विवाहिता के साथ मारपीट, पति समेत आठ के खिलाफ प्राथमिकी हुई दर्ज विवाहिता के साथ मारपीट, पति समेत आठ के खिलाफ प्राथमिकी हुई दर्ज भुता । क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के आठ लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोपों में मारपीट गाली गलौज और जान से मारने की धमकी शामिल है। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। विवाहिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति एवं ससुराल के अन्य लोग मारपीट एवं दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे।। जिसमें पीड़ता ने पति समेत ससुरालजनों के खिलाफ दहेज एक्ट में प्राथमिकी पंजीकृत कराई था। पीड़िता ने बताया की बाद में उसका पति मुकेश गिरी समझौता कराकर घर ले आया था। पीड़िता ने बताया 12 अप्रैल 2026 को शाम के करीब 6:00 बजे उसका पति मुकेश गिरी ,राजेश गिरी ,वीरपाल गिरी ,ममता देवी, पड़ोसी रिंकू गिरी, पिंकू गिरी, वेद प्रकाश गिरी, निवासी लालपुर मुड़िया ने एक राय होकर मुझे जान से मारने की नीयत से मेरा गला दबाने के साथ-साथ मेरे साथ मारपीट करने लगे। जिससे मेरे शरीर पर गुम चोटें आई हैं। पीड़िता का आरोप है कि उसका पति उसके साथ आए दिन गाली गलौज मारपीट शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है और परिवार वाले उसका साथ देते रहते हैं। पीड़िता ने थाने पहुंचकर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है थाना प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।

- उत्तर प्रदेश टीचर प्रीमियर लीग सीजन-2 का रोमांचक समापन निशांत पटेल (जीपी) क्रिकेट ग्राउंड पर हुआ, जहां फाइनल मुकाबले में टीसीसी बुलंदशहर ने शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया। गंगा ज्योति ब्लास्टर लगातार दूसरी बार उपविजेता रही। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए गंगा ज्योति ब्लास्टर ने 18 ओवर में 133 रन बनाए। जवाब में टीसीसी बुलंदशहर ने 17 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के हीरो रविश कौशिक रहे, जिन्होंने शानदार 78 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई। इससे पहले सेमीफाइनल में विजय तिवारी का जलवा देखने को मिला। उन्होंने 85 रन और 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन कर मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब जीता। पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. लईक अंसारी, डॉ. डीपी गंगवार, डॉ. विमल भारद्वाज और अन्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। सभी ने एक सुर में कहा कि खेल से बेहतर कोई माध्यम नहीं जो लोगों को जोड़ सके और स्वस्थ रख सके। आयोजन समिति के अध्यक्ष केसी पटेल ने बताया कि इस लीग का उद्देश्य शिक्षकों को खेल से जोड़ना और फिट इंडिया के मिशन को आगे बढ़ाना है, जिसमें उन्हें भरपूर सहयोग मिला। 👉 कुल मिलाकर, यह टूर्नामेंट न सिर्फ खेल का मंच बना बल्कि आपसी भाईचारे और फिटनेस का संदेश भी दे गया।1
- नमस्कार, आप देख रहे हैं हिंदुस्तान खबर, मैं हूं शहाबुद्दीन और मेरे साथ हैं कैमरामैन अभिनय रस्तोगी। खबर बरेली से— आज दिनांक 14 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर बरेली में अमन और भाईचारे की एक खूबसूरत मिसाल देखने को मिली। अमन कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर भव्य कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर अमन कमेटी के प्रदेश सचिव दिनेश बाजपेई के नेतृत्व में घंटाघर चौकी, साहू गोपीनाथ और शाहगंज चौकी क्षेत्र में राहगीरों और स्थानीय लोगों का फूल वर्षा कर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में युवा जोश भी देखने को मिला, जहां जिला अध्यक्ष (युवा) शाहरुख खान ने अपनी टीम के साथ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के विचारों को याद करते हुए कहा कि उन्होंने देश को एक ऐसा संविधान दिया, जो सभी वर्गों को समान अधिकार और न्याय की गारंटी देता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और एकता को मजबूत बनाए रखें और बाबा साहब के आदर्शों पर चलें। अमन कमेटी के पदाधिकारियों ने यह संदेश भी दिया कि “शिक्षा, समानता और भाईचारा” ही एक मजबूत समाज की नींव है, और हमें मिलकर इन मूल्यों को आगे बढ़ाना चाहिए। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, समाजसेवी और स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे, जिन्होंने इस पहल की सराहना की और इसे गंगा-जमुनी तहजीब की मिसाल बताया। हिंदुस्तान खबर के लिए बरेली से शहाबुद्दीन की रिपोर्ट।1
- Post by Mohd Saleem1
- बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर बरेली व राजस्थान में विशाल शोभायात्रा, बेगुनाह कैदियों की रिहाई के लिए बालाजी दरबार में अर्जी1
- पीलीभीत पूरनपुर, चोखापुरी और करेलिया में बाबा साहेब की जयंती की धूम, आरती महेंद्र की उपस्थिति ने बढ़ाया ग्रामीणों का उत्साह पूरनपुर/पीलीभीतः संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर क्षेत्र के तहसील पूरनपुर और ग्राम चोखापुरी करेलिया में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में जुटे ग्रामीणों ने बाबा साहेब को याद कर उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आरती महेंद्र उपस्थित रहीं। उनकी मौजूदगी ने आयोजन में नया जोश भर दिया। फूलों और नीले झंडों से सजे कार्यक्रम स्थल पर जनसमर्थन का सैलाब उमड़ पड़ा,1
- Post by Abdul Jabbar1
- भुता (बरेली)। क्षेत्र के अंबेडकर पार्क में मंगलवार को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और आमजन की भारी भीड़ उमड़ी। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। समारोह के मुख्य अतिथि एमएलसी कुंवर महाराज सिंह रहे। उनके साथ भाजपा नेता जवाहर लाल, रामेश्वर प्रसाद, रेशम सिंह ढिल्लों, अजय प्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत और डॉ. जगपाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति मंच पर मौजूद रहे। इसके अलावा संयुक्त जनादेश पार्टी के प्रदेश महामंत्री राजेश कुमार गुरुजी, अमित सिंह, दीपक चौहान, पूर्व प्रधान लक्ष्मण गंगवार, डॉ. शंभूदयाल भारती, रतनलाल, सुनील बाबू, गुलाब सिंह और राजकुमार समेत बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके विचारों और समाज के प्रति उनके योगदानों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर ने भारतीय संविधान के जरिए देश के हर नागरिक को समान अधिकार और न्याय दिलाने की मजबूत नींव रखी। इस दौरान एकता, समानता और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति और सामाजिक जागरूकता का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन और समापन थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के चलते आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- रिछोला सबल में बाबा साहब की 135 वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि गायत्री गंगवार ने पुष्पांजलि अर्पित कर किया संबोधित ।1
- बाबासाहेब के विचारों को साकार करता नया उत्तर प्रदेश!मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आ1