Shuru
Apke Nagar Ki App…
डीजी फायर का आगरा दौरा, संजय पैलेस फायर स्टेशन का किया निरीक्षण आगरा पहुंचे डीजी फायर सुजीत पांडे ने संजय पैलेस स्थित फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अग्निशामक यंत्रों और संसाधनों का जायजा लिया तथा फायर कर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डीजी फायर स्टेशन की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि जिस अल्ट्रा मॉडल फायर स्टेशन की कल्पना की गई थी, उसे काफी हद तक स्वरूप दिया जा चुका है। साथ ही बताया कि आने वाले समय में सरकार से मिलने वाले फंड से नए वाहन और उपकरण खरीदे जाएंगे। डीजी ने यह भी कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही एक मिनट के अंदर राहत वाहन मौके के लिए रवाना कर दिया जाता है।
Braj kishor Sharma Reporter
डीजी फायर का आगरा दौरा, संजय पैलेस फायर स्टेशन का किया निरीक्षण आगरा पहुंचे डीजी फायर सुजीत पांडे ने संजय पैलेस स्थित फायर स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अग्निशामक यंत्रों और संसाधनों का जायजा लिया तथा फायर कर्मियों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद डीजी फायर स्टेशन की व्यवस्था से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि जिस अल्ट्रा मॉडल फायर स्टेशन की कल्पना की गई थी, उसे काफी हद तक स्वरूप दिया जा चुका है। साथ ही बताया कि आने वाले समय में सरकार से मिलने वाले फंड से नए वाहन और उपकरण खरीदे जाएंगे। डीजी ने यह भी कहा कि आग लगने की सूचना मिलते ही एक मिनट के अंदर राहत वाहन मौके के लिए रवाना कर दिया जाता है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- आगरा में थाना फतेहाबाद में 6 मार्च को हुई लूट के मामले में पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 4 लाख रुपए की नकदी बरामद किए हैं। लूट का यह खुलासा कैसे हुआ इसकी जानकारी डीपी बेस्ट अभिषेक अग्रवाल ने दी......1
- आगरा के फतेहाबाद थाना क्षेत्र में हुई 8 लाख रुपये की लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना फतेहाबाद, डौकी पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में भरापुर अंडरपास के पास मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लग गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वेद प्रकाश, श्याम सिंह और रविन्द्र के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 4 लाख 500 रुपये नकद, एक चैन, दो अंगूठी, 53 जोड़ी बिछुआ और 8 जोड़ी पायल बरामद की हैं। इसके अलावा दो अवैध तमंचे, जिंदा कारतूस और वारदात में प्रयुक्त अपाचे बाइक भी बरामद की गई है। पूछताछ में आरोपियों ने 6 मार्च को खेत का बैनामा कर लौट रहे लोगों से रुपयों से भरा झोला लूटने की बात कबूल की है।1
- पत्रकार ब्यूरो चीफ प्रैस रिपोर्टर राजीव सिकरवार वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज चैनल आगरा उत्तर प्रदेश 🙏🇮🇳✍️ 🚩 भारतसूत्र लाइव टीवी न्यूज आगरा उत्तर प्रदेश🙏🇮🇳✍️ आज आगरा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा महानगर ,बृज प्रांत में होली मिलन समारोह, फूलों की होली खेली गई। फूलों की फुहार कलाकारों की प्रस्तुति से आनंदमय वातावरण में समन्वय हुआ होली मिलन समारोह । *हर वर्ष के भांति हर्षौल्लास में सम्पन्न हुआ होली मिलन समारोह। *हवन कर की संपूर्ण विश्वा के कल्याण की कामना गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आगरा महानगर का होली मिलन समारोह भव्यता एवं दिव्यता के साथ संपन्न हुआ। राजामंडी स्थित अभाविप के ब्रज प्रांत कार्यालय पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। समस्त कार्यकर्ताओ के मंत्रोच्चारण एवं लोककल्याण की कामनाओं के साथ हवन क्रिया सम्पन्न हुई। वही समारोह में सांस्कृतिक नृत्य भी हुए। राधा-कृष्ण के स्वरूपा ने नृत्य कर जमकर सभी के साथ फूलों की होली खेलकर रंगोत्सव के पावन पर्व की शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विद्यार्थी परिषद की मान्यता है कि बिना अराजकता एवं हुडदंग के भी सद्भाव के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास से मनाया जा सकता है, प्रतिवर्ष अभाविप अपने इस कथन को चरितार्थ करने का कार्य कर रही है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने