रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी जैतारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 14.08 ग्राम एमडीएमए बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार ब्यावर जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जैतारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडीएमए (MDMA) जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जब्त की है। जिला पुलिस अधीक्षक रतन सिंह (आईपीएस) ने बताया कि अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा (आरपीएस) एवं वृताधिकारी जैतारण सतेन्द्र सिंह नेगी (आरपीएस) के सुपरविजन में थाना प्रभारी अनिल पंवार (आरपीएस प्रोबेशनर) ने एएनटीएफ यूनिट जोधपुर शहर के सहयोग से कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को 4 अप्रैल 2026 की रात को एएनटीएफ जोधपुर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर अवैध मादक पदार्थ लेकर देवली कला की ओर आएगा। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने देवली कला क्षेत्र में नाकाबंदी की। 5 अप्रैल की रात करीब 12:50 बजे मुखबिर द्वारा बताए हुलिये का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल नंबर RJ 22 SL 3926 पर आता दिखाई दिया । जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 14.08 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भागीरथ पुत्र ओगड़राम देवासी (48 वर्ष), निवासी झूठा, थाना रायपुर, जिला ब्यावर बताया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया तथा मोटरसाइकिल जब्त कर ली। इस संबंध में थाना जैतारण में प्रकरण संख्या 141/05.04.2026 धारा 8/22, 8/25 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है और उससे आगे की पूछताछ जारी है। टीम में इनका रहा योगदान इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अनिल पंवार, एएनटीएफ जोधपुर के रामनिवास (विशेष भूमिका), राजाराम, विकास, किशोर, दुर्गाराम एवं महेंद्र सहित पुलिस टीम शामिल रही।

- रायपुर उपखंड के अंबा गांव में अवैध खनन पर ग्रामीणों का शिकंजा, मौके पर पहुंचकर रुकवाया कार्य सोमवार रात 9:,बजे मिली जानकारी अनुसार रायपुर उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत केसरपुर के ग्राम अंबा में चल रहे अवैध खनन के खिलाफ ग्रामीणों ने एकजुट होकर सख्त कार्रवाई की। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अवैध रूप से संचालित माइंस का कार्य तत्काल बंद करवा दिया। ग्रामीणों ने मौके पर दो डंपर और एक ट्रैक्टर को भी रुकवाया। बिना अनुमति के किए जा रहे खनन को लेकर गांव में लंबे समय से आक्रोश था, जिसके चलते ग्रामीणों ने स्वयं पहल करते हुए कार्य रुकवाया। पूरे मामले की जानकारी कांग्रेस महासचिव पुनाराम ने दी। उन्होंने बताया कि अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी थी, जिसके बाद सभी ने मिलकर यह कदम उठाया। साथ ही माइनिंग विभाग को भी सूचना देकर कार्रवाई की मांग की गई। इस दौरान सुखदेव, सांवरलाल, मुकेश, जीवराज, मुकेश गुर्जर (घाटी वाला गांव), भंवरु बावला, निंबाराम गुर्जर, प्रभुलाल गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- आज जैतारण शहर में जोरदार बारिश से चारों तरफ पानी ही पानी । जैतारण शहर के बिजली घर चौराहे पर जोरदार बारिश के कारण चारों तरफ पानी पानी हो गया रात को हुआ मौसम परिवर्तन के बाद सुबह तेज बारिश के कारण पानी ही पानी हो गया1
- रविंद्र सिंह भाटी जैसे राजस्थान में इनके जैसे कोई नेता नहीं मिलेगी पूरी राजस्थान में बहुत बढ़िया बहुत बढ़िया इंसान है 24 अवर सेवा के लिए हाजिर है भाटी साहब1
- एक जीव ने की दुसरे जीव की मदद हमे इनसे कुछ सिखाना चाहिए1
- Post by Jalampura AC morcha adhyaks D.1
- Post by District.reporter.babulaljogaw1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी मौसम विभाग का अलर्ट , तेज हवा के साथ बारिश, चने के आकार में गिरे ओले बर ग्राम में आज मौसम विभाग की दी गई चेतावनी के बाद अचानक मौसम बदला और आसमान घने काले बादलों से गिर गया। उसके बाद अचानक तेज हवा ने साथ बारिश होना शुरू हुई जिसके बाद चने के आकार में ओले भी गिरे । वही अचानक हुए इस बारिश से सड़कों और गलियों में पानी बहने लगा वही तापमान में भी गिरावट हुई ।1
- राजस्थान जिला पाली सिटी सोजत सिटी गांव अजीतपुरा कब बहुत ही शानदार वीडियो1