logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नवयुग स्कूल में श्री कुलजीत सिंह चहल ने विद्यार्थियों के साथ मनाया रक्षाबंधन, छात्राओं को दिए उपहार *श्री कुलजीत सिंह चहल ने नवयुग स्कूल का निरीक्षण कर अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश* नई दिल्ली, 27 अगस्त 2026: “प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 की भावना के अनुरूप, NDMC अपने स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और बेहतर शिक्षा का वातावरण देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। NDMC का प्रयास है कि शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों में रचनात्मकता, कौशल, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित हो। रक्षाबंधन जैसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, संस्कार और आपसी सम्मान से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं” यह बात आज नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के माननीय उपाध्यक्ष श्री कुलजीत सिंह चहल ने लक्ष्मीबाई नगर स्थित नवयुग स्कूल के विद्यार्थियों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मानते हुए कही । कार्यक्रम के दौरान स्कूल में राखी बनाने की प्रतियोगिता आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने अपने हाथों से सुंदर और रंग-बिरंगी राखियां बनाईं और श्री चहल को राखी बांधी। श्री चहल ने विद्यार्थियों की रचनात्मकता और उत्साह की सराहना की। उन्होंने कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्कूल की प्रधानाचार्या, शिक्षकों और कर्मचारियों की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर श्री चहल ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, सम्मान, विश्वास और जिम्मेदारी का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि बेटियों और महिलाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर देना एक मजबूत और विकसित भारत के लिए जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत से पढ़ाई करने और अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती अर्चना ने श्री चहल का स्कूल आने और विद्यार्थियों के साथ रक्षाबंधन मनाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री चहल ने छात्राओं को उपहार भी वितरित किए। उपहार पाकर छात्राओं में काफी खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम के बाद श्री चहल ने स्कूल का निरीक्षण भी किया। इस दौरान NDMC के सिविल, स्वास्थ्य और इलेक्ट्रिकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने स्कूल की साफ-सफाई, रखरखाव, भवन और अन्य जरूरी सुविधाओं का जायजा लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत @2047’ के विजन के अनुरूप, श्री चहल ने संबंधित अधिकारियों को स्कूल की सुविधाओं को और बेहतर बनाने, आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव के कार्य समय पर पूरा करने तथा स्कूल के बुनियादी ढांचे को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत की मजबूत नींव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर स्कूलों से तैयार होती है। NDMC का प्रयास है कि विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुरक्षित, आधुनिक और बेहतर शिक्षा का वातावरण मिले, ताकि वे भविष्य में देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने रक्षाबंधन समारोह के लिए खुशी व्यक्त की और श्री चहल के साथ समय बिताने के लिए उनका धन्यवाद किया। ------------------------

43 min ago
user_अनिल कुमार गुप्ता
अनिल कुमार गुप्ता
Local News Reporter सीमा पुरी, शाहदरा, दिल्ली•
43 min ago
33d602b6-7eae-4323-a30c-0b4e15d0784f

More news from दिल्ली and nearby areas