हवन कुंड में प्रथम आहुति अर्पित कर पूजन का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री मनोज नीखरा ने कहा होली का त्योहार भक्त प्रहलाद के ईश्वर की प्रति अनन्य भक्ति और बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। हर वर्ष होली के इस होली मिलन समारोह का आयोजन करना और वर्तमान ,पूर्व एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का ये अनोखा संगम हम अभाविप कार्यालय पर देखते हैं । क्षेत्रीय सह संगठन मंत्री विपिन गुप्ता ने बताया कि प्रतिवर्ष अभाविप लोक कल्याण के भाव को मन में धारण कर फूलों की होली का भव्य आयोजन करती है, ऐसा करने से सामाजिक परिवेश में सद्भावना एवं समरसता का उद्गम होता है। एबीवीपी अपने स्थापना काल से ही समाज में प्रेम एवं शांति स्थापित करना सुनिश्चित करती आई है। महानगर मंत्री शिवांग खंडेलवाल ने कहा आज के दिन भी जब अन्य छात्र संगठन किसी भी प्रकार से समाज एवं राष्ट्र के लिए समर्पित कार्यों से कोसों दूर वहीं दूसरी ओर विद्यार्थी परिषद अपने छात्रों का कल्याण समाज कल्याण एवं राष्ट्रीय कल्याण के कार्यों में निरंतर प्रतिबद्ध है। महानगर अध्यक्ष डॉ राजेश कुशवाह ने कहा इस होली मिलन समारोह आयोजन विद्यार्थी परिषद प्रांत कार्यालय पर हर ब्रज करता है हर वर्ष इस कारण से पूर्व एवं वर्तमान कार्यकर्ताओं का अनोखा संगम देखने को मिलता है । इस दौरान पूर्व कार्यकर्ताओं में यादवेंद्र प्रताप,योगेंद्र त्यागी, अमित अग्रवाल,मुकेश चाहर,राहुल जोशी,रीना सिंह,मनीष गौतम सहित सभी उपस्थित रहे साथ ही विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, एम एल सी विजय शिवहरे, महानगर अध्यक्ष भाजपा राजकुमार गुप्ता ,rss प्रांत कार्यालय प्रमुख बादाम सिंह,अभाविप प्रांत संगठन मंत्री अनुज ठाकुर विभाग संघठन मंत्री रजत जोशी,अभिषेक मौर्य,सुमित शर्मा,पुनीत कश्यप,दीपक कश्यप ,टीना बघेल सहित अभाविप के एवं वर्तमान कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।4
- शादी समारोह में जिला पंचायत सदस्य की कार में तोड़फोड़, पुलिस से शिकायत पिनाहट। कस्बा पिनाहट में एक शादी समारोह के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा कार में तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार भदौली (बाह) क्षेत्र निवासी जिला पंचायत सदस्य महेश कठेरिया ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह 9 मार्च को भाजपा जिला उपाध्यक्ष (अनुसूचित मोर्चा) हरिदास कठेरिया की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए पिनाहट के चचिहा रोड स्थित समाधियाँ गार्डन में आए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव चौचिंगी के कुछ लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी निजी कार में तोड़फोड़ कर दी। इसके बाद आरोपी बिना नंबर की लाल मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।1
- Gram Post khadda devhari Thana1
- Post by Devesh Chahar1
- आगरा के ट्रांस यमुना शाहदरा चुंगी क्षेत्र में एक सनकी आशिक एकतरफा प्यार में टावर पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक सुबह करीब 9 बजे से टावर पर बैठा है और युवती को मौके पर बुलाने की जिद कर रहा है। युवक टूंडला का रहने वाला है और नगला बिहारी में रिश्तेदारी में रहने वाली एक युवती से एकतरफा मोहब्बत करता है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और युवक को समझाने का प्रयास कर रही है। युवक का कहना है कि जब तक युवती मौके पर नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।2
- ताजमहल के पश्चिमी गेट के सामने पार्क में आग 10 मिनट में पाया काबू सूखे पत्तों में लगी आग ने बढ़ाया खतरा पुलिस दमकल की सतर्कता से बड़ा हादसा टला सुरक्षा पुलिस की फुर्ती फायर टेंडर बुलाकर तुरंत बुझाई आग पश्चिमी गेट के पास धधकता पार्क मौके पर पहुंची पुलिस और सीआईएस एफ से मौसम विभाग संयंत्र पर मंडराया खतरा समय रहते बचाया बसई घाट मार्ग पर पार्क में आग से मचा हड़कंप दमकल में बचाई नियंत्रण विकास सुरक्षा ताजमहल पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त कार्रवाई नेशनल मीडिया न्यूज़ एजेंसी के माध्यम से आगरा से पत्रकारधर्मेंद्र कुमार राजपूत1
- Gram Post khadda vyavhari Thana1