जिला अस्पताल में मुफ्त डायलिसिस से सत्यवती को राहत, परिवार पर कम हुआ आर्थिक बोझ रायपुर ।अभनपुर निवासी सत्यवती भी अपने अन्य दोस्तों की तरह पढ़ाई और करियर बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी, तभी जिंदगी ने उनके सामने एक बड़ी चुनौती रख दी। कॉलेज में प्रथम वर्ष की इस छात्रा को किडनी से जुड़ी गंभीर समस्या ने घेर लिया और इलाज के लिए डॉक्टरों ने हफ्ते में 2-3 बार डायलिसिस कराने की सलाह दी। इलाज की शुरुआत अभनपुर के एक निजी अस्पताल से हुई पर वहां हर हफ्ते 2-3 बार डायलिसिस कराने में करीबन 35 हजार रुपये का खर्च आता था, जो लंबे समय तक वहन करना सत्यवती एवं उनके परिवार के लिए संभव नहीं था। इसी बीच सत्यावती को जिला अस्पताल रायपुर में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय डायलिसिस कार्यक्रम के तहत मुफ्त इलाज की जानकारी मिली। अब वह नियमित रूप से जिला अस्पताल, पंडरी में डायलिसिस करा रहीं हैं, वो भी बिना कोई शुल्क दिए। सत्यवती बताती हैं कि पहले हर दिन चिंता बनी रहती थी कि इलाज कैसे होगा, पैसे कहां से आएंगे। अब कम से कम यह चिंता खत्म हो गई है। इलाज समय पर हो रहा है, जिससे उसकी तबीयत भी सुधर रही है। परिवार के लिए भी यह बड़ी राहत है। सत्यवती के साथ आये उनके भाई कहते हैं कि पहले हर हफ्ते पैसे की व्यवस्था करना सबसे बड़ा तनाव था। अब जिला अस्पताल में मुफ्त सुविधा मिलने से घर की स्थिति संभल पाई है। जिला अस्पताल में चल रही यह सेवा ऐसे कई मरीजों के लिए सहारा बन रही है, जो महंगे इलाज का खर्च उठाने में असमर्थ हैं। डायलिसिस केंद्र की संचालिका ने बताया कि जिला अस्पताल के दूसरे फ्लोर पर स्थित इस केंद्र में डायलिसिस के लिए 11 मशीनें उपलब्ध हैं और दिन में 30 से अधिक सेशन डायलिसिस किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि औसतन हर महीने ज़िला अस्पताल में 80 से ज्यादा मरीज निशुल्क डायलिसिस करवाकर इस सुविधा का लाभ ले रहे हैं। सत्यवती और अन्य किडनी मरीजों के लिए यह योजना सिर्फ इलाज नहीं, बल्कि बिना आर्थिक बोझ के सामान्य जीवन की ओर लौटने की उम्मीद भी है।

- ब्रेकिंग न्यूज़ | गोबरा नवापारा गोबरा नवापारा क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा नेशनल हाईवे 130C पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा के पास करीब रात 12 बजे हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रेत से भरी तेज रफ्तार हाईवा ने सामने से आ रहे खाली ट्रक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसकी आवाज लगभग 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो व्यक्ति पारागांव और एक कुरूद क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। मृतकों के शवों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) गोबरा नवापारा भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं, और प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है।2
- traffic police ke samne wrong side hote hue bhi traffic wala dekh raha hai fir bhi chalan nahin katega yah neta mantri ka Raj hai1
- डॉ.बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर मुस्लिम कुरैशी समाज द्वारा खीर एवं पानी का वितरण किया गया1
- मानवीय सद्गुणों में अभिवृद्धि व बेहतर वातावरण निर्माण में योगदान हेतु आपको यह संदेश प्रेषित कर रहा हूं कि मैं दुर्ग में अच्छे सच्चे लोगों को समाजसेवी कार्यों में सहभागी बनने प्रेरित करने के उद्देश्य से यह सब जानकारी व निवेदन करता हूं इन सब बातों को व्यर्थ समझकर अनदेखा ना करें यदि हों सकें तो सहयोग कर समाजसेवी कार्यों व विचारों को प्रोत्साहित करते हुए मजबूती प्रदान करने की कृपा करें।1
- 🙏 जय भीम | बाबा साहेब अमर रहें 🙏 बोरी-लिटिया भाजपा मंडल में धूमधाम से मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंतीl आज 14 अप्रैल 2026 को भारत रत्न बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर बूथ दनिया के साथ बोरी-लिटिया भाजपा मंडल के सभी बूथों में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने बाबासाहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान डॉ. अंबेडकर जी के संविधान निर्माण में योगदान, सामाजिक समरसता और उनके विचारों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" के मंत्र को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे: जिला किसान मोर्चा उपाध्यक्ष एवं विधायक प्रतिनिधि बोरी मंडल श्री कृष्णा पटेल जी, सरपंच श्री हुलास पटेल, उपसरपंच श्री हिमांचल पटेल, सचिव श्री डामन जोशी, अजजा मोर्चा अध्यक्ष श्री देवलाल ठाकुर, पंच श्री पुन्नीलाल पटेल, अजा मोर्चा अध्यक्ष श्री लीलम खरे, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्री संजय कश्यप, जिला किसान मोर्चा मंत्री डॉ. जोहन वर्मा, बूथ अध्यक्ष श्री दिनेश पटेल, कार्यालय मंत्री श्री रामभक्त पटेल, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष श्री शुभम मानिकपुरी। साथ ही श्रीमती केवरा बाई निषाद, श्रीमती पूर्णिमा सेन, श्रीमती कविता मानिकपुरी, श्रीमती इन्द्राणी पटेल, श्री खुशीराम साहू, श्री हेमचंद निषाद, श्री शेखर मानिकपुरी, श्री राजेश पटेल, श्री धनेश पटेल, श्री रामनाथ पटेल, श्री मंथिर यादव, श्रीमती हेमलता मिश्रा एवं बड़ी संख्या में ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
- नमस्कार, जय जोहार! मैं हूँ हिमानी साहू और आप देख रहे हैं द छत्तीसगढ़ l छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कृषि विभाग के एक अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी सोहन भगत, जो कि कृषि विस्तार अधिकारी सह खाद बीज निरीक्षक के पद पर पदस्थ था, उसने प्रार्थी अजित कश्यप से 3 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। दरअसल, कुछ दिन पहले कृषि विभाग द्वारा एक कोल्ड स्टोरेज में छापेमार कार्रवाई की गई थी, जिसमें अवैध रूप से बीज भंडारण का मामला सामने आया था। इसी कार्रवाई का भय दिखाकर आरोपी अधिकारी लगातार प्रार्थी पर दबाव बना रहा था। इसके बाद प्रार्थी अजित कश्यप ने ACB से शिकायत की। शिकायत की जांच के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही आरोपी अधिकारी पहली किस्त के रूप में 1 लाख रुपए लेते हुए पकड़ा गया, टीम ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद पूरे कृषि विभाग में हड़कंप मच गया है। ACB की टीम आगे की जांच में जुटी हुई है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल, इस बड़ी कार्रवाई से साफ है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ एजेंसियां लगातार सख्त कदम उठा रही हैं। 👉 अपील: अगर आपके आसपास भी कोई अधिकारी आपसे रिश्वत की मांग करता है, तो डरें नहीं और तुरंत इसकी शिकायत संबंधित एजेंसियों से करें। आपकी एक आवाज भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ा कदम साबित हो सकती है। 👉 चैनल अपील: वीडियो को लाइक करें, शेयर करें और हमारे चैनल को सब्सक्राइब जरूर करें, ताकि आपको मिलती रहें ऐसी ही ताज़ा और सटीक खबरें।1
- बलरामपुर। राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा द्वारा अग्नि सुरक्षा बचाव कार्य के दौरान शहीद हुए अग्निशमन अधिकारी एवं कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कटारा ने जिलेवासियों से अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने जवानों से अग्नि दुर्घटनाओं से होने वाली क्षति को रोकने तथा समय रहते बचाव के उपायों की जानकारी आमजनो तक पहुंचाने की बात कही। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों एवं अग्निशमन कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, जनसभाओं, हाट-बाजारों तथा आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में जाकर अग्नि सुरक्षा के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें। कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री कटारा ने पुराना बस स्टैंड (कलेक्टर बंगला के समीप) से अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं यातायात नियमों के पालन हेतु बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होकर संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय तक शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। रैली में अग्निशमन विभाग, पुलिस बल एवं नगर सैनिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन, अग्निशमन केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक श्री अखिलेश कुमार, फायरमेन श्री श्रवण कुमार लकड़ा, श्री सुनील एक्का, वाहन चालक सह ऑपरेटर श्री फ्रांसिस जेवियर, मेजर श्री संजय पटेल, श्री धर्मजीत नेताम सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी एवं जवान उपस्थित रहे।3
- complex ka night guard Hai yah aap iska halat dekh sakte hain1