logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए विशेष पहल थाना महुली में हार्टफुलनेस मेडिटेशन सत्र आयोजित, तनाव प्रबंधन के गुर सिखाए गए संतकबीरनगर । पुलिस कर्मियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना महुली परिसर में सोमवार को ध्यान (मेडिटेशन) एवं योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में संपन्न हुआ। वर्तमान परिवेश में पुलिस ड्यूटी की अनिश्चितता, लंबी कार्य अवधि और अनियमित दिनचर्या के चलते उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव को कम करने तथा कार्यक्षमता में वृद्धि लाने के उद्देश्य से इस पहल को आयोजित किया गया। सत्र में हार्टफुलनेस मेडिटेशन के प्रशिक्षक आदित्य नारायण ने पुलिस कर्मियों को ध्यान और योग की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने तनाव मुक्ति, मानसिक संतुलन बनाए रखने तथा शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित ध्यान और योगाभ्यास से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है। सत्र में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए सीखी गई तकनीकों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

16 hrs ago
user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
16 hrs ago

पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए विशेष पहल थाना महुली में हार्टफुलनेस मेडिटेशन सत्र आयोजित, तनाव प्रबंधन के गुर सिखाए गए संतकबीरनगर । पुलिस कर्मियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना महुली परिसर में सोमवार को ध्यान (मेडिटेशन) एवं योग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में संपन्न हुआ। वर्तमान परिवेश में पुलिस ड्यूटी की अनिश्चितता, लंबी कार्य अवधि और अनियमित दिनचर्या के चलते उत्पन्न होने वाले मानसिक तनाव को कम करने तथा कार्यक्षमता में वृद्धि लाने के उद्देश्य से इस पहल को आयोजित किया गया। सत्र में हार्टफुलनेस मेडिटेशन के प्रशिक्षक आदित्य नारायण ने पुलिस कर्मियों को ध्यान और योग की विभिन्न विधियों का अभ्यास कराया। उन्होंने तनाव मुक्ति, मानसिक संतुलन बनाए रखने तथा शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर करने के उपायों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित ध्यान और योगाभ्यास से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और कठिन परिस्थितियों में निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है। सत्र में उपस्थित पुलिस कर्मियों ने सक्रिय भागीदारी करते हुए सीखी गई तकनीकों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • संत कबीर नगर।। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने उनके आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। संत कबीर नगर।।राजधानी के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास स्थित रवीन्द्रालय परिसर में यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इस महा समागम का उद्देश्य समाज की एकता को मजबूत करना, सामाजिक ताकत को बढ़ाना और राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाना है। आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी आवाज को मजबूत बनाएं और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें। कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख चेहरे शामिल होंगे, जिनमें श्याम सुंदर वर्मा, प्रिंस वर्मा, राजेश वर्मा, कन्हैया वर्मा, दिनेश वर्मा और अरविंद वर्मा प्रमुख हैं। आयोजकों के अनुसार, यह समागम समाज के भविष्य की दिशा तय करने और समस्याओं के समाधान पर चर्चा का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा। तो आइए, 11 अप्रैल को लखनऊ पहुंचें और इस महा समागम का हिस्सा बनकर समाज की ताकत को एक नई दिशा दें।
    1
    संत कबीर नगर।। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने  उनके आवास पर पहुँचकर शोकाकुल परिवार से मिलकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
संत कबीर नगर।।राजधानी  के चारबाग रेलवे स्टेशन के पास स्थित रवीन्द्रालय परिसर में यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा।
इस महा समागम का उद्देश्य समाज की एकता को मजबूत करना, सामाजिक ताकत को बढ़ाना और राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाना है।
आयोजकों ने समाज के सभी लोगों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी आवाज को मजबूत बनाएं और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।
कार्यक्रम में समाज के कई प्रमुख चेहरे शामिल होंगे, जिनमें श्याम सुंदर वर्मा, प्रिंस वर्मा, राजेश वर्मा, कन्हैया वर्मा, दिनेश वर्मा और अरविंद वर्मा प्रमुख हैं।
आयोजकों के अनुसार, यह समागम समाज के भविष्य की दिशा तय करने और समस्याओं के समाधान पर चर्चा का एक महत्वपूर्ण मंच बनेगा।
तो आइए, 11 अप्रैल को लखनऊ पहुंचें और इस महा समागम का हिस्सा बनकर समाज की ताकत को एक नई दिशा दें।
