हमीरपुर :चंद्रावल-शिहो नाले उफनाए, तीन दर्जन गांवों का संपर्क कटा मौदहा, हमीरपुर। क्षेत्र में बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। चंद्रावल नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ शिहो और बगहा नाला भी उफान पर हैं। पानी बढ़ने से मौदहा विकासखंड के करीब तीन दर्जन गांवों का कस्बे से संपर्क प्रभावित हो गया है। शिहो नाले का पानी हिमौली, रतौली और भमौरा गांव की आबादी में घुसना शुरू हो गया है। पानी घरों तक पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और कई लोग अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए हैं। वहीं मदारपुर, छिमौली, पढ़ोरी, सिजनौड़ा समेत कई अन्य गांव भी जलभराव की चपेट में आने लगे हैं। उधर पढ़ोरी तथा पारा-लदार और लड़ौंद के रपटा के ऊपर कई मीटर पानी बहने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इसके चलते सिसोलर, पारा-लदार और लड़ौंद क्षेत्र का मौदहा कस्बे से संपर्क कट गया है। रपटों पर तेज बहाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों में संभावित बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील गांवों में निगरानी बढ़ाने, राहत एवं बचाव की तैयारी करने तथा जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
हमीरपुर :चंद्रावल-शिहो नाले उफनाए, तीन दर्जन गांवों का संपर्क कटा मौदहा, हमीरपुर। क्षेत्र में बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश से हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। चंद्रावल नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ शिहो और बगहा नाला भी उफान पर हैं। पानी बढ़ने से मौदहा विकासखंड के करीब तीन दर्जन गांवों का कस्बे से संपर्क प्रभावित हो गया है। शिहो नाले का पानी हिमौली, रतौली और भमौरा गांव की आबादी में घुसना शुरू हो गया है। पानी घरों तक पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है और कई लोग अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुट गए हैं। वहीं मदारपुर, छिमौली, पढ़ोरी, सिजनौड़ा समेत कई अन्य गांव
भी जलभराव की चपेट में आने लगे हैं। उधर पढ़ोरी तथा पारा-लदार और लड़ौंद के रपटा के ऊपर कई मीटर पानी बहने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। इसके चलते सिसोलर, पारा-लदार और लड़ौंद क्षेत्र का मौदहा कस्बे से संपर्क कट गया है। रपटों पर तेज बहाव के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए ग्रामीणों में संभावित बाढ़ को लेकर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से संवेदनशील गांवों में निगरानी बढ़ाने, राहत एवं बचाव की तैयारी करने तथा जरूरत पड़ने पर प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की व्यवस्था किए जाने की मांग की है।
- सीज खड़े ट्रक में घुसी एम्बुलेंस, सदर अस्पताल में चालक मृत घोषित हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे के फैक्ट्री एरिया चौकी के सामने गुरुवार तड़के करीब पांच बजे दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क किनारे सीज कर खड़े ट्रक में एक प्राइवेट एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर जा घुसी। हादसे में एम्बुलेंस चालक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार प्राइवेट एम्बुलेंस मौदहा की ओर मरीज छोड़ने के बाद कानपुर की तरफ लौट रही थी। फैक्ट्री एरिया चौकी के सामने पहुंचते ही एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी तरफ खड़े सीज ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एम्बुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। मृतक की पहचान नागेश (22) पुत्र शिवसागर लाल, निवासी सिकंदरा, कानपुर देहात के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर फैक्ट्री एरिया चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चौकी प्रभारी अंकित बैसला ने बताया कि ट्रक पहले से सीज था और सड़क किनारे खड़ा किया गया था। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।1
- बांदा उ.प्र दिनांक 26 अगस्त 2026 को जिला कांग्रेस कमेटी बांदा द्वारा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी का मुबारक त्योहार सभी लोगों को स्टाल लगाकर बिस्किट व जल वितरण कर बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस मुबारक मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने बांदा में हुसैनी 72 कमेटी से मिलकर तथा अलग अलग जगह पर जाकर वहाँ के नौजवानों में प्रेम और भाईचारा का संदेश दिया और आका के जीवन के मूल्यों को लोगो में आगे बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि "जश्न-ए-ईद मिलाद-उन-नबी के इस मुबारक मौके पर सभी देशवासियों और खास तौर पर मेरे क्षेत्रवासियों को दिल की गहराइयों से मुबारकबाद। हजरत मुहम्मद की जिन्दगी हमें मोहब्बत, अमन, रहमत और इंसानियत का पैगाम देती है। आइए, उनके बताए रास्ते पर चलकर समाज में भाईचारे, सद्भाव और शांति को बढ़ावा दें। ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का यह नूरानी दिन आपके जीवन को रोशन करे। आपको इस मुबारक मौके पर ढेरों खुशियां और बरकतें हासिल हों।" महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट ने कहा कि "जश्न-ए-ईद-मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर तमाम देशवासियों को पुरखुलूस मुबारकबाद। आका की सीरत हमें इंसानियत की खिदमद, आपसी भाईचारे, मोहब्बत, इंसाफ और कमजोरों के प्रति संवेदनशीलता की प्रेरणा देती है।"4
