logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीडीओ अभिषेक कुमार की सख्ती रंग लाई, माह के अंत तक महिला अस्पताल का मेडिकल कॉलेज भवन में शिफ्टिंग तय* सीडीओ अभिषेक कुमार की सख्ती रंग लाई, माह के अंत तक महिला अस्पताल का मेडिकल कॉलेज भवन में शिफ्टिंग तय* *सीडीओ, प्रिंसिपल और कार्यदायी संस्था के साथ किया निरीक्षण, समयसीमा में पूरा हो शिफ्टिंग का कार्य* लखीमपुर खीरी, 20 अप्रैल। जिला महिला चिकित्सालय को मेडिकल कॉलेज के नवनिर्मित भवन में शिफ्ट करने की लंबे समय से प्रतीक्षित प्रक्रिया अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। सोमवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने स्वयं जिला महिला चिकित्सालय पहुंचकर व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। शिफ्टिंग में आ रही बाधाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान सीडीओ ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या तकनीकी बाधा को अब और बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने मौके पर ही कार्यदायी संस्था को तलबकर लिफ्ट संचालन का ट्रायल अपने समक्ष करवाया तथा तकनीकी खामियों को तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश दिए। सीडीओ अभिषेक कुमार ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि जनहित से जुड़ी इस महत्वपूर्ण शिफ्टिंग प्रक्रिया को किसी भी दशा में इस माह के अंत तक पूरा किया जाए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए। मेडिकल कॉलेज भवन में शिफ्टिंग पूरी होने के बाद जिला महिला चिकित्सालय की मरीजों को बेहतर, आधुनिक एवं सुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी। लंबे समय से प्रतीक्षित इस कदम से जिले की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

17 hrs ago
user_Lakhimpur समाचार
Lakhimpur समाचार
मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
17 hrs ago
bcd50881-a51e-4672-8064-82252577f4be

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखीमपुर खीरी। थाना मितौली। थाना मितौली क्षेत्र के गांव सरैया में विशेष समुदाय के लोगों ने सीधे-साधे कमजोर व्यक्ति को लाठी डंडा लेकर के गांव में दौड़ाकर जान से मार देने की थी धमकी, पीड़ित ने दिया पुलिस को प्रार्थना पत्र। पीड़ित लग रहा न्याय की गुहार।
    1
    लखीमपुर खीरी। 
थाना मितौली। 
थाना मितौली क्षेत्र के गांव सरैया में विशेष समुदाय के लोगों ने सीधे-साधे कमजोर व्यक्ति को लाठी डंडा लेकर के गांव में दौड़ाकर  जान से मार देने की थी धमकी, पीड़ित ने दिया पुलिस को प्रार्थना पत्र। पीड़ित लग रहा न्याय की गुहार।
    user_Awadh News
    Awadh News
    Local News Reporter मितौली, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_राष्ट्रीय_अध्यक्ष #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_राष्ट्रीय_अध्यक्ष #highlight #pasi #UttarPradesh #performance
    1
    #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_राष्ट्रीय_अध्यक्ष 
#लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_राष्ट्रीय_अध्यक्ष 
#highlight #pasi #UttarPradesh #performance
    user_लाखन आर्मी जिला संयोजक
    लाखन आर्मी जिला संयोजक
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_राष्ट्रीय_अध्यक्ष #highlight #pasi #UttarPradesh #performance
    1
    #लाखन_आर्मी_सम्पूर्ण_भारत #लाखन_आर्मी_राष्ट्रीय_अध्यक्ष 
#highlight #pasi #UttarPradesh #performance
    user_लाखन आर्मी उत्तरी प्र० अध्यक्ष
    लाखन आर्मी उत्तरी प्र० अध्यक्ष
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बिजुआ- सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, सुबह लखनऊ जाने वाली प्राइवेट बस से हुआ हादसा, भीरा पलिया मार्ग पर जाम की स्थिति, फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव की घटना, सूचना पर पुलिस मौके पर मौजूद
    1
    बिजुआ- सड़क हादसे में बच्चे की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, 
सुबह लखनऊ जाने वाली प्राइवेट बस से हुआ हादसा, भीरा पलिया मार्ग पर जाम की स्थिति, 
फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव की घटना, 
सूचना पर पुलिस मौके पर मौजूद
    user_Lakhimpur Kheri News
    Lakhimpur Kheri News
    पत्रकार Gola Gokaran Nath, Lakhimpur Kheri•
    2 hrs ago
  • प्रश्न: इस वीडियो को देखकर आपके मन में पहला शब्द क्या आया? कमेंट में सिर्फ एक शब्द लिखें! ❤️🙌 📲 अपने ग्रुप्स में इसे आग की तरह फैला दें (Share)! 🔥 बेहतरीन और वायरल वीडियो के लिए Subscribe/Follow करना न भूलें!
