दो बच्चों की मां ने कुँआरी युवती संग रचाई शादी पूरे क्षेत्र में सनसनी बिहार के बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में चर्चा छेड़ दी है। यहां एक दो बच्चों की मां ने अपने ही गांव की एक युवती के साथ विवाह रचा लिया। यह शादी विंध्याचल के काल भैरव मंदिर में संपन्न हुई बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, संध्या देवी, जो पहले से शादीशुदा हैं और दो बच्चों की मां हैं, ने गांव की युवती रूबी कुमारी के साथ सात फेरे लिए। इस अनोखी शादी में संध्या देवी दुल्हन के रूप में नजर आईं जबकि रूबी दूल्हे के वेश में दिखीं। शादी के बाद दोनों ने एक वीडियो जारी कर अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया और समाज से मान्यता व सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि वे एक-दूसरे से प्रेम करती हैं और साथ जीवन बिताना चाहती हैं। यह मामला बक्सर जिले के डुमरांव अनुमंडल के अंतर्गत बगेन गोला थाना क्षेत्र का है। संध्या देवी और रूबी कुमारी दोनों एक ही गांव की रहने वाली बताई जा रही हैं। संध्या देवी की शादी वर्ष 2010 में अतवारु यादव से हुई थी, जो बाहर रहकर निजी नौकरी करते हैं। उनके दो बच्चे हैं — 12 वर्षीय बेटी और 10 वर्षीय बेटा। रूबी कुमारी अविवाहित हैं। इनके पिता मनोज शाह बगेन गोला में ई-रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। दोनों के बीच करीब 15 दिन पहले नजदीकियां बढ़नी शुरू हुईं। शुरुआत में दोनों के बीच सामान्य दोस्ती हुई, लेकिन पिछले 15 दिनों से वे लगातार एक-दूसरे के साथ समय बिता रही थीं। दोनों साथ में सोशल मीडिया के लिए वीडियो (रील) बनाती थीं, जिससे उनकी दोस्ती गहरी होती गई और धीरे-धीरे यह प्रेम संबंध में बदल गई। दोनों ने फैसला किया कि वे अब एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकतीं। जब दोनों ने साथ रहने का पक्का इरादा कर लिया, तो उन्होंने इसे धार्मिक रीति-रिवाज से विवाह का रूप देने का निर्णय लिया। पहले, दोनों उत्तर प्रदेश के विंध्याचल स्थित अष्टभुजी मंदिर (या काल भैरव मंदिर) गईं, जहां उन्होंने विधि-विधान से विवाह किया। बताया जा रहा है कि यह शादी शनिवार की शाम 4 बजे संपन्न हुई। इसके बाद, बक्सर लौटकर उन्होंने रामेश्वर नाथ मंदिर में भी एक-दूसरे को माला पहनाकर विवाह की रस्म निभाई, जिसमें कुछ स्थानीय लोग भी मौजूद थे। हालांकि, दोनों के परिवार इस रिश्ते को मान्यता देने से इनकार कर रहे हैं। संध्या और रूबी का आरोप है कि उनके परिजन उन्हें धमका रहे हैं और घर में घुसने से मना कर दिया है, जिसके कारण वे इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। दोनों महिलाएं अब प्रशासन से मदद की गुहार लगा रही हैं और सुरक्षा की मांग कर रही हैं। इस घटना के बाद गांव और आसपास के इलाकों में बहस छिड़ गई है: कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और प्रेम का अधिकार मान रहे हैं। उनका कहना है कि यह प्रेम की मिसाल है। वहीं, कई लोग इसे सामाजिक परंपराओं और मान्यताओं के खिलाफ बता रहे हैं। कुछ लोग इसे सामाजिक बंधनों को तोड़ने वाला कदम मान रहे हैं तो कुछ इसे असामाजिक करार दे रहे हैं। स्थानीय पुलिस के अनुसार, अभी तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। अगर कोई शिकायत मिलती है, तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, चूंकि संध्या देवी पहले से शादीशुदा हैं, इसलिए कानूनी दृष्टि से यह मामला बहुविवाह (bigamy) के दायरे में आ सकता है, जो भारत में हिंदू विवाह अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है।