- उधना से दानापुर ट्रेन में गार्ड नशे में आकर मादरचोद की गाली देता यात्री लोगों को ट्रेन से बाहर फेकने की धमकी देता ट्रेन न. 20933 कोच न. - 038520 गार्ड ड्यूटी टाइम शाम 6:00 से 12:00 रात्रि तक ये गार्ड लोगों को मादर चोद की गाली देता है नशे में रहता हुआ दिख रहा हैं गुटखा खाने का आदि हैं हम सब भारतीय मूलनिवासी भारत मां के लाल हैं और हमारी मां को गाली देता ये अंग्रेजों की मुगलों की मिक्स अवलाद ऐसे गुंडों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करे प्रशासन जल्द पता लगाकर ये लंबा सा गार्ड है अन्यथा अब इसकी भाषा में इसको जवाब देगे यात्री जय हिंद जय भारत मां जय भीम जय संविधान3
- जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 43 नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र किया वितरित। जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से चयनित 43 नवनियुक्त प्राविधिक सहायकों को नियुक्ति पत्र किया वितरित।1
- पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग द्वारा संयुक्त रुप से जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में किया स्थलीय निरीक्षण, पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग द्वारा संयुक्त रुप से जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में किया स्थलीय निरीक्षण,1
- *अपर जिलाधिकारी ने की जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने पर दिया जोर* कानपुर देहात, 27 अगस्त 2026। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट स्थित मां मुक्तेश्वरी देवी सभागार में आयोजित की गई। बैठक में जनपद की सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें तथा चिन्हित दुर्घटना बाहुल्य (ब्लैक स्पॉट) क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक सुधारात्मक कार्यवाही समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करें। बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान निरंतर संचालित किया जा रहा है, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाया जा सके। साथ ही दुर्घटना की स्थिति में त्वरित चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रमुख स्थलों पर एम्बुलेंस की नियमित तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। अपर जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर यातायात सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए क्रॉस बैरियर लगाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अनियंत्रित कट एवं असुरक्षित मार्गों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। बैठक में परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि ओवरस्पीडिंग, ड्रंक एंड ड्राइविंग तथा यातायात नियमों के उल्लंघन के विरुद्ध सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जाए। साथ ही हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग के प्रति व्यापक जनजागरूकता अभियान संचालित किया जाए। उन्होंने प्रमुख चौराहों एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक सिग्नल, साइनेज, रिफ्लेक्टर एवं अन्य सड़क सुरक्षा उपकरणों की व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त निर्माणाधीन सड़कों पर आवश्यक सुरक्षा संकेतक एवं बैरिकेडिंग सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा संबंधी कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। उन्होंने स्कूली वाहनों का विशेष जांच अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी विद्यालय वाहनों की फिटनेस, चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस, चरित्र सत्यापन एवं अन्य आवश्यक मानकों की जांच सुनिश्चित की जाए। बैठक में मिशन सेफ फ्यूचर 2.0 के अंतर्गत संचालित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश भी दिए गए। इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विद्युत, परिवहन विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- छात्रा को परेशान कर अभद्रता और मारपीट, युवक हुआ गिरफ्तार हमीरपुर। थाना बिवांर क्षेत्र के सायर गांव निवासी राजू पुत्र हरदयाल सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनकी पुत्री शिक्षा के लिए विद्यालय आती-जाती है। इस दौरान गांव का युवक वशिष्ठ कुमार पुत्र चंद्रशेखर उसे परेशान करता था। पुत्री द्वारा विरोध करने पर युवक ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट कर दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पिता ने थाना बिवार में तहरीर देकर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी वशिष्ठ कुमार को गिरफ्तार कर लिया। उपनिरीक्षक विजय बहादुर ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसका चालान कर दिया।1
- बारिश से गिरी कच्ची दीवार के मलबे में दबने से पिता-पुत्री की मौत,पत्नी और एक बेटी की हालत गम्भीर। बारिश से गिरी कच्ची दीवार के मलबे में दबने से पिता-पुत्री की मौत,पत्नी और एक बेटी की हालत गम्भीर।1
- पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग द्वारा संयुक्त रुप से जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में किया स्थलीय निरीक्षण, पुलिस एवं प्रशासनिक विभाग द्वारा संयुक्त रुप से जलभराव प्रभावित क्षेत्रों में किया स्थलीय निरीक्षण,1