logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नोटिस के बाद भी डेढ़ घंटे की देरी से साढ़े नौ बजे कटा पहला पर्चा, स्टाप नर्स की जगह दाई ने की गर्भवती की जांच मीरजापुर - प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पटेहरा में प्रशासनिक कड़ाई और नोटिस जारी होने के बावजूद स्वास्थ्य व्यवस्था में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है । मरीजों को समय पर इलाज पाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है । पर्ची काउंटर देर से खुलने पर कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के दो दिन बाद भी, शुक्रवार को पहला पर्चा डेढ़ घंटे की देरी से सुबह साढ़े नौ बजे कटा । ​शासन की गाइडलाइन के अनुसार पीएचसी का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित है । ​नोटिस का असर दिख रहा बेअसर शुरू ऐप पर खबर प्रकाशित होने के बाद PHC प्रभारी डॉ. महेंद्र चौधरी ने पर्ची काटने वाले कर्मचारी को 3 दिन के भीतर जवाब देने का नोटिस दिया था और समय से उपस्थित न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी । दो दिन बाद कर्मचारी डेढ़ घंटे देर से पहुंचा और इलाज के लिए आए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा । मरीजों और परिजनों की आपबीती ​प्रसव पीड़ा में भटकती रही गर्भवती: अमोई निवासी सूरज ने बताया कि वह सुबह 8:30 बजे अपनी गर्भवती पत्नी प्रेमलता को प्रसव पीड़ा के दौरान पीएचसी लेकर पहुंचे थे । डिलीवरी रूम में न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही स्टाफ नर्स। पर्ची काउंटर भी बंद पड़ा था। अंततः डिलीवरी रूम के बाहर मौजूद दाई ने ही स्टाफ नर्स को फोन किया और खुद ही गर्भवती की जांच की । 9:30 बजे कटा पहला पर्चा : पटेहरा निवासी हर्ष दुबे ने बताया कि वह सुबह 9:00 बजे अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन पर्ची काटने वाला कर्मचारी नदारद था। पहली पर्ची सुबह करीब 9:30 बजे कटी, जिसके बाद ही मरीजों को उपचार और दवाएं मिल सकीं। जिम्मेदार का बयान ​"संबंधित कर्मचारी को नोटिस देकर तीन दिन का समय दिया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा। डिलीवरी रूम में स्टाफ नर्स के अनुपस्थित रहने की शिकायत की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।" — डॉ. महेंद्र चौधरी, पीएचसी प्रभारी

7 hrs ago
user_Sunil Kumar Gond
Sunil Kumar Gond
Local News Reporter मरिहान, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
380f44b6-3081-4a1d-9281-6454716a6f09

नोटिस के बाद भी डेढ़ घंटे की देरी से साढ़े नौ बजे कटा पहला पर्चा, स्टाप नर्स की जगह दाई ने की गर्भवती की जांच मीरजापुर - प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) पटेहरा में प्रशासनिक कड़ाई और नोटिस जारी होने के बावजूद स्वास्थ्य व्यवस्था में कोई सुधार देखने को नहीं मिल रहा है । मरीजों को समय पर इलाज पाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है । पर्ची काउंटर देर से खुलने पर कर्मचारी को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के दो दिन बाद भी, शुक्रवार को पहला पर्चा डेढ़ घंटे की देरी से सुबह साढ़े नौ बजे कटा । ​शासन की गाइडलाइन के अनुसार पीएचसी का समय सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक निर्धारित है । ​नोटिस

80f82be9-604a-429f-b4c7-a680751496d1

का असर दिख रहा बेअसर शुरू ऐप पर खबर प्रकाशित होने के बाद PHC प्रभारी डॉ. महेंद्र चौधरी ने पर्ची काटने वाले कर्मचारी को 3 दिन के भीतर जवाब देने का नोटिस दिया था और समय से उपस्थित न होने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी थी । दो दिन बाद कर्मचारी डेढ़ घंटे देर से पहुंचा और इलाज के लिए आए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ा । मरीजों और परिजनों की आपबीती ​प्रसव पीड़ा में भटकती रही गर्भवती: अमोई निवासी सूरज ने बताया कि वह सुबह 8:30 बजे अपनी गर्भवती पत्नी प्रेमलता को प्रसव पीड़ा के दौरान पीएचसी लेकर पहुंचे थे । डिलीवरी रूम में न तो कोई डॉक्टर मौजूद था और न ही स्टाफ नर्स। पर्ची काउंटर भी बंद

53a610d5-e894-45ba-9525-d602ca0dc397

