सुश्री राजो मालवीय के नेतृत्व में 3 से 10 अगस्त तक निकलेगी ऐतिहासिक श्री जटाशंकर कावड़ यात्रा 2 अगस्त को माँ नर्मदा चुनरी महोत्सव एवं दीपदान से होगा शुभारंभ सुश्री राजो मालवीय के नेतृत्व में 3 से 10 अगस्त तक निकलेगी ऐतिहासिक श्री जटाशंकर कावड़ यात्रा 2 अगस्त को माँ नर्मदा चुनरी महोत्सव एवं दीपदान से होगा शुभारंभ, नर्मदापुरम। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील नर्मदापुरम। सावन मास की पावन बेला में भगवान भोलेनाथ की आराधना एवं माँ नर्मदा की महिमा को समर्पित श्री जटाशंकर कावड़ यात्रा 2026 की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। नर्मदापुरम की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल यह ऐतिहासिक यात्रा 3 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। आयोजन समिति की प्रमुख सुश्री राजो मालवीय ने समस्त शिवभक्तों, मातृशक्ति, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों से इस भव्य धार्मिक आयोजन में परिवार सहित सहभागी बनने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि आयोजन का शुभारंभ 2 अगस्त 2026 को सायं 4:00 बजे पावन सेठानी घाट, नर्मदापुरम पर माँ नर्मदा चुनरी महोत्सव एवं दीपदान के साथ होगा। श्रद्धालु माँ नर्मदा का पूजन-अर्चन, चुनरी अर्पण एवं दीपदान कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की मंगलकामना करेंगे। इसके पश्चात 3 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे सेठानी घाट से भव्य श्री जटाशंकर कावड़ यात्रा प्रारंभ होगी। शिवभक्त माँ नर्मदा का पवित्र जल कावड़ में लेकर "बोल बम" एवं "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ पदयात्रा करते हुए श्री जटाशंकर महादेव मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे। यात्रा का समापन 10 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे श्री जटाशंकर महादेव मंदिर में भगवान शिव के पावन जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन के साथ होगा। सुश्री राजो मालवीय ने कहा कि नर्मदापुरम की जटाशंकर कावड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सेवा, श्रद्धा, अनुशासन, सामाजिक समरसता एवं लोककल्याण का जीवंत प्रतीक है। वर्षों से यह यात्रा माँ नर्मदा की कृपा एवं भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से हजारों श्रद्धालुओं को आस्था के सूत्र में जोड़ती आ रही है। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रा मार्ग पर पेयजल, चिकित्सा, विश्राम, प्रसादी सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा प्रशासन एवं स्वयंसेवकों के निर्देशों का सहयोग करने की अपील की गई है। सुश्री राजो मालवीय, पंडित दिनेश तिवारी, यात्रा संयोजक गोविंद दुबे, दुबे, महामंत्री गजेंद्र मालवीय ने समस्त शिवभक्तों से आह्वान करते हुए कहा कि सावन के इस पावन अवसर पर माँ नर्मदा एवं भगवान भोलेनाथ की आराधना में सहभागी बनें तथा धर्म, संस्कृति और सेवा के इस महाआयोजन को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। सुश्री राजो मालवीय अध्यक्ष श्री जटाशंकर कावड़ यात्रा 2026 नर्मदापुरम (म.प्र.)