- मुरादाबाद। थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में एक युवक को फोन कर बुलाकर उस पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल अनमोल का जबड़ा टूट गया है और वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है। परिजनों के अनुसार 2 अप्रैल की रात करीब 10 बजे अनमोल के मोबाइल पर एक कॉल आई, जिसमें उसे मिलने के लिए बुलाया गया। अनमोल जैसे ही बताए गए स्थान पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद सौरभ, विशाल व उनके 2-3 अन्य साथियों ने उसे घेर लिया। आरोप है कि बिना किसी बात के ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते उस पर जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावरों ने अनमोल को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसका जबड़ा टूट गया और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत चिंताजनक बताई है। डॉक्टरों के अनुसार घायल को पूरी तरह ठीक होने में समय लग सकता है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद से आरोपी पक्ष लगातार समझौते का दबाव बना रहा है। परिजनों का आरोप है कि उन्हें फोन कर धमकियां दी जा रही हैं कि यदि मामला वापस नहीं लिया गया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बताया जा रहा है कि जिस स्थान पर यह वारदात हुई, वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में हमलावरों की पहचान स्पष्ट रूप से हो सकती है, जो इस मामले में अहम साक्ष्य साबित हो सकता है। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि उन्हें न्याय मिल सके और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे।1
- दि #पंछी हेडलाइन्स #रामपुर,#महिला #सिपाही और दो साल के #मासूम की #दर्दनाक हत्या का #खुलासा,पति ने नौकरी और दो #करोड़ के #लालच मे रची थी #ह्त्या की #साजिश,पहले कोल्ड ड्रिंक मे दिया नशा,डंपर मे मारी टककर,#पेट्रोल छिड़कर कार मे लगाई आग,और फिर किए हथोड़ी से सिर पर कई #वार,पति दान सिंह समेत तीन #ग्रिफ्तार,दो फरार,सीओ सिटी जितेंद्र कुमार के नेतृत्व मे #पुलिस #टीम ने किया #घटना का #खुलासा,एसपी की ओर से #25 #हज़ार के #ईनाम का #ऐलान1
- Post by Jpn7 News1
- बिलासपुर नगर में रामपुर मार्ग पर प्रस्तावित एक शराब की दुकान को लेकर स्थानीय निवासियों का विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा है।मंगलवार को दो सभासदों ने नगर वासियों के साथ जिला मुख्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी डीएम अजय द्विवेदी को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन सौंपने वाले बिलासपुर नगरपालिका के सभासद फैजान खां और मोहसिन खां ने बताया कि इस प्रस्तावित शराब की दुकान की एक दीवार कब्रिस्तान की बाउंड्री से सटी हुई है। जबकि दुकान का एक मुख्य द्वार ठीक दूसरे कब्रिस्तान के सामने खुलता है। इसके अलावा यहां रिहायशी इलाका भी मौजूद है। इसके बावजूद भी ऐसे संवेदनशील स्थान पर शराब की दुकान खुलने से न केवल क्षेत्र की शांति भंग होगी, बल्कि धार्मिक आस्था को भी गहरी चोट पहुंचेगी। आरोप लगाया कि आबकारी विभाग के नियमों के अनुसार, धार्मिक स्थलों, शिक्षण संस्थानों और कब्रिस्तानों के अत्यंत निकट मदिरा की दुकानें नहीं होनी चाहिए। इसके बावजूद भी इस स्थल का चयन करना समझ से परे है। आक्रोशित लोगों का कहना है कि यदि दुकान यहां खुलती है, तो असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगेगा, जिससे महिलाओं और बच्चों का निकलना दूभर हो जाएगा। ज्ञापन में मांग की गई है कि जनहित और सांप्रदायिक सौहार्द को ध्यान में रखते हुए इस प्रस्तावित दुकान को तत्काल किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित किया जाए। चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग नहीं मानी गईं, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।3