    1
    प्रश्न: इस वीडियो को देखकर आपके मन में पहला शब्द क्या आया? कमेंट में सिर्फ एक शब्द लिखें! ❤️🙌
📲 अपने ग्रुप्स में इसे आग की तरह फैला दें (Share)! 🔥 बेहतरीन और वायरल वीडियो के लिए Subscribe/Follow करना न भूलें!
    user_Rajat Ai
    Rajat Ai
    Nature reserve मोहम्मदी, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • संवाददाता पीयूष दीक्षित जिला लखीमपुर खीरी के विकासखंड बांकेगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पसियापुर में मंगलवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर तीन ग्रामीणों की झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जिससे उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद पुत्र नथु लाल, मुनेश पुत्र रामविलास तथा ओमवीर पुत्र श्रीकृष्ण की झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से छप्पर, चारपाई, बिस्तर, उपले, लकड़ी सहित दैनिक उपयोग का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं चौकी प्रभारी संसारपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार इसी स्थान पर पूर्व में भी आग लगने की घटना हो चुकी है, जिसे विद्युत तारों से निकली चिंगारी के कारण बताया गया था। इस बार भी आग लगने का संभावित कारण बिजली के तारों से चिंगारी बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
    1
    संवाददाता पीयूष दीक्षित
जिला लखीमपुर खीरी के विकासखंड बांकेगंज अंतर्गत ग्राम पंचायत पसियापुर में मंगलवार को भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर तीन ग्रामीणों की झोपड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं, जिससे उनके सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गोविंद पुत्र नथु लाल, मुनेश पुत्र रामविलास तथा ओमवीर पुत्र श्रीकृष्ण की झोपड़ियां आग की चपेट में आ गईं। आग लगने से छप्पर, चारपाई, बिस्तर, उपले, लकड़ी सहित दैनिक उपयोग का सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग इतनी तेजी से फैली कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
घटना के दौरान गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, 
लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं चौकी प्रभारी संसारपुर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
ग्रामीणों के अनुसार इसी स्थान पर पूर्व में भी आग लगने की घटना हो चुकी है, जिसे विद्युत तारों से निकली चिंगारी के कारण बताया गया था। इस बार भी आग लगने का संभावित कारण बिजली के तारों से चिंगारी बताया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ितों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।
    user_पीयूष दीक्षित पत्रकार
    पीयूष दीक्षित पत्रकार
    Voice of people गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • Post by News click india
    1
    Post by News click india
    user_News click india
    News click india
    गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • नेपाल बॉर्डर पर बालेन शाह की फ़ौज कस्टम ड्यूटी के नाम पर महिलाओं का पर्स छीन रही है लोगों के फलों से भरी पालीथीन को भी जब्त कर लिया जा रहा है
    1
    नेपाल बॉर्डर पर बालेन शाह की फ़ौज कस्टम ड्यूटी के नाम पर महिलाओं का पर्स छीन रही है 
लोगों के फलों से भरी पालीथीन को भी जब्त कर लिया जा रहा है
    user_Kailash Gupta
    Kailash Gupta
    Advertising agency गोला गोकरन नाथ, लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.