सुश्री राजो मालवीय के नेतृत्व में 3 से 10 अगस्त तक निकलेगी ऐतिहासिक श्री जटाशंकर कावड़ यात्रा 2 अगस्त को माँ नर्मदा चुनरी महोत्सव एवं दीपदान से होगा शुभारंभ सुश्री राजो मालवीय के नेतृत्व में 3 से 10 अगस्त तक निकलेगी ऐतिहासिक श्री जटाशंकर कावड़ यात्रा 2 अगस्त को माँ नर्मदा चुनरी महोत्सव एवं दीपदान से होगा शुभारंभ, नर्मदापुरम। श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील नर्मदापुरम। सावन मास की पावन बेला में भगवान भोलेनाथ की आराधना एवं माँ नर्मदा की महिमा को समर्पित श्री जटाशंकर कावड़ यात्रा 2026 की तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। नर्मदापुरम की प्रमुख धार्मिक परंपराओं में शामिल यह ऐतिहासिक यात्रा 3 अगस्त से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी। आयोजन समिति की प्रमुख सुश्री राजो मालवीय ने समस्त शिवभक्तों, मातृशक्ति, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों से इस भव्य धार्मिक आयोजन में परिवार सहित सहभागी बनने का आग्रह किया है। उन्होंने बताया कि आयोजन का शुभारंभ 2 अगस्त 2026 को सायं 4:00 बजे पावन सेठानी घाट, नर्मदापुरम पर माँ नर्मदा चुनरी महोत्सव एवं दीपदान के साथ होगा। श्रद्धालु माँ नर्मदा का पूजन-अर्चन, चुनरी अर्पण एवं दीपदान कर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि तथा जनकल्याण की मंगलकामना करेंगे। इसके पश्चात 3 अगस्त 2026 को प्रातः 9:00 बजे सेठानी घाट से भव्य श्री जटाशंकर कावड़ यात्रा प्रारंभ होगी। शिवभक्त माँ नर्मदा का पवित्र जल कावड़ में लेकर "बोल बम" एवं "हर-हर महादेव" के जयघोष के साथ पदयात्रा करते हुए श्री जटाशंकर
महादेव मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे। यात्रा का समापन 10 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे श्री जटाशंकर महादेव मंदिर में भगवान शिव के पावन जलाभिषेक, रुद्राभिषेक एवं विशेष पूजन-अर्चन के साथ होगा। सुश्री राजो मालवीय ने कहा कि नर्मदापुरम की जटाशंकर कावड़ यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, सेवा, श्रद्धा, अनुशासन, सामाजिक समरसता एवं लोककल्याण का जीवंत प्रतीक है। वर्षों से यह यात्रा माँ नर्मदा की कृपा एवं भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से हजारों श्रद्धालुओं को आस्था के सूत्र में जोड़ती आ रही है। मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। यात्रा मार्ग पर पेयजल, चिकित्सा, विश्राम, प्रसादी सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। साथ ही सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक गरिमा बनाए रखने, अनुशासन का पालन करने तथा प्रशासन एवं स्वयंसेवकों के निर्देशों का सहयोग करने की अपील की गई है। सुश्री राजो मालवीय, पंडित दिनेश तिवारी, यात्रा संयोजक गोविंद दुबे, दुबे, महामंत्री गजेंद्र मालवीय ने समस्त शिवभक्तों से आह्वान करते हुए कहा कि सावन के इस पावन अवसर पर माँ नर्मदा एवं भगवान भोलेनाथ की आराधना में सहभागी बनें तथा धर्म, संस्कृति और सेवा के इस महाआयोजन को सफल बनाने में अपना अमूल्य योगदान दें। सुश्री राजो मालवीय अध्यक्ष श्री जटाशंकर कावड़ यात्रा 2026 नर्मदापुरम (म.प्र.)
