Shuru
Apke Nagar Ki App…
aap log jitna like and subscribe kijiye Ham FIR ek bar aap log Se judne ke liye a rahe hain ha bolia aaplog
Neha Sinha
aap log jitna like and subscribe kijiye Ham FIR ek bar aap log Se judne ke liye a rahe hain ha bolia aaplog
More news from Manpur and nearby areas
- गया में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हजारों लीटर महुआ शराब बरामद। गया जी। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खरहरी गांव के पहाड़ी इलाके में पुलिस ने अवैध महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हजारों लीटर महुआ शराब बरामद की है। थाना अध्यक्ष को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम में एएसआई कमल किशोर, एएसआई अमित कुमार, एएसआई धर्मेंद्र कुमार सहित पांच पुलिस जवान शामिल थे। पुलिस टीम जैसे ही मौके पर पहुंची, पुलिस को देखकर शराब के धंधे में शामिल लोग पहाड़ की ओर भागने लगे। उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस जवानों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि जवानों ने जूते खोलकर पानी और कीचड़ में उतरकर भाग रहे लोगों का पीछा किया। कार्रवाई के दौरान अभियुक्त उमेश मांझी को गिरफ्तार किया गया। मौके से हजारों लीटर महुआ शराब, एक ग्लैमर बाइक, 10 बड़े डेकचा, 10 बोरा कोयला और 5 गैलन शराब बरामद की गई। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर रही है और शराब के इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। रिपोर्ट: Ashutosh Kumar | गयाजी1
- मा मंत्री सूक्ष्म लघु मध्यम भारत सरकार जीतन राम मांझी द्वारा अपने विभाग द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप आनंद पैलेस टिकारी में आगमन के समय का दृश्य l1
- जहानाबाद : राखी बांध बच्चों ने दिया सम्मान का संदेश, डीएम ने मिठाई खिलाकर बढ़ाया उत्साह। जहानाबाद - रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक प्रेरणादायक दृश्य देखने को मिला। नन्हे-मुन्ने स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया को राखी बांधी। इस दौरान बच्चों ने प्रेम, सम्मान और सुरक्षा का संदेश दिया। बच्चों ने पूरे उत्साह और स्नेह के साथ जिलाधिकारी को राखी बांधी तथा मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। यह आयोजन जहानाबाद कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ, जहां कई स्कूली बच्चे उपस्थित थे। इस अवसर पर जिलाधिकारी छिरिङ वाई भूटिया ने भी बच्चों को स्नेहपूर्वक मिठाई खिलाई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उनके साथ सहजता से घुल-मिल गईं।जिलाधिकारी का यह व्यवहार वहां मौजूद सभी लोगों को काफी प्रभावित कर गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि यह प्रेम, विश्वास और सामाजिक मूल्यों को मजबूत करने का भी अवसर है। इस तरह के आयोजन बच्चों को संस्कार, मानवीय मूल्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों से जोड़ने का कार्य करते हैं। स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी की इस आत्मीयता और बच्चों के प्रति उनके सकारात्मक व्यवहार की सराहना की। उनका कहना था कि डीएम छिरिङ वाई भूटिया समय-समय पर जिले के छात्र-छात्राओं से रूबरू होकर उन्हें प्रोत्साहित करती रहती हैं। शिक्षा, खेल और अन्य गतिविधियों के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन करने की उनकी पहल जिले में चर्चा का विषय बनी रहती है।बच्चों और जिलाधिकारी के बीच दिखा यह अपनापन लोगों के दिलों को छू गया। उपस्थित लोगों ने इसे प्रशासन और समाज के बीच विश्वास तथा संवेदनशीलता का एक सुंदर उदाहरण बताया।1
