Shuru
Apke Nagar Ki App…
बकानी :- नवनियुक्त तहसीलदार अनिल सामरिया ने संभाला तहसीलदार का पदभार बकानी :- अनिल सामरिया ने संभाला तहसीलदार का पदभार बकानी :- नवनियुक्त तहसीलदार अनिल सामरिया ने बकानी तहसीलदार का पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद तहसीलदार सामरिया ने क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत कुशलपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशलपुरा एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बावड़ीखेड़ा स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही कुशलपुरा स्कूल में बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे पोषाहार को चखकर उसकी गुणवत्ता एवं स्वाद की जांच की। तहसीलदार ने संबंधित कर्मचारियों को मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Giriraj regar reporter
बकानी :- नवनियुक्त तहसीलदार अनिल सामरिया ने संभाला तहसीलदार का पदभार बकानी :- अनिल सामरिया ने संभाला तहसीलदार का पदभार बकानी :- नवनियुक्त तहसीलदार अनिल सामरिया ने बकानी तहसीलदार का पदभार संभाल लिया। पदभार ग्रहण करने के बाद तहसीलदार सामरिया ने क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत कुशलपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुशलपुरा एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बावड़ीखेड़ा स्थित मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। साथ ही कुशलपुरा स्कूल में बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे पोषाहार को चखकर उसकी गुणवत्ता एवं स्वाद की जांच की। तहसीलदार ने संबंधित कर्मचारियों को मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बकानी :- ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से अंजुमन कमेटी के तत्वावधान में जलसा निकाला गया। बकानी :- ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से अंजुमन कमेटी के तत्वावधान में जलसा निकाला गया। बकानी :- ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर मुस्लिम समुदाय की ओर से अंजुमन कमेटी के तत्वावधान में जलसा निकाला गया। इस दौरान जलसा बिलाल मस्जिद से शुरू हुआ, जो कस्बे के मुख्य मार्गों से होते हुए निकला। इस दौरान बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग जलसे में शामिल हुए। जलसे के दौरान लोगों ने ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया। जलसे का विभिन्न राजनीतीक दलों, सहित अन्य समुदाय के लोगो ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया इस दौरान जलसे को लेकर कस्बे में उत्साह का माहौल नजर आया। साथ पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तेदी के साथ एक्टिव रहा2
- कड़ोदिया में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक का हुआ आयोजन। रायपुर क्षेत्र के कड़ोदिया ग्राम पंचायत में भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक का आयोजन तहसील अध्यक्ष राम गोपाल पाटीदार की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें आगामी वर्ष सदस्यता अभियान पर प्रभावी योजना बनाई गई। प्रांत गोसेवा प्रमुख श्री कृष्ण पाटीदार ने भारतीय किसान संघ के संगठनात्मक रचनात्मक और आंदोलनात्मक कार्यों पर विस्तार से मार्गदर्शन किया। बैठक में प्रांत, संभाग सहित जिला कार्यकारिणी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ जिसमें कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- झालावाड_जिले मे जश्ने ईद मिलादुन्नबी की धूम,झालावाड मे मुस्लिम समाज ने निकाला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस,चाकरान मस्जिद से मामा भांजा चौराहे तक निकला जुलूस,लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर दी ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद,जुलूस के मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया,शहर काजी सहित उलेमाओं की सरपरस्ती में निकला ईद मिलादुन्नबी का जुलूस, पुलिस का जाप्ता भी सुरक्षा व्यवस्था में रहा तैनात । झालावाड़-जिले में भी पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला गया। इस दौरान जिला मुख्यालय झालावाड़ सहित झालरापाटन,चौमेहला और अन्य कस्बो में भी ईद