logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सोशल मीडिया ने समाज को जोड़ा या दूर किया? विद्यार्थियों ने तर्कों से छेड़ी रोचक बहस अजीतमल (औरैया)। श्री जनता इंटर कॉलेज, अजीतमल में समाजशास्त्र क्लब के तत्वावधान में मंगलवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समाजशास्त्र प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह के संयोजन में आयोजित प्रतियोगिता का विषय “सोशल मीडिया ने हमें समाज से जोड़ा है या दूर कर दिया है” रहा। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल और सामाजिक जागरूकता विकसित करना रहा। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विषय के पक्ष और विपक्ष में प्रभावशाली एवं तर्कपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। प्रतिभागियों ने सोशल मीडिया के सकारात्मक और नकारात्मक प्रभावों को उदाहरणों के साथ सामने रखा। पक्ष में विचार प्रस्तुत करने वाली कक्षा 11 की छात्रा लक्ष्मी को पुरस्कार प्रदान किया गया, जबकि विपक्ष में प्रभावी तर्क रखने वाले कक्षा 11 के छात्र प्रशान्त को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा परवीन, श्वेता, जानवी और जय कुमार ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री कृष्ण मोहन उपाध्याय ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि वाद-विवाद जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में विचार करने, तर्क प्रस्तुत करने और लोकतांत्रिक ढंग से अपनी बात रखने की क्षमता विकसित करती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐसी रचनात्मक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जीवविज्ञान प्रवक्ता श्री देवेंद्र कुमार, अंग्रेजी प्रवक्ता श्रीमती राजबाला और संस्कृत प्रवक्ता डॉ. बृजेश कुमार सिंह शामिल रहे। डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने सोशल मीडिया के प्रभाव एवं दुष्प्रभाव पर प्रकाश डाला। श्रीमती राजबाला ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए सोशल मीडिया के लाभदायक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करने की बात कही। कार्यक्रम में डॉ. अजय कुमार सिंह, श्री अनुपम कटारे और श्री नकुल देववंशी ने विद्यार्थियों को विषय की सामाजिक प्रासंगिकता तथा वर्तमान डिजिटल परिवेश के संदर्भ में संबोधित किया। वक्ताओं ने कहा कि सोशल मीडिया आज संवाद, सूचना और सामाजिक सहभागिता का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है, लेकिन इसके अत्यधिक और असंतुलित प्रयोग से सामाजिक दूरी, समय की बर्बादी तथा वास्तविक मानवीय संबंधों में कमी जैसी चुनौतियां भी सामने आ रही हैं। कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया स्वयं न तो वरदान है और न अभिशाप, बल्कि उसका प्रभाव इस बात पर निर्भर करता है कि हम उसका उपयोग किस प्रकार करते हैं। उन्होंने कहा, “सोशल मीडिया रिश्तों का विकल्प नहीं, बल्कि रिश्तों को मजबूत करने का माध्यम बने। कनेक्शन बढ़े, लेकिन कनेक्शन के साथ संवाद और संवेदना भी बनी रहे।” उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि हाथ में मोबाइल हो, लेकिन दिल में समाज भी होना चाहिए। दुनिया से जुड़ें, मगर अपनों से न टूटें। प्रतियोगिता ने विद्यार्थियों को अपनी बात रखने के साथ-साथ तकनीक के जिम्मेदार और रचनात्मक उपयोग का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समाजशास्त्र प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह एवं श्री बृजेश कुमार सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