    user_खबरें 24
    खबरें 24
    Court reporter खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • संतकबीरनगर । पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को थाना दुधारा का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, शौचालय, कार्यालय, हवालात सहित विभिन्न इकाइयों की साफ-सफाई और अभिलेखों की स्थिति का गहन परीक्षण किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित साइबर थाना/सीसीटीएनएस कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति केंद्र का भी फीता काटकर शुभारंभ किया। निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रहरियों, संभ्रांत नागरिकों एवं चौकीदारों के साथ संवाद स्थापित किया गया। उत्कृष्ट सूचना संकलन और सराहनीय कार्य के लिए दो ग्राम चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति केंद्र पर महिला संबंधी शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि महिला फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया जाए। साथ ही महिला कर्मियों को क्षेत्र में जाकर हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने एफआईआर रजिस्टर, विवेचना अभिलेख, मालखाना रजिस्टर एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी विवेचनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों में विशेष सतर्कता और निर्धारित एसओपी के कड़ाई से पालन पर जोर दिया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के रखरखाव एवं संचालन का अभ्यास भी कराया गया। एसपी ने जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष पुलिसिंग पर बल देते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, गोपनीय निरीक्षक अविनाश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा, रीडर एसपी रामआशीष यादव, पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    संतकबीरनगर ।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने सोमवार को थाना दुधारा का वार्षिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, शौचालय, कार्यालय, हवालात सहित विभिन्न इकाइयों की साफ-सफाई और अभिलेखों की स्थिति का गहन परीक्षण किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित साइबर थाना/सीसीटीएनएस कक्ष का उद्घाटन किया। साथ ही मिशन शक्ति अभियान 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत मिशन शक्ति केंद्र का भी फीता काटकर शुभारंभ किया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम प्रहरियों, संभ्रांत नागरिकों एवं चौकीदारों के साथ संवाद स्थापित किया गया। उत्कृष्ट सूचना संकलन और सराहनीय कार्य के लिए दो ग्राम चौकीदारों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क एवं मिशन शक्ति केंद्र पर महिला संबंधी शिकायतों की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि महिला फरियादियों की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया जाए। साथ ही महिला कर्मियों को क्षेत्र में जाकर हेल्पलाइन नंबरों के प्रति जागरूकता फैलाने के निर्देश दिए गए।
उन्होंने एफआईआर रजिस्टर, विवेचना अभिलेख, मालखाना रजिस्टर एवं लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए सभी विवेचनाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। महिला एवं बाल अपराधों में विशेष सतर्कता और निर्धारित एसओपी के कड़ाई से पालन पर जोर दिया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को शस्त्रों के रखरखाव एवं संचालन का अभ्यास भी कराया गया। एसपी ने जनता के प्रति शालीन व्यवहार, त्वरित कार्रवाई और निष्पक्ष पुलिसिंग पर बल देते हुए क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ रखने, रात्रि गश्त बढ़ाने और अपराधियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, गोपनीय निरीक्षक अविनाश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक अरविन्द शर्मा, रीडर एसपी रामआशीष यादव, पीआरओ पी.के. गुप्ता सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • 🏫 रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज 📍 ठकुराडाड़ी, धनघटा - संत कबीर नगर 📢 प्रवेश प्रारम्भ 📅 सत्र 2026-27 🗓️ प्रवेश प्रारम्भ: 02 फरवरी से 📚 मान्यता प्राप्त उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा ✔️ हाईस्कूल – सभी विषय (सभी वर्ग) ✔️ इंटरमीडिएट – कला एवं विज्ञान वर्ग के सभी विषय 🏫 संचालित कक्षाएं 👉 कक्षा 1 से 12 तक 🎖️ NCC सुविधा उपलब्ध 👉 क्षेत्र का एकमात्र NCC मान्यता प्राप्त संस्थान 🚌 वाहन सुविधा उपलब्ध 👉 सभी मार्गों पर 📌 विशेष सूचना 👉 11वीं एवं 12वीं में कला एवं विज्ञान वर्ग की सभी कक्षाएं संचालित 📞 संपर्क करें: 9005740059 7080847797 7080848312
    1
    🏫 रामेश्वर प्रसाद मौर्य स्मारक इंटर कॉलेज
📍 ठकुराडाड़ी, धनघटा - संत कबीर नगर
📢 प्रवेश प्रारम्भ
📅 सत्र 2026-27
🗓️ प्रवेश प्रारम्भ: 02 फरवरी से
📚 मान्यता प्राप्त
उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा
✔️ हाईस्कूल – सभी विषय (सभी वर्ग)
✔️ इंटरमीडिएट – कला एवं विज्ञान वर्ग के सभी विषय
🏫 संचालित कक्षाएं
👉 कक्षा 1 से 12 तक
🎖️ NCC सुविधा उपलब्ध
👉 क्षेत्र का एकमात्र NCC मान्यता प्राप्त संस्थान
🚌 वाहन सुविधा उपलब्ध
👉 सभी मार्गों पर
📌 विशेष सूचना
👉 11वीं एवं 12वीं में कला एवं विज्ञान वर्ग की सभी कक्षाएं संचालित
📞 संपर्क करें:
9005740059
7080847797
7080848312
    user_Puravanchl Tak News
    Puravanchl Tak News
    Photographer घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    1
    Post by रवि चन्द्र पत्रकार
    user_रवि चन्द्र पत्रकार
    रवि चन्द्र पत्रकार
    Nurse सहजनवा, गोरखपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by अनिल कुमार प्रजापति
    1
    Post by अनिल कुमार प्रजापति
    user_अनिल कुमार प्रजापति
    अनिल कुमार प्रजापति
    Voice of people घनघटा, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य हेतु विशेष पहल* *थाना बखिरा में “हार्टफुलनेस मेडिटेशन” सत्र का सफल आयोजन* पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 06.04.2026 को थाना बखिरा परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष योग एवं ध्यान (Meditation) सत्र का सफल आयोजन किया गया। *🎯 आयोजन का मुख्य उद्देश्य* वर्तमान परिवेश में पुलिस ड्यूटी की अनिश्चितता, लंबी कार्य अवधि एवं अनियमित दिनचर्या के कारण उत्पन्न मानसिक तनाव को कम करना तथा कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा। *👨🏫 विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण* इस सत्र में अनुभवी हार्टफुलनेस मेडिटेशन प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा प्रशिक्षकों ने सरल एवं प्रभावी तकनीकों के माध्यम से ध्यान एवं योग का अभ्यास कराया । *🧠 प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु* सत्र के दौरान पुलिस कर्मियों को तनाव मुक्ति के प्रभावी उपाय बताये गये तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने की तकनीक विभिन्न योगासनों का अभ्यास व ध्यान (Meditation) की सरल विधियाँ के बारे में विस्तृत जानकारी एवं अभ्यास कराया गया। *💡 योग एवं ध्यान के प्रमुख लाभ* प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि नियमित ध्यान एवं योग के अभ्यास से मानसिक शांति एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होती है व एकाग्रता एवं कार्यक्षमता में सुधार होता है तथा तनावपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है *🤝 सराहनीय पहल* यह आयोजन पुलिस कर्मियों के मानसिक एवं शारीरिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन अधिक ऊर्जा, संतुलन एवं दक्षता के साथ कर सकेंगे।
    1
    पुलिस कर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य हेतु विशेष पहल*
*थाना बखिरा में “हार्टफुलनेस मेडिटेशन” सत्र का सफल आयोजन*
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* के कुशल निर्देशन में आज दिनांक 06.04.2026 को थाना बखिरा परिसर में पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष योग एवं ध्यान (Meditation) सत्र का सफल आयोजन किया गया।
*🎯 आयोजन का मुख्य उद्देश्य*
वर्तमान परिवेश में पुलिस ड्यूटी की अनिश्चितता, लंबी कार्य अवधि एवं अनियमित दिनचर्या के कारण उत्पन्न मानसिक तनाव को कम करना तथा कर्मियों की कार्यक्षमता में वृद्धि करना इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य रहा।
*👨🏫 विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण*
इस सत्र में अनुभवी हार्टफुलनेस मेडिटेशन प्रशिक्षकों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया तथा प्रशिक्षकों ने सरल एवं प्रभावी तकनीकों के माध्यम से ध्यान एवं योग का अभ्यास कराया ।
*🧠 प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु*
सत्र के दौरान पुलिस कर्मियों को तनाव मुक्ति के प्रभावी उपाय बताये गये तथा मानसिक संतुलन बनाए रखने की तकनीक
विभिन्न योगासनों का अभ्यास व ध्यान (Meditation) की सरल विधियाँ के बारे में विस्तृत जानकारी एवं अभ्यास कराया गया।
*💡 योग एवं ध्यान के प्रमुख लाभ*
प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि नियमित ध्यान एवं योग के अभ्यास से मानसिक शांति एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होती है व एकाग्रता एवं कार्यक्षमता में सुधार होता है तथा तनावपूर्ण परिस्थितियों में बेहतर निर्णय लेने की क्षमता विकसित होती है
*🤝 सराहनीय पहल*
यह आयोजन पुलिस कर्मियों के मानसिक एवं शारीरिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन अधिक ऊर्जा, संतुलन एवं दक्षता के साथ कर सकेंगे।
    user_Ramesh Dubey
    Ramesh Dubey
    पत्रकारिता Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    20 hrs ago