पड़ा था। अंततः डिलीवरी रूम के बाहर मौजूद दाई ने ही स्टाफ नर्स को फोन किया और खुद ही गर्भवती की जांच की । 9:30 बजे कटा पहला पर्चा : पटेहरा निवासी हर्ष दुबे ने बताया कि वह सुबह 9:00 बजे अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन पर्ची काटने वाला कर्मचारी नदारद था। पहली पर्ची सुबह करीब 9:30 बजे कटी, जिसके बाद ही मरीजों को उपचार और दवाएं मिल सकीं। जिम्मेदार का बयान ​"संबंधित कर्मचारी को नोटिस देकर तीन दिन का समय दिया गया है। संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा जाएगा। डिलीवरी रूम में स्टाफ नर्स के अनुपस्थित रहने की शिकायत की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।" — डॉ. महेंद्र चौधरी, पीएचसी प्रभारी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नवीन परती की भूमि पर अतिक्रमण एसडीएम से शिकायत कर खाली कराने की मांग पटेहरा - संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव में नवीन परती भूमि पर अतिक्रमण एसडीएम से शिकायत कर कार्यवाई की मांग । गांव निवासी धीरज तिवारी ने शुक्रवार को मड़िहान एसडीएम को को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के गाटा संख्या 2901 में 0.407 हेक्टेयर नवीन परती की भूमि पर एक व्यक्ति जबरन कब्ज़ा कर खेती कर रहा है । गांव के हित में ने उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है । धीरज ने बताया कि उसी भूमि से रास्ता हुआ करता था जिसे तारबंदी कर घेर लिया गया और अब उसपर खेती की जा रही है । मड़िहान एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने बताया कि कानूनगो और लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट मांगी गई है नवीन परती पर अतिक्रमण होगा तो खाली कराया जायेगा ।
    2
    नवीन परती की भूमि पर अतिक्रमण एसडीएम से शिकायत कर खाली कराने की मांग 
पटेहरा - संतनगर थाना क्षेत्र के पटेहरा कला गांव में नवीन परती भूमि पर अतिक्रमण एसडीएम से शिकायत कर कार्यवाई की मांग । गांव निवासी धीरज तिवारी ने शुक्रवार को मड़िहान एसडीएम को को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि गांव के गाटा संख्या 2901 में 0.407 हेक्टेयर नवीन परती की भूमि पर एक व्यक्ति जबरन कब्ज़ा कर खेती कर रहा है । गांव के हित में ने उक्त भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है । धीरज ने बताया कि उसी भूमि से रास्ता हुआ करता था जिसे तारबंदी कर घेर लिया गया और अब उसपर खेती की जा रही है । मड़िहान एसडीएम संतोष कुमार ओझा ने बताया कि कानूनगो और लेखपाल को जांच कर  रिपोर्ट मांगी गई है नवीन परती पर अतिक्रमण होगा तो खाली कराया जायेगा ।
    user_Sunil Kumar Gond
    Sunil Kumar Gond
    Local News Reporter मरिहान, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दो माह से वेतन न मिलने पर के.बी.पी.जी. कॉलेज के प्राध्यापकों का कार्य बहिष्कार का ऐलान मीरजापुर। दो महीने से वेतन न मिलने से नाराज के.बी.पी.जी. कॉलेज, मीरजापुर के प्राध्यापकों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शिक्षक संघ ने सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई और महाविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. ज्योतीश्वर मिश्र ने कहा कि नियमित रूप से वेतन न मिलना प्राचार्य की अकुशलता और लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि समय पर वेतन न मिलने से शिक्षकों और कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रमेश चन्द्र ओझा ने आरोप लगाया कि प्राचार्य महाविद्यालय के कार्यों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं और अपने व्यक्तिगत हितों में अधिक व्यस्त रहते हैं। इसके चलते महाविद्यालय विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में न केवल पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है, बल्कि शिक्षक और कर्मचारी वेतन के लिए भी परेशान हैं।विश्वविद्यालयी शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि प्रो. अशोक सिंह चंदेल तथा जनपदीय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. रत्नेश कुमार मिश्र ने भी महाविद्यालय की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन में प्रो. इन्दुभूषण द्विवेदी, प्रो. मकरंद जायसवाल, प्रो. राकेश शुक्ल, डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. अमर बहादुर सरोज, डॉ. सत्यकेतु शुक्ल सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक मौजूद रहे। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो सोमवार से कार्य बहिष्कार किया जाएगा, जिससे महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं Bite - प्रोफेसर ज्योतिश्वर मिश्र
