logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आठ दिन बाद संयुक्त मोर्चा का धरना समाप्त, 8 दिन में वार्ता न होने पर 20 मई से यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर होगा आंदोलन टप्पल। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले टप्पल ब्लॉक परिसर में पिछले आठ दिनों से लगातार 24 घंटे चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया। धरना समाप्त करने से पहले किसानों ने टप्पल ब्लॉक परिसर से शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च में किसान ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, कार और अन्य वाहनों के साथ टप्पल से यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के नीचे पहुंचे और वहां से वापस धरना स्थल पर लौटे। धरने की अध्यक्षता अलीगढ़ जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र सरदार ने की, जबकि संचालन पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने किया। धरना स्थल पर खैर के एसडीएम शिशिर कुमार सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा तथा एलआईयू अधिकारी जयपाल सिंह पहुंचे। उन्होंने संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि किसानों की मांगों को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारियों के साथ आठ दिनों के भीतर वार्ता कराकर समाधान कराया जाएगा। संयुक्त मोर्चा की पंचायत में चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय सीमा में वार्ता नहीं हुई तो 20 मई से टप्पल यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के नीचे पुनः अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। धरने के दौरान लगातार 24 घंटे डटे रहे छह किसानों को साफा बांधकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में रामचंद्र सरदार, समय सिंह, कृपाली, नेत्रपाल ठाकुर, विजयपाल चौधरी और रामजीलाल शामिल रहे। संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी रमेश कुमार अत्री ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो गांव-गांव जाकर व्यापक जनसमर्थन जुटाया जाएगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने और पंचायत में राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), किसान मंच, भारतीय किसान यूनियन एकता तथा भारतीय किसान क्रांति यूनियन के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे। रामबाबू कटैलिया ने भी आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस अवसर पर सुंदर सिंह बालियान, विजय तालान, ललित प्रधान, नीलू चौधरी, प्रदीप दरिया, धन सिंह, कृष्णपाल, देवेंद्र चौधरी, अनिल, हुकुमचंद गौड़, मुकेश राठी, बुद्ध चौधरी, लोकेंद्र चौधरी, सुबोध चौधरी, रामगोपाल अत्री, अजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_विष्णु शर्मा
विष्णु शर्मा
Youth Social Services Organisation खैर, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
6ba3f8d7-32c9-488a-9316-5e0e1c1d4f2e

आठ दिन बाद संयुक्त मोर्चा का धरना समाप्त, 8 दिन में वार्ता न होने पर 20 मई से यमुना एक्सप्रेसवे पर फिर होगा आंदोलन टप्पल। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले टप्पल ब्लॉक परिसर में पिछले आठ दिनों से लगातार 24 घंटे चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के आश्वासन के बाद समाप्त कर दिया गया। धरना समाप्त करने से पहले किसानों ने टप्पल ब्लॉक परिसर से शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च में किसान ट्रैक्टर, मोटरसाइकिल, कार और अन्य वाहनों के साथ टप्पल से यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के नीचे पहुंचे और वहां से वापस धरना स्थल पर लौटे। धरने की अध्यक्षता अलीगढ़ जिला उपाध्यक्ष रामचंद्र सरदार ने की, जबकि संचालन पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने किया। धरना स्थल पर खैर के एसडीएम शिशिर कुमार सिंह के निर्देश पर थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र कुमार शर्मा तथा एलआईयू अधिकारी जयपाल सिंह पहुंचे। उन्होंने संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि किसानों की मांगों को लेकर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के अधिकारियों के साथ आठ दिनों के भीतर वार्ता कराकर समाधान कराया जाएगा। संयुक्त मोर्चा

c2c6c807-e983-421d-bf26-9a7dfabddc1d

की पंचायत में चेतावनी दी गई कि यदि निर्धारित समय सीमा में वार्ता नहीं हुई तो 20 मई से टप्पल यमुना एक्सप्रेसवे इंटरचेंज के नीचे पुनः अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा। धरने के दौरान लगातार 24 घंटे डटे रहे छह किसानों को साफा बांधकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में रामचंद्र सरदार, समय सिंह, कृपाली, नेत्रपाल ठाकुर, विजयपाल चौधरी और रामजीलाल शामिल रहे। संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष चौधरी रमेश कुमार अत्री ने कहा कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो गांव-गांव जाकर व्यापक जनसमर्थन जुटाया जाएगा और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। धरने और पंचायत में राष्ट्रीय किसान मजदूर यूनियन, भारतीय किसान यूनियन (टिकैत), किसान मंच, भारतीय किसान यूनियन एकता तथा भारतीय किसान क्रांति यूनियन के सैकड़ों पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान मौजूद रहे। रामबाबू कटैलिया ने भी आंदोलन को अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस अवसर पर सुंदर सिंह बालियान, विजय तालान, ललित प्रधान, नीलू चौधरी, प्रदीप दरिया, धन सिंह, कृष्णपाल, देवेंद्र चौधरी, अनिल, हुकुमचंद गौड़, मुकेश राठी, बुद्ध चौधरी, लोकेंद्र चौधरी, सुबोध चौधरी, रामगोपाल अत्री, अजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

