Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिना किसी आदेश के चकावट की जमीन में बना मंदिर का बाउंड्री तोड़ा, कुशीनगर,चौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरवलिया में बिना किसी सरकारी आदेश के जुगुल किशोर राय आदि के चकावाट जमीन में बना मंदिर की बाउंड्री तोड़ दिया,जुगुल किशोर का कहना है कि बिना बंटवारे का किसी एक व्यक्ति के शिकायत पर बाउंड्री तोड़ दिया । बाउंड्री का कुछ हिस्सा नाली में पड़ा था जिसके लिए राजस्व अधिकारी को धारा 67 के तहत ग्राम प्रधान को नोटिस देना चाहिए । राजस्व अधिकारियों का यह रवैया उनको संदेह के घेरे में खड़ा कर रहा है।
Raju Chaubey
बिना किसी आदेश के चकावट की जमीन में बना मंदिर का बाउंड्री तोड़ा, कुशीनगर,चौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत लोहरवलिया में बिना किसी सरकारी आदेश के जुगुल किशोर राय आदि के चकावाट जमीन में बना मंदिर की बाउंड्री तोड़ दिया,जुगुल किशोर का कहना है कि बिना बंटवारे का किसी एक व्यक्ति के शिकायत पर बाउंड्री तोड़ दिया । बाउंड्री का कुछ हिस्सा नाली में पड़ा था जिसके लिए राजस्व अधिकारी को धारा 67 के तहत ग्राम प्रधान को नोटिस देना चाहिए । राजस्व अधिकारियों का यह रवैया उनको संदेह के घेरे में खड़ा कर रहा है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवरिया में स्पा सेंटर की आड़ में काला खेल! पुलिस छापे में कई हिरासत में1
- कुशीनगर-सलेमगढ टोल प्लाजा: खराब स्ट्रीट लाइटें राहगीरों के लिए बनीं 'काल', हादसों का बढ़ा खतरा. कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-28) पर स्थित कुशीनगर के सलेमगढ टोल टैक्स के आसपास की सड़कों पर इन दिनों अव्यवस्था का आलम है। टोल प्लाजा के समीप लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जिसके कारण रात होते ही पूरा इलाका गहरे अंधेरे में डूब जाता है। यह अंधेरा अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़े खतरे का सबब बन गया है।हादसों को दावत दे रहा अंधेरा सलेमगढ टोल प्लाजा से गुजरने वाले वाहन चालकों का कहना है कि लाइटें खराब होने की वजह से रात के समय सड़कों की स्पष्ट दिखाई नहीं देती। भारी वाहनों की आवाजाही और विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह स्थिति बेहद जानलेवा साबित हो रही है।सुरक्षा पर उठे सवालटोल टैक्स पर भारी-भरकम राशि चुकाने के बावजूद यात्रियों को बुनियादी सुविधाएं न मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है। रखरखाव में लापरवाही: महीनों से लाइटें बंद होने के बावजूद एनएचएआई (NHAI) या संबंधित ठेकेदार द्वारा इसकी सुध नहीं ली जा रही है।हम हर बार टोल टैक्स देते हैं, लेकिन सुविधा के नाम पर हमें अंधेरी सड़कें मिलती हैं। रात में सलेमगढ क्रॉस करते समय हमेशा डर लगा रहता है कि कोई हादसा न हो जाए।प्रशासन से जल्द मरम्मत की मांग क्षेत्रीय जनता और वाहन स्वामियों ने जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जनहित को ध्यान में रखते हुए खराब पड़ी लाइटों को तत्काल ठीक कराया जाए। यदि समय रहते सड़कों को रोशन नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में कोई बड़ी अनहोनी घट सकती है।1
- गेंहू की पकी फसल में लगी भीषण आग अज्ञात कारणों से लगी आग से मचा हड़कंप - आग ने चंद मिनटों में लिया विकराल रूप - दर्जनों एकड़ फसल जलकर हुई राख - किसानों को गेंहू की फसल जलने से हुआ भारी नुकसान - आग बुझाने के लिए ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी - ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश जारी - मौके पर स्थानीय प्रशासन और दमकल टीम भी पहुँची - हाटा तहसील क्षेत्र के स्वागीपटी सिंघना की घटना।2
- Post by Dehati News1
- बेकाबू कार का कहर: 8 लोगों को कुचला, 12 साल की बच्ची की मौत कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारी पट्टी चौराहे पर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क पर कहर बरपा दिया। कार ने बाइक, साइकिल सवारों और पैदल राहगीरों को टक्कर मार दी, जिसमें 8 लोग घायल हो गए। घायलों में 12 साल की जोया की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद गुस्साई भीड़ ने कार में तोड़फोड़ की और चालक की पिटाई कर दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।4
- बेतिया बाजार समिति में स्थानीय किसानों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि उन्हें लंबे समय पहले हरीवाटिका शिव मंदिर के समीप से हटाकर नया स्थान दिया गया था, लेकिन अवैध दबंग किसानों ने पुराने बाजार समिति पर कब्जा कर रखा है। स्थानीय किसानों के अनुसार, बाहरी दबंग लोग दूसरे राज्यों से सामग्री लाकर यहां खरीद-बिक्री कर रहे हैं, जिससे वर्षों से अपनी जीविका चला रहे स्थानीय किसानों को नुकसान हो रहा है। किसानों ने बताया कि प्रशासन द्वारा नोटिस जारी करने के बावजूद उन्हें सम्मानजनक स्थान नहीं दिया गया। इस स्थिति से नाराज होकर उन्होंने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन कार्रवाई नहीं करता है तो वे मुख्य द्वार को बंद कर आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे। स्थानीय किसानों का कहना है कि यह दबंगई केवल बिहार में ही देखने को मिलती है और पिछले तीन दशकों से वे अपनी सामग्री की खरीद-बिक्री कर जीवन यापन कर रहे हैं। प्रदर्शन में सैकड़ों किसानों ने अतिक्रमण और प्रशासन की निष्क्रियता पर गहरी नाराजगी जताई और स्पष्ट किया कि उनकी मांगों को नजरअंदाज करना गंभीर परिणाम ला सकता है।1
- Post by Times of Uttar Pradesh1
- खबर का असर संवाददाता कुशीनगर जिले में गुरुवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। खड्डा से सिसवा की ओर जा रही एक अनियंत्रित कार ने बंजारी पट्टी इलाके में सड़क किनारे मौजूद लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में कुल 8 लोग घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुर्कहा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद 7 घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल पडरौना रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों के अनुसार, घायलों में से 2 लोगों की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके। ईश्वर से सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही ।1
- गेहूं की पकी फसल में लगी भीषण आग लगने से मचा हड़कंप खबर का असर संवाददाता कुशीनगर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां गेहूं की पकी फसल में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और दर्जनों एकड़ फसल जलकर राख हो गई। किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।यह पूरी घटना कुशीनगर के हाटा थाना क्षेत्र के स्वागीपटी सिंघना गांव की है, जहां अज्ञात कारणों से गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तेजी से फैलते हुए आसपास के खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय ग्रामीणों के मुताबिक, आग इतनी तेजी से फैली कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और सभी लोग अपने स्तर पर आग बुझाने की कोशिश में जुट गए। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। हालांकि, तब तक दर्जनों एकड़ गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर राख हो चुकी है। इस घटना से किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और वे बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं। फिलहाल दमकल विभाग और प्रशासन की टीम आग बुझाने में जुटी हुई है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।2