Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रयागराज में एक ही कमरे में मिले 3 लोगों के शव, मारपीट के बाद आपसी हत्या की आशंका प्रयागराज में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पुराने शहर के शाहगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत गढ़ी कला मुहल्ले में एक ही कमरे से 3 लोगों की लाश मिलने से हड़कंप मच गया।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से तीनों शवों को बरामद किया। शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि तीनों के बीच किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े के दौरान एक-दूसरे पर हमला कर दिया गया, जिसमें तीनों की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की जांच कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
पुष्पराज सिंह

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- खड़ियान गाँव में जहिरिले साँप के डांस से महिला की मौत, गांव में छाया मातम खड़ियान गाँव में जहिरिले साँप के डांस से महिला की मौत प्रयागराज कौंधियारा के शकुन्तला देवी इंटरकालेज के पास खडियान गांव में 35 वर्षीय महिला सुबह 7 बजे रसोई की साफ सफाई करते समय नागीन सर्प डांसने से इलाज के लिए सीएचसी कौंधियारा ले जाया गया हालत नाजुक होने के कारण उनको जिला अस्पताल रिफर किया गया रास्ते में मौत हो जाने से , परिवार में मचा कोहराम । सांप को रेस्क्यू करके साजन बिंद निवासी बडगोहना कला ने साप को पकड़ने के बाद उसको जंगल छोड़ने का काम पाँच साल से करते चले आ रहे ।1
- बड़ी खबर प्रयागराज.... एक बार फिर तीन हत्याओं से दहला प्रयागराज प्रयागराज की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त। गुंडे और बदमाशों में नहीं है पुलिस का खौफ तीन लोगों की हत्या से प्रयागराज में हड़कंप। घर के अंदर बंद मिले तीन लोगों के शव इस बड़ी वारदात के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल। मौके पर पहुंच रहे हैं अधिकारी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा!! सिटी जोन के शाहगंज थाना क्षेत्र का पूरा मामला। बड़ी खबर प्रयागराज.... एक बार फिर तीन हत्याओं से दहला प्रयागराज प्रयागराज की कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त। गुंडे और बदमाशों में नहीं है पुलिस का खौफ तीन लोगों की हत्या से प्रयागराज में हड़कंप। घर के अंदर बंद मिले तीन लोगों के शव इस बड़ी वारदात के बाद कानून व्यवस्था पर सवाल। मौके पर पहुंच रहे हैं अधिकारी अधिक जानकारी की प्रतीक्षा!! सिटी जोन के शाहगंज थाना क्षेत्र का पूरा मामला।4
- प्रयागराज की वह रहस्यमयी अदालत, जहाँ मुजरिम बनकर पहुँचते हैं भक्त और खुद भोलेनाथ करते हैं हर समस्या का समाधान! कहते हैं ईश्वर हर जगह मौजूद हैं, लेकिन न्याय की देवी की आँखें पट्टी से बंधी होती हैं... मगर उत्तर प्रदेश के संगम नगरी प्रयागराज में स्थित 'शिव कचहरी' एक ऐसा अद्भुत और अलौकिक स्थान है, जहाँ कानून की किताबों की जगह शिवभक्ति के नियम चलते हैं। शिवकुटी क्षेत्र में स्थित इस प्राचीन मंदिर में मान्यता है कि भगवान शिव स्वयं मुख्य न्यायाधीश की भूमिका में विराजमान हैं। यहाँ आने वाला हर भक्त अपनी ज़िंदगी के मुकदमों, दुखों और परेशानियों को लेकर एक अर्जी दाखिल करता है। खास बात यह है कि लोग अपनी भूलों का प्रायश्चित करने के लिए यहाँ कान पकड़कर या दंडवत होकर महादेव के दरबार में न्याय की गुहार लगाते हैं।"1
- प्रयागराज में किराए के कमरे से तीन शव मिलने से सनसनी, मूक-बधिर दो महिलाओं और एक पुरुष की मौत प्रयागराज। शाहगंज थाना क्षेत्र के लीडर रोड स्थित एक मोहल्ले में मंगलवार को किराए के कमरे से दो महिलाओं और एक पुरुष का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फोरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि तीनों मृतक मूक-बधिर थे और आसपास के क्षेत्रों में कूड़ा बीनकर अपना जीवनयापन करते थे। शुरुआती जांच में घटना आपसी विवाद और मारपीट का परिणाम प्रतीत हो रही है। हालांकि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा। घटनास्थल से पुलिस ने आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। मृतकों की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस उपायुक्त नगर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।3