Shuru
Apke Nagar Ki App…
वाराणसी के चोलापुर थाना अंतर्गत दानगंज बाजार में एक तेज रफ्तार डंपर (बलकर) ने एक युवक की जान ले ली है। मृत युवक का नाम कल्लू राजभर था। वह वाराणसी का रहने वाला था और यहां पहाड़पुर में अपने ससुराल में रहता था।
गजेन्द्र कुमार सिंह
वाराणसी के चोलापुर थाना अंतर्गत दानगंज बाजार में एक तेज रफ्तार डंपर (बलकर) ने एक युवक की जान ले ली है। मृत युवक का नाम कल्लू राजभर था। वह वाराणसी का रहने वाला था और यहां पहाड़पुर में अपने ससुराल में रहता था।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- चहनिया पीएचसी की इमरजेंसी व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। इस मामले को लेकर अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) ने जांच के निर्देश दिए हैं।1
- वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में मार्कण्डेय महादेव घाट पर बुधवार सुबह गंगा में स्नान के दौरान पैर फिसलने से 18 वर्षीय छात्र वैभव गुप्ता की डूबकर मौत हो गई। चोलापुर निवासी और भारतीय सेना के जवान राजेश गुप्ता का पुत्र वैभव अपने एक मित्र के साथ मार्कण्डेय महादेव मंदिर में दर्शन करने आया था। दर्शन के बाद सुबह करीब 10 बजे गंगा स्नान करते समय अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चला गया, जिसके बाद घाट पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर कैथी चौकी प्रभारी पवन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश अभियान शुरू किया। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर 1:30 बजे वैभव का शव गंगा से बाहर निकाला गया। इसके बाद चौबेपुर थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वैभव 11वीं कक्षा का छात्र था और अपने तीन भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। उसके पिता वर्तमान में दिल्ली में तैनात हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची मृतक की मां उर्मिला गुप्ता का रो-रोकर बुरा हाल था। इस हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि इस घाट पर पहले भी कई डूबने की घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। घाट पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है, न बैरिकेडिंग की गई है और न ही प्रशिक्षित लाइफगार्ड की कोई व्यवस्था है। लोगों ने प्रशासन से तीखा सवाल पूछा है कि आखिर प्रशासन कब जागेगा? स्थानीय जनता ने मांग की है कि भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए घाट पर स्थायी सुरक्षा व्यवस्था तुरंत सुनिश्चित की जाए।1
- अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए मिले दान में चोरी और हेराफेरी के मामले पर उत्तर प्रदेश के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का एक बड़ा बयान सामने आया है। दान में गड़बड़ी की खबरों पर अपनी बात रखते हुए सतीश महाना ने कहा कि जिनका पैसा चोरी हुआ है, शायद उन्होंने सच्ची श्रद्धा और आस्था के साथ दान नहीं किया था। उन्होंने कहा कि सच्ची आस्था से किया गया दान कभी व्यर्थ नहीं जाता है और जिसने भी सच्चे मन से दान किया है, उसका पैसा सीधे रामलला के मंदिर में लगा है। गौरतलब है कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए देश-विदेश से करोड़ों रुपये का दान आया था, जिसके बाद इस राशि में हेराफेरी और चोरी की शिकायतों पर जांच शुरू की गई थी। इस जांच के बीच विधानसभा अध्यक्ष ने मंदिर निर्माण को एक पवित्र कार्य बताते हुए कहा कि हमने पूरी श्रद्धा और आस्था से दान किया था, इसलिए हमारा पैसा सीधे मंदिर में लगा है। उनके इस बयान के बाद अब सियासी गलियारों में चर्चाएं और हलचल काफी तेज हो गई हैं।1
- भदोही के कंपोजिट विद्यालय हरियाव की बेहद बदहाल तस्वीर सामने आई है। यहाँ एक तरफ विद्यालय में वृक्षारोपण और पुस्तक वितरण कार्यक्रम के जरिए बच्चों को बेहतर भविष्य का संदेश दिया जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी चिंता का विषय बनी हुई है। विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक हरिशंकर यादव के अनुसार, स्कूल में करीब 597 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं, लेकिन उनके बैठने के लिए पर्याप्त टेबल तक उपलब्ध नहीं हैं। बुनियादी समस्याओं का आलम यह है कि विद्यालय भवन की छत पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जो बारिश के दौरान लगातार टपकती है। इसके साथ ही, शौचालयों की भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से बच्चों को रोज भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रधानाध्यापक का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को इस गंभीर समस्या से अवगत कराया है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। प्रधानाध्यापक ने आशंका जताई है कि अगर समय रहते विद्यालय की मरम्मत नहीं कराई गई, तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। जमीनी हकीकत को देखते हुए अब यह गंभीर सवाल खड़ा हो गया है कि आखिर इन 597 बच्चों की सुरक्षा और बेहतर शिक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?1
- यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत ने देश की सियासत को 90 डिग्री मोड़ दिया है। इसी राजनीतिक बदलाव के बीच, बिहार के बांकीपुर उपचुनाव में लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी (RJD) की प्रत्याशी रेखा गुप्ता चुनाव प्रचार के दौरान अपनी गाड़ी में पार्टी के झंडे की जगह भगवान राम का झंडा लगाकर चल रही हैं। जब उनसे इस बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने एक झन्नाटेदार जवाब देते हुए नारा भी लगा दिया। रेखा गुप्ता ने स्पष्ट रूप से कहा, "श्री राम तो सब के हैं, किसी एक दल से मत जोड़िए। जय श्री राम, जय श्री कृष्ण, जय श्री राधे।"1
- जम्मू में ऐसी चीजें देखकर तो लगता है कि मंदिरों में चढ़ावे को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर देना चाहिए। चंदा और चढ़ावा चोरी के बाद अब नकली चांदी के चढ़ावे का मामला सामने आया है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन में करीब 500 करोड़ रुपये के नकली चांदी के चढ़ावे का खुलासा हुआ है, जहां भक्तों द्वारा चढ़ाई गई करीब 20 टन चांदी में से 95% चांदी जांच में नकली पाई गई है। श्राइन बोर्ड द्वारा कराए गए टेस्ट में यह सामने आया कि इस 20 टन चांदी के चढ़ावे में से सिर्फ 5-6% चांदी ही असली पाई गई थी, जबकि बाकी बची चांदी में कैडमियम की मिलावट थी। इस मामले में अब जम्मू की अदालत ने क्राइम ब्रांच के जांच अधिकारी को 29 जुलाई को रिकॉर्ड के साथ तलब किया है।1
- उत्तर प्रदेश के वाराणसी में विजलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जीएसटी उपायुक्त (राज्य) सेक्टर-6 के पद पर तैनात अंबिका को गिरफ्तार किया है। विजलेंस की टीम ने अंबिका को एक रेस्टोरेंट में 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार किया। वह वाराणसी में जीएसटी उपायुक्त (राज्य) सेक्टर-6 के पद पर तैनात हैं और उन्हें रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ा गया है।2