logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

9 साल का दूल्हा, 8 साल की दुल्हन... MP में बाल विवाह का केस, माता-पिता सहित पंडित, हलवाई, टेंटवाले पर एक्शन मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बाल विवाह का सनसनीखेज कहानी सामने आई है. यहां 9 साल के बच्चे की शादी 8 साल की बच्ची से करा दी गई. बच्चे को बाकायदा दूल्हा बनाकर घोड़ी चढ़ाया गया और बारात निकाली गई. इस मामले का वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन हरकत में आ गया. जांच-पड़ताल के बाद कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बाल विवाह का मामला सामने आया है. यहां आठ साल की बच्ची का विवाह 9 साल के बच्चे के साथ बकायदा रस्मों रिवाज के साथ हुआ. दूल्हा-दुल्हन को मेहंदी लगाई गई. हल्दी की रस्में हुईं. बैंड बाजे के साथ शहनाई गूंजी. दूल्हा घोड़ी भी चढ़ा और विवाह की रस्में कराई गईं. इस पूरे मामले का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला प्रशासन तक पहुंच गया. टीम मौके पर पहुंची और भोजपुर पुलिस थाने में बाल विवाह का केस दर्ज कर लिया गया. यह पूरी कहानी राजगढ़ के भोजपुर थाना क्षेत्र की है. यहां 9 साल के बच्चे की बारात एक दूसरे गांव में पहुंची थी. पूरे विधि विधान के साथ शादी संपन्न हुई. इस बाल विवाह की भनक एक दिन पहले प्रशासन को लगी थी और टीम मौके पर पहुंची. उस समय परिवार वालों ने चालाकी दिखाई और प्रशासन की टीम के सामने दूसरे दूल्हे को पेश कर दिया कि इसकी शादी हो रही है. प्रशासन की टीम जब वापस लौट आई तो दूसरे दिन अपने नाबालिग बच्चों की शादी पूरे रीति रिवाज के साथ कर दी गई.

4 hrs ago
user_Gaurav Kumar Mishra
Gaurav Kumar Mishra
Munger, Bihar•
4 hrs ago

9 साल का दूल्हा, 8 साल की दुल्हन... MP में बाल विवाह का केस, माता-पिता सहित पंडित, हलवाई, टेंटवाले पर एक्शन मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बाल विवाह का सनसनीखेज कहानी सामने आई है. यहां 9 साल के बच्चे की शादी 8 साल की बच्ची से करा दी गई. बच्चे को बाकायदा दूल्हा बनाकर घोड़ी चढ़ाया गया और बारात निकाली गई. इस मामले का वीडियो वायरल हुआ तो प्रशासन हरकत में आ गया. जांच-पड़ताल के बाद कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मध्य प्रदेश के राजगढ़ में बाल विवाह का मामला सामने आया है. यहां आठ साल की बच्ची का विवाह 9 साल के बच्चे के साथ बकायदा रस्मों रिवाज के साथ हुआ. दूल्हा-दुल्हन को मेहंदी लगाई गई. हल्दी की रस्में हुईं. बैंड बाजे के साथ शहनाई गूंजी. दूल्हा घोड़ी भी चढ़ा और विवाह की रस्में कराई गईं. इस पूरे मामले का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो मामला प्रशासन तक पहुंच गया. टीम मौके पर पहुंची और भोजपुर पुलिस थाने में बाल विवाह का केस दर्ज कर लिया गया. यह पूरी कहानी राजगढ़ के भोजपुर थाना क्षेत्र की है. यहां 9 साल के बच्चे की बारात एक दूसरे गांव में पहुंची थी. पूरे विधि विधान के साथ शादी संपन्न हुई. इस बाल विवाह की भनक एक दिन पहले प्रशासन को लगी थी और टीम मौके पर पहुंची. उस समय परिवार वालों ने चालाकी दिखाई और प्रशासन की टीम के सामने दूसरे दूल्हे को पेश कर दिया कि इसकी शादी हो रही है. प्रशासन की टीम जब वापस लौट आई तो दूसरे दिन अपने नाबालिग बच्चों की शादी पूरे रीति रिवाज के साथ कर दी गई.

