logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हड़ताल के बीच प्रशासनिक मजबूती: कोटवा में नए अंचल प्रभारी ने संभाला पदभार, तीन अंचलों की मिली जिम्मेदारी। लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चम्पारण,कोटवा: राज्य में अंचलाधिकारी (सीओ) एवं राजस्व कर्मियों की जारी हड़ताल के कारण आम जनजीवन पर पड़ रहे असर को देखते हुए सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा कदम उठाया है। इसी कड़ी में विंदेश्वर प्रसाद सिंह ने बुधवार को कोटवा अंचल कार्यालय में नए अंचल प्रभारी के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया है। उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) चिरंजीवी पांडेय से प्रभार लिया। पदभार ग्रहण के साथ ही उन्होंने कार्यों की समीक्षा शुरू कर दी और कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि इससे पूर्व विंदेश्वर प्रसाद सिंह तुरकौलिया में राजस्व पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे। सरकार ने वर्तमान परिस्थिति को देखते हुए उन्हें अतिरिक्त जिम्मेदारी देते हुए कोटवा के साथ-साथ तुरकौलिया और पिपराकोठी अंचल का भी प्रभार सौंपा है। वे इन तीनों अंचलों में राजस्व पदाधिकारी के दायित्वों का भी निर्वहन करेंगे। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता अंचल कार्यालय से जुड़े सभी कार्यों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करना है। विशेष रूप से छात्रों से जुड़े जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र समय पर निर्गत किए जाएंगे, ताकि उन्हें परीक्षा, नामांकन या नौकरी के अवसरों में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने यह भी कहा कि हड़ताल के बावजूद आम लोगों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने अंचल कर्मियों के साथ बैठक कर कार्य प्रणाली को सुचारु बनाए रखने, लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने तथा जनता के प्रति संवेदनशील रवैया अपनाने का निर्देश दिया। प्रशासन के इस फैसले से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है, खासकर उन लोगों को जो लंबे समय से अपने जरूरी कागजात और राजस्व संबंधित कार्यों के लिए कार्यालय के चक्कर लगा रहे थे।

3 hrs ago
user_LOCAL PUBLIC NEWS
LOCAL PUBLIC NEWS
Information service activities . कोटवा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
3 hrs ago
a3842ee7-267e-4596-b99d-50f2ca0bb645

More news from बिहार and nearby areas
  • लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चंपारण (भोपतपुर):भोपतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के सा नायका टोला स्थित टॉवर के पास की गई। पुलिस के अनुसार, उजले रंग की स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर DL1CP-3562) की तलाशी लेने पर उसमें रखी 10 पेटी "Officer Choice" शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 48 टेट्रा पैकेट थे, इस प्रकार कुल 480 पैकेट बरामद किए गए। प्रत्येक पैकेट 180 एमएल का है, जिससे कुल 86.4 लीटर शराब जब्त की गई। मौके से पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान चुटून भगत (उम्र 22 वर्ष, पिता- विनोद भगत, निवासी पुरानी डीह) और राहुल कुमार (उम्र 19 वर्ष, पिता- बनारस यादव, निवासी बझीया खुर्द) के रूप में हुई है। दोनों भोपतपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि चुटून भगत का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ भोपतपुर थाना में पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें उत्पाद अधिनियम और पुलिस पर हमला जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाने की योजना थी।
    1
    लोकल पब्लिक न्यूज़/पूर्वी चंपारण (भोपतपुर):भोपतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कॉर्पियो वाहन से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है। यह कार्रवाई थाना क्षेत्र के सा नायका टोला स्थित टॉवर के पास की गई।
पुलिस के अनुसार, उजले रंग की स्कॉर्पियो (रजिस्ट्रेशन नंबर DL1CP-3562) की तलाशी लेने पर उसमें रखी 10 पेटी "Officer Choice" शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 48 टेट्रा पैकेट थे, इस प्रकार कुल 480 पैकेट बरामद किए गए। प्रत्येक पैकेट 180 एमएल का है, जिससे कुल 86.4 लीटर शराब जब्त की गई।
मौके से पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान चुटून भगत (उम्र 22 वर्ष, पिता- विनोद भगत, निवासी पुरानी डीह) और राहुल कुमार (उम्र 19 वर्ष, पिता- बनारस यादव, निवासी बझीया खुर्द) के रूप में हुई है। दोनों भोपतपुर थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि चुटून भगत का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ भोपतपुर थाना में पहले भी कई मामले दर्ज हैं, जिनमें उत्पाद अधिनियम और पुलिस पर हमला जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।
पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आगे की कार्रवाई जारी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और इसे कहां पहुंचाने की योजना थी।
    user_LOCAL PUBLIC NEWS
    LOCAL PUBLIC NEWS
