80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करते हुए इंदिरा विहार कॉलोनी में 80 पौधों का रोपण किया गया। यह पहल स्वतंत्रता के 80वें वर्ष को प्रकृति संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ जोड़ने का संदेश देती है। पौधरोपण कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी-संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन) श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी-योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र, एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षागण - श्रीमती अनिता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनिता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र सहित मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर CMD SECL श्री हरीश दुहन ने कहा कि “80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर SECL परिवार ने एक हरित पहल करते हुए 80 पौधों का रोपण किया है। यह केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का हमारा संकल्प है। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए SECL सतत एवं उत्तरदायी खनन की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।” उन्होंने कहा कि SECL ऊर्जा सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन और हरित पहलों को भी समान महत्व दे रहा है। खनन क्षेत्रों में पुनर्वास, भूमि पुनर्विकास, पौधरोपण तथा इको-पार्क जैसी पहलों के माध्यम से कंपनी खनन के बाद भूमि को पर्यावरणीय एवं सामाजिक उपयोग के लिए विकसित करने की दिशा में कार्यरत है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी सामूहिक जिम्मेदारी को दोहराया।
80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को साकार करते हुए इंदिरा विहार कॉलोनी में 80 पौधों का रोपण किया गया। यह पहल स्वतंत्रता के 80वें वर्ष को प्रकृति संरक्षण और सतत विकास के प्रति प्रतिबद्धता के साथ जोड़ने का संदेश देती है। पौधरोपण कार्यक्रम में SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक श्री हरीश दुहन, निदेशक (तकनीकी-संचालन) श्री एन. फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (मानव संसाधन)
श्री बिरंची दास, निदेशक (वित्त) श्री डी. सुनील कुमार, मुख्य सतर्कता अधिकारी श्री हिमांशु जैन, निदेशक (तकनीकी-योजना एवं परियोजना) श्री रमेश चंद्र महापात्र, एसईसीएल परिवार की प्रथम महिला एवं श्रद्धा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शशि दुहन, उपाध्यक्षागण - श्रीमती अनिता फ्रैंकलिन, श्रीमती इप्सिता दास, श्रीमती हसीना कुमार, श्रीमती विनिता जैन एवं श्रीमती शुभश्री महापात्र सहित मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर CMD SECL श्री हरीश दुहन
ने कहा कि “80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर SECL परिवार ने एक हरित पहल करते हुए 80 पौधों का रोपण किया है। यह केवल पौधरोपण का कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का हमारा संकल्प है। विकास और पर्यावरण संरक्षण के बीच संतुलन स्थापित करते हुए SECL सतत एवं उत्तरदायी खनन की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।” उन्होंने कहा कि SECL ऊर्जा
सुरक्षा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, जैव-विविधता संवर्धन और हरित पहलों को भी समान महत्व दे रहा है। खनन क्षेत्रों में पुनर्वास, भूमि पुनर्विकास, पौधरोपण तथा इको-पार्क जैसी पहलों के माध्यम से कंपनी खनन के बाद भूमि को पर्यावरणीय एवं सामाजिक उपयोग के लिए विकसित करने की दिशा में कार्यरत है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने पौधों की देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी सामूहिक जिम्मेदारी को दोहराया।
- बोईदा में झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, खेतों को मिली संजीवनी ग्राम पंचायत बोईदा में आज सुबह हुई झमाझम बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। पिछले कुछ दिनों से बारिश थमने के कारण खेतों में पानी सूखने लगा था, जिससे किसान चिंतित थे। सुबह हुई अच्छी बारिश से खेतों में फिर नमी लौट आई है और फसलों को संजीवनी मिली है। बारिश के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। किसानों का कहना है कि समय पर हुई यह बारिश धान सहित अन्य खरीफ फसलों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। किसानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में भी अच्छी बारिश जारी रहेगी, जिससे खेती-किसानी का काम बेहतर ढंग से आगे बढ़ सकेगा।1
- कैंची से हमला करने वाले दो आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार1
- डभरा के कृष्णा पैलेस में सावन ब्यूटी अवार्ड शो 2026 का आयोजन जारी। डभरा के कृष्णा पैलेस में सावन ब्यूटी अवार्ड शो 2026 का आयोजन जारी। सक्ती जिले के डभरा में मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में कार्यक्रम चल रहा। कार्यक्रम को लेकर प्रतिभागियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा।1
- जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह,सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर - चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किया जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण। जिला मुख्यालय सक्ती में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह,सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर - चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े ने किया जिला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण।1
- Post by Shubham Mishra1
- सुप्रभात दोस्तों मैं फिर से आप सभी के लिए स्पेशल गीतों के साथ आ गया हूं उम्मीद करता हूं आपको पसंद आयेंगे1
- तिरंगे की शान के साथ गौसेवा का संकल्प! पशु औषधालय फगुरम छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। गोपाल गौ सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार डनसेना, कोषाध्यक्ष उपेंद्र तिवारी, श्री रामेश्वर पटेल पशु-चिकित्सक,सक्रिय सदस्य सोहन दास एवं भूतपूर्व परिचारक, छेदीलाल यादव की उपस्थिति रही। राष्ट्रगान और भारत माता के जयघोष के बाद प्रसाद वितरण हुआ तथा लावारिस एवं दुर्घटनाग्रस्त गौ माताओं के उपचार हेतु समिति को दवाइयां प्रदान की गईं। राष्ट्रभक्ति के साथ गौसेवा यही संकल्प,यही सम्मान! तिरंगे की शान के साथ गौसेवा का संकल्प! पशु औषधालय फगुरम छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर गरिमामय ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ। गोपाल गौ सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक कुमार डनसेना, कोषाध्यक्ष उपेंद्र तिवारी, श्री रामेश्वर पटेल पशु-चिकित्सक,सक्रिय सदस्य सोहन दास एवं भूतपूर्व परिचारक, छेदीलाल यादव की उपस्थिति रही। राष्ट्रगान और भारत माता के जयघोष के बाद प्रसाद वितरण हुआ तथा लावारिस एवं दुर्घटनाग्रस्त गौ माताओं के उपचार हेतु समिति को दवाइयां प्रदान की गईं। राष्ट्रभक्ति के साथ गौसेवा यही संकल्प,यही सम्मान!1
- सीएमडी हरीश दुहन ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मियों व प्रतिभागियों का हुआ सम्मान4