  • दिल्ली तिलक नगर मुस्कान हत्याकांड के बाद विश्व हिंदू परिषद का बयान जारी
    1
    दिल्ली तिलक नगर मुस्कान हत्याकांड के बाद विश्व हिंदू परिषद का बयान जारी
    user_न्यूज़ आइकॉन 24
    न्यूज़ आइकॉन 24
    Press advisory सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    38 min ago
  • ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में होने वाला है। इस आयोजन के मद्देनजर, विभिन्न स्थानों पर यातायात में बदलाव और मार्गों पर प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं। @dtptraffic नियमित रूप से यातायात संबंधी सलाह जारी करके यात्रियों को मार्ग परिवर्तन, प्रतिबंधों और वैकल्पिक मार्गों के बारे में सूचित रखेगा। नागरिकों से अनुरोध है कि वे नवीनतम जानकारी से अवगत रहें, अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, यातायात संबंधी नवीनतम सलाहों का पालन करें और शिखर सम्मेलन के दौरान सुगम और परेशानी मुक्त आवागमन के लिए पुलिस के साथ सहयोग करें।
    1
    ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2026 का आयोजन 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में होने वाला है।
इस आयोजन के मद्देनजर, विभिन्न स्थानों पर यातायात में बदलाव और मार्गों पर प्रतिबंध लागू किए जा सकते हैं। @dtptraffic नियमित रूप से यातायात संबंधी सलाह जारी करके यात्रियों को मार्ग परिवर्तन, प्रतिबंधों और वैकल्पिक मार्गों के बारे में सूचित रखेगा। नागरिकों से अनुरोध है कि वे नवीनतम जानकारी से अवगत रहें, अपनी यात्रा की योजना पहले से बना लें, यातायात संबंधी नवीनतम सलाहों का पालन करें और शिखर सम्मेलन के दौरान सुगम और परेशानी मुक्त आवागमन के लिए पुलिस के साथ सहयोग करें।
    user_Inder Jeet
    Inder Jeet
    Appliance repair service मयूर विहार, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • बुलन्दशहर: सरकारी भूमि और पुरातन कुएं पर अवैध कब्जे का मामला शिकायतकर्ता अकरम के बाद अब दूसरा पक्ष आया सामने, सभी आरोपों को नकारा ब्रेकिंग... बुलन्दशहर: सरकारी भूमि और पुरातन कुएं पर अवैध कब्जे का मामला शिकायतकर्ता अकरम के बाद अब दूसरा पक्ष आया सामने, सभी आरोपों को नकारा प्रतिवादी पक्ष का दावा- कहा उनकी पैतृक भूमि है, सरकारी नहीं विवादित जमीन समाजवादी सरकार में डकैती होने पर गुंडो के भय से पलायन कर गया था पूरा परिवार घर वापसी कर परिवार बोला- योगी राज में खत्म हुई है गुंडागर्दी, हम अब हुए हैं भय मुक्त भाजपा के योगीराज में गुंडो के सफाए के बाद अब फिर गांव में रहने लौट आया है परिवार.. दशकों से बिना चार दीवारी के पड़ी थी उनके घर की ज़मीन, अब हो रही बाउंड्री वॉल उनके घर के पास मौजूद धार्मिक मान्यताओं से जुड़े कुएं से नहीं होगी कोई छेड़छाड़। वादी अकरम ने मुख्यमंत्री से की है सरकारी भूमि और धार्मिक कुएं पर अवैध कब्जे की शिकायत बुलन्दशहर सदर तहसील क्षेत्र में गुलावठी कोतवाली के गांव महावतपुर गढ़ी का है मामला। बाईट- हसरतअली, स्थानीय निवासी बाईट- रिज़वान, स्थानीय निवासी बाईट- संजीदा, पक्षकार बाईट- मोहम्मद राशिद, पक्षकार
    1
    बुलन्दशहर: सरकारी भूमि और पुरातन कुएं पर अवैध कब्जे का मामला शिकायतकर्ता अकरम के बाद अब दूसरा पक्ष आया सामने, सभी आरोपों को नकारा
ब्रेकिंग...
बुलन्दशहर: सरकारी भूमि और पुरातन कुएं पर अवैध कब्जे का मामला शिकायतकर्ता अकरम के बाद अब दूसरा पक्ष आया सामने, सभी आरोपों को नकारा
प्रतिवादी पक्ष का दावा- कहा उनकी पैतृक भूमि है, सरकारी नहीं विवादित जमीन
समाजवादी सरकार में डकैती होने पर गुंडो के भय से पलायन कर गया था पूरा परिवार
घर वापसी कर परिवार बोला- योगी राज में खत्म हुई है गुंडागर्दी, हम अब हुए हैं भय मुक्त
भाजपा के योगीराज में गुंडो के सफाए के बाद अब फिर गांव में रहने लौट आया है परिवार..