- ई-रिक्शा चालक इमरान खान ने भोपाल में ₹1.5 लाख का कीमती मोबाइल फोन उसके असली मालिक को लौटाकर ईमानदारी की एक बड़ी मिसाल पेश की आर्थिक रूप से कमजोर होने के बावजूद उन्होंने लालच न करके इंसानियत को चुना और पुलिस के सहयोग से फोन को सही सलामत वापस पहुँचाया। इमरान खान की ईमानदारी की मुख्य बातेंकीमती मोबाइल: इमरान को सड़क पर लगभग ₹1.5 लाख की कीमत का सैमसंग स्मार्टफोन मिला था। असली मालिक: यह फोन भोपाल के एक डॉ क्टर (डॉ. मेहता) का था।सीधे पुलिस स्टेशन: इमरान ने फोन को बेचने या छुपाने के बजाय नजदीकी पुलिस थाने में जमा कराया। पुलिस द्वारा सम्मान: भोपाल के DSP संतोष पटेल और पुलिस टीम ने इमरान के इस नेक काम के लिए उन्हें थाने में सम्मानित किया।नशे से दूरी है जरूरी: इमरान ने समाज को एक बड़ा संदेश दिया कि वह किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहते हैं, जिससे उनका ईमान और निर्णय लेने की क्षमता हमेशा सही रहती है। समाज के लिए एक प्रेरणादायी संदेशइमरान खान का यह कदम साबित करता है कि "ईमानदारी ही सबसे बड़ी दौलत है।" आज के समय में जहाँ लोग थोड़े से लालच में आकर गलत रास्ते चुन लेते हैं, वहीं इमरान जैसे लोग समाज में मानवता और भरोसे को जिंदा रखते हैं। उनके इस हौसला अफजाई वाले संदेश "नशे से दूरी है जरूरी" को हर नागरिक को अपने जीवन में उतारना चाहिए।1
- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 5 अगस्त को इटारसी आगमन को लेकर प्रशासन मुस्तैद! आज अधिकारियों ने कृषि उपज मंडी पहुँचकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाएँ समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 5 हैशटैग (Hashtags) #Itarsi #ItarsiNews #DrMohanYadav #MadhyaPradesh #ItarsiUpdate मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के 5 अगस्त को इटारसी आगमन को लेकर प्रशासन मुस्तैद! आज अधिकारियों ने कृषि उपज मंडी पहुँचकर कार्यक्रम स्थल की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को व्यवस्थाएँ समय पर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। 5 हैशटैग (Hashtags) #Itarsi #ItarsiNews #DrMohanYadav #MadhyaPradesh #ItarsiUpdate1
- सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर सोहागपुर में भाजपा का विरोध, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन सांसद के खिलाफ आपत्तिजनक सोशल मीडिया पोस्ट पर सोहागपुर में भाजपा का विरोध, थाना प्रभारी को सौंपा ज्ञापन सोहागपुर। सांसद के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में भाजपा मंडल सोहागपुर ने शनिवार को थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस एवं आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के खिलाफ अभद्र और भ्रामक पोस्ट लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत हैं तथा सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करती हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष अश्वनी सरोज, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष अभिनव पालीवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से की मुलाकात नेता प्रतिपक्ष के साथ तीन अन्य विधायक भी रहे मौजूद मुलाकात को लेकर उमंग सिंगार ने बताया कि 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाता है और कमलनाथ सरकार में हमने 9 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर रहा था 9 अगस्त को हर गांव में चर्चा उनकी संस्कृति को लेकर आर्थिक स्थिति सामाजिक स्थिति को लेकर इसलिए हमने मुख्यमंत्री जी से मांग की है कि 9अगस्त को सार्वजनिक औकात घोषित किया जाए इसके अलावा आदिवासी क्षेत्र के आदिवासी छात्रावास और आदिवासी क्षेत्रों में जो सरकारी अस्पताल है उनका निजी हाथों में सौपा जा रहा है निजी हाथों में अस्पताल जैसी बुनियादी सुविधा को यदि सौंप दिया जाएगा और यदि वहां पर डॉक्टर नहीं रहते हैं तो उसका कोई औचित्य नही है इसी प्रकार से