More news from Bihar and nearby areas
  • Post by Gaurav Kumar Mishra
    1
    Post by Gaurav Kumar Mishra
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    3 hrs ago
  • Post by Adv Pranav Kumar
    1
    Post by Adv Pranav Kumar
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    14 hrs ago
  • सोलर ऋण मेला–2026 का आयोजन, डीएम ने किया उद्घाटन; सौर ऊर्जा अपनाने की अपील मुंगेर: दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मुंगेर द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत नगर भवन में “सोलर ऋण मेला–2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, नगर आयुक्त पार्थव गुप्ता, मेयर कुमकुम देवी, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार एवं विद्युत अधीक्षण अभियंता दिवाकर लाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में विभिन्न बैंकों एवं सोलर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर उपभोक्ताओं को योजना, ऋण सुविधा और सब्सिडी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रयास किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें। जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ती ऊर्जा मांग के बीच सौर ऊर्जा एक प्रभावी और स्थायी विकल्प है। सोलर सिस्टम लगाने से उपभोक्ता खुद बिजली उत्पादन कर सकते हैं, जिससे बिजली बिल में काफी कमी आ सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार की सब्सिडी योजना का लाभ उठाकर अपने घरों में सोलर संयंत्र स्थापित करें। विद्युत अधीक्षण अभियंता दिवाकर लाल ने बताया कि मेले का उद्देश्य लंबित एवं त्रुटिपूर्ण आवेदनों का समाधान करना है। इस दौरान उपभोक्ताओं और बैंक कर्मियों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुंगेर एवं लखीसराय में 700 घरों में सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य है, जिसमें करीब 45 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
    1
    सोलर ऋण मेला–2026 का आयोजन, डीएम ने किया उद्घाटन; सौर ऊर्जा अपनाने की अपील
मुंगेर: दक्षिण बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, मुंगेर द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत नगर भवन में “सोलर ऋण मेला–2026” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर, नगर आयुक्त पार्थव गुप्ता, मेयर कुमकुम देवी, उप विकास आयुक्त अजीत कुमार एवं विद्युत अधीक्षण अभियंता दिवाकर लाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
मेले में विभिन्न बैंकों एवं सोलर कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर उपभोक्ताओं को योजना, ऋण सुविधा और सब्सिडी से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने का प्रयास किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोग योजना का लाभ उठा सकें।
जिलाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि बढ़ती ऊर्जा मांग के बीच सौर ऊर्जा एक प्रभावी और स्थायी विकल्प है। सोलर सिस्टम लगाने से उपभोक्ता खुद बिजली उत्पादन कर सकते हैं, जिससे बिजली बिल में काफी कमी आ सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सरकार की सब्सिडी योजना का लाभ उठाकर अपने घरों में सोलर संयंत्र स्थापित करें।
विद्युत अधीक्षण अभियंता दिवाकर लाल ने बताया कि मेले का उद्देश्य लंबित एवं त्रुटिपूर्ण आवेदनों का समाधान करना है। इस दौरान उपभोक्ताओं और बैंक कर्मियों के बीच सीधा संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित निपटारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुंगेर एवं लखीसराय में 700 घरों में सोलर संयंत्र लगाने का लक्ष्य है, जिसमें करीब 45 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    18 hrs ago
  • बलिया के फूलचौक स्थित स्टेट बैंक से एक व्यक्ति के झोला से ₹50000 चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया है
    1
    बलिया के फूलचौक स्थित स्टेट बैंक से एक व्यक्ति के झोला से ₹50000 चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया है
    user_Update
    Update
    बलिया, बेगूसराय, बिहार•
    1 hr ago
  • परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार एवं उनके भाई, बेगूसराय-खगड़िया के एमएलसी राजीव कुमार सोमवार की रात लगभग दस बजे पटना से लौटने के दौरान गोगरी प्रखंड के रामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की और कार्यकर्ताओं से जमीनी हालात की जानकारी ली। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं। मौके पर पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार ने वर्तमान विधायक बाबूलाल शौर्य पर जमकर निशाना साधते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम नहीं हो रहा है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है। वहीं, एमएलसी राजीव कुमार ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी हर समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और आने वाले समय में विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने की अपील की।