    Information service activities . कोटवा, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • पहाड़पुर प्रखंड गेट पर यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अब यहां आने-जाने वाले लोगों को बैठने और ठहरने में काफी सहूलियत मिलेगी।वहीं, शौचालय का निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। इसके पूरा होने के बाद क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और यात्रियों को और अधिक सुविधा मिल सकेगी।स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रखंड गेट पर व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को अब अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
    1
    पहाड़पुर प्रखंड गेट पर यात्रियों की सुविधा के लिए यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। अब यहां आने-जाने वाले लोगों को बैठने और ठहरने में काफी सहूलियत मिलेगी।वहीं, शौचालय का निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। इसके पूरा होने के बाद क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होगी और यात्रियों को और अधिक सुविधा मिल सकेगी।स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रखंड गेट पर व्यवस्था में सुधार होगा और लोगों को अब अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
    user_Chaman Kumar Tiwari
    Chaman Kumar Tiwari
    Photographer पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    2 hrs ago
  • Post by Talk On Chair
    1
    Post by Talk On Chair
    user_Talk On Chair
    Talk On Chair
    Media company मोतिहारी, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by RAJA KUMAR
    1
    Post by RAJA KUMAR
    user_RAJA KUMAR
    RAJA KUMAR
    पत्रकार पूर्वी चंपारण, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    8 hrs ago
  • मुजफ्फरपुर के अहियापुर चौक पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके को दहला दिया। बाइक सवार अपराधियों ने प्रभाकर कुमार सिंह को निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू हुई और FSL टीम भी बुलाई गई। जमीन, पैसे और एग्रीमेंट को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। इस मामले में उदय पटेल और तुलसी राय का नाम सामने आया है, जिनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई भी बताई जा रही है। पुलिस लगातार एक्शन में है, लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि अपराधियों को सजा तक पहुंचाना आज भी सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। 👉 हिंदू, मुस्लिम, दलित अमीर गरीब — कानून सबके लिए बराबर है, लेकिन न्याय की राह आज भी लंबी है। निष्पक्ष खबरें अब तक बिहार — सच दिखाना हमारा काम है, फैसला आपका। #Muzaffarpur #मुजफ्फरपुर #BiharCrime #PrabhakarSingh #MurderCase #BreakingNews #AhiyaPur #BiharPolice #CrimeNews #GroundReport #UdayPatel #TulsiRai #LawAndOrder #IndiaNews #Justice #हिंदू #मुस्लिम #दलित #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur
    1
    मुजफ्फरपुर के अहियापुर चौक पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी ने पूरे इलाके को दहला दिया।
बाइक सवार अपराधियों ने प्रभाकर कुमार सिंह को निशाना बनाकर मौत के घाट उतार दिया।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जांच शुरू हुई और FSL टीम भी बुलाई गई। जमीन, पैसे और एग्रीमेंट को लेकर विवाद की बात सामने आ रही है। इस मामले में उदय पटेल और तुलसी राय का नाम सामने आया है, जिनकी गिरफ्तारी की कार्रवाई भी बताई जा रही है।
पुलिस लगातार एक्शन में है, लेकिन जमीनी हकीकत यही है कि अपराधियों को सजा तक पहुंचाना आज भी सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है।
👉 हिंदू, मुस्लिम, दलित अमीर गरीब — कानून सबके लिए बराबर है, लेकिन न्याय की राह आज भी लंबी है।
निष्पक्ष खबरें अब तक बिहार — सच दिखाना हमारा काम है, फैसला आपका।
#Muzaffarpur #मुजफ्फरपुर #BiharCrime #PrabhakarSingh #MurderCase #BreakingNews #AhiyaPur #BiharPolice #CrimeNews #GroundReport #UdayPatel #TulsiRai #LawAndOrder #IndiaNews #Justice #हिंदू #मुस्लिम #दलित #निष्पक्ष_ख़बरें_अब_तक_बिहार #Ankesh_Thakur
    user_Ankesh Thakur
    Ankesh Thakur
    News Anchor कल्याणपुर, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • सितामढी में बिहार पुलिस के गालीबाज दरोगा, ने फरियादीयो कों दिया गंदी गंदी गालियां।
    1
    सितामढी में बिहार पुलिस के गालीबाज दरोगा, ने फरियादीयो कों दिया गंदी गंदी गालियां।
    user_News Granth
    News Granth
    चकिया (पिपरा), पूर्वी चंपारण, बिहार•
    14 hrs ago
  • सुगौली में गैस वितरण में अनियमितता को लेकर लोगों में उबाल। सीपीएम ने इसको लेकर बीडीओ को दिया विज्ञप्ति
    3
    सुगौली में गैस वितरण में अनियमितता को लेकर लोगों में उबाल। सीपीएम ने इसको लेकर बीडीओ को दिया विज्ञप्ति
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • भोजपुरी लोक गीत सुन कर हो जाएंगे हैरान
    1
    भोजपुरी लोक गीत सुन कर हो जाएंगे हैरान
    user_AGS live
    AGS live
    Local News Reporter बरौली, गोपालगंज, बिहार•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.