    2
    दो माह से वेतन न मिलने पर के.बी.पी.जी. कॉलेज के प्राध्यापकों का कार्य बहिष्कार का ऐलान
मीरजापुर। दो महीने से वेतन न मिलने से नाराज के.बी.पी.जी. कॉलेज, मीरजापुर के प्राध्यापकों ने सोमवार से कार्य बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। इस संबंध में शिक्षक संघ ने सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई और महाविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए।शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. ज्योतीश्वर मिश्र ने कहा कि नियमित रूप से वेतन न मिलना प्राचार्य की अकुशलता और लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि समय पर वेतन न मिलने से शिक्षकों और कर्मचारियों के समक्ष आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रो. रमेश चन्द्र ओझा ने आरोप लगाया कि प्राचार्य महाविद्यालय के कार्यों पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं और अपने व्यक्तिगत हितों में अधिक व्यस्त रहते हैं। इसके चलते महाविद्यालय विभिन्न समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में न केवल पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है, बल्कि शिक्षक और कर्मचारी वेतन के लिए भी परेशान हैं।विश्वविद्यालयी शिक्षक संघ के प्रांतीय प्रतिनिधि प्रो. अशोक सिंह चंदेल तथा जनपदीय शिक्षक संघ के महामंत्री डॉ. रत्नेश कुमार मिश्र ने भी महाविद्यालय की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन में प्रो. इन्दुभूषण द्विवेदी, प्रो. मकरंद जायसवाल, प्रो. राकेश शुक्ल, डॉ. प्रभात सिंह, डॉ. अमर बहादुर सरोज, डॉ. सत्यकेतु शुक्ल सहित बड़ी संख्या में प्राध्यापक मौजूद रहे। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो सोमवार से कार्य बहिष्कार किया जाएगा, जिससे महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं
Bite -    प्रोफेसर ज्योतिश्वर मिश्र
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • मिर्ज़ापुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस की सजगता से टला पुतला दहन।
    1
    मिर्ज़ापुर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, पुलिस की सजगता से टला पुतला दहन।
    user_मेट्रो संदेश न्यूज़
    मेट्रो संदेश न्यूज़
    Newspaper publisher मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मिर्जापुर में सियासत गरम! सपा जिलाध्यक्ष के बयान पर बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पलटवार, बोले— "व्यापारियों के हित में मैं खड़ा हूं" मिर्जापुर में सियासत गरम! सपा जिलाध्यक्ष के बयान पर बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पलटवार, बोले— "व्यापारियों के हित में मैं खड़ा हूं" मिर्जापुर। शहर में व्यापारियों से जुड़े मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के बयान के बाद नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे। विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि यदि किसी व्यापारी का उत्पीड़न किया जाएगा या उसके साथ अन्याय होगा, तो उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि योगी सरकार में व्यापारियों का सम्मान और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जो भी व्यापारी वर्ग को डराने, सताने या लूटने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विधायक ने यह भी कहा कि व्यापारियों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा और हर स्तर पर उनकी आवाज उठाई जाएगी। विधायक के इस बयान के बाद जिले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अब इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं और स्थानीय स्तर पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।
    1
    मिर्जापुर में सियासत गरम! सपा जिलाध्यक्ष के बयान पर बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पलटवार, बोले— "व्यापारियों के हित में मैं खड़ा हूं"
मिर्जापुर में सियासत गरम! सपा जिलाध्यक्ष के बयान पर बीजेपी विधायक रत्नाकर मिश्रा का पलटवार, बोले— "व्यापारियों के हित में मैं खड़ा हूं"
मिर्जापुर। शहर में व्यापारियों से जुड़े मुद्दे को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष के बयान के बाद नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वह हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए खड़े रहे हैं और आगे भी रहेंगे।
