Shuru
Apke Nagar Ki App…
*ब्रेकिंग...*भोपाल मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश के समृद्ध और ऐतिहासिक पर्यटन स्थलों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से “Queens on The Wheel 3.0” के तहत 25 महिला सुपर बाइकर्स को मुख्यमंत्री निवास से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि क्वींस ऑन द व्हील 3.0 केवल एक बाइक रैली नहीं, बल्कि नारी सशक्तिकरण, साहस और पर्यटन के माध्यम से मध्यप्रदेश की पहचान को देश-दुनिया तक पहुंचाने का अनूठा अभियान है। देश के विभिन्न कोनों से आई महिला बाइकर्स का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि “देश का दिल मध्यप्रदेश अजब भी है, गजब भी है और महिलाओं की सुरक्षा के लिए सजग भी है।” उन्होंने कहा कि बहनों की यह यात्रा प्रदेश के पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिला सुरक्षा का संदेश भी देगी और यह बदलते समाज की सकारात्मक तस्वीर प्रस्तुत करती है।
Naved khan

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कार्यालय संयुक्त जिला लोक शिक्षा भोपाल संभाग में पालक महासंघ द्वारा शिक्षा विभाग में चल रही मनमानी को लेकर ज्ञापन दिया गया और कहां गया जिला शिक्षा विभाग अधिकारी द्वारा मनमानी की जा रही है कलेक्टर के आदेश की भी आवेला की गई है जहां कलेक्टर साहब आदेश करते हैं और शिक्षा अधिकारी अपने मनमर्जी अनुसार नियम लागू कर उनके आदेश की अवहेलना कर देते हैं जिन किताबों को लेकर शिक्षा विभाग अधिकारी ने पूर्व में कहा था कि यह किताबें कई गुना महंगी ही किताबें लागू नहीं की जाएगी 3 दिन बाद खुद ही अपना आदेश चेंज कर उन आदेश को लागू कर देते हैं और पलक महासंघ के अध्यक्ष द्वारा भ्रष्टाचार एवं घूसखोरी के आरोप भी लगाए गए कहा गया कि जिला शिक्षा विभाग अधिकारी को बेशक कितना लिफाफा मिलता है जिसको लेकर अपने ही बात पर कायम नहीं रह पा रहे हैं जिला शिक्षा विभाग अधिकारी इसमें कई लोग शामिल हैं मध्य प्रदेश सरकार से मांग की है शिक्षा के साथ खिलवाड़ ना किया जाए निजी स्कूलों पर भी जो आदेश दिए जाते हैं उन पर लगाम काशी जाए ना के सिर्फ दिखलावे के लिए आदेश दे1
- Post by PS24NEWS1
- Post by शाहिद खान रिपोर्टर1
- bersiya Gullu Bhai sabji wala1
- शाजापुर में डाक विभाग ने शुरू की पार्सल पिकअप सेवाः पोस्टमेन घर से लेकर जाएंगे पैकेट, जागरूकता रैली निकालकर दी जानकारी शाजापुर (उज्जैन) 1 घंटे पहले भारतीय डाक विभाग ने शाजापुर में नई पार्सल पिकअप एवं बुकिंग सेवा शुरू की है। इस सुविधा के प्रति आमजन और व्यापारियों को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को एक जागरूकता रैली निकाली गई। यह रैली नई सड़क स्थित डाकघर से सुबह करीब 11 बजे शुरू हुई और बस स्टैंड तक पहुंची। इस दौरान डाक विभाग के कर्मचारियों ने टकानदारों और नागरिकों सेविभाग के कर्मचारियों ने दुकानदारों और नागरिकों से संपर्क कर उन्हें इस नई सुविधा की विस्तृत जानकारी दी। इस नई सेवा के तहत अब ग्राहकों को पार्सल भेजने के लिए डाकघर आने की आवश्यकता नहीं होगी। ग्राहक मोबाइल ऐप, वेबसाइट या सीधे डाक विभाग से संपर्क कर सकते हैं, जिसके बाद विभाग का कर्मचारी उनके घर, दुकान या व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर पहुंचकर पार्सल पिकअप करेगा। पार्सल पिकअप के बाद उसकी बुकिंग की जाएगी और ग्राहक को रसीद भी प्रदान की जाएगी। डाक विभाग का दावा है कि यह सेवा कूरियर और अन्य निजी सेवाओं की तुलना में अधिक किफायती है।1
- Post by AM NEWS1
- बीजेपी का प्रशिक्षण महाभियान शुरूसीएम डॉ मोहन यादव,प्रदेश अध्यक्ष हेमन्त खंडेलवाल,प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह,प्रशिक्षणबीजेपी के प्रशिक्षण महाअभियान पर बोले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल1
- Post by Naved khan1
- ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर काम कर रहे हैं। उनका कहना है कि हालात को लेकर बाहर जितनी चिंता दिखाई दे रही है, वहां आम लोगों की जिंदगी उतनी प्रभावित नहीं है। ऑफिस, मॉल और रेस्टोरेंट सामान्य तरीके से चल रहे हैं, हालांकि सुरक्षा के लिहाज से कुछ जगहों को अस्थायी रूप से बंद किया गया है। बता दें कि समी शुक्रवार को भोपाल पहुंचे। समी के मुताबिक दुबई में रोजमर्रा की जिंदगी काफी हद तक सामान्य है। लोग अपने काम पर जा रहे हैं और शहर की गतिविधियां भी जारी हैं। उन्होंने बताया कि कुछ भीड़भाड़ वाली जगहों को सरकार ने एहतियातन बंद कर रखा है, ताकि लोगों की सुरक्षा बनी रहे। मिसाइलों की आवाज से होता था खौफ उन्होंने बताया कि कई बार दूर से मिसाइल गुजरने या धमाके जैसी आवाज सुनाई देती थी। ऐसे समय लोगों में थोड़ी घबराहट जरूर होती थी। हालांकि यूएई सरकार तुरंत मोबाइल पर नोटिफिकेशन भेजकर लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह देती है और स्थिति सामान्य होते ही1