रामपुर के एसपी IPS विद्यासागर मिश्र की अनोखी विदाई, स्टाफ की आंखें हुई नम राजस्थान में अक्सर एसपी के ट्रांसफर के दौरान घोड़ी, गाजे-बाजे और पारंपरिक अंदाज में विदाई दी जाती है, लेकिन रामपुर में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां से ट्रांसफर हुए एसपी IPS विद्यासागर मिश्र की विदाई बेहद भावुक रही। विदाई समारोह के दौरान पुलिस स्टाफ खुद को संभाल नहीं पाया और कई जवानों की आंखें नम हो गईं। यह दृश्य इस बात का प्रमाण था कि विद्यासागर मिश्र ने सिर्फ एक अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि एक संवेदनशील इंसान के रूप में भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। उनकी कार्यशैली, व्यवहार और इंसानियत ने उन्हें स्टाफ के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया था। जहां एक ओर कई जगहों पर विदाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाती है, वहीं रामपुर में यह पल एक भावनात्मक जुड़ाव की मिसाल बन गया।
रामपुर के एसपी IPS विद्यासागर मिश्र की अनोखी विदाई, स्टाफ की आंखें हुई नम राजस्थान में अक्सर एसपी के ट्रांसफर के दौरान घोड़ी, गाजे-बाजे और पारंपरिक अंदाज में विदाई दी जाती है, लेकिन रामपुर में कुछ अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां से ट्रांसफर हुए एसपी IPS विद्यासागर मिश्र की विदाई बेहद भावुक रही। विदाई समारोह के दौरान पुलिस स्टाफ खुद को संभाल नहीं पाया और कई जवानों की आंखें नम हो गईं। यह दृश्य इस बात का प्रमाण था कि विद्यासागर मिश्र ने सिर्फ एक अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि एक संवेदनशील इंसान के रूप में भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाई। उनकी कार्यशैली, व्यवहार और इंसानियत ने उन्हें स्टाफ के बीच बेहद लोकप्रिय बना दिया था। जहां एक ओर कई जगहों पर विदाई सिर्फ औपचारिकता बनकर रह जाती है, वहीं रामपुर में यह पल एक भावनात्मक जुड़ाव की मिसाल बन गया।
- जोबनेर रेनवाल सड़क मार्ग पर रमजीपुरा मोड़ के पास मुर्गियों से भरी पिकअप और ट्रक की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो जाने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। टक्कर इतनी जबरदस्ती की पिकअप और ट्रक के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान पिकअप गाड़ी में भारी दर्जनों मुर्गियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कुछ मुर्गियां इधर-उधर भागने लगी। इसके साथ ही हादसे में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। वही एक्सीडेंट की सूचना के बाद किशनगढ़ रेनवाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल कहां जायजा लिया। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से गंभीर रूप से घायल युवक को राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल के लिए रेफर किया। वही एक्सीडेंट के बाद आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और सड़क के दोनों तरफ कुछ देर के लिए लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ियों को क्रेन की सहायता से हटाकर यातायात को सुचारू करवाया। पुलिस ने बताया कि पिकअप जोबनेर की तरफ से आ रही थी और ट्रक रेनवाल से जोबनेर की ओर जा रहा था इसी दौरान दोनों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई थी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले को लेकर जांच करने में जुटी हुई है।1
- राघव चड्ढा के विरोध में उतरे आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह1
- Post by Kishan Lal jangid1
- 2 अप्रैल 2026 को श्री हनुमान जन्मोत्सव पर हनुमान जी के द्वारा केक काटा गया है1
- अयोध्या में दिनदहाड़े एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक महिला बुर्का पहनकर ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान में दाखिल हुई और मौके का फायदा उठाते हुए पिस्टल दिखाकर दुकानदार को धमका दिया। महिला ने दुकान से सोने का हार और चेन लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद वह तेजी से दुकान से बाहर निकली, जहां उसका साथी पहले से बाइक लेकर इंतजार कर रहा था। दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह एक सुनियोजित लूट की घटना मानी जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- राजस्थान में जबरदस्त ओलावृष्टि1
- बस्सी (जयपुर ग्रामीण) IPS एसीपी विनय कुमार को भावुक विदाई, राजभवन में परिसहाय पद पर हुआ स्थानांतरण, पुलिस और आमजन ने दी भव्य विदाई, कार्यकाल में अपराध नियंत्रण में मिली सफलता, घोड़ी पर बिठाकर निकाली गई रैली एंकर बस्सी (जयपुर ग्रामीण)। कानून व्यवस्था को नई दिशा देने वाले IPS एसीपी विनय कुमार के राज्यपाल के परिसहाय पद पर स्थानांतरण के अवसर पर बस्सी सर्कल में उन्हें भव्य विदाई दी गई। समारोह में सम्मान और विदाई की कसक एक साथ साफ दिखाई दी। पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को सराहनीय बताते हुए उनकी सख्त प्रशासनिक पकड़ और जनहितकारी कार्यशैली की प्रशंसा की। उनके नेतृत्व में क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रहा और पुलिस व आमजन के बीच विश्वास मजबूत हुआ। समारोह के दौरान IPS एसीपी विनय कुमार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई के क्षणों में कई लोग भावुक नजर आए। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की, वहीं एक सक्षम अधिकारी के जाने का मलाल भी व्यक्त किया। विदाई समारोह को खास बनाने के लिए गाजे-बाजे के साथ एसीपी विनय कुमार को घोड़ी पर बिठाकर एसीपी कार्यालय से बस्सी चक तक विदाई यात्रा निकाली गई।4
- Raghav Chadha पर भारी पड़ा सस्पेंशन? कैंटीन के समोसे और AAP की अंदरूनी कलह की पूरी कहानी! इस वीडियो में जानिए: अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के दौरान राघव चड्ढा की चुप्पी का सच। पार्टी प्रवक्ता अनुराग ढांडा ने क्यों कहा कि चड्ढा 'समोसे' की बातें करते थे? राघव चड्ढा का वो वीडियो संदेश जिसमें उन्होंने 'सैलाब' बनकर लौटने की बात कही है। क्या 2028 तक राघव चड्ढा और AAP का साथ बना रहेगा? पूरा मामला समझने के लिए देखिए हमारा यह खास वीडियो।" #RaghavChadha #AAP #ArvindKejriwal #PoliticsNews #SanjaySingh #RajyaSabha #HindiNews #PoliticalAnalysis #BreakingNews1