परिहारा में शहीद कॉमरेड दिगंबर सिंह का 33वां शहादत दिवस मनाया गया बखरी/बेगूसराय/संवाददाता। परिहारा में शहीद कॉमरेड दिगंबर सिंह के 33वें शहादत दिवस पर मिथिलेश पंडित के दरवाजे स्थित भाकपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।इस मौके पर भाकपा के बखरी सहायक अंचल मंत्री जितेंद्र जीतू ने कहा कि कॉमरेड दिगंबर सिंह की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। उन्होंने कहा कि कॉमरेड दिगंबर सिंह जीवनभर गरीबों के हक और अधिकार के लिए संघर्ष करते रहे और आज भी उनके संघर्ष से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम की शुरुआत स्मृति द्वार की साफ-सफाई व नया फोटो तथा झंडा लगाने से हुई। इसके बाद उप सरपंच रामचंद्र साव ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर बिंदु चौधरी,प्रधान शिक्षक राधेश्याम तांती,महिला नेता सावित्री देवी,पवन मालाकार, चन्दन महतों,समदर्शी नंदन विद्यार्थी,सहायक शाखा मंत्री अशोक रजक,चलित्तर शर्मा,उपेंद्र यादव, गुलाब लाल यादव,किशोरी सिंह,लड्डू लाल शर्मा हीरालाल पासवान,अमीन सिंह सहित आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर श्रधांजलि दिया।

- #बिहार का CM कौन ? सुनिए #गिरिराजसिंह ने क्या कहा । #बेगूसराय #Begusarai #GirirajSingh मोबाइल टीवी न्यूज को फॉलो शेयर करें |1
- खाड़ी देशों में फंसे भारतीयों को लाने की जिम्मेदारी हमारी -जयशकर, नरेंद्र मोदी डाउन डाउन..नरेंद्र सरेंडर विपक्ष का हंगामा, केजरीवाल की अपील किसी पार्टी को वोट मत दो और हनुमान जी का धन्यवाद व्यक्त किया टीम इंडिया ने.... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर.....1
- लोहियानगर थाना की पुलिस ने चोरी की घटना में संलिप्त 02 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी सोमवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में बताया गया कि लोहियानगर में चोरी की घटना हुई थी, इसमें संलिप्त जीतो पासवान एवं सूरज ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. एसपी ने बताया कि बेगूसराय जिले में कुख्यात अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है.1
- बलिया में मंगलवार सुबह रेलवे पुलिस ने मंगलवार को अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। NH-31 पर माल गोदाम से डंडारी ढाला तक रेलवे की जमीन पर बने अवैध कब्जों को बुलडोजर से हटाया गया।1
- Post by Focus Bihar News1
- Post by Pawan Sahni Pawan Saini1
- जैसे नीतीश कुमार अब मुख्यमंत्री नहीं रहे, वैसे ही अगर चुनाव से पहले 10 हजार रुपये नहीं बांटे गए होते, तो JDU को 25 सीटें भी नहीं मिलतीं।1
- #बेगूसराय कचहरी को बम से उड़ाने की धमकी! जिला जज को फिर आया मेल, दूसरी बार मची अफरातफरी #Begusarai मोबाइल टीवी न्यूज को फॉलो शेयर करें l1