- भीषण त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए- डा मनीष पंकज मिश्रा तिब्बत सीमा से लगे नेपाल के सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार को आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचा दी। अचानक आई बाढ़ और तेज जलप्रवाह के कारण बड़ी संख्या में लोग प्रभावित हुए हैं। इस प्राकृतिक आपदा में कई भारतीय नागरिकों के भी लापता होने की सूचना है। बताया जा रहा है कि लापता भारतीयों में कुछ श्रद्धालु कैलाश मानसरोवर यात्रा पर जा रहे थे, जो अचानक आई भीषण बाढ़ की चपेट में आ गए और उनके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इस हृदयविदारक घटना ने देशभर के लोगों को गहरे शोक और चिंता में डाल दिया है।इस भीषण प्राकृतिक आपदा में लोगों के लापता होने और कई लोगों के जान गंवाने की सूचना से हर कोई दुखी है। संकट की इस घड़ी में भाजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने लापता भारतीय नागरिकों तथा उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अपनों के लापता होने का दर्द अत्यंत पीड़ादायक और असहनीय है। इस कठिन समय में हम सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि लापता सभी भारतीय श्रद्धालुओं की शीघ्र सकुशल वापसी हो। डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने इस भीषण त्रासदी में अपनी जान गंवाने वाले लोगों की स्मृति में कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा में अपनों को खोने वाले परिवारों का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में मानवता और संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा होना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने भगवान विष्णु से प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु इस कठिन घड़ी में शोकाकुल परिवारों को यह अपार दुःख और कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें।1
- हमारी मांग है भारतसरकार से आरक्षण हटाने से पहले जाति भेदभाव को पहले हटाने पड़ेगा हमारी मांग है भारतसरकार से आरक्षण हटाने से पहले जाति भेदभाव को पहले हटाने पड़ेगा1
- सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय भारत सरकार एम एस एम ई विकास कार्यालय पटना के द्वारा आनंद पैलेस टिकारी में राष्ट्रीय सेमिनार एवं वर्कशॉप का आयोजन किया गया l1
- हुलासगंज थाना क्षेत्र के मिर्जापुर एवं तीरा गांव में करेंट के चपेट में आने से एक किशोरी तथा एक बालक की हुई मौत करंट की चपेट में आने से किशोरी की मौत हुलासगंज। थाना क्षेत्र के दो भिन्न भिन्न गांवों में करेंट लगने से दो लोगों की मौत होने की खबर है।सुबह में पहली घटना मिर्जापुर गांव की है जंहा बारह बर्षीयकिशोरी की मौत हुई तथा दस बजे के आसपास तीरा गांव में चाय वर्षीय बालक की मौत करेंट के चपेट में आने से हो गई।मिर्जापुर गांव में गुरुवार को विद्युत करंट की चपेट में आने से एक बारह बर्षीयकिशोरी अनुष्का की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। बताया जाता है कि किशोरी घर के बगल में स्थित ट्रांसफार्मर के पास किसी काम से गयी थी। किसी तरह वह करेंट के चपेट में आ गई।बगल के खेत में काम कर रहे लोगों के शोर मचाने पर ग्रामीण एवं परिजन घटना स्थल पर पंहुच आनन फानन में हुलास गंज सीएचसी में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी हुलासगंज पुलिस को दे दी गई है। वंही दूसरी घटना तीरा गांव की है जंहा चार बर्षीय आर्यन पिता परमानन्द यादव घर में ही करेंट के चपेट में आ गया। तुरंत हुलास गंज सीएचसी में लाया गया लेकिन इलाज के दौरान दम तोड दिया।1
- नेपाल और तिब्बत में आई भीषण फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के मुताबिक, आपदा में अब तक 175 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 1,500 लोग अभी भी लापता हैं। इनमें लगभग 300 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। नेपाल और तिब्बत में आई भीषण फ्लैश फ्लड ने बड़े पैमाने पर तबाही मचा दी है। नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के मुताबिक, आपदा में अब तक 175 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 1,500 लोग अभी भी लापता हैं। इनमें लगभग 300 भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि सरकार अभी आपदा से हुए नुकसान का पूरा आकलन करने में जुटी है। लापता लोगों में करीब 800 विदेशी नागरिक बताए जा रहे हैं। हजारों परिवारों के घर तबाह हो गए हैं और कई लोग अब तक लापता1