आदिवासी अंचल दूर दराज में है और आदिवासी हॉस्टल्स को यकीन निजी हाथों में सौपा जाएगा तो क्या वहां 50 से 100 किलोमीटर दूर से आने वाले आदिवासी छात्रों को क्या सुविधा मिलेगी क्या उनका समुचित विकास हो पाएगा इसी प्रकार से हमने आईटीआई को लेकर के भी चर्चा की है कि वहां आने वाले छात्रों को नए ट्रेड के हिसाब से नई मशीनों के हिसाब से पढ़ाया जाए मुख्यमंत्री ने इन सब विषयों पर हमसे चर्चा की है और कहां है कि मैं इन सब विषयों पर एक बार विचार करूंगा और सभी विषयों पर दोनों दलों के लोग बैठकर चर्चा करेंगे उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा सरकार करती है तो अच्छी बात है स्वागत है नहीं करती तो कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करेगी अमित कॉल की हत्या के मामले में नेता प्रतिपक्ष ने बताया कि कल हम डीजीपी से मिले थे और डीजीपी ने बोला है कि हम इसकी निष्पक्ष जांच करेंगे की उसकी हत्या के पीछे की वजह क्या है और क्योंकि उसके पिताजी भी पुलिस विभाग से जुड़े हुए हैं हमने मुख्यमंत्री के अभी तक सज्ञान में लाया है उन्होंने भी इस पर जांच की बात कही है दतिया उप चुनाव को लेकर कहां की मेरी जानकारी में भी आया था कि वहां पर प्रशासन ने और अधिकारियों ने बूथ कैटरिंग का प्रयास किया है हमारे कांग्रेस की उम्मीदवार घनश्याम जी ने भी मुझे बताया मुझे लगता है कि सरकार ने वहां पर निष्पक्ष चुनाव नहीं कराया है लेकिन मेरा विश्वास है कि वहां पर कांग्रेस जीत रही है नगर पालिका क्षेत्र में अवैध होर्डिंग्स को लेकर कहा कि अवैध होल्डिंग्स किसके लग रहे हैं कौन लगता रहा है कौन उसमें कमीशन ले रहा है क्या सरकार की नजर में नहीं है और यदि है तो उसकी जांच कारण निष्पक्ष जांच होनी चाहिए1
- रायसेन में ‘नमो हरित नगर योजना’ के तहत पौधारोपण महाअभियान: पालिका अध्यक्ष और जनप्रतिनिधियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश देखिए खबर सिर्फ DD NEWS MP दूरदर्शन मध्यप्रदेश पर रायसेन जिला आ जसंवाददाता विनीत माहेश्वरी 9981322343 ओ। NनM1
- शिव धाम के रास्ते में बिक रही थी कच्ची शराब आबकारी विभाग ने की कार्रवाई नागद्वारी मेले के पहले 450 किलो महुआ लाहन और 70 लीटर कच्ची शराब जप्त,अंग्रेजी शराब की बड़ी मात्रा में हो रही सप्लाई1
- होशंगाबाद और सोहागपुर विधानसभा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इस जर्जर सड़क के कारण रोज़ाना 1,000 से अधिक छात्र-छात्राओं और लोहारिया कला, तारारोड़ा, ग्वाड़ी खुर्द, सोमलवाडा, हिम्मत कदई, रामपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने दोनों क्षेत्रीय विधायकों से इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ताज़ा और सटीक खबरों के लिए 'इटारसी अपडेट' को फॉलो करें। 5 हैशटैग (Hashtags): #ItarsiUpdate #HoshangabadNews #Sohagpur #RoadRepair #MPNews होशंगाबाद और सोहागपुर विधानसभा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। इस जर्जर सड़क के कारण रोज़ाना 1,000 से अधिक छात्र-छात्राओं और लोहारिया कला, तारारोड़ा, ग्वाड़ी खुर्द, सोमलवाडा, हिम्मत कदई, रामपुर सहित एक दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामवासियों ने दोनों क्षेत्रीय विधायकों से इस मार्ग की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है। ताज़ा और सटीक खबरों के लिए 'इटारसी अपडेट' को फॉलो करें। 5 हैशटैग (Hashtags): #ItarsiUpdate #HoshangabadNews #Sohagpur #RoadRepair #MPNews1
- संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती वर्ष के पावन उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प अभियान के अंतर्गत निकाली गई भव्य कलश यात्रा में सहभागिता कर स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। संत गुरु रविदास महाराज जी का जीवन हमें समरसता, समानता, सेवा और मानवता का संदेश देता है। आइए, उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और समरस समाज के निर्माण का संकल्प लें।4