Shuru
Apke Nagar Ki App…
धनबाद,कमरे में फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक, परिवार में मातम।
News Today Jharkhand
धनबाद,कमरे में फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक, परिवार में मातम।
More news from झारखंड and nearby areas
- धनबाद,वार्ड 18 की जीत पर सवाल, फर्जी जाति प्रमाण पत्र से चुनाव लड़ने की शिकायत,पार्षद समीदा बीबी पर बड़ा आरोप, जाली दस्तावेज से चुनाव जीतने की चर्चा।1
- धनबाद । माँ मथुरासिनी पूजनोत्सव के उपलक्ष्य में माहुरी समाज द्वारा कतरास में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु, समाज के गणमान्य लोग, महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए। पूरे मार्ग में “जय माँ मथुरासिनी” के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण घोड़े की बग्गी में विराजित माँ मथुरासिनी की भव्य प्रतिमा के साथ सजा दिव्य दरबार रहा। वहीं रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप में बालिकाओं द्वारा नारी शक्ति का प्रदर्शन तथा राधा-कृष्ण की मनमोहक नृत्य प्रस्तुति ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। झांकी, सांस्कृतिक प्रदर्शन, आतिशबाजी और युवाओं के नृत्य ने शोभायात्रा की भव्यता को और बढ़ा दिया। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं द्वारा फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा। आयोजकों के अनुसार इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य माहुरी समाज में एकता, एकजुटता और सामाजिक शक्ति का प्रदर्शन करना तथा नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपरा और धार्मिक मूल्यों से जोड़ना है। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, वार्ड 3 पार्षद रागिनी विनायक गुप्ता एवं वार्ड नंबर 1 के डॉ मधुबाला मुख्य रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में शोभायात्रा प्रबंधन समिति के बसंत गुप्ता एवं प्रिंस गुप्ता सेठ, माहुरी वैश्य मंडल के अध्यक्ष नीरज कुमार, सचिव आतिश गुप्ता, उपाध्यक्ष शालिनी सेठ, संगठन मंत्री संजय गुप्ता बबलू, कोषाध्यक्ष अविनाश गुप्ता, माहुरी वैश्य महिला समिति की अध्यक्ष शिखा गुप्ता, सचिव रेणु सेठ, उपाध्यक्ष कविता गुप्ता, संगठन मंत्री डबली गुप्ता, कोषाध्यक्ष दीप्ति गुप्ता, माहुरी वैश्य नवयुवक समिति के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, सचिव रोहित गुप्ता, संगठन मंत्री दीपांशु कंधवे, उपसचिव प्रवीण गुप्ता, तथा माँ मथुरासिनी ट्रस्ट के अध्यक्ष रजनीश सेठ, सचिव संदीप गुप्ता एवं कोषाध्यक्ष सौरभ भदानी सहित सभी पदाधिकारियों और समाज के लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मौके पर अवधेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, संजय गुप्ता, दिलीप गुप्ता सहित समाज के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी समाज बंधुओं, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग और सहभागिता से यह भव्य शोभायात्रा ऐतिहासिक रूप से सफल रही।1
- बाघमारा. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). बरोरा क्षेत्र के एएमपी कोलियरी के सेलपीकर मजदूरों के एच पी सी वेतन मान एवं अन्य मांगो के निष्पादन क़ो लेकर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) के बैनर तले साइडिंग क़ो मंगलवार के दिन सेल पीकर मजदूरों ने ठप रखा. मालूम हो की इस संदर्भ में सोमवार क़ो महाप्रबंधक बरोरा क्षेत्र के सभागार में प्रबंधन से घंटो वार्ता हुई परन्तु प्रबंधन द्वारा सभी मांगो पर असमर्थता जताये जाने पर मजदूरों ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया. जारी रखने का निर्णय लिया. वार्ता में महाप्रबंधक के के सिंह, अपर महाप्रबंधक काजल सरकार, परियोजना पदाधिकारी टी एस चौहान, क्षेत्रीय प्रबंधक मानव संसाधन अभिराज शेखर प्रबंधक मानव संसाधन हेमंत कुमार हैना जबकि यूनियन की ओर से क्षेत्रीय सचिव संतोष गोराई अमरेंद्र कुमार नवल किशोर महतो सुमन पांडेय अरुण रवानी राजीव वीसीयार मुबारक अंसारी रविंद्र राय महेश पांडे संतोष रवानी अनिल कुम्हार दीपक गोराई धनंजय कुमार अर्जुन कुमार दिलीप कुमार सुरेश रवानी विवेक महतो चंपा देवी पंकज शर्मा धनंजय कुमार शंकर पांडे बबलू महतो जगदीश गोप समेत दर्जनों मजदूरगण शामिल हुए.1
- धनबाद जिला कोंग्रेस कमेटी के महासचिव सह झारखंड आंदोलनकारी मोईन अंसारी ने विगत दिन सोमवार की शाम 4 बजे सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र गोबिंदपुर जीटी रोड पर बने रहे एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच की मांग, पत्र में कहा गया कि गोबिंदपुर एवं निरसा में एलिवेटेड रोड निर्माण के लिए 1130 करोड़ रुपए की स्वीकृति की गई है, परंतु काम लेने की होड़ में SP infrastructure development प्राइवेट लिमिटेड ने इस काम को मात्र 554. 98 लाख में ले लिया, इस तरह 43% कम दर पर काम लिया गया, यही कारण है कि निमार्ण कंपनी अब जैसे तैसे काम कर निकल जाने की फिराक में है, इसके तहत प्रीमियम सीमेंट एवं प्रीमियम छड़ का प्रयोग नहीं किया जा रहा है1
- मधुबन थाना क्षेत्र के महेशपुर में बीती शाम को हुई बारिश और तेज आंधी से एक विशाल पेड़ पिछले 23 घंटे से बीच सड़क पर पड़ा है।जिससे कतरास से नवागढ़ महुदा मोड़ जाने वाले मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित है। इतना समय बीत जाने के बाद भी सरकारी तंत्र पूरी तरह से मौन है।पेड़ को सड़क से हटाने के लिए अभी तक कोई पहल नहीं की गई है।जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- झरिया से नयन मोदक की रिपोर्ट झरिया अंचल कार्यालय पर गंभीर आरोप, प्रमाण पत्र के लिए जनता परेशान झरिया अंचल कार्यालय में जाति, आवासीय और EWS प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वैध आवेदनों पर भी अंचल निरीक्षक और संबंधित कर्मियों द्वारा आपत्तिजनक या गलत रिपोर्ट लगा दी जाती है, जिससे सीओ स्तर पर आवेदन सीधे रिजेक्ट हो रहे हैं। छात्रों और युवाओं का कहना है कि तत्काल श्रेणी के आवेदन 24–48 घंटे में निपटने चाहिए, लेकिन यहां 10–11 दिन तक प्रक्रिया लटकाई जा रही है। आरोप यह भी है कि बिचौलियों के जरिए आने वाले आवेदनों पर काम जल्दी हो जाता है। लोगों ने धनबाद के डीसी और एसडीओ से हस्तक्षेप कर जांच की मांग की है।1
- धनबाद जिले के निरसा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत माड़मा पंचायत में पंचायत भवन के बगल में नए स्वास्थ्य उपकेंद्र के निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष शारदा देवी, जिला परिषद सदस्य संजय सिंह, मुखिया रोहिणी देवी, मुखिया प्रतिनिधि संजय महतो, पंचायत समिति सदस्य जावेद अंसारी समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने नारियल फोड़कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।1
- धनबाद,कमरे में फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक, परिवार में मातम।1