21 hrs ago
user_कुमार सुनील
कुमार सुनील
पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ओरैया पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने ग्रहण की सपा की सदस्यता औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में बुधवार को पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबरपुर कस्बे के गोपाल, आशीष, आर्यन, पुनीत, शेविंद्र, भोले और राहुल को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीड़ित, दुखी, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पीडीए परिवार को गांव-गांव और घर-घर से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “पीडीए परिवार केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों को उनके हक और सम्मान से जोड़ने का आंदोलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को जमीन से जोड़कर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। हमें गांव-गांव जाकर लोगों को इस महाअभियान से जोड़ना है और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूत करना है।” जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की मेहनत से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी। इस दौरान मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करने तथा 2027 में पीडीए परिवार की सरकार बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सपा नेता राम बाबू यादव, महेंद्र त्रिपाठी, अनवर यादव, हरीशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रंजना पाल, भगवती निषाद, मधु यादव, सुमन दिवाकर, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    ओरैया पीडीए परिवार से जुड़े  युवाओं ने ग्रहण की सपा की सदस्यता
औरैया। समाजवादी पार्टी कार्यालय ककोर में बुधवार को पीडीए परिवार से जुड़े युवाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बाबरपुर कस्बे के गोपाल, आशीष, आर्यन, पुनीत, शेविंद्र, भोले और राहुल को सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नए सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम ने कहा कि समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में पीड़ित, दुखी, शोषित, वंचित और कमजोर वर्गों को उनके अधिकार दिलाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही है। पीडीए परिवार को गांव-गांव और घर-घर से जोड़कर सामाजिक न्याय की लड़ाई को मजबूत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि “पीडीए परिवार केवल राजनीतिक अभियान नहीं, बल्कि समाज के दबे-कुचले और वंचित लोगों को उनके हक और सम्मान से जोड़ने का आंदोलन है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीडीए को जमीन से जोड़कर समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने का संकल्प लिया है। हमें गांव-गांव जाकर लोगों को इस महाअभियान से जोड़ना है और उनके अधिकारों की आवाज को मजबूत करना है।”
जिलाध्यक्ष ने नए सदस्यों से पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आने वाले समय में कार्यकर्ताओं की मेहनत से समाजवादी पार्टी को और मजबूती मिलेगी।
इस दौरान मौजूद सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव में एकजुट होकर मेहनत करने तथा 2027 में पीडीए परिवार की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में सपा नेता राम बाबू यादव, महेंद्र त्रिपाठी, अनवर यादव, हरीशंकर यादव, विधानसभा अध्यक्ष राजकुमार गौतम, रंजना पाल, भगवती निषाद, मधु यादव, सुमन दिवाकर, रानू पालीवाल, टिल्लू राजपूत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे* *अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे* अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा। पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे। तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल। सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। वाइट - क्षेत्राधिकार अजीतमल मनोज गंगवार
    1
    अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे*
*अजीतमल के छीतापुर बड़ा हादसा कच्ची दीवार गिरने से पांच दबे*
अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा।
पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे।
तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल।
सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया।
गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
वाइट - क्षेत्राधिकार अजीतमल मनोज गंगवार
    user_Rajneesh kumar पत्रकार
    Rajneesh kumar पत्रकार
    अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छीतापुर में दीवार गिर जाने से कुछ लोगों के घायल हो जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गई बाईट
    1
    *थाना अजीतमल क्षेत्रान्तर्गत ग्राम छीतापुर में दीवार गिर जाने से कुछ लोगों के घायल हो जाने के संबंध में क्षेत्राधिकारी अजीतमल द्वारा दी गई बाईट
    user_Awanish Kumar
    Awanish Kumar
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस *आगामी पर्व बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट👇*
    1
    बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस
*आगामी पर्व बारावफात को सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट👇*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गर्लफ्रेंड ने कार पर 3.5 घंटे में किए 3400 किस मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक की कार पर उसकी गर्लफ्रेंड ने करीब 3.5 घंटे में 3400 किसिंग निशान बना दिए. सड़क पर ऐसी कार देखकर पुलिस ने उसे रोक लिया. 5,500 रुपये का चालान काटने के साथ पुलिस ने युवक से कार पर लगे सारे निशान भी साफ करवाए.
    1
    मध्य प्रदेश के ग्वालियर में गर्लफ्रेंड ने कार पर 3.5 घंटे में किए 3400 किस
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक युवक की कार पर उसकी गर्लफ्रेंड ने करीब 3.5 घंटे में 3400 किसिंग निशान बना दिए. सड़क पर ऐसी कार देखकर पुलिस ने उसे रोक लिया. 5,500 रुपये का चालान काटने के साथ पुलिस ने युवक से कार पर लगे सारे निशान भी साफ करवाए.
    user_Ankur Tripathi
    Ankur Tripathi
    Local News Reporter चाकरनागर, इटावा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • औरैया पुलिस 28 अगस्त को रक्षाबंधन, त्योहार को लेकर पूरी तरह अलर्ट। बहनों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवाजाही वाले मार्गों पर विशेष निगरानी। PRV और चीता मोबाइल टीमों को प्रमुख स्थानों पर सक्रिय किया गया। थानों की फर्स्ट मोबाइल, सेकंड मोबाइल और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे। महिला सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो टीम और कंट्रोल रूम भी रहेंगे सक्रिय। SP अभिषेक भारती के निर्देश पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट। औरैया पुलिस 28 अगस्त को रक्षाबंधन, त्योहार को लेकर पूरी तरह अलर्ट। बहनों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवाजाही वाले मार्गों पर विशेष निगरानी। PRV और चीता मोबाइल टीमों को प्रमुख स्थानों पर सक्रिय किया गया। थानों की फर्स्ट मोबाइल, सेकंड मोबाइल और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे। महिला सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो टीम और कंट्रोल रूम भी रहेंगे सक्रिय। SP अभिषेक भारती के निर्देश पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट।
    2
    औरैया पुलिस 28 अगस्त को  रक्षाबंधन, त्योहार को लेकर पूरी तरह अलर्ट।

