नहर किनारे मिली चप्पल, 14 वर्षीय किशोरी लापता — एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी जसवंतनगर/वैदपुरा: जसवंतनगर के वैदपुरा क्षेत्र अंतर्गत नगला बंशी गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी मोहिनी, पुत्री आकाश बाबू, संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। किशोरी की चप्पल नहर किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है और आशंका जताई जा रही है कि वह नहर में गिर गई हो सकती है। परिजनों के अनुसार, मोहिनी बीते दिन घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान ग्रामीणों को नहर के किनारे एक जोड़ी चप्पल पड़ी मिली, जिसे परिजनों ने मोहिनी की बताया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नहर में तलाश के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों के साथ नहर में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। नहर के दोनों ओर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन का कहना है कि जब तक किशोरी का पता नहीं चल जाता, सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मोहिनी के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस प्रशासन को सूचित करें।
नहर किनारे मिली चप्पल, 14 वर्षीय किशोरी लापता — एसडीआरएफ का सर्च ऑपरेशन जारी जसवंतनगर/वैदपुरा: जसवंतनगर के वैदपुरा क्षेत्र अंतर्गत नगला बंशी गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी मोहिनी, पुत्री आकाश बाबू, संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। किशोरी की चप्पल नहर किनारे मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है और आशंका जताई जा रही है कि वह नहर में गिर गई हो सकती है। परिजनों के अनुसार, मोहिनी बीते दिन घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। इसी दौरान ग्रामीणों को नहर के किनारे एक जोड़ी चप्पल पड़ी मिली, जिसे परिजनों ने मोहिनी की बताया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नहर में तलाश के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने गोताखोरों के साथ नहर में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। नहर के दोनों ओर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटाई जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद हैं और पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में भी चिंता और भय का माहौल बना हुआ है। प्रशासन का कहना है कि जब तक किशोरी का पता नहीं चल जाता, सर्च ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मोहिनी के बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस प्रशासन को सूचित करें।
- जसवंतनगर :-ग्राम नगला केहरी से निकले शिवभक्ति कांवरियों ने आस्था और श्रद्धा के साथ कांवड़ यात्रा पूरी करते हुए भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। कांवरिया सबसे पहले नागेश्वर आश्रम पहुंचे, जहां से भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेकर रामपुर गंगा घाट से पवित्र गंगाजल भरा गया। इसके बाद कांवरिया सुबह ठीक 5:00 बजे हजारी महादेव मंदिर सरसई नावर पहुंचे और विधिवत जलाभिषेक किया। जलाभिषेक के उपरांत यात्रा खटखटा मंदिर आश्रम जसवंत नगर की ओर बढ़ी, जहां गंगाजल अर्पित कर पुनः कांवरिया अपने गांव की ओर रवाना हुए। दोपहर करीब 3:00 बजे कांवरियों के गांव नगला केहरी पहुंचने पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और जयकारों के साथ भव्य स्वागत किया जायेगा। मंदिर परिसर भजन-कीर्तन से गूंज उठा और पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। मंदिर पुजारी मुकेश चैतन्य ने ग्रामीणों के सहयोग से इस धार्मिक यात्रा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर नागेश्वर आश्रम में सुबह-शाम पूजा करने वाले संत सत्यराम सिंह ने बताया कि भगवान शिव की नियमित पूजा से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने शिवरात्रि पर शिव व्रत और विधि-विधान से पूजा करने का महत्व भी बताया। वहीं संत सतराम दास जी ने जानकारी दी कि नागेश्वर आश्रम पर आयोजित यज्ञ विगत 18 वर्षों से महाराज सत्यराम दास जी की देखरेख में निरंतर संपन्न कराया जा रहा है। पूरे आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एकता और शिवभक्ति की मिसाल पेश की, जिससे गांव और आसपास के क्षेत्रों में आस्था का माहौल बना रहा।3
