Shuru
Apke Nagar Ki App…
जंग का आज 33 वां दिन: हम बहुत जल्द निकल जाएंगे: स्ट्रैट ऑफ होर्मुज में जो भी होगा, उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं होगा” अगर दूसरे देशों को फारस की खाड़ी से गैस या तेल चाहिए तो वे “खुद अपना बचाव कर सकते हैं”- डोनाल्ड ट्रंप का लेटेस्ट बयान: दूसरे शब्दों में कहें तो इनडायरेक्टली बिल्कुल सामने दिख रही हार की तरफ इशारा है, लेकिन इस आदमी का कोई भरोसा नहीं कब क्या कह बैठे और कब क्या कर बैठे...
Ahmed Siraj Farooqi
जंग का आज 33 वां दिन: हम बहुत जल्द निकल जाएंगे: स्ट्रैट ऑफ होर्मुज में जो भी होगा, उससे हमारा कोई लेना-देना नहीं होगा” अगर दूसरे देशों को फारस की खाड़ी से गैस या तेल चाहिए तो वे “खुद अपना बचाव कर सकते हैं”- डोनाल्ड ट्रंप का लेटेस्ट बयान: दूसरे शब्दों में कहें तो इनडायरेक्टली बिल्कुल सामने दिख रही हार की तरफ इशारा है, लेकिन इस आदमी का कोई भरोसा नहीं कब क्या कह बैठे और कब क्या कर बैठे...
More news from राजस्थान and nearby areas
- ग्लोबल एक्सपोजर, ‘शार्क टैंक’ कॉन्क्लेव और एआई तकनीक से उद्योगों को नई पहचान, कैंटन फेयर चीन में जाएंगे 100 उद्योगपति कोटा | 1 अप्रैल 2026। एसएसआई एसोसिएशन, कोटा ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए अपना महत्वाकांक्षी विजन डॉक्यूमेंट जारी किया है, जिसमें शहर के औद्योगिक विकास का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत किया गया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक मेहता ने बताया कि संगठन का उद्देश्य हाड़ौती क्षेत्र को वैश्विक औद्योगिक पहचान दिलाना है। कोटा को एक सशक्त एमएसएमई हब के रूप में विकसित किया जाएगा, जहाँ स्थानीय उद्योगों को अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा का मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि सचिव समीर सूद और कोषाध्यक्ष राहुल जैन के नेतृत्व में गवर्निंग बोर्ड ने कार्यकाल के पहले ही दिन परिणाम-उन्मुख कार्ययोजना लागू कर दी है, जिससे एमएसएमई सेक्टर को मजबूती मिलेगी। ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस पर विशेष फोकस विजन डॉक्यूमेंट में ‘ईज़ ऑफ डूइंग बिजनेस’ को प्राथमिकता दी गई है। इसके तहत सरकारी विभागों और उद्योगों के बीच बेहतर समन्वय के लिए समर्पित वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किए जाएंगे, जिससे समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। स्टार्टअप से ग्लोबल एक्सपोजर तक बड़े आयोजन औद्योगिक विस्तार को बढ़ावा देने के लिए दिसंबर में ‘राजस्थान बिजनेस कॉन्क्लेव’ आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा प्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा और हर्षवर्धन जैन के सत्र भी प्रस्तावित हैं। महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अक्टूबर में ‘ऑल वूमेन एंटरप्रेन्योर कॉन्क्लेव’ आयोजित किया जाएगा। वैश्विक स्तर पर कोटा की पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से एसोसिएशन अक्टूबर में चीन के कैंटन फेयर में 100 उद्योगपतियों का प्रतिनिधिमंडल भेजेगा। एआई और ‘शार्क टैंक’ मॉडल से स्टार्टअप को बढ़ावा आधुनिक तकनीकों के समावेशन के तहत एआई अवेयरनेस सेमिनार आयोजित किए जाएंगे। साथ ही स्टार्टअप्स को फंडिंग उपलब्ध कराने के लिए ‘शार्क टैंक’ मॉडल पर आधारित कॉन्क्लेव भी आयोजित होगा। एसोसिएशन के प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि विजन 2026-27 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विभिन्न विभागों में जिम्मेदारियाँ निर्धारित की गई हैं। विभिन्न विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां रीको विभाग का नेतृत्व मनोज अग्रवाल और आशुतोष जैन को दिया गया है। जिला उद्योग केंद्र और एमएसएमई की जिम्मेदारी अक्षय सिंह एवं कौशल बंसल संभालेंगे। अन्य समन्वय कार्यों में ईशांत अरोड़ा, एमएस चौहान और उमेश गोयल की भूमिका रहेगी। ‘कोटा स्टोन’ को मिलेगी वैश्विक पहचान एसोसिएशन ने ‘कोटा स्टोन’ और सैंडस्टोन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करने के लिए विशेष रणनीति बनाई है। इसके तहत इन उत्पादों की प्रोफेशनल प्रोफाइलिंग और ग्लोबल मार्केटिंग पर जोर दिया जाएगा। ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान के तहत ‘एसएसआई संवाद’ मैगजीन के माध्यम से स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाएगा, जिससे खदान मालिकों और प्रोसेसिंग इकाइयों को वैश्विक मंच मिल सके। इस पहल से कोटा का पारंपरिक उद्योग आधुनिक प्रतिस्पर्धा में नई ऊंचाइयों को छू सकेगा।5