More news from Aligarh and nearby areas
  • अलीगढ़ के AMU कैंपस में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले एक युवक को प्रॉक्टोरियल टीम ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पिछले डेढ़ महीने से छात्राओं का पीछा कर उन्हें परेशान कर रहा था, जिससे कैंपस में भय का माहौल था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अब्दुल्ला फजलू को गिरफ्तार कर लिया है।
    1
    अलीगढ़ के AMU कैंपस में छात्राओं से छेड़छाड़ करने वाले एक युवक को प्रॉक्टोरियल टीम ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी पिछले डेढ़ महीने से छात्राओं का पीछा कर उन्हें परेशान कर रहा था, जिससे कैंपस में भय का माहौल था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी अब्दुल्ला फजलू को गिरफ्तार कर लिया है।
    user_Khaberindia24
    Khaberindia24
    Reporter Khair, Aligarh•
    7 hrs ago
  • ये सेमीनार शासन प्रशासन को नहीं दिखाई दे रही तेज धार को हवा में लहराते हुए दिखाई नहीं दे रहे ये जनता के सवाल हे शासन प्रशासन के समक्ष
    1
    ये सेमीनार शासन प्रशासन को नहीं दिखाई दे रही तेज धार को हवा में लहराते हुए दिखाई नहीं दे रहे
ये जनता के सवाल हे शासन प्रशासन के समक्ष
    user_AP NEWS NEWS
    AP NEWS NEWS
    Iglas, Aligarh•
    1 hr ago
  • #अलीगढ़ पुलिस ने अपनी सोच-भुज और इंटेलिजेंट का सहारा लेकर बड़े लुटेरे शातिर गीरो को धार दबोचा
    1
    #अलीगढ़ पुलिस ने अपनी सोच-भुज और इंटेलिजेंट का सहारा लेकर बड़े लुटेरे शातिर गीरो को धार दबोचा
    user_Manuddin Khan
    Manuddin Khan
    अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • हापुड़ के देहरा में दंगाई घरों में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करते हुए दिखे। इस घटना के वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन से उपद्रवियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    1
    हापुड़ के देहरा में दंगाई घरों में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ करते हुए दिखे। इस घटना के वायरल वीडियो के आधार पर प्रशासन से उपद्रवियों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
    user_Faheem Khan
    Faheem Khan
    Mechanic कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अलीगढ़ के कंपनी बाग चौराहे पर एक महिला ने छेड़छाड़ करने वाले युवक की जमकर पिटाई कर दी। महिला ने सरेआम उसे सबक सिखाया, जिसके बाद आसपास भीड़ जमा हो गई।
    1
    अलीगढ़ के कंपनी बाग चौराहे पर एक महिला ने छेड़छाड़ करने वाले युवक की जमकर पिटाई कर दी। महिला ने सरेआम उसे सबक सिखाया, जिसके बाद आसपास भीड़ जमा हो गई।
    user_KRANTKARI Khabar
    KRANTKARI Khabar
    Voice of people कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य माहात्म्य पर आधारित फिल्म 'कृष्णावतारम्' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। उन्होंने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को सशक्त अभिव्यक्ति देने वाली इस फिल्म से जुड़े कलाकारों को सम्मानित भी किया।
    5
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ में योगेश्वर भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य माहात्म्य पर आधारित फिल्म 'कृष्णावतारम्' की स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए। उन्होंने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना को सशक्त अभिव्यक्ति देने वाली इस फिल्म से जुड़े कलाकारों को सम्मानित भी किया।
    user_मानव सिंह राणा
    मानव सिंह राणा
    Digital Marketing Specialist कोइल, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बुलंदशहर : भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हुई मौत ब्रेकिंग न्यूज। बुलंदशहर से इस वक्त की बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भांसोली के निकट हुआ। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी और उनके तीन। मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव धमेड़ा कीरत निवासी ठाकुर उत्तम सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष अपनी पत्नी उर्मिला उम्र करीब 40 वर्ष और तीन बच्चों निशांत, दिशा और अनयरा के साथ बाइक पर सवार होकर खुर्जा से बुलंदशहर लौट रहे थे। बताया गया है कि जैसे ही उनका बाइक गांव भांसोली के निकट पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला। अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    1
    बुलंदशहर : भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हुई मौत
ब्रेकिंग न्यूज।
बुलंदशहर से इस वक्त की बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है।
जहां एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई।
हादसा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भांसोली के निकट हुआ।
जहां तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पति-पत्नी और उनके तीन।
मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया।
पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव धमेड़ा कीरत निवासी ठाकुर उत्तम सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष अपनी पत्नी उर्मिला उम्र करीब 40 वर्ष और तीन बच्चों निशांत, दिशा और अनयरा के साथ बाइक पर सवार होकर खुर्जा से बुलंदशहर लौट रहे थे।
बताया गया है कि जैसे ही उनका बाइक गांव भांसोली के निकट पहुंचा तभी तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। 
हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार पांचों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला।
अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद परिवार और गांव में मातम पसरा हुआ है।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और फरार ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
    user_& टीवी इंडिया
    & टीवी इंडिया
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    31 min ago
  • हापुड़ जिले के धौलाना थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ कमान संभाली है। यह कदम क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण कार्रवाई या कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
    1
    हापुड़ जिले के धौलाना थाना प्रभारी अवनीश कुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ कमान संभाली है। यह कदम क्षेत्र में किसी महत्वपूर्ण कार्रवाई या कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उठाया गया है।
    user_Manuddin Khan
    Manuddin Khan
    अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.