मिलादुन्नबी का जुलूस हर्षोल्लास के साथ निकाला गया । मुस्लिम समाज की सीरत पाक वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित इस जुलूस मे बच्चे बूढ़े और जवान हुजूर की शान में नारेबाजी करते और झंडा लहराते हुए चल रहे थे । इस दौरान लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की मुबारकबाद दी । झालावाड़ शहर की चाकरान मस्जिद से शुरू हुआ ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शहर के मंगलपुरा, मूर्ति चौराहा सहित प्रमुख बाजारों से होता हुआ मामा भांजा चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ । इस दौरान विभिन्न संगठनों के द्वारा शहर के बाजारों में फूल बरसा कर जुलूस में शामिल लोगों का स्वागत किया गया । वहीं शहर में ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बाजारों में भी विशेष सजावट की गई थी । वहीं जिले के चौमेहला व झालरापाटन कस्बे में भी मुस्लिम समाज ने ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर में हल्की बारिश के बीच भी पूरे हर्षोल्लास के साथ जुलूस निकाला । इस दौरान सभी जगह पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस जाप्ता भी तैनात रहा।4
- एडिशनल एसपी , डीवाईएसपी एवं थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की झालावाड़। जिला परिषद सभागार में जिले के सभी एडिशनल एसपी , डीवाईएसपी एवं थानाधिकारियों की अपराध गोष्ठी आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने जिले में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और आपराधिक आंकड़ों की समीक्षा करते हुए आगामी त्योहारों एवं पर्वों को देखते हुए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। एसपी ने संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, रात्रि गश्त को मजबूत करने और परिवादियों के साथ बेहतर व्यवहार करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिसिंग को अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के साथ लोकल एवं स्पेशल एक्ट, विशेषकर आर्म्स एक्ट और एनडीपीएस एक्ट के तहत अधिकाधिक कार्रवाई करने पर जोर दिया। उन्होंने गलियों और मोहल्लों में नशा बेचने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, पुलिस का सूचना तंत्र मजबूत रखने तथा एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मामलों में पीआईटी एनडीपीएस की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। शराब के ठेकों पर अवैध शराब की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने को भी कहा गया। बैठक में एक वर्ष से अधिक समय से लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, लंबित चालान एवं एफआर का त्वरित निस्तारण तथा मामलों में बरामदगी प्रतिशत बढ़ाने के निर्देश दिए गए। सड़क दुर्घटनाओं वाले ब्लैक स्पॉट की सूची तैयार कर आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया। एसपी ने बताया कि जिन व्यक्तियों के खिलाफ छह से अधिक प्रकरण दर्ज हैं, उनकी हिस्ट्रीशीट खोली जाए। हिस्ट्रीशीटर एवं हार्डकोर अपराधियों के खिलाफ शिकायत मिलने पर गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज करने तथा एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ के प्रावधानों के तहत उनकी संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने थानों पर आने वाले परिवादियों एवं आगंतुकों की शिकायतों को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित निस्तारण करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही थानों एवं पुलिस लाइन के प्रशासनिक तथा आवासीय भवनों में साफ-सफाई, बेहतर रिकॉर्ड संधारण एवं व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। एसपी ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली किसी भी घटना अथवा आपराधिक गतिविधि की तत्काल सूचना उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। वर्तमान में चल रहे वर्षा ऋतु को देखते हुए जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।1
- Post by जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा1
