logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बाघ की सूचना के बाद भी नहीं थमी आफत, हमला होने के बाद जागा वन विभाग* *दूसरे दिन भी सर्चिंग जारी, लोकेशन वाले क्षेत्र में वन अमला *बाघ की सूचना के बाद भी नहीं थमी आफत, हमला होने के बाद जागा वन विभाग* *दूसरे दिन भी सर्चिंग जारी, लोकेशन वाले क्षेत्र में वन अमला डटा; गांव के बीच बाघ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत* मानपुर। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे मानपुर क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। नगर परिषद मानपुर के वार्ड क्रमांक 2 सेमरा-सेमरी एवं कठुलिया हार क्षेत्र में शनिवार रात करीब 9 बजे बाघ की सूचना मिलने के बाद भी रविवार को ग्रामीण पर हमला हो गया। घटना के दूसरे दिन भी वन विभाग का अमला बाघ की लोकेशन वाले क्षेत्र में लगातार डटा हुआ है और उसकी गतिविधियों पर नजर रखकर सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार रात स्थानीय ग्रामीणों ने वन परिक्षेत्र मानपुर को बाघ की मौजूदगी की सूचना दी थी। वन अमले ने मौके पर पहुंचकर पंजों के निशान देखकर बाघ की मौजूदगी की पुष्टि की थी। इसके बावजूद रविवार दोपहर करीब 12 बजे सेमरी निवासी शंकर पिता जानकी पटेल पर बाघ ने हमला कर दिया। घायल शंकर को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानपुर पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। *दूसरे दिन भी लोकेशन वाले क्षेत्र में डटा वन अमला* घटना के बाद वन विभाग द्वारा बाघ की तलाश और निगरानी के लिए अभियान तेज किया गया है। मौके पर वन विभाग का अमला अभी भी बाघ की लोकेशन वाले क्षेत्र में डटा हुआ है। दो हाथियों की मदद से भी बाघ को आबादी क्षेत्र से हटाकर जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया गया। सर्चिंग के दौरान बाघ द्वारा हाथियों की ओर आक्रामक रुख अपनाए जाने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि देर शाम तक बाघ को सुरक्षित जंगल में भेजने या रेस्क्यू किए जाने की सूचना नहीं है। ऐसे में गांव के आसपास उसकी मौजूदगी ग्रामीणों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। *सूचना पहले मिली, फिर हमला क्यों हुआ* पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब शनिवार रात ही वन विभाग को बाघ की मौजूदगी की सूचना मिल गई थी और मौके पर पंजों के निशान से इसकी पुष्टि भी हो गई थी, तो रविवार दोपहर तक ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए क्या प्रभावी कदम उठाए गए? ग्रामीण पर हमला होने के बाद विभाग की सक्रियता निश्चित रूप से बढ़ी है, लेकिन अब सवाल यह है कि क्या ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सूचना मिलते ही आबादी क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी की पर्याप्त व्यवस्था की गई थी? *ग्रामीणों की सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती* सेमरी गांव और आसपास के क्षेत्र में बाघ की मौजूदगी के चलते ग्रामीणों में भय का माहौल है। खेतों और गांव के आसपास आने-जाने को लेकर भी लोग सतर्क हैं। ऐसे में वन विभाग के सामने एक ओर बाघ को सुरक्षित तरीके से जंगल की ओर ले जाने की चुनौती है, वहीं दूसरी ओर ग्रामीणों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। वन विभाग का अमला फिलहाल मौके पर डटा हुआ है और बाघ की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। वरिष्ठ अधिकारियों से घटनाक्रम एवं आगे की कार्रवाई को लेकर संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन फोन पर संपर्क नहीं हो सका। अधिकारी पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी समाचार में शामिल किया जाएगा।

12 hrs ago
user_पत्रकारिता
पत्रकारिता
बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
12 hrs ago
b44f231d-eaaf-472f-89ed-70953b0e3184

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • हरितालिका तीज और गणेश जी मूर्ति की स्थापना बहुत धूम धम और उत्सव से मनाया हरितालिका महिला ब्रत रखा कर और बच्चे गणेश जी की पूजा कर उमरिया नगर सहित जिले भर में हरितालिका तीज पर्व मनाने को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला मंदिरों शिवालयों एवं देवालयों भगवान भोलेनाथ माता पार्वती की पूजा अर्चना भक्ति भाव के साथ की गई । महिलाएं व्रत रखकर अपने पुत्र एवं पति की लंबी आयु की कामना के लिए यह व्रत करती है हरितालिका तीज पर्व मुख्य रूप से भगवान भोलेनाथ माता पार्वती के पुनर मिलन एवं उनके पवित्र विवाह स्मृति की याद में मनाया जाता है । तभी से सभी महिलाएं अपने पति की लंबी आयु एवं परिवार की सुख समृद्धि की कामना को लेकर यह व्रत धारण करती है ।
    1
    हरितालिका तीज और गणेश जी मूर्ति की स्थापना बहुत धूम धम और उत्सव से मनाया 
हरितालिका महिला ब्रत रखा कर और बच्चे गणेश जी की पूजा कर 
उमरिया नगर  सहित जिले भर में हरितालिका तीज पर्व मनाने को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखने को मिला मंदिरों शिवालयों एवं देवालयों भगवान भोलेनाथ माता पार्वती की पूजा अर्चना भक्ति भाव के साथ की गई ।