- Post by VKH NEWS1
- सांगोद थाना क्षेत्र की मंडिता पंचायत के गुड़ला गांव में हादसा: सांगोद से कोटा आते समय बैलेंस बिगड़ने से पुलिया पर एक ट्रैलर पलट गया, जिससे उसमें भरे लोहे के पाइप पुलिया के नीचे बने दो मकानों पर जा गिरे, जिससे दोनों मकान ढह गए, हादसे में सुनीता बैरवा और चतुर्भुज बैरवा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें कोटा अस्पताल लाया गया है, वहीं ड्राइवर फरार है जिसकी तलाश जारी है...1
- कोटा। भीषण गर्मी के बीच उपभोक्ताओं को राहत और स्वाद का नया अनुभव देने के उद्देश्य से कोटा सरस डेयरी ने 50 ग्राम पैक में मेंगो फ्लेवर श्रीखण्ड लॉन्च किया है। इस नए उत्पाद का लोकार्पण संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने किया। डेयरी अध्यक्ष चैनसिंह राठौड़ ने बताया कि सर्वे के दौरान कोचिंग विद्यार्थियों और आमजन में मेंगो श्रीखण्ड की बढ़ती मांग सामने आई थी। इसी को ध्यान में रखते हुए यह किफायती और उपयोगी उत्पाद तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि सरस डेयरी उपभोक्ताओं की जरूरतों के अनुसार लगातार नए उत्पाद बाजार में लाती रही है। संभागीय आयुक्त अनिल कुमार अग्रवाल ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह उत्पाद गर्मी के मौसम में काफी उपयोगी साबित होगा और आमजन के लिए किफायती भी है। उन्होंने निर्देश दिए कि इसकी शहरभर में आसानी से उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर डेयरी के प्रबंध संचालक दिलखुश मीणा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। राठौड़ ने बताया कि लॉन्चिंग के साथ ही 700 से अधिक पैक्स की मांग प्राप्त हो चुकी है। बढ़ती मांग को देखते हुए जल्द ही मोबाइल वैन के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में इसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।1
- भक्ति के साथ शक्ति का दान सुबह से ही गोदावरी धाम में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों में रक्तदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया। बालाजी के दर्शन करने पहुंचे युवाओं और श्रद्धालुओं ने "रक्तदान-महादान" के संकल्प के साथ शिविर में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। आयोजक: अग्रवाल हॉस्पिटल, कोटा। स्थान: गोदावरी धाम (बालाजी मंदिर परिसर)। विशेषता: मंदिर में दर्शन के साथ-साथ भक्तों ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए यूनिट्स रक्त एकत्रित किया। अस्पताल की टीम: अग्रवाल हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराया। अग्रवाल हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों ने बताया कि एकत्रित किया गया रक्त जरूरतमंद मरीजों और आपातकालीन स्थितियों में जीवन बचाने के काम आएगा। बालाजी के दरबार में हुए इस पुनीत कार्य की मंदिर समिति और स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की है।4
- MAA JOGANIA EPISODE -17......A Novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGANIA🙏.1
- तेज बारिश से उपखण्ड क्षेत्र में हालात बिगड़े,कापरेन कृषि मंडी में भीगी फसलें, किसानों को हुआ भारी नुकसान।11
- कोटा वन विभाग ने प्रदेश के सभी नेशनल पार्क, टाइगर रिजर्व और अभ्यारण्यों के प्रवेश शुल्क में 10 प्रतिशत बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें आज से लागू होकर 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेंगी। रणथंभौर टाइगर रिजर्व में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है, जहां भारतीय पर्यटकों को अब 215 रुपए और विदेशी पर्यटकों को 1575 रुपए देने होंगे, जबकि छात्रों के लिए शुल्क 65 रुपए तय किया गया है। मुकंदरा टाइगर रिजर्व, केवलादेव नेशनल पार्क और सरिस्का टाइगर रिजर्व में भारतीयों के लिए शुल्क 165 रुपए हो गया है। हाड़ौती क्षेत्र में सफारी और चंबल नदी बोटिंग भी महंगी हुई है। साथ ही शूटिंग शुल्क और रिफंड नियमों में बदलाव किया गया है, हालांकि सरकारी शैक्षणिक भ्रमण के लिए एंट्री फीस माफ रहेगी1