  • धनघटा बलवंत कुमार पाण्डेय। धनघटा तहसील क्षेत्र के भोतहा गांव में निषाद जयंती के अवसर पर भव्य सभा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र प्रसाद निषाद ने की, जबकि व्यवस्थापक पंचायत पंकज निषाद एवं संयोजक राममिलन निषाद और राम सुरेश निषाद ने आगंतुकों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि, धनुष वीर एकलव्य और निषादराज गुह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं आरती के साथ हुई। इस दौरान समाज के लोगों ने अपने गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए एकता का संकल्प लिया। नारायणपुर निवासी हीरा निषाद ने कहा कि किसी भी समाज को समाप्त करने के लिए उसके इतिहास को मिटाना जरूरी होता है, इसलिए समाज को जीवित रखने के लिए अपने इतिहास को जानना और संजोना आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन दलसिंगार निषाद ने किया। वक्ता अच्छेलाल ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही अपना मजबूत भविष्य और इतिहास बनाता है। अध्यक्षीय संबोधन में योगेंद्र प्रसाद निषाद ने शिक्षा, सामाजिक संगठन और नशा मुक्ति पर बल देते हुए समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया। इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में निषाद समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और एकता का माहौल बना रहा।
    2
    धनघटा बलवंत कुमार पाण्डेय।
धनघटा तहसील क्षेत्र के भोतहा गांव में निषाद जयंती के अवसर पर भव्य सभा समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र प्रसाद निषाद ने की, जबकि व्यवस्थापक पंचायत पंकज निषाद एवं संयोजक राममिलन निषाद और राम सुरेश निषाद ने आगंतुकों का स्वागत किया।
कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वाल्मीकि, धनुष वीर एकलव्य और निषादराज गुह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं आरती के साथ हुई। इस दौरान समाज के लोगों ने अपने गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए एकता का संकल्प लिया।
नारायणपुर निवासी हीरा निषाद ने कहा कि किसी भी समाज को समाप्त करने के लिए उसके इतिहास को मिटाना जरूरी होता है, इसलिए समाज को जीवित रखने के लिए अपने इतिहास को जानना और संजोना आवश्यक है।
कार्यक्रम का संचालन दलसिंगार निषाद ने किया। वक्ता अच्छेलाल ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षित समाज ही अपना मजबूत भविष्य और इतिहास बनाता है।
अध्यक्षीय संबोधन में योगेंद्र प्रसाद निषाद ने शिक्षा, सामाजिक संगठन और नशा मुक्ति पर बल देते हुए समाज को एकजुट रहने का आह्वान किया।
इस मौके पर क्षेत्र के सैकड़ों की संख्या में निषाद समाज के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम में उत्साह और एकता का माहौल बना रहा।
    user_बलवन्त कुमार पाण्डेय
    बलवन्त कुमार पाण्डेय
    रिपोर्टर Ghanghata, Sant Kabeer Nagar•
    23 hrs ago
  • संतकबीरनगर । मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर के परेड ग्राउंड में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों तथा महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया गया। अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग, सड़क सुरक्षा नियमों और महिला हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग की महिला कर्मियों के साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जागरूकता अभियान को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए, जिससे महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को और मजबूती मिल सके।
    1
    संतकबीरनगर ।
मिशन शक्ति 5.0 (द्वितीय चरण) के अंतर्गत रिजर्व पुलिस लाइन संतकबीरनगर के परेड ग्राउंड में सोमवार को जागरूकता कार्यक्रम एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी जयप्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह तथा क्षेत्राधिकारी यातायात प्रियम राजशेखर पाण्डेय के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को साइबर सुरक्षा, यातायात नियमों तथा महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जागरूक किया गया। अधिकारियों ने ऑनलाइन ठगी से बचाव, सुरक्षित इंटरनेट बैंकिंग, सड़क सुरक्षा नियमों और महिला हेल्पलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी।
इस अवसर पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं बालिकाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। पुलिस विभाग की महिला कर्मियों के साथ ही चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर, शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि जागरूकता अभियान को जन-जन तक प्रभावी रूप से पहुंचाया जाए, जिससे महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण को और मजबूती मिल सके।
    user_LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    LIVE UP ONE NEWS UTTAR PRADESH
    खलीलाबाद, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.