विधायक रत्नाकर मिश्रा ने कहा कि यदि किसी व्यापारी का उत्पीड़न किया जाएगा या उसके साथ अन्याय होगा, तो उसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि योगी सरकार में व्यापारियों का सम्मान और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि जो भी व्यापारी वर्ग को डराने, सताने या लूटने का प्रयास करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। विधायक ने यह भी कहा कि व्यापारियों के हितों से कोई समझौता नहीं होगा और हर स्तर पर उनकी आवाज उठाई जाएगी।
विधायक के इस बयान के बाद जिले में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। अब इस मुद्दे पर विभिन्न राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं और स्थानीय स्तर पर इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं।
    user_Up mirror news Mirzapur
    Up mirror news Mirzapur
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • क्या सच में बिना दलाल कोई काम नहीं होता? अब होगा... #दलाल #GovernmentOffice #System #India #News #MissingNewsIndia #ImranAnsari #Corruption #PublicAwareness #HindiNews
    1
    क्या सच में बिना दलाल कोई काम नहीं होता?             अब होगा...
#दलाल #GovernmentOffice #System #India #News #MissingNewsIndia #ImranAnsari #Corruption #PublicAwareness #HindiNews
    user_B Republic News
    B Republic News
    News Mirzapur, Varanasi•
    13 hrs ago
  • मिर्जापुर में 2029 में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की उठी मांग मिर्जापुर, 31 जुलाई। मिर्जापुर के नटवा स्थित एक लॉन में शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी के संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने वर्ष 2029 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठाई। कार्यक्रम में संगठन के नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वांचल अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि संगठन वर्ष 2029 में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने के उद्देश्य से जनसंपर्क और संगठन विस्तार अभियान को आगे बढ़ाएगा। कार्यक्रम के दौरान हिंदू एकता और सामाजिक समरसता पर भी विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने नाम के आगे जाति के स्थान पर "सनातनी" लिखें, जिससे सामाजिक एकता को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संगठन अपनी बात भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक भी पहुंचाएगा तथा आगामी चुनावों में भाजपा के साथ मिलकर अभियान चलाने में सहयोग करेगा। इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
    1
    मिर्जापुर में 2029 में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की उठी मांग
मिर्जापुर, 31 जुलाई। मिर्जापुर के नटवा स्थित एक लॉन में शुक्रवार को हिंदू युवा वाहिनी के संगठन विस्तार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने वर्ष 2029 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने की मांग उठाई।
कार्यक्रम में संगठन के नए पदाधिकारियों को दायित्व सौंपे गए। इसके बाद मीडिया से बातचीत में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वांचल अध्यक्ष अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि संगठन वर्ष 2029 में योगी आदित्यनाथ को प्रधानमंत्री बनाने के उद्देश्य से जनसंपर्क और संगठन विस्तार अभियान को आगे बढ़ाएगा।
कार्यक्रम के दौरान हिंदू एकता और सामाजिक समरसता पर भी विशेष जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अपने नाम के आगे जाति के स्थान पर "सनातनी" लिखें, जिससे सामाजिक एकता को बढ़ावा मिल सके। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संगठन अपनी बात भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व तक भी पहुंचाएगा तथा आगामी चुनावों में भाजपा के साथ मिलकर अभियान चलाने में सहयोग करेगा।
इस अवसर पर संगठन के कई पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    4
    #श्रीराधे #माँ_विंध्यवासिनी #श्रावण_मास  #प्रभु_श्री_कृष्ण #देवों_के_देव_महादेव #राम_राम  #धर्म #कर्म #सत्य #कटुवचन #सत्यवचन
    user_CHAIRMAN CRIME CONTROL
    CHAIRMAN CRIME CONTROL
    मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.