- Post by सौरभ कुमार1
- प्रिय करहल विधानसभा वार्ड संख्या 30 जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी राजू यादव के भाइयों-बहनों, भाई राजू यादव (PGT बायोलॉजी, MSc बायोटेक, B.Ed) एक पढ़े-लिखे, ईमानदार शिक्षक हैं जो वार्ड 30 से आपके बीच से निकले हैं। अब वे AAP के बैनर तले 2027 विधानसभा चुनाव में आपके प्रतिनिधि बनकर क्षेत्र को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का वादा करते हैं! शिक्षा, स्वास्थ्य, मुफ्त बिजली-पानी और भ्रष्टाचार मुक्त शासन – सब कुछ AAP के सिद्ध दिल्ली-पंजाब मॉडल से यहां लागू होगा। वोट दें संकल्प को, चुनें असली बदलाव! #RajuYadavForKarhal #AAPKaamKiRajneeti ### अच्छे कार्यों की सूची (भाई राजू यादव के व्यक्तिगत + AAP के वादे – आकर्षक सिंगल लाइन में): - **शिक्षा क्रांति का जादूगर** – सैकड़ों छात्रों को मुफ्त कोचिंग देकर बायोलॉजी-बायोटेक में सपनों को पंख दिए, अब पूरे क्षेत्र में विश्वस्तरीय स्कूल लाने का वादा! - **स्वास्थ्य के सच्चे संरक्षक** – वार्ड 30 में मुफ्त स्वास्थ्य शिविर चलाकर गरीबों को इलाज की रोशनी पहुंचाई, अब मोहल्ला क्लीनिक से घर-घर मुफ्त दवाई-इलाज लाएंगे! - **हरियाली का योद्धा** – 500+ पौधे रोपकर पर्यावरण को नया जीवन दिया, अब बड़े पैमाने पर पेड़ लगाकर जल संरक्षण और हरा-भरा करहल बनाएंगे! - **महिला सशक्तिकरण का प्रणेता** – सिलाई-कढ़ाई ट्रेनिंग सेंटर से महिलाओं को आर्थिक आजादी दी, अब बस में मुफ्त सफर और आर्थिक सहायता से उन्हें और मजबूत करेंगे! - **ईमानदारी का जीता-जागता सबूत** – भ्रष्टाचार से कोसों दूर रहकर जनता का अटूट विश्वास जीता, अब पारदर्शी शासन से रिश्वत मुक्त विकास लाएंगे! **आम आदमी पार्टी के चमकते वादे (दिल्ली-पंजाब मॉडल से प्रेरित – करहल में लागू करने का संकल्प):** - **शिक्षा में क्रांति** – सरकारी स्कूलों को विश्वस्तरीय बनाकर हैप्पीनेस करिकुलम से बच्चों का भविष्य चमकाएंगे! - **स्वास्थ्य सेवा का चमत्कार** – मोहल्ला क्लीनिक से मुफ्त दवाइयाँ-इलाज हर गरीब तक पहुंचाकर स्वास्थ्य क्रांति लाएंगे! - **मुफ्त बिजली का वरदान** – 200-300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देकर आम परिवारों की बिजली बिल की चिंता खत्म करेंगे! - **महिलाओं की ताकत** – बस में मुफ्त सफर, आर्थिक सहायता और सुरक्षा योजनाओं से महिलाओं को सशक्त बनाएंगे! - **रोजगार का सुनहरा दौर** – बिना रिश्वत के हजारों सरकारी नौकरियाँ देकर और ड्रग्स-भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस से युवाओं को नया भविष्य देंगे! भाई राजू यादव + AAP का यह संकल्प करहल को नया मुकाम देगा! साथ दें, वोट दें, 2027 में बदलाव लाएं! 🚀 #RajuYadav #BhagatRajuYadav #KarhalVidhansabha #Ward30 #AAP #AamAadmiParty #KaamKiRajneeti #ImandarNetritva #EducationRevolution #HealthForAll #FreeElectricity #WomenEmpowerment #GreenKarhal #AntiCorruption #VoteForChange #DelhiModel #PunjabModel #RajuYadavForKarhal #AAPKaVikas #BharatBadlega #JaiHind #DevelopmentWithHonesty #VoteAAP #KarhalKaVikas #2027Elections #UPElections #KisanNeta #ShikshakNeta #BadlavKiUmeed #AAPForKarhal1
- gram baralokpur Post baralokpur thana chaubiya tahsil Etawah district Etawah Uttar Pradesh hamare yahan ka koi bhi kharaja nahin banva raha hai sabhi logon se shikayat darj kar chuka hun mukhymantri helpline per bhi call kiya hun koi sunvaee nahin ho rahi hai please request hai ki isko kaarvayi Karen aur isko kharaja ko clear karvayen nikalne mein bahut samasyaen aati Hain aane jaane mein dikkat bahut jyada hoti hai1
- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने आज पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय बलराम यादव के बड़े पुत्र स्वर्गीय अजय यादव के निधन के उपरान्त आज उनके निवास स्थान इटावा में उनके पारिवारिक जनों को सांत्वना देने पहुंचे। इस बीच मीडिया से बात करते हुए गेरुआ वस्त्र पहनने से कोई संत नहीं बन जाता' अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर एक बार फिर हमला, बोले- उन्हें संत की उपाधि किस ने दी मीडिया से बात करते हुए सी एम योगी को मिस्टर बिष्ट साहब कहते हुए संबोधित किया। केवल गेरुआ वस्त्र पहन लेने से कोई संत नहीं हो जाता। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के बयान का हवाला देते हुए बीजेपी और चुनाव आयोग पर भी गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश ने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जब आईने में देखते होंगे तो उन्हें भी लगता होगा कि वे संत नहीं हैं। उन्होंने सवाल किया कि उन्हें संत की उपाधि किस संस्था ने दी और कब दी। इस दौरान शहर के पक्के तालाब चौराहे पर भारत के पूर्व गृहमंत्री एवं भारत रत्न सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया।1
- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर बटेश्वर धाम से जलाभिषेक कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ रविवार को हादसा हो गया। थाना नसीरपुर क्षेत्र के बटेश्वर रोड स्थित नौरंगी घाट के पास एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवार तीन युवकों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों युवक लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। घायलों में दो की हालत नाजुक बनी हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना जसराना क्षेत्र के ग्राम नंगला झाल निवासी अभिषेक (पुत्र अज्ञात), दुर्गेश (पुत्र अज्ञात) और नंगला जाट निवासी कुलदीप बाइक पर सवार होकर बटेश्वर से कांवड़ चढ़ाकर वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नसीरपुर क्षेत्र के नौरंगी घाट के पास पहुँची, तभी सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने घायलों को शिकोहाबाद के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने कुलदीप और दुर्गेश की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर (मेडिकल कॉलेज) रेफर कर दिया है। परिजनों का बयान अस्पताल में मौजूद घायल दुर्गेश के एक परिजन ने बताया बच्चे खुशी-खुशी भोले बाबा का जलाभिषेक करने गए थे। हमें क्या पता था कि लौटते समय रास्ते में यह अनहोनी हो जाएगी। सूचना पाकर घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए1
- जसवंतनगर। रविवार शाम राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित बड़े चौराहे पर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। सीओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में थानाध्यक्ष कमल भाटी, कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार, उपनिरीक्षक शुभम वर्मा समेत एक दर्जन कांस्टेबल व 20 महिला आरक्षियों की टीम ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब दो दर्जन बाइक व ऑटो चालकों के चालान किए गए। काली फिल्म चढ़ी एक थार वाहन को रोककर उसकी काली फिल्म उतरवाई गई। वहीं तेज आवाज में पटाखा छोड़ने वाली बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया। पुलिस ने चेकिंग के साथ ही नगर क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया। इस दौरान बाजार व मुख्य मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। महिला आरक्षियों ने राह चल रही महिलाओं से संवाद कर सुरक्षा संबंधी जानकारी ली और उन्हें हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। इसके अलावा अतिक्रमण के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। दुकान के बाहर सामान रखकर मार्ग अवरुद्ध करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देते हुए सामान हटवाया गया। सीओ ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए आगे भी इस तरह के अभियान जारी रहेंगे। पुलिस की कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति रही। फोटो:-बुलट सीज करती व थार से काली फ़िल्म हटवाती सीओ आयुषी सिंह अन्य स्टाफ के साथ।1
- hamare yahan per koi bhi khanja nahin karva raha hai gram baralokpur Post baralukpur thana chaukiya jila Etawah tahsil Etawah Uttar Pradesh 206123 please request MI hamare yahan 10 sal se upar ho gaye hain bahut jyada road kharab hai koi sunvaee nahin ho rahi hai sabhi pradhanon ko bol diya hun aur online shikayat bhi darj kiya hun baki farji report banakar dal dete Hain ki okay karva diya hai main isiliye video lagakar aapko share kar raha hun please kaarvayi Karen iske upar1
- Post by सौरभ कुमार1