Shuru
Apke Nagar Ki App…
गांव में अचानक हुआ खतरनाक नज़ारा 😱🐂 जब गुस्साऐ बैल ने ट्रैक्टर पर कर दिया जोरदार हमला! ऐसा सीन आपने शायद ही पहले देखा होगा 😳 पूरा वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान। 👉 ऐसे ही वायरल वीडियो देखने के लिए अभी Follow करें और वीडियो को Like 👍 व Share जरूर करें! #viralvideo #bullattack #desivideo #trendingreels #shockingvideo
Gaurav Kumar Mishra
गांव में अचानक हुआ खतरनाक नज़ारा 😱🐂 जब गुस्साऐ बैल ने ट्रैक्टर पर कर दिया जोरदार हमला! ऐसा सीन आपने शायद ही पहले देखा होगा 😳 पूरा वीडियो देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान। 👉 ऐसे ही वायरल वीडियो देखने के लिए अभी Follow करें और वीडियो को Like 👍 व Share जरूर करें! #viralvideo #bullattack #desivideo #trendingreels #shockingvideo
More news from बिहार and nearby areas
- Post by Amit Kumar Mandal1
- Post by Gaurav Kumar Mishra1
- जमालपुर में रामनवमी के पावन अवसर पर रामपुर कॉलोनी स्थित पानी टंकी मैदान एवं रामनगर पोखर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में श्रद्धा और उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में श्रद्धालु शोभायात्रा में शामिल हुए और “जय श्रीराम” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। शोभायात्रा की शुरुआत पानी टंकी मैदान से हुई, जहां पूजा-अर्चना के बाद आकर्षक झांकियों के साथ यात्रा आगे बढ़ी। यह यात्रा रामपुर कॉलोनी से होते हुए रामनगर पोखर तक पहुंची, जहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए और पूरे मार्ग में धार्मिक माहौल बना रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए थे। शोभायात्रा के मार्ग पर जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गई थी, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। यातायात को भी सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा पूरे आयोजन की लगातार निगरानी की जा रही थी। साथ ही स्थानीय स्वयंसेवकों की टीम भी व्यवस्था संभालने में सक्रिय रही। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए गए थे। शोभायात्रा के दौरान स्थानीय लोगों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं का स्वागत किया और प्रसाद वितरण किया। इस आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। कुल मिलाकर, जमालपुर में निकाली गई यह रामनवमी शोभायात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई, जिसमें प्रशासन की सतर्कता और श्रद्धालुओं के सहयोग की अहम भूमिका रही।1
- जैविक एवं प्राकृतिक खेती को लेकर किसानों को किया गया जागरूक धरहरा/मुंगेर। कृषि विज्ञान केंद्र मुंगेर के सौजन्य से सोमवार को धरहरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सारोबाग पंचायत में जैविक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एकदिवसीय कार्यशाला सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्नेहा केसरी ट्रस्ट के अध्यक्ष वीरेंद्र केसरी ने किया। "एग्रोमेट सेवा एक कृषक मित्र" विषय पर आधारित कार्यशाला के दौरान कृषकों को कृषि-मौसम संबंधी परामर्श सेवा के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अध्यक्ष वीरेंद्र केसरी ने बताया कि भारत मौसम विज्ञान विभाग की 'ग्रामीण कृषि मौसम सेवा' के तहत एग्रोमेट के माध्यम से किसानों को ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर सटीक मौसम का पूर्वानुमान और कृषि सलाह मिलती है। जैविक एवं प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को जानकारी देते हुए डॉक्टर यूपी वर्मा अच्छू राम हरिलाल बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय चंद्र तथा शिक्षक शंभू शरण पंकज ने बताया कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती को अपनाने से मृदा स्वास्थ्य में सुधार होगा, सुरक्षित खाद्य उत्पादन सुनिश्चित होगा तथा रासायनिक इनपुट्स पर निर्भरता कम होगी, जिससे किसानों की आय में वृद्धि के साथ-साथ पर्यावरणीय स्थिरता भी सुनिश्चित होगी। पूर्व रेलवे इंटर महाविद्यालय की विज्ञान विषय की शिक्षिका प्रिया कुमारी ने बताया कि जैविक एवं प्राकृतिक खेती की दिशा में देश के कुछ अग्रणी राज्यों की तरह ही बिहार भी काफी तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार द्वारा किसानों को जैविक खेती की ओर अग्रसर करने की दिशा में पंचायत स्तर से जिला स्तर तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं। आने वाले दिनों में बिहार जैविक एवं प्राकृतिक कृषि पद्धति का प्रयोग कर देश के अग्रणी राज्य में शामिल होगा। कृषि के क्षेत्र में राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता तरुण कुमार विकास ने किसानों को जैविक खेती के विभिन्न चरणों से अवगत कराया। साथ ही, उन्होंने जैविक खाद तैयार करने की विधि तथा इसके उपयोग के बारे में किसानों को जानकारी दी। मौके पर रामाधार यादव, उपेंद्र यादव, प्रकाश यादव, पंकज कुमार, अरुण यादव, नरेश यादव, गाजो यादव, अनिल कुमार तांती, अशोक कुमार सिंह, गौरव कुमार, रुस्तम राजा, ब्रह्मदेव रजक, रामचरित्र साहू, जगदीश मंडल, प्रकाश चौधरी, कुंती देवी, आयुष कुमार सहित दर्जनों किसान मौजूद थे।1
- परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य पहुंचे भगवान हाई स्कूल मैदान रामनवमी मेला में क्या कुछ कहा सुनिए1
- खगड़िया जिला के गोगरी जमालपुर मे रामनवमी पर्व के मौके पर निकाली गई शोभा यात्रा और आखाडा जुलुस। जिसमे बच्चे और युवाओं ने लाठी,भाले, एवं तलवार के माध्यम से पारंपरिक तरीके से खेल का प्रदर्शन किया।1
- Post by किरण देव यादव2
- बिहार में हो रहे बदलाव को लेकर लेटस पुलिस विभाग के बड़े पद पर बैठे लेट्स इंस्पायर के संस्थापक विकास वैभव मोतिहारी पहुंचे जहां उन्होंने समाज में हो रहे बदलाव और 2047 तक बिहार को विकसित राज्य की श्रेणी में शामिल करने को लेकर लोगों से अपील की साथ ही उन्होंने कहा कि लेटस इंस्पायर संस्था लगातार युवाओं उद्यमियों महिलाओं के साथ-साथ नई पीढ़ी के युवकों को भी जागरूक कर रही है1