महिलाएं व्रत रखकर अपने पुत्र एवं पति की लंबी आयु की कामना के लिए यह व्रत करती है हरितालिका तीज पर्व मुख्य रूप से भगवान भोलेनाथ माता पार्वती के पुनर मिलन एवं उनके पवित्र विवाह  स्मृति की याद में मनाया जाता है ।
तभी से सभी महिलाएं अपने पति की लंबी आयु एवं परिवार की सुख समृद्धि की कामना को लेकर यह  व्रत धारण करती है  ।
    user_Chandu Yadav
    Chandu Yadav
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उमरिया में करणी सेना परिवार का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन उमरिया में करणी सेना परिवार का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन उमरिया। करणी सेना परिवार (टीम जीवन सिंह शेरपुर) के बैनर तले मंगलवार को उमरिया जिला मुख्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष राम सिंह बघेल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय युवा रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और मार्ग पर भगवा ध्वज नजर आए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन कर कथित दुरुपयोग रोकने के लिए निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की व्यवस्था किए जाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही। संगठन ने उमरिया जिले में स्थापित होने वाली नई औद्योगिक परियोजनाओं और उद्योगों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग भी उठाई। इसके अलावा UGC से संबंधित प्रस्तावित कानून/विधेयक के विवादित प्रावधानों पर पुनर्विचार तथा उच्च शिक्षा में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग की गई। प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें युवाओं और आम जनता के हित से जुड़ी हैं। उन्होंने सरकार से संवैधानिक एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत मांगों पर उचित निर्णय लेने की अपील की। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी समय में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
    4
    उमरिया में करणी सेना परिवार का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
उमरिया में करणी सेना परिवार का प्रदर्शन, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
उमरिया। करणी सेना परिवार (टीम जीवन सिंह शेरपुर) के बैनर तले मंगलवार को उमरिया जिला मुख्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष राम सिंह बघेल के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय युवा रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और मार्ग पर भगवा ध्वज नजर आए।
कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में एट्रोसिटी एक्ट में संशोधन कर कथित दुरुपयोग रोकने के लिए निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच की व्यवस्था किए जाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल रही।
संगठन ने उमरिया जिले में स्थापित होने वाली नई औद्योगिक परियोजनाओं और उद्योगों में स्थानीय बेरोजगार युवाओं को नियमानुसार प्राथमिकता के आधार पर रोजगार देने की मांग भी उठाई। इसके अलावा UGC से संबंधित प्रस्तावित कानून/विधेयक के विवादित प्रावधानों पर पुनर्विचार तथा उच्च शिक्षा में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता, पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग की गई।
प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि उनकी मांगें युवाओं और आम जनता के हित से जुड़ी हैं। उन्होंने सरकार से संवैधानिक एवं कानूनी प्रक्रिया के तहत मांगों पर उचित निर्णय लेने की अपील की। साथ ही मांगें पूरी नहीं होने पर आगामी समय में आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी।
    user_Deepak kumar verma
    Deepak kumar verma
    Local News Reporter बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह का शुभारंभ l मुकेश कुमार दुबे संवाददाता की खास रिपोर्ट l मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह का शुभारंभ किया गया l
    1
    मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह का शुभारंभ l
मुकेश कुमार दुबे संवाददाता की खास रिपोर्ट l
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा राज्य स्तरीय अभियंता दिवस समारोह का शुभारंभ किया गया l
    user_मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
    मुकेश कुमार दुबे (MJ *CC)
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उमरिया के भरौला में आटे ट्रक पलटा- सामने से आई दो गाड़ियो को बचाने में बेकाबू हुआ, चालक सुरक्षित मध्य प्रदेश उमरिया के भरौला में आटे ट्रक पलटा, सामने से आई दो गाड़ियो को बचाने में बेकाबू हुआ, चालक सुरक्षित , उमरिया जिले के NH -43 पर भरौला के पास सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक सड़क हादसा हो गया। कटनी से आटा लेकर बिलासपुर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित, ट्रक चालक रहा अकेला
    1
    उमरिया के भरौला में आटे ट्रक पलटा- सामने से आई दो गाड़ियो को बचाने में बेकाबू हुआ, चालक सुरक्षित 
मध्य प्रदेश 