दशकों से बिना चार दीवारी के पड़ी थी उनके घर की ज़मीन, अब हो रही बाउंड्री वॉल
उनके घर के पास मौजूद धार्मिक मान्यताओं से जुड़े कुएं से नहीं होगी कोई छेड़छाड़।
वादी अकरम ने मुख्यमंत्री से की है सरकारी भूमि और धार्मिक कुएं पर अवैध कब्जे की शिकायत
बुलन्दशहर सदर तहसील क्षेत्र में गुलावठी कोतवाली के गांव महावतपुर गढ़ी का है मामला।
बाईट- हसरतअली, स्थानीय निवासी
बाईट- रिज़वान, स्थानीय निवासी 
बाईट- संजीदा, पक्षकार
बाईट- मोहम्मद राशिद, पक्षकार
    user_News 22 India
    News 22 India
    TV News Anchor करावल नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    1 hr ago
  • सोलर प्रोडक्ट मार्केट दिल्ली।।Lajpat Rai Market Delhi।। | Arun Singh Bisen
    1
    सोलर प्रोडक्ट मार्केट दिल्ली।।Lajpat Rai Market Delhi।। | Arun Singh Bisen
    user_प्रमोद कुमार कश्यप
    प्रमोद कुमार कश्यप
    Local News Reporter लोनी, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नेपाल में बाढ़ का खौफनाक वीडियो। चारो तरफ चीख पुकार मची
    1
    नेपाल में बाढ़ का खौफनाक वीडियो।
चारो तरफ चीख पुकार मची
    user_फरमान इदरीसी
    फरमान इदरीसी
    लोनी, गाज़ियाबाद, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • पेड़ लगाना ही नहीं है बचना भी है 5 साल तक सेवा करने का संकल्प बाबा हरिदास जी का जो अभी तक 2108 पौधे तैयार कर चुके हैं यमुना तट दशमेश घाट पर आप देख सकते हैं गीता कॉलोनी शमशान घाट के पास पंचतत्व अखाड़ा दशमेश घाट प्रीतम धाम बाबा हरिदास जी के नेतृत्व में 9654786003
    1
    पेड़ लगाना ही नहीं है बचना भी है 5 साल तक सेवा करने का संकल्प बाबा हरिदास जी का जो अभी तक 2108 पौधे तैयार कर चुके हैं यमुना तट दशमेश घाट पर आप देख सकते हैं गीता कॉलोनी शमशान घाट के पास पंचतत्व अखाड़ा दशमेश घाट प्रीतम धाम बाबा हरिदास जी के नेतृत्व में 9654786003
    user_Baba Hari Das
    Baba Hari Das
    Astrologer गांधी नगर, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    10 hrs ago
  • तिलक नगर मुस्कान हत्या मामले पर वेस्टर्न रेंज की ज्वाइंट सीपी सुमन गोयल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया पुलिस की 15 से अधिक टीम आरोपी को पकड़ने में लगी हुई है जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे साथी उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी और मृतक दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते थे बाकी चीज जांच का हिस्सा है इसलिए ज्यादा हम अभी नहीं बता सकते
    1
    तिलक नगर मुस्कान हत्या मामले पर वेस्टर्न रेंज की ज्वाइंट सीपी सुमन गोयल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया
पुलिस की 15 से अधिक टीम आरोपी को पकड़ने में लगी हुई है जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे साथी उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी और मृतक दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते थे बाकी चीज जांच का हिस्सा है इसलिए ज्यादा हम अभी नहीं बता सकते
    user_Inder Jeet
    Inder Jeet
    Appliance repair service मयूर विहार, पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    2 hrs ago
  • दिल्ली के तिलक नगर इलाके में मॉडल मुस्कान की घर में घुसकर चाकू मारकर हत्या पुलिस ने मामला दर्ज किया दिल्ली के तिलक नगर इलाके में मॉडल मुस्कान की घर में घुसकर चाकू मारकर हत्या पुलिस ने मामला दर्ज किया यह वारदात 26 अगस्त की देर शाम की है आरोपी जिम ट्रेनर जिसका नाम इमरान है वह अभी फरार है
    1
    दिल्ली के तिलक नगर इलाके में मॉडल मुस्कान की घर में घुसकर चाकू मारकर हत्या पुलिस ने मामला दर्ज किया
दिल्ली के तिलक नगर इलाके में मॉडल मुस्कान की घर में घुसकर चाकू मारकर हत्या पुलिस ने मामला दर्ज किया यह वारदात 26 अगस्त की देर शाम की है आरोपी जिम ट्रेनर जिसका नाम इमरान है वह अभी फरार है
    user_Noor jahan
    Noor jahan
    Local News Reporter सीलमपुर, उत्तर पूर्वी दिल्ली, दिल्ली•
    59 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.