- ब्राह्मण गांव निवासी सियाराम दांगी ने पेश की ईमानदारी की मिसाल। दो लाख रूपये के गहने सहित नगदी 1700 रूपये सहित बैग लौटाया थाना माचलपुर से सूचना मिली है की कोमल और पूजा पिता श्यामपुरी गोस्वामी निवासी gadiya दोनों बहिन अपनी स्कूटी से गागोरनी तरफ जा रही थी तभी रावण बड़ली माचलपुर में उनका एक बैग स्कूटी से गिर गया। जिसमें उनका कीमती सामान था 2 मंगल सूत्र पायजेब 1700 rs नगद कुल कीमती 2 लाख इत्यादि । ब्राह्मण गांव निवासी सियाराम पिता मनोहर लाल दांगी को वह बैग मिला ईमानदारी का परिचय देते हुए सियाराम द्वारा बैग थाना माचलपुर में जमा किया गया। पूजा ओर कोमल दोनों बहनों द्वारा थाना जीरापुर में सूचना दी गई बाद फरियादी को फोन से अवगत कराया गया तथा उन्हें थाना माचलपुर में सामान वापस दिया गया। ईमानदारी के लिए सियाराम दांगी का पुलिस थाना माचलपुर द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया। ऐसी ही खबरों के लिए देखते रहिए बीएसजी न्यूज़ ट्वेंटी फॉर की खबरें,खबर को शेयर व चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूले।1
- मौत का सफर! जलमग्न पुलिया पर जान जोखिम में डालते ग्रामीण | मैना मार्ग की LIVE तस्वीरें | Susner News 🚨 मौत का सफर या मजबूरी? सुसनेर के मैना मार्ग पर कंठाल नदी की क्षतिग्रस्त पुलिया बारिश के बाद जलमग्न हो गई। पुलिया पर घुटनों तक पानी भरने के बावजूद ग्रामीणों को जान जोखिम में डालकर इस रास्ते से गुजरना पड़ रहा है। वीडियो में देखिए मौके की तस्वीरें—कैसे ग्रामीण, महिलाएं और वाहन पानी के बीच से पुलिया पार करने को मजबूर हैं। ग्रामीण लंबे समय से पुलिया के नवनिर्माण की मांग जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखते आ रहे हैं। इसके बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। ❓ क्या प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार है? 🎥 देखिए पूरी खबर और मौके का वीडियो। ━━━━━━━━━━━━━━ 📰 हर खबर, आपके साथ ━━━━━━━━━━━━━━ आपके अपने चैनल हर खबर, आपके साथ को: 👍 Like करें 🔴 Subscribe करें 📲 ज्यादा से ज्यादा Share करें 💬 अपनी राय Comment में जरूर बताएं आपका एक Like, Share और Subscribe हमें निष्पक्ष एवं स्थानीय खबरें आप तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करता है। हर खबर, आपके साथ — आपके शहर और आपके आसपास की हर जरूरी खबर। #Susner #SusnerNews #AgarMalwa #MadhyaPradesh #Myna #KanthaalNadi #Bridge #Flood #Rain #Monsoon #BreakingNews #LocalNews #MPNews #HindiNews #ViralVideo #GroundReport #हरखबरआपकेसाथ1
- MP उप निर्वाचन-2026 की तैयारी शुरू: EMS 2.0 ट्रेनिंग और समीक्षा बैठक: 27 अगस्त को कलेक्टर कार्यालय में V.C. के माध्यम से होगी अहम चर्चा मध्य प्रदेश में आगामी उप निर्वाचन-2026 और चुनावी तैयारियों को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग पूरी तरह सक्रिय है। आयोग द्वारा EMS 2.0 (EVM Management System) के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण ऑनलाइन प्रशिक्षण और समीक्षा बैठक का आयोजन किया जा रहा है।" "राज्य निर्वाचन आयोग के उप सचिव मुकुल कुमार गुप्ता द्वारा आगर जिला कलेक्टर को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, डिजिटल और त्रुटिहीन बनाना है।" इस उच्च-स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्य रूप से इन तीन अहम बिंदुओं पर चर्चा और समीक्षा की जाएगी: 1. EVM की प्रथम स्तरीय जाँच (FLC): FLC की डेटा प्रविष्टि (Data Entry) और ऑनलाइन सत्यापन प्रक्रिया की समीक्षा। 2. प्रथम रैंडमाइजेशन (First Randomization): जिला स्तर पर EVM का प्रथम रैंडमाइजेशन और विधानसभावार आवंटन प्रक्रिया। 3. द्वितीय रैंडमाइजेशन (Second Randomization): मतदान केंद्रवार (Polling Booth-wise) EVM के आवंटन का चरण। आयोग के निर्देशों के अनुसार, इस बैठक में निम्नलिखित अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी EVM नोडल अधिकारी, EVM मास्टर ट्रेनर्स अतः संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित एजेंडा बिंदुओं की अद्यतन (Updated) जानकारी के साथ, 27 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे समय पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से अनिवार्य रूप से जुड़ें। यह जानकारी राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव के अनुमोदन से जारी की गई है।1