- बंगाल में मुस्लिम भाई ने ये बोला तानाशाही खत्म होना चाहिए1
- संभल में भाड़े पर बोलेरो पिकअप चलाने वाले पिता- पुत्र अचानक हुए गायब। अज्ञात व्यक्ति की कॉल पर मेरठ के लिए भाड़े पर गई थी बोलोरो पिकअप, पिता- पुत्र अज्ञात व्यक्ति की कॉल पर 2 अप्रैल को मेरठ से लेने गए थे मजदूरों को, शिकायती पत्र के माध्यम से घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी चार दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर बहजोई एसपी कार्यालय पहुंचे पीड़ित परिजन पुलिस ने निष्पक्ष कार्यवाही कर घटना का जल्द खुलासा करने का दिया भरोसा धनारी थाना क्षेत्र के भिरावटी गांव का है पूरा मामला।2
- जांच में खुलासा हुआ कि दूसरी औरत से अफेयर के चलते दानसिंह लता और बेटे से छुटकारा चाहता था. उसका प्लान लता के बीमे का पैसा हड़पने का था. उसने साथियों संग लता को जिंदा जलाया. लता नही मरी तो अस्पताल ले जाने के बहाने उसे दूसरी कार में डालकर हथौड़े से मार डाला. लता से लव-मैरिज करने वाला दानसिंह इससे पहले अपनी एक और बीबी को ठीक इसी तरीके से मार चुका है. वह तीसरी औैरत से शादी करना चाहता था.2
- दि #पंछी हेडलाइन्स #समाचार #रामपुर:सिविल लाइन्स क्षेत्र मे वाहन #चेकिंग के दौरान,#पुलिस #मुठभेड़ मे संभल का बदमाश ढेर,एक #सिपाही भी घायल,सीओ सिटी और कोतवाल के साथ ज़िला अस्पताल पहुंचे एसपी सोमेन्द्र मीना,22 मुकदमो मे #वांछित संभल का #बदमाश जवाबी #फायरिंग मे ढेर,#घायल,#चोरी की बाईक भी बरामद,#अपराध का बड़ा इतिहास रखने वाले है बदमाश, #रामपुर #केस #समाचार #uppolicenews1
- नेशनल हाईवे पर आगे चल रही एक रोडवेज बस की रामपुर डीपो की बस से जबरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दौरान बस में सवार करीब दो दर्जन से अधिक यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना में करीब आधा दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे हैं। जिन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। यह घटना बिलासपुर में मंगलवार की पूर्वाह्न साढ़े ग्यारह बजे नेशनल हाईवे स्थित नवीन मंडी के सामने की बताई जा रही है। मौकें पर मिली बस की महिला कन्डेक्टर संभल जिले के थाना बहजोई के पवासा की रहने वाली रिंकी सैनी ने बताया कि वह बस के चालक हर स्वरूप के साथ रामपुर से करीब छब्बीस यात्री लेकर बिलासपुर और उत्तराखंड रूद्रपुर व हल्द्वानी के लिए निकली थी। आरोप है कि पीछे आ रही टनकपुर डीपो की रोडवेज बस का चालक उनकी बस को ओवरटेक कर रहा था। नवीन मंडी से पहले अचानक उस बस के चालक ने आगे आने के बाद ब्रेक लगा दिया इससे उनकी बस अनियंत्रित होकर टकरा गई, और टक्कर मारने के बाद आरोपी चालक मय वाहन के साथ मौकें से फरार हो गया। दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और कन्डेक्टर रिंकी सैनी,चालक हर स्वरूप,रामपुर के कृष्ण बिहार निवासी हरजीत कौर, देवेन्द्र कौर आदि एक दर्जन यात्री बुरी तरह चोटिल हुए हैं,जबकि शेष यात्रियों को अन्य बस से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया है। सूचना पर पहुंचे कोतवाली के उप निरीक्षक केशू शर्मा और आकिल हुसैन ने मामले की जानकारी ली और दुर्घटनाग्रस्त बस को हाईवे से हटवाया।2