केंद्रीय शिक्षा मंत्री के तौर पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने इसका श्रेय आंदोलनकारी छात्रों को देते हुए उन्हें बधाई दी है। राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा देश की शिक्षा व्यवस्था को फिर से संवारने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है। लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा के लिए सड़कों पर डटकर खड़े होने वाले हर युवा और छात्र पर गर्व जताते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है, डरो मत। राहुल गांधी ने छात्रों की दो बकाया मांगों को दोहराते हुए कहा कि पहली मांग यह है कि जिन लोगों ने छात्रों पर अंगुली उठाई, उन्हें पीटा, करंट लगाया और इसके लिए योजना बनाकर अमल किया, उन सभी दोषियों की जिम्मेदारी तय कर सख्त कार्रवाई हो। दूसरी मांग यह है कि प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफी मांगें। उन्होंने किसानों, मजदूरों, गरीबों और सरकार द्वारा दबाए गए हर व्यक्ति से अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने की बात कही। वहीं, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने शनिवार को धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का स्वागत करते हुए इसे देश के उन युवाओं और छात्रों की जीत बताया जो झुके नहीं। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सरकार को भारत के युवाओं और छात्रों के सामने झुकना पड़ा है। इस नतीजे पर खुशी जताते हुए उन्होंने कहा कि यह खबर सुनकर वे थोड़ी भावुक भी हो गई थीं।

- Post by न्यूज़ आइकॉन 241
- "लगेगी आग तो आएँगे घर कई ज़द में... यहाँ पे सिर्फ़ हमारा मकान थोड़ी है..." पंक्तियों के साथ मनीष सिसोदिया पर सीधा निशाना साधा गया है। दिल्ली में CJP के मंच से पेपर लीक के मुद्दे पर जोर-शोर से सवाल उठाने वाले मनीष सिसोदिया अब खुद सवालों से घिर गए हैं। दिल्ली के मंच से पेपर लीक पर आवाज़ उठाने के बाद, अब पंजाब में हुए पेपर लीक के मामले में उनकी ओर से कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है।1
- आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल ने 'प्रधान' के इस्तीफे पर अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। इस मामले में अरविंद केजरीवाल की ओर से पहली बार कोई बयान या प्रतिक्रिया सामने आई है।1
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफ़े को सिर्फ़ एक पड़ाव बताते हुए छात्रों पर दर्ज सभी मुकदमों को तुरंत वापस लेने की माँग की गई है। साफ़ तौर पर कहा गया है कि यह सिर्फ़ एक इस्तीफ़ा है, मंज़िल नहीं। 20 जुलाई और उसके बाद छात्रों पर दर्ज किए गए सभी मुकदमों को बिना किसी देरी के तुरंत वापस लिया जाना चाहिए। इसके साथ ही यह चेतावनी दी गई है कि कॉकरोच से टकराने की भूल न करें। जब केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफ़ा संभव हो गया है, तो अब छात्रों की आवाज़ को दबाने की कोई भी कोशिश कामयाब नहीं होने दी जाएगी।1
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और बाकी मांगों के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर चल रहा अपना प्रदर्शन समाप्त कर दिया है। धरना खत्म होने का ऐलान करने के साथ ही सभी प्रदर्शनकारियों से अपने-अपने घर लौटने का अनुरोध किया गया है। यह फैसला कांस्टीट्यूशनल क्लब में हुई एक संयुक्त बैठक में लिया गया, जहाँ सरकार की ओर से मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह मौजूद थे। इस बैठक के दौरान ही कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं ने जंतर-मंतर पर जारी प्रदर्शन को खत्म करने का औपचारिक ऐलान किया।1
- धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर दिल्ली से एक बड़ा अपडेट सामने आया है।1
- केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।1
- जंतर-मंतर पहुंचकर किसान मजदूर संघर्ष पार्टी ने किसानों की आवाज बुलंद की। इस दौरान संगठन की ओर से सरकार को ज्ञापन भी सौंपा गया।1