उमरिया के भरौला में आटे ट्रक पलटा, सामने से आई दो गाड़ियो को बचाने में बेकाबू हुआ,
चालक सुरक्षित , 
उमरिया जिले के NH -43 पर भरौला के पास सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक सड़क हादसा हो गया। कटनी से आटा लेकर बिलासपुर जा रहा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक सुरक्षित, ट्रक चालक रहा अकेला
    user_ब्यूरो चीफ/बाल्मीकि यादव
    ब्यूरो चीफ/बाल्मीकि यादव
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • UGC कानून के विरोध में उमरिया में करणी सेना का आक्रोश, 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन UGC कानून के विरोध में उमरिया में करणी सेना का आक्रोश, 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उमरिया जिले में करणी सेना ने विरोध जताते हुए पांच सूत्री मांगों को लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंच कर ज्ञापन सोपा
    1
    UGC कानून के विरोध में उमरिया में करणी सेना का आक्रोश, 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
UGC कानून के विरोध में उमरिया में करणी सेना का आक्रोश, 5 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उमरिया जिले में करणी सेना ने विरोध जताते हुए पांच सूत्री मांगों को लेकर कलेक्टर ऑफिस पहुंच कर ज्ञापन सोपा
    user_Shammi khan niyazi
    Shammi khan niyazi
    Court reporter नवरोजाबाद, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    46 min ago
  • कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरो की बैठक ली। उन्होंने कहा कि जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा, जिसमें विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन हेतु सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरो की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जन संचार का सशक्त माध्यम है, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों तक पहुंचाए, जिससे वे योजनाओं का लाभ लेकर सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता भी सुनिश्चित करें। बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मौजूद रहें। #शहडोल #shahdol
    1
    कलेक्टर श्री पार्थ जायसवाल ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय के विराट सभागार में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरो की बैठक ली।
उन्होंने कहा कि जिले में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक में सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा, जिसमें विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन हेतु सोशल मीडिया इंफ्लूएंसरो की अहम भूमिका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में सोशल मीडिया जन संचार का सशक्त माध्यम है, सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम छोर पर बैठे व्यक्तियों तक पहुंचाए, जिससे वे योजनाओं का लाभ लेकर सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकें।
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले  सेवा संकल्प  अभियान की कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता  भी सुनिश्चित करें।
बैठक में अन्य विषयों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति सहित सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर मौजूद रहें।
#शहडोल #shahdol
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • गणपति भगवान का प्रोग्राम सूचित किया जाता है ग्राम पंचायत चित्र में गणपति भगवान का प्रोग्राम बनाना बना रहे हैं प्रोग्राम गणपति भगवान का तो समय में आकर के गणपति भगवान का पंडित पूजा करदे
    2
    गणपति भगवान का प्रोग्राम
सूचित किया जाता है ग्राम पंचायत चित्र में गणपति भगवान का प्रोग्राम बनाना बना रहे हैं प्रोग्राम गणपति भगवान का तो समय में आकर के गणपति भगवान का पंडित पूजा करदे
    user_Durgesh Ashirwar
    Durgesh Ashirwar
    Singer Jaisinghnagar, Shahdol•
    13 hrs ago
  • मध्य प्रदेश सरकार का मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव सख्त निर्देश अपराधी को बक्सा नहीं जाएगा सागर में आज हमारी पुलिस ने एनकाउंटर की कार्रवाई की है। हमारी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।कल भी अपराधियों के अवैध ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए हमारी सरकार में कोई जगह नहीं है। - *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*
    1
    मध्य प्रदेश सरकार का मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव सख्त निर्देश अपराधी को बक्सा नहीं जाएगा 
सागर में आज हमारी पुलिस ने एनकाउंटर की कार्रवाई की है। हमारी सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।कल भी अपराधियों के अवैध ठिकानों पर बुलडोजर कार्रवाई की गई थी। अपराध और अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के लिए हमारी सरकार में कोई जगह नहीं है।
- *डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री*
    user_Chandu Yadav
    Chandu Yadav
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.