    1
    परबत्ता विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार एवं उनके भाई, बेगूसराय-खगड़िया के एमएलसी राजीव कुमार सोमवार की रात लगभग दस बजे पटना से लौटने के दौरान गोगरी प्रखंड के रामपुर पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
इस दौरान दोनों नेताओं ने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की और कार्यकर्ताओं से जमीनी हालात की जानकारी ली। बैठक में कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याएं भी उनके समक्ष रखीं।
मौके पर पूर्व विधायक डॉ. संजीव कुमार ने वर्तमान विधायक बाबूलाल शौर्य पर जमकर निशाना साधते हुए क्षेत्र में विकास कार्यों की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम नहीं हो रहा है, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।
वहीं, एमएलसी राजीव कुमार ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी हर समस्या को गंभीरता से लिया जाएगा और आने वाले समय में विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज को मजबूती से उठाने की अपील की।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    2 hrs ago
  • प्यार पर पहरे तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कहानी दिखाने जा रहे हैं जहाँ ग्रामीणों ने 'विलेन' बनने के बजाय 'मैरैज ब्यूरो' की भूमिका निभाई। मामला पसराहा थाना क्षेत्र क़े अंतर्गत पसराहा गाँव एवं गोगरी थाना क्षेत्र का शेरगढ़ गाँव का है, जहाँ रात के अंधेरे में छिप-छिपकर मिल रहे एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों नें पकड़ लिया। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। हंगामा करने के बजाय, मौके पर ही दोनों की शादी करवा दी। आईए जानते हैं विस्तार से पूरी कहानी। दरअसल पूरा मामला भागलपुर जिले अंतर्गत नवगछिया दुर्गा मंदिर के समीप का है। जहां यह दोनों प्रेमी जोड़े आपने किसी निजी रिश्तेदार के यहां जाकर मिलने का प्लान बनाया, वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने इसकी चहल-पहल को देखकर समझ गए कि यह कोई प्रेमी जोड़े हैं, जब पूछताछ किया तो मामला सच साबित हुआ, और वहां के कुछ ग्रामीण युवा और प्रेमी जोड़े के रिश्तेदारों ने मिलकर दोनों की शादी करवा दिया। वही इस संबंध में प्रेमी जोड़े ने बताया की , हम डरे हुए थे, लेकिन गांव वालों ने जो हमारा साथ दिया, उसके लिए हम शुक्रगुजार हैं।
    1
    प्यार पर पहरे तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कहानी दिखाने जा रहे हैं जहाँ ग्रामीणों ने 'विलेन' बनने के बजाय 'मैरैज ब्यूरो' की भूमिका निभाई। मामला पसराहा थाना क्षेत्र क़े अंतर्गत पसराहा गाँव एवं गोगरी थाना क्षेत्र का शेरगढ़ गाँव का है, जहाँ रात के अंधेरे में छिप-छिपकर मिल रहे एक प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों नें पकड़ लिया। लेकिन इसके बाद जो हुआ, उसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। हंगामा करने के बजाय, मौके पर ही दोनों की शादी करवा दी।
आईए जानते हैं विस्तार से पूरी कहानी।
दरअसल पूरा मामला भागलपुर जिले अंतर्गत नवगछिया दुर्गा मंदिर के समीप का है। जहां यह दोनों प्रेमी जोड़े आपने किसी निजी रिश्तेदार के यहां जाकर मिलने का प्लान बनाया, वहां पर मौजूद कुछ लोगों ने इसकी चहल-पहल को देखकर समझ गए कि यह कोई प्रेमी जोड़े हैं, जब पूछताछ किया तो मामला सच साबित हुआ, और वहां के कुछ ग्रामीण युवा और प्रेमी जोड़े के रिश्तेदारों ने मिलकर दोनों की शादी करवा दिया। 
वही इस संबंध में प्रेमी जोड़े ने बताया की , हम डरे हुए थे, लेकिन गांव वालों ने जो हमारा साथ दिया, उसके लिए हम शुक्रगुजार हैं।
    user_Reshu Ranjan
    Reshu Ranjan
    साहस हमेशा सच दिखाने की गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    14 hrs ago
  • मुंगेर जिला अंतर्गत जमालपुर विधानसभा में यूपी के तर्ज पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। वहीं दूसरी और मुंगेर में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है
    1
    मुंगेर जिला अंतर्गत जमालपुर विधानसभा में यूपी के तर्ज पर बुलडोजर चलना शुरू हो गया है। वहीं दूसरी और मुंगेर में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है
    user_Gaurav Kumar Mishra
    Gaurav Kumar Mishra
    Munger, Bihar•
    4 hrs ago
  • Post by Komal Devi
    1
    Post by Komal Devi
    user_Komal Devi
    Komal Devi
    Dancer मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • Post by Adv Pranav Kumar
    1
    Post by Adv Pranav Kumar
    user_Adv Pranav Kumar
    Adv Pranav Kumar
    Local News Reporter मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.