Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांदा में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार। बांदा। रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बांदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध कच्ची देशी शराब का निर्माण करने के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि छाबनी डेरा मजरा कनवारा में रामबली के घर पर अवैध कच्ची देशी शराब बनाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने 12 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब, शराब बनाने के उपकरण और करीब 60 किलोग्राम लहन बरामद किया। बरामद लहन को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।
भारतसूत्र Live TV
बांदा में अवैध कच्ची शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार। बांदा। रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बांदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोतवाली नगर पुलिस ने अवैध कच्ची देशी शराब का निर्माण करने के आरोप में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 28 अगस्त 2026 को गश्त और चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि छाबनी डेरा मजरा कनवारा में रामबली के घर पर अवैध कच्ची देशी शराब बनाई जा रही है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने 12 लीटर अवैध कच्ची देशी शराब, शराब बनाने के उपकरण और करीब 60 किलोग्राम लहन बरामद किया। बरामद लहन को पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बांदा का Handloom Village बना नया आकर्षण | पर्यटकों की संख्या में 49% बढ़ोतरी | Banda News 2026 बांदा उन उत्तर प्रदेश जिलों में शामिल है जहां हैंडलूम गांवों से जुड़े ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है। हाल की रिपोर्ट के अनुसार मई से जुलाई के बीच बांदा में हैंडलूम विलेज से जुड़े पर्यटन में करीब 49 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे स्थानीय बुनकरों और ग्रामीण कारोबार को नए अवसर मिलने की उम्मीद है।1
- बांदा - रक्षाबंधन पर बिसंडा पुलिस का महिलाओं एवं बालिकाओं को विशेष उपहार ,उन्नत मिशन शक्ति केंद्र का बालिकाओं के हाथों हुआ शुभारंभ विवरण- उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण के लिए संचालित मिशन शक्ति अभियान को और प्रभावी बनाने की दिशा में पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के मार्गदर्शन में थाना बिसंडा पुलिस द्वारा रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक सराहनीय पहल की गई । रक्षाबंधन के अवसर पर थाना बिसंडा परिसर में उन्नत मिशन शक्ति केंद्र का शुभारंभ विशेष रूप से पहुंची बालिकाओं के हाथों कराया गया। बालिकाओं द्वारा केंद्र का उद्घाटन कर महिला एवं बालिका सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया गया । महिला सुरक्षा के लिए तैयार हुआ उन्नत मिशन शक्ति केंद्र उन्नत मिशन शक्ति केंद्र को महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं के समाधान, सुरक्षा संबंधी जागरूकता तथा आवश्यक सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। केंद्र के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा शासन द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं के संबंध में जानकारी उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जाएगा ।बालिकाओं के हाथों उद्घाटन बना खास संदेश उन्नत मिशन शक्ति केंद्र का उद्घाटन बालिकाओं से कराया जाना कार्यक्रम की सबसे खास बात रही। इस पहल के माध्यम से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा पुलिस के प्रति विश्वास और अपनत्व की भावना मजबूत करने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं एवं महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन एवं पुलिस सहायता के बारे में जानकारी दी गई तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया।*“सुरक्षित नारी—सशक्त नारी, यही मिशन शक्ति का संकल्प।”*1
- यह है हमारा तिलोसा गांव… जहां ग्रामीण आज भी विकास की उम्मीद लगाए बैठे हैं। हमारा सवाल किसी व्यक्ति से नहीं, हमारी मांग सिर्फ अपने गांव के विकास की है। हमें चाहिए अच्छी सड़कें, साफ-सफाई, नालियां, पानी और गांव की जरूरी सुविधाओं पर ध्यान। अगर हमारी समस्याएं जिम्मेदार अधिकारियों तक नहीं पहुंच रही हैं, तो हम अपनी आवाज़ शांतिपूर्ण तरीके से उठाएंगे। तिलोसा की आवाज़ दबेगी नहीं, तिलोसा विकास की मांग करता रहेगा। हमारा आंदोलन किसी के खिलाफ नहीं— अपने गांव के हक और विकास के लिए है। 🇮🇳 #तिलोसा #तिलोसागांव #ग्रामपंचायत #गांवकाविकास #विकासकीमांग #तिलोसाकीआवाज #ग्रामीणविकास यह है हमारा तिलोसा गांव… जहां ग्रामीण आज भी विकास की उम्मीद लगाए बैठे हैं। हमारा सवाल किसी व्यक्ति से नहीं, हमारी मांग सिर्फ अपने गांव के विकास की है। हमें चाहिए अच्छी सड़कें, साफ-सफाई, नालियां, पानी और गांव की जरूरी सुविधाओं पर ध्यान। अगर हमारी समस्याएं जिम्मेदार अधिकारियों तक नहीं पहुंच रही हैं, तो हम अपनी आवाज़ शांतिपूर्ण तरीके से उठाएंगे। तिलोसा की आवाज़ दबेगी नहीं, तिलोसा विकास की मांग करता रहेगा। हमारा आंदोलन किसी के खिलाफ नहीं— अपने गांव के हक और विकास के लिए है। 🇮🇳2
- 12 साल से लापता असम के शख्स को बांदा पुलिस ने परिजनों से मिलाया शुभम सिंह उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के थाना बदौसा क्षेत्र में पुलिस चेकिंग के दौरान एक मंदबुद्धि शख्स संदिग्ध अवस्था में मिला। शुरुआती पूछताछ में भाषा स्पष्ट न होने के कारण पुलिस ने इंटरनेट और असम के संबंधित थाना क्षेत्र से संपर्क स्थापित किया। व्यक्ति की पहचान मो0 सफीउर्रहमान (45 वर्ष), निवासी बोंगाईगांव (असम) के रूप में हुई। वीडियो कॉल और दस्तावेजों के मिलान से उसके भाई शुजाउल हक ने पुष्टि की कि सफीउर्रहमान 12 वर्ष पूर्व घर से नाराज होकर लापता हो गया था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है, जो उसे लेने आ रहे हैं। नियमानुसार अग्रिम कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।1
- सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट की गौशाला पर उठे गंभीर सवाल | क्या यह है गौ-सेवा? कचरे के ढेर पर मृत गायों को नोच रहे कुत्ते | चित्रकूट से बड़ा खुलासा | सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट की गौशाला पर उठे गंभीर सवाल | क्या यह है गौ-सेवा? कचरे के ढेर पर मृत गायों को नोच रहे कुत्ते | चित्रकूट से बड़ा खुलासा | चित्रकूट (मध्य प्रदेश) के हनुमान धारा क्षेत्र स्थित कचरा डंपिंग यार्ड से एक गंभीर और संवेदनशील मामला सामने आया है। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शियों और मौके के दृश्यों के अनुसार, सदगुरु गौ-सेवा केंद्र (जानकीकुंड, चित्रकूट) की गाड़ियों द्वारा कथित रूप से मृत गायों को कचरे के ढेर में खुलेआम डंप किया जा रहा है, जिन्हें आवारा कुत्ते नोचते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में देखिए मौके की पूरी ग्राउंड रिपोर्ट और प्रत्यक्षदर्शियों की गवाही। क्या धार्मिक और पावन नगरी चित्रकूट में गौ-माता के पार्थिव शरीर का इस तरह से निस्तारण उचित है? प्रशासन और संबंधित संस्थाओं को इस पर क्या कदम उठाने चाहिए? अपनी राय कमेंट में जरूर दें। वीडियो को पूरा देखें, शेयर करें और जागरूकता फैलाएं। __ #Chitrakoot #GaushalaNews #GauSeva #SadguruTrust #MadhyaPradeshNews #AnimalRights1
- यमुना पुल से 18 वर्षीय 12 वीं का छात्रा के नदी में कूदने की सूचना पर मचा हड़कंप कमासिन थाना क्षेत्र के दांदो घाट पर यमुना नदी की बताई जा रही है घटना3
- 🌳🚩 सिधौली के हनुमान मंदिर में गूंजी हरियाली की हुंकार! भाजपा नेता जगदीश प्रसाद गौतम ने रोपी ‘हरिशंकरी’ की त्रिमूर्ति 🌳🚩 सिधौली के हनुमान मंदिर में गूंजी हरियाली की हुंकार! भाजपा नेता जगदीश प्रसाद गौतम ने रोपी ‘हरिशंकरी’ की त्रिमूर्ति पहाड़ी (चित्रकूट)। प्रसिद्ध हनुमान मंदिर परिसर सिधौली में पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनूठी पहल देखने को मिली। भाजपा नेता जगदीश प्रसाद गौतम के नेतृत्व में हरिशंकरी पौधारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान एक ही स्थान पर बरगद, पीपल और पाकड़ के पौधे त्रिकोणाकार रूप में रोपे गए। पौधारोपण के साथ ही मंदिर परिसर में हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ पर्यावरण देने का संकल्प भी लिया गया। जगदीश प्रसाद गौतम ने बताया कि एक ही गड्ढे में तीन कटोरीनुमा स्थान बनाकर बरगद, पीपल और पाकड़ को त्रिकोण आकार में लगाना हरिशंकरी कहलाता है। धार्मिक मान्यता में इन तीनों पवित्र वृक्षों को ब्रह्मा, विष्णु और महेश का प्रतीक माना जाता है। हनुमान मंदिर परिसर से दिया गया संदेश साफ है—धर्म के साथ प्रकृति की रक्षा भी हमारी जिम्मेदारी है। 🌱🚩1
- विजली न मिलने से परेशान किसानों का फूटा गुस्सा, पावरहाउस का किया घेराव1