भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला #भारत की छवि धूमिल करने का आरोप नवादा लाइव नेटवर्क। भारत मंडपम में आयोजित ‘वर्ल्ड एआई समिट’ के दौरान राहुल गांधी के कथित निर्देश पर कांग्रेस यूथ विंग के नेताओं द्वारा भारत की छवि धूमिल करने के प्रयास तथा नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में शनिवार 21फरवरी को नवादा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर सशक्त पहचान बना रहा है। ऐसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, किंतु राष्ट्र की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा प्रधानमंत्री के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से कड़ा विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद कुमार चून्नू, प्रताप रंजन, जिला महामंत्री अरविन्द गुप्ता, उपाध्यक्ष विनोद भोली, मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष विश्वास विशु, मंडल अध्यक्ष गरीवन महतो, शिव रानी केशरी, प्रवक्ता राधेश्याम चौधरी, पंकज नारायण गुप्ता, राहुल चन्द्रवंशी,अलोक कुमार,अजय मेहता,संजय भोजपुरी, सूर्यनारायण गुप्ता, महेश फुई, नागेंद्र कुशवाहा, संतोष मोदी, उपेंद्र कुशवाहा, राजेश आर्य सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपाइयों ने फूंका राहुल गांधी का पुतला #भारत की छवि धूमिल करने का आरोप नवादा लाइव नेटवर्क। भारत मंडपम में आयोजित ‘वर्ल्ड एआई समिट’ के दौरान राहुल गांधी के कथित निर्देश पर कांग्रेस यूथ विंग के नेताओं द्वारा भारत की छवि धूमिल करने के प्रयास तथा नरेंद्र मोदी के विरुद्ध की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में शनिवार 21फरवरी को नवादा
में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अनिल मेहता के नेतृत्व में राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अनिल मेहता ने कहा कि भारत आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वैश्विक स्तर पर सशक्त पहचान बना रहा है। ऐसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश की गरिमा को ठेस पहुंचाने का प्रयास अत्यंत निंदनीय है।
उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, किंतु राष्ट्र की प्रतिष्ठा से खिलवाड़ किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है तथा प्रधानमंत्री के विरुद्ध की गई अमर्यादित टिप्पणी का लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से कड़ा विरोध किया जाएगा। इस अवसर पर पार्टी
के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद कुमार चून्नू, प्रताप रंजन, जिला महामंत्री अरविन्द गुप्ता, उपाध्यक्ष विनोद भोली, मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष विश्वास विशु, मंडल अध्यक्ष गरीवन महतो, शिव रानी केशरी, प्रवक्ता राधेश्याम चौधरी, पंकज नारायण गुप्ता, राहुल चन्द्रवंशी,अलोक कुमार,अजय मेहता,संजय भोजपुरी, सूर्यनारायण गुप्ता, महेश फुई, नागेंद्र कुशवाहा, संतोष मोदी, उपेंद्र कुशवाहा, राजेश आर्य सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- ये घटना साफ़ दिखाती है कि समाज में नफरत किस कदर घर कर गई है। अक्षय नाम के इस लड़के ने सड़क चौड़ी होने के बावजूद सिर्फ गुंडागर्दी दिखाने के लिए गाड़ी रोकी और बिना किसी उकसावे के तीन मुस्लिम राहगीरों को भद्दी गालियां दीं और थप्पड़ जड़ दिए। हद तो तब हो गई जब वो बेचारे वहां से हटने लगे, तो उसने पीछा करके सरेआम उनकी पिटाई कर दी और तमाशबीन बनी भीड़ बस तमाशा देखती रही। यह मामला चीख-चीख कर कह रहा है कि पिछले कुछ सालों में अल्पसंख्यकों पर ऐसे हमले करना जैसे 'नॉर्मल' बात हो गई है। जब इन उपद्रवियों पर तुरंत सरकारी डंडा नहीं चलता, तो बाकियों को भी खुली छूट मिल जाती है कि वो सड़क पर किसी की भी इज्जत उछाल सकें। भाजपा सरकार अपनी जनता के साथ न्याय करने में पूरी तरह फेल है। इस तरह के सरेआम हमले बता रहे हैं कि सरकार ने इन नफरती तत्वों को खुली छूट दे रखी है और इन्हें कानून का रत्ती भर भी खौफ नहीं रह गया है। 📍बदायूं, उत्तर प्रदेश1
- सुनिए सम्राट चौधरी जी क्या बोल रहे हैं।1
- आज नवादा दुधैली ओवर ब्रिज के नियर गुप्त सूचना मिला था कि एक टोटो में विदेशी शराब लेकर आ रहा है उत्पात विभाग के टीम ने वाहन चेकिंग के लिए रोका तो शराब तस्कर टोटो छोड़कर भागने में सफल रहा और 102 बोतल शराब बरामद कर लिया1
- इलाके में बच्चा चोरी की आशंका के बीच लोगों ने एक संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें, सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।1
- वंदे भारत न्यूज़ बिहार शरीफ नालंदा रिपोर्ट: रमेन्द्र कुमार बिहारशरीफ, नालंदा (21 फरवरी 2026): बिहारशरीफ में आज भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने शहर में एकत्र होकर नारेबाजी की तथा राहुल गांधी का पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि कांग्रेस पार्टी द्वारा देश की छवि को अंतरराष्ट्रीय मंच पर धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। इसको लेकर कार्यकर्ताओं में आक्रोश देखा गया। कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने कहा कि वे देशहित के मुद्दों पर किसी भी तरह की राजनीति बर्दाश्त नहीं करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी समर्थक मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन भी मौके पर तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। वंदे भारत न्यूज़ बिहार शरीफ नालंदा के लिए रमेन्द्र कुमार की रिपोर्ट1
- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता Rahul Gandhi के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन1
- ye halat hai BJP Shasit Rajyo me1
- रामदेव चौधरी के नेतृत्व में स्वर्गीय सिया शरण महतो जी का आगमन हुआ जिसमें बहुजन को विस्तार करने के लिए चुनौती लिए1
- परवलपुर प्रखंड के गांधीनगर गांव में मंदिर का पुनर्निर्माण किया गया। विशाल भंडारा करवाया गया जिसमें लगभग 6 से 7 हजार आदमी प्रसाद ग्रहण किए। परवलपुर1