बहनों की सुरक्षा और सुविधा के लिए आवाजाही वाले मार्गों पर विशेष निगरानी।

PRV और चीता मोबाइल टीमों को प्रमुख स्थानों पर सक्रिय किया गया।

थानों की फर्स्ट मोबाइल, सेकंड मोबाइल और हाईवे पेट्रोलिंग वाहन लगातार गश्त करेंगे।

महिला सुरक्षा के मद्देनजर एंटी रोमियो टीम और कंट्रोल रूम भी रहेंगे सक्रिय।

SP अभिषेक भारती के निर्देश पर रक्षाबंधन पर्व को लेकर पुलिस अलर्ट।

    user_Subhash Chandra Rana
    Subhash Chandra Rana
    पत्रकार औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • औरैया में संयमित जीवनशैली से ही शरीर और मन रहेंगे स्वस्थ : योगेंद्र मिश्र औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से मंगलवार सुबह ब्लॉक परिसर में योग साधकों को सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान साधकों ने सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया। योग इंस्ट्रक्टर एवं योग वैलनेस सेंटर के प्रभारी योगेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि शरीर और मन को सहज एवं शांत रखने के लिए आसन, प्राणायाम और ध्यान महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए केवल खान-पान पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जीवनशैली में संयम और नियमितता भी जरूरी है। जब तक व्यक्ति सहज भाव से स्वयं को संयमित नहीं रखेगा, तब तक शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रहना कठिन है। उन्होंने कहा कि शरीर और मन एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। दोनों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए शांत और सकारात्मक रहने से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकता है। नियमित योगाभ्यास तनाव कम करने, शरीर में स्फूर्ति बनाए रखने तथा मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है। योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि योग वैलनेस सेंटर की ओर से पिछले आठ वर्षों से लगातार निःशुल्क योग शिविर की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन शिविरों का हजारों लोग लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ जीवन के लिए संयमित जीवनशैली अपनाने की अपील की।
    1
    औरैया में संयमित जीवनशैली से ही शरीर और मन रहेंगे स्वस्थ : योगेंद्र मिश्र

औरैया। राष्ट्रीय आयुष मिशन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योग वैलनेस सेंटर, राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय औरैया की ओर से मंगलवार सुबह ब्लॉक परिसर में योग साधकों को सामूहिक योगाभ्यास कराया गया। इस दौरान साधकों ने सूक्ष्म व्यायाम, विभिन्न आसन, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास किया।
योग इंस्ट्रक्टर एवं योग वैलनेस सेंटर के प्रभारी योगेंद्र कुमार मिश्र ने कहा कि शरीर और मन को सहज एवं शांत रखने के लिए आसन, प्राणायाम और ध्यान महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए केवल खान-पान पर ध्यान देना पर्याप्त नहीं है, बल्कि जीवनशैली में संयम और नियमितता भी जरूरी है। जब तक व्यक्ति सहज भाव से स्वयं को संयमित नहीं रखेगा, तब तक शारीरिक और मानसिक रूप से पूर्ण स्वस्थ रहना कठिन है।
उन्होंने कहा कि शरीर और मन एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। दोनों के बीच संतुलन बनाए रखते हुए शांत और सकारात्मक रहने से व्यक्ति अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रख सकता है। नियमित योगाभ्यास तनाव कम करने, शरीर में स्फूर्ति बनाए रखने तथा मानसिक एकाग्रता बढ़ाने में सहायक है।
योगेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि योग वैलनेस सेंटर की ओर से पिछले आठ वर्षों से लगातार निःशुल्क योग शिविर की गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इन शिविरों का हजारों लोग लाभ उठा चुके हैं। उन्होंने लोगों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने और स्वस्थ जीवन के लिए संयमित जीवनशैली अपनाने की अपील की।
    user_कुमार सुनील
    कुमार सुनील
    पत्रकारिता अजीतमाल, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • औरैया अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा। पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे। तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल। सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया। गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया। नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
    1
    औरैया 

अजीतमल के छीतापुर गांव में देर रात बड़ा हादसा।
पड़ोसी की कच्ची दीवार टीन शेड पर गिरने से पांच लोग दबे।
तीन बच्चों समेत पति-पत्नी मलबे में दबकर हुए घायल।
सीओ मनोज गंगवार और कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी अजीतमल पहुंचाया।
गंभीर घायल धीरेंद्र सिंह को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
नायब तहसीलदार अशोक कुमार ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली।
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.