  • पाकुड़ / झारखंड : मंडे में बढ़ोतरी एवं समय पर मंडे की भुगतान न होने तथा एक कार्य के बदले कई कार्यो में काम लेने के खिलाफ झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आवाहन पर कर्मियों ने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा। जिला अध्यक्ष अजीत कुमार टुडू ने बताया कि कम मानदेय पर चौबीस घंटा कार्य लिया जाता है और समय पर मानदेय का भुगतान तक नहीं होता है। इस आंदोलन से सरकार के मनरेगा सहित लगभग सभी कार्य प्रभावित है। अन्य कर्मी ने बताया कि कोई भी पर्व हो, सरकारी कर्मचारी को अवकाश मिल जाता है, वेतन भी मिल जाता है लेकिन हमलोग को पर्व से पहले एक आदेश जारी होता है और कार्य का टारगेट दिया जाता है, आज दस महीनों से एक रुपया नहीं मिला, कितना तकलीफ में घर चला रहे है, चारों ओर कर्ज हो गया है, बच्चों के फीस, घर का खर्चा सब का पहिया रुक गया है, कभी इलेक्शन में मजिस्ट्रेट बना दिया जाता है, कभी विद्यालयों के कॉपी जांचने भेज दिया जाता है और तो और रात में चेक नाका में ड्यूटी लगवा दिया जाता है और पूरी रात चेक नाका में रहने के बाद सुबह मनरेगा के कार्य में कार्यालय आना पड़ता है, मानो हमलोग इंसान है ही नहीं। हमलोग शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करते है कोई सकारात्मक पहल नहीं होता है और अगर रांची में सरकार तक पहुंचते है तो लाठी चार्ज किया जाता है, मानो हमलोग इंसान नहीं जानवर है। धरने पर अजीत कुमार टुडू, बाबर अली , संजीव कुमार राय, स्नेहा लता टुडू, आशा लता हेम्ब्रम, जय प्रकाश उपाध्याय , राजीबुल इस्लाम, अरुण चौधरी , माउंटसीर इस्लाम, विक्टर मरांडी सहित अन्य मौजूद थे।
    1
    पाकुड़ / झारखंड : मंडे में बढ़ोतरी एवं समय पर मंडे की भुगतान न होने तथा एक कार्य के बदले कई कार्यो में काम लेने के खिलाफ झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आवाहन पर कर्मियों ने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठा। जिला अध्यक्ष अजीत कुमार टुडू ने बताया कि कम मानदेय पर चौबीस घंटा कार्य लिया जाता है और समय पर मानदेय का भुगतान तक नहीं होता है। इस आंदोलन से सरकार के मनरेगा सहित लगभग सभी कार्य प्रभावित है। अन्य कर्मी ने बताया कि कोई भी पर्व हो, सरकारी कर्मचारी को अवकाश मिल जाता है, वेतन भी मिल जाता है लेकिन हमलोग को पर्व से पहले एक आदेश जारी होता है और कार्य का टारगेट दिया जाता है, आज दस महीनों से एक रुपया नहीं मिला, कितना तकलीफ में घर चला रहे है, चारों ओर कर्ज हो गया है, बच्चों के फीस, घर का खर्चा सब का पहिया रुक गया है, कभी इलेक्शन में मजिस्ट्रेट बना दिया जाता है, कभी विद्यालयों के कॉपी जांचने भेज दिया जाता है और तो और रात में चेक नाका में ड्यूटी लगवा दिया जाता है और पूरी रात चेक नाका में रहने के बाद सुबह मनरेगा के कार्य में कार्यालय आना पड़ता है, मानो हमलोग इंसान है ही नहीं। हमलोग शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन करते है कोई सकारात्मक पहल नहीं होता है और अगर रांची में सरकार तक पहुंचते है तो लाठी चार्ज किया जाता है, मानो हमलोग इंसान नहीं जानवर है। धरने पर अजीत कुमार टुडू, बाबर अली , संजीव कुमार राय, स्नेहा लता टुडू, आशा लता  हेम्ब्रम, जय प्रकाश उपाध्याय , राजीबुल इस्लाम, अरुण चौधरी , माउंटसीर इस्लाम, विक्टर मरांडी सहित अन्य मौजूद थे।
    user_Press Pritam Singh Yadav
    Press Pritam Singh Yadav
    Graphic designer पाकुड़, पाकुड़, झारखंड•
    6 hrs ago
  • साहिबगंज के मिर्जाचौकी हाट परिसर में दो दिवसीय भव्य श्याम दरबार का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के पहले दिन आज भव्य निशान यात्रा निकाला गया। , जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और श्याम बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। निशान यात्रा मिर्जाचौकी बाजार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः हाट परिसर में आकर संपन्न हुआ। आयोजक समिति के अध्यक्ष भोलतू चौधरी ने बताया कि मिर्जाचौकी श्याम परिवार द्वारा पिछले कई वर्षों से भव्य श्याम दरबार का आयोजन किया जाता रहा है और आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रात्रि प्रसाद और भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है। वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन 15 मार्च की संध्या को प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल श्याम बाबा की भक्ति प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर लोगो में काफ़ी उत्साह हैं. जहाँ निशान यात्रा में घोड़े और भव्य रथ निकाला गया। आयोजक समिति द्वारा कार्यक्रम स्थल को भव्य और भक्ति रूप दिया गया. जिसके भक्तिमय वातावरण में जितने भी श्रद्धालु आएंगे वो भक्ति की सागर में डुबकी लगाएंगे. इधर कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं । निशान यात्रा के दौरान हर चौक-चौराहे पर पुलिस की तैनाती रही और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी स्वयं थाना प्रभारी करते नजर आए।
    3
    साहिबगंज  के मिर्जाचौकी हाट परिसर में दो दिवसीय भव्य श्याम दरबार का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम के पहले दिन आज भव्य निशान यात्रा निकाला गया। , जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और श्याम बाबा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। निशान यात्रा मिर्जाचौकी बाजार के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः हाट  परिसर में आकर संपन्न हुआ। आयोजक समिति के अध्यक्ष भोलतू चौधरी ने बताया कि मिर्जाचौकी श्याम परिवार द्वारा पिछले कई वर्षों से भव्य श्याम दरबार का आयोजन किया जाता रहा है और आगे भी यह परंपरा जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रात्रि प्रसाद और भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई है।
वहीं कार्यक्रम के दूसरे दिन 15 मार्च की संध्या को प्रसिद्ध  भजन गायक कन्हैया मित्तल श्याम बाबा की भक्ति प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम को लेकर लोगो में काफ़ी उत्साह हैं. जहाँ निशान यात्रा में घोड़े और भव्य रथ निकाला गया। आयोजक समिति द्वारा कार्यक्रम स्थल को भव्य और भक्ति रूप दिया गया. जिसके भक्तिमय वातावरण में जितने भी श्रद्धालु आएंगे वो भक्ति की सागर में डुबकी लगाएंगे. इधर कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर  पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं । निशान यात्रा के दौरान हर चौक-चौराहे पर पुलिस की तैनाती रही और सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी स्वयं थाना प्रभारी  करते नजर आए।
    user_Pritam pandey
    Pritam pandey
    Journalist साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•
    3 hrs ago
  • मनीष पहलवान डिहारी
    1
    मनीष पहलवान डिहारी
    user_Nandan yadav
    Nandan yadav
    साहिबगंज, साहेबगंज, झारखंड•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.