सतना जिले के नागौद थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक राजा यादव (पिता स्व. श्याम यादव, निवासी सलैया) की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में पांच संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मध्य भारत न्यूज़ (सतना): रात में बाइक से ले गया था दोस्त प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक राजा यादव शुक्रवार को नागौद क्षेत्र के बल्लाधार के पास कृषि कार्य कर रहे अपने जीजा से मिलने आया था। रात करीब 10:30 बजे उसका दोस्त रवि पाल किसी काम का बहाना बनाकर उसे बाइक से अपने साथ ले गया, जिसके बाद राजा घर नहीं लौटा। देर रात रवि ने राजा के बड़े भाई को फोन पर सूचना दी कि नागौद से निकलने के बाद उसने राजा को एक पिकअप वाहन में बैठा दिया था। रवि के मुताबिक, मड़वा दुर्गापुर के पास कुछ अज्ञात लोगों ने रास्ता रोककर राजा के साथ मारपीट शुरू कर दी, जिसके बाद वह डरकर अपनी बाइक से भाग निकला। झाड़ियों में मिला शव, पिटाई व घसीटने के निशान शनिवार सुबह करीब 9 बजे सेमरवारा गांव के पास खेत जा रहे मजदूरों ने झाड़ियों में युवक का शव देखा और डायल-112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने मृतक की शिनाख्त राजा यादव के रूप में की। मृतक के शरीर पर मारपीट और घसीटने के गंभीर निशान पाए गए हैं। वरिष्ठ अधिकारियों और फोरेंसिक टीम ने लिया जायजा घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी ग्रामीण प्रेमलाल कुर्वे, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. महेंद्र सिंह, फिंगरप्रिंट विशेषज्ञ, डॉग स्क्वाड और साइबर टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने किसी अन्य स्थान पर हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने और पुलिस को गुमराह करने की नीयत से शव को सेमरवारा के पास फेंका और पन्ना की ओर फरार हो गए। पन्ना से पिकअप बरामद, दो थानों में जांच तेज पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में इस्तेमाल की गई पिकअप गाड़ी को पन्ना जिले के गुनौर से बरामद कर लिया है। मामले में नागौद थाने में कायमी की गई है, वहीं सिंहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घटनाक्रम को देखते हुए दोनों थानों की पुलिस संयुक्त रूप से जांच में जुटी है। फिलहाल हत्या की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है, हिरासत में लिए गए संदिग्धों से पूछताछ जारी है।

- कब सुधरेंगे मैहर के हालात! #sntnewspinchकब सुधरेंगे मैहर के हालात! #sntnewspinch1
- *पहाड़ के लाल का कमाल! अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने खुद के बनाए इलेक्ट्रिक हेलीकॉप्टर से भरी सफल उड़ान* उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में रहने वाले युवा इनोवेटर रवि टम्टा ने अपनी कंपनी 'हपिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड' के तहत देश के पहले इलेक्ट्रिक पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल (उड़ने वाली कार/छोटा इलेक्ट्रिक हेलीकॉप्टर) 'HAPIDA SKYNeX' के प्रोटोटाइप का सफल परीक्षण किया है।यह सफल परीक्षण उड़ान उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले में बने आर्मी हेलीपैड पर की गई।रवि टम्टा ने इस सिंगल सीटर गाड़ी में बैठकर लगभग 1 मिनट 37 सेकंड तक हवा में उड़ान भरी। यह जमीन से करीब 20 फीट की ऊंचाई पर गया और चक्कर लगाकर सुरक्षित लैंड हुआ।1
- संगठन सृजन अभियान: उचेहरा विश्राम गृह में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, बूथ मजबूती का बना मास्टर प्लान *संगठन सृजन अभियान: उचेहरा विश्राम गृह में कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न, बूथ मजबूती का बना मास्टर प्लान* उचेहरा विश्राम गृह में शनिवार को कांग्रेस पार्टी की एक बेहद अहम बैठक आयोजित की गई। 'संगठन सृजन अभियान' के तहत हुई इस बैठक में आगामी दिनों के लिए संगठन की मजबूती का बड़ा प्लान तैयार किया गया। शाम 4 बजे से लगातार 2 घंटे तक चले इस मंथन में वार्ड नंबर 1 से लेकर 15 तक बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति बनी। पार्टी नेताओं ने निर्णय लिया है कि जल्द ही सभी वार्डों में क्रमवार बैठकें आयोजित की जाएंगी और आमजन को सीधे संगठन से जोड़ा जाएगा। बैठक के प्रमुख बिंदु एवं रणनीतिक निर्णय: *बूथ स्तर पर कसावट:* नगर परिषद उचेहरा के वार्ड क्रमांक 1 से 15 तक संगठन को जमीनी स्तर पर सक्रिय करने का खाका तैयार किया गया। *वार्डवार बैठकों की श्रृंखला* सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी दिनों में सभी वार्डों में क्रमबद्ध तरीके से बैठकों का आयोजन किया जाएगा। *जन-जन तक पहुँच* बैठकों के माध्यम से पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुँचाने और अधिक से अधिक नागरिकों को संगठन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया। बैठक में नागौद की पूर्व प्रत्याशी डॉ. रश्मि सिंह, ब्लॉक प्रभारी रमेश द्विवेदी, सह-प्रभारी नागेश मिश्रा, आईटी सेल प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष हरीश ताम्रकार, ब्लॉक अध्यक्ष मोतीलाल कुशवाहा और नगर अध्यक्ष राजेंद्र ताम्रकार सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे क्या कांग्रेस का यह बूथ प्लान ज़मीनी स्तर पर रंग लाएगा? अपनी राय कमेंट में ज़रूर बताएं और क्षेत्र की हर खबर के लिए जुड़े रहें उचेहरा न्यूज़ के साथ! #UnchehraNews #SatnaNews #Nagod #CongressParty #SangathanSrijan #MadhyaPradeshNews #Unchehra #PoliticalUpdates #Satna #MpNews1
