पत्नी को खुश करने के लिए चुरा लिया कार पुलिस में दबोचा *नई दिल्ली: उत्तरप्रदेश पत्नी को खुश करने के लिए चुरा लाया कार, बोला-खरीद कर लाया हूं... नोएडा में हैरान करने वाला मामला* जैतारण राधेश्याम दाधीच *नई दिल्ली:* उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां पत्नी से चल रहे विवाद को खत्म करने और उसे खुश करने के लिए एक युवक ने नोएडा के सेक्टर-18 की कार पार्किंग से कार चोरी कर ली. आरोपी चोरी की कार लेकर एटा स्थित अपनी पत्नी के पास पहुंचा और उसे बताया कि वह कार खरीदकर लाया है. हालांकि, कार चोरी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. उसके पास से चोरी की कार और फर्जी नंबर प्लेट बरामद हुई है. पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी की पहचान 22 वर्षीय अरुण पुत्र अखिलेश के रूप में हुई है. वह मूल रूप से एटा के बागवाला थाना क्षेत्र के सोनसा गांव का रहने वाला है और वर्तमान में नोएडा के सेक्टर-63 स्थित छिजारसी में किराये के मकान में रहता है. आरोपी नोएडा में ड्राइवर की नौकरी करता है. *टैटू आर्टिस्ट युवती की थी कार:* मामला 12 सितंबर का है. गाजियाबाद निवासी एक टैटू आर्टिस्ट युवती ने अपनी हुंडई एक्सटर कार सेक्टर-18 स्थित एक पार्किंग में खड़ी की थी. इसके बाद वह इंटरव्यू देने चली गई. वापस लौटने पर कार पार्किंग से गायब मिली. युवती की शिकायत पर सेक्टर-20 थाने में कार चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया. पुलिस पूछताछ में आरोपी अरुण ने बताया कि उसका पत्नी से विवाद चल रहा था। वह पत्नी को मनाना चाहता था और उसे प्रभावित करने के लिए कार लेकर उसके पास जाना चाहता था. इसी वजह से उसने पार्किंग से कार चोरी करने की बात पुलिस को बताई. कार चोरी करने के बाद अरुण उसे लेकर एटा पहुंचा और पत्नी से कहा कि उसने कार खरीदी है. *डीएलएफ मॉल के पास से गिरफ्तार किया गया आरोपी:* बाद में जब उसे पता चला कि कार चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है तो वह कन्नौज में अपनी बहन के घर चला गया. पुलिस के मुताबिक, इस दौरान उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया था. सेक्टर-20 थाना पुलिस ने लोकल इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की. पुलिस ने 13 सितंबर को अट्टापीर से डीएलएफ मॉल की तरफ जाने वाले रास्ते के पास खाली प्लॉट के नजदीक से अरुण को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हुंडई एक्सटर बरामद की. कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगी हुई थी, जबकि उसकी असली नंबर प्लेट कार की डिग्गी में रखी मिली. बरामद कार का वास्तविक नंबर UP14GB1456 है, जबकि उस पर फर्जी नंबर प्लेट UP16C0007TC/02 लगी थी. पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया , जहां से उसे जेल भेज दिया गया. अब आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है..!

- महाराष्ट्र : सड़कों पर भीख मांगते नजर आए घटकोपर के विधायक पराग शाह ◆ वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल ◆ पराग शाह का नाम देश के सबसे अमीर विधायकों में आता है, उनके पास 5000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है ◆ पराग शाद ने ऐसा अपने गुरु की शिक्षाओं के अनुसार आत्मिक अनुभव प्राप्त करने के लिए किया जैतारण राधेश्याम दाधीच महाराष्ट्र : सड़कों पर भीख मांगते नजर आए घटकोपर के विधायक पराग शाह ◆ वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर हुआ वायरल ◆ पराग शाह का नाम देश के सबसे अमीर विधायकों में आता है, उनके पास 5000 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है ◆ पराग शाद ने ऐसा अपने गुरु की शिक्षाओं के अनुसार आत्मिक अनुभव प्राप्त करने के लिए किया1
- बर में गुर्जर समाज की पैदल यात्रा जैतारण से देवमाली पहुंचेगी जैतारण से देवमाली तक गुर्जर समाज की ओर से पैदल यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस 4दौरान आज बर से सैकड़ों समाजबंधु बड़ी संख्या में इस यात्रा में शामिल होकर आस्था, एकता और सामाजिक सद्भाव का संदेश देंगे। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर समाजबंधुओं द्वारा यात्रियों का स्वागत किया जाएगा। यात्रा का उद्देश्य समाज में एकजुटता, भाईचारा और सामाजिक जागरूकता को मजबूत करना है।1
- ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर ब्यावर में बंद मकान में चोरी का प्रयास, CCTV में कैद हुए संदिग्ध चोर नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात वारदात का प्रयास, पड़ोसियों के जागने पर भागे संदिग्ध ब्यावर। शहर के नंद नगर गली नंबर 4 स्थित आर.के. विला में देर रात अज्ञात संदिग्धों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। मकान पिछले करीब 3-4 महीनों से बंद बताया जा रहा है और मकान मालिक बाहर रहते हैं। जानकारी के अनुसार, देर रात संदिग्ध चोर चोरी की बाइक पर सवार होकर बंद मकान के पास पहुंचे और वारदात को अंजाम देने का प्रयास किया। इस दौरान मकान के आसपास लगे CCTV कैमरों में संदिग्धों की गतिविधियां कैद हो गईं। इसी बीच पड़ोसियों को मकान के आसपास संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। पड़ोसियों के जागने और हलचल होने पर संदिग्ध चोर वारदात को अंजाम दिए बिना मौके से फरार हो गए। पड़ोसियों की सजगता के चलते चोरी की वारदात होने से टल गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित केशव कंजानि ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा CCTV फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान और तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।1
- पुष्कर से रिजॉर्ट से कांग्रेस प्रत्याशियों को लेकर रिया बड़ी व लांपोलाई की तरफ जा रहे थे चुनावी माहौल को लेकर कांग्रेस के जीते हुए तीन पार्षद प्रत्याशियों पर हमला पुलिस प्रोटेक्शन के तहत रिया बड़ी अपने गंतव्य तक पहुंचाये गए। यह सुनिए आप बीती1
- झमाझम बारिश से किसानों के चेहरे मायूस, मूंग की फसल पर मंडराया संकट रियां बड़ी क्षेत्र में खरीफ की फसल इस समय कटाई और पकने की स्थिति में है। ऐसे में लगातार हो रही बारिश किसानों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बन गई है।3
- पीसांगन :नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए आज जीरो नामांकन,कल नामांकन की आखिरी तारीख... पीसांगन नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव के पहले दिन आज एक भी पर्चा दाखिल नहीं हुआ। रिटर्निंग अधिकारी मोहन चौधरी के अनुसार नामांकन 15-16 सितंबर तक होना है। कल 16 सितंबर आखिरी तारीख है। 17 को जांच, आवश्यक हुआ तो 21 को होगा मतदान।2
- वार्ड क्रमांक 31 रुकमा देवी जी व पवन कुमार कच्छावा विजेता1
- देवली कला राजकीय महाविद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित हुई जैतारण राधेश्याम दाधीच1