- *ग्राम पंचायत में शराबखोरी का वीडियो वायरल* सतना जिले के रामपुर बघेलान जनपद के करमऊ ग्राम पंचायत में शराबखोरी का वीडियो हुआ वायरल, वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें पंचायत सचिव शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं, वीडियो वायरल होने के बाद पंचायत सचिव के कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल, हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं। *ग्राम पंचायत में शराबखोरी का वीडियो वायरल* सतना जिले के रामपुर बघेलान जनपद के करमऊ ग्राम पंचायत में शराबखोरी का वीडियो हुआ वायरल, वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसमें पंचायत सचिव शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं, वीडियो वायरल होने के बाद पंचायत सचिव के कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवाल, हालांकि वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं।1
- कल 9 अगस्त को रीवा एयरपोर्ट से...कोलकाता और भोपाल के लिए..72 सीटर विमान...सेवाओं का होगा शुभारंभ... उप मुख्यमंत्री1
- आखिर कब सुधरेंगे मैहर फील्ड के हालात! #sntnewspinchआखिर कब सुधरेंगे मैहर फील्ड के हालात! #sntnewspinch आखिर कब सुधरेंगे मैहर फील्ड के हालात! #sntnewspinch1
- बड़ी खबर: मर्चुरी में स्कूली छात्राओं के सामने पोस्टमार्टम, मचा हड़कंप बड़ी खबर: मर्चुरी में स्कूली छात्राओं के सामने पोस्टमार्टम, मचा हड़कंप "सतना से बड़ी खबर! MLB स्कूल की दो छात्राएं यूनिफॉर्म में पौने दो घंटे तक मर्चुरी में रहीं, जहां उनके सामने ही शव का पोस्टमार्टम किया गया। मामला सामने आते ही अधिकारियों ने कहा— बिना अनुमति यह सरासर गलत है। आखिर किसकी लापरवाही से हुआ यह बड़ा उल्लंघन? देखिए पूरी रिपोर्ट..." #BreakingNews #ViralNews #MPNews #SatnaNews #NewsUpdate #LatestNews1
- ऑपरेशन प्रहार 2.0 में बड़ी कार्रवाई, 1,410 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद रीवा। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत रीवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 1,410 शीशी अवैध नशीली ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद की है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त कफ सिरप और कार की कुल कीमत 13 लाख 93 हजार रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी अभियान के तहत मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात इंटर-गुढ़ रोड पर कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 1,410 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान रवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, निवासी बाणसागर कॉलोनी, रीवा के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप कहां से लाई गई थी और किस नेटवर्क के जरिए इसकी सप्लाई की जानी थी। पूछताछ के आधार पर नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्रवाई में जब्त कफ सिरप एवं कार सहित कुल 13 लाख 93 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा एवं एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। ऑपरेशन प्रहार 2.0 में बड़ी कार्रवाई, 1,410 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद रीवा। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत रीवा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार से 1,410 शीशी अवैध नशीली ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद की है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त कफ सिरप और कार की कुल कीमत 13 लाख 93 हजार रुपये से अधिक बताई गई है। पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक रीवा जोन गौरव राजपूत के निर्देश पर ऑपरेशन प्रहार 2.0 के तहत नशे के कारोबार पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी अभियान के तहत मनगवां थाना प्रभारी निरीक्षक पुष्पेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात इंटर-गुढ़ रोड पर कार्रवाई करते हुए एक लग्जरी कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 1,410 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की पहचान रवेंद्र सिंह उर्फ पप्पू, निवासी बाणसागर कॉलोनी, रीवा के रूप में की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट एवं ड्रग कंट्रोल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में नशीली कफ सिरप कहां से लाई गई थी और किस नेटवर्क के जरिए इसकी सप्लाई की जानी थी। पूछताछ के आधार पर नशे के कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। इस कार्रवाई में जब्त कफ सिरप एवं कार सहित कुल 13 लाख 93 हजार रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की गई है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरण सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा एवं